HomeBlogsBaba Vanga and Nostradamus Predictions 2022: भविष्यवाणियां जो 2022 में हो सकती...

Baba Vanga and Nostradamus Predictions 2022: भविष्यवाणियां जो 2022 में हो सकती हैं सच!

Date:

Baba Vanga and Nostradamus Predictions 2022: ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के आधार पर भविष्य के विषय में बताया जाता रहा है। कई पहुँचे हुए एवं प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं ने अपनी वाणी के आधार पर जो कुछ भी बताया वह सत्य साबित हुआ हैं। प्रसिद्ध भविष्यवक्ता जैसे कीरो, नास्त्रेदमस, प्रोफेसर हेराल्ड, आनंदवर्धन, बोरिस्का, फ्लोरेंस जैसे अनेक देश विदेश के भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणी के माध्यम से आने वाले समय के विषय में बताया है। ये भविष्यवाणियाँ मानव को सतर्क करती हैं एवं उसके आगे के कार्यों के कार्यान्वन में सहायक होती हैं। आइए जानें सर्वप्रसिद्ध भविष्यवक्ताओ की भविष्यवाणी के विषय में जो उन्होंने इन वर्षों में होने वाली घटनाओं और उनसे बचाव के विषय में कही हैं।

कैसे बीते पिछले तीन वर्ष

2019 के बाद से प्रत्येक वर्ष पहले से अधिक असहनीय होता जा रहा है। वर्ष 2019 की शुरुआत अमेज़न के जंगलों में आग लगने से हुई थी। अमेज़न के जंगल पृथ्वी के फेफड़े माने जाते हैं यानी वे बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह हानि समूची मानवजाति के लिए बड़ी हानि थी। यह आग लगभग एक वर्ष तक लगातार जारी रही थी। वर्ष 2019 के अंत में कोरोना महामारी आई जिसने आगामी वर्ष 2020 में उन्नति और सुविधा की सभी संभावनाएं खत्म कर दीं। वर्ष 2020 शिक्षा, उद्योग, संचार, पर्यटन, कारखानों सभी के लिए पतन का कारण रहा। कोरोना महामारी ने विश्व्यापी लॉकडाउन लगाया इससे जन जन प्रभावित हुआ। लॉकडाउन के दौरान अनेकों लोगों के भूखे मरने की स्थिति आई और कई मरे भी….कुछ महामारी से तो कुछ भूख से। 

साल 2021 की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं

वर्ष 2021 में सुधार की सभी उम्मीदों पर पानी फेरा कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने। इस बीच विस्फोट होने, आग लगने, ट्रेन के नीचे मरने, आपसी दंगे लड़ाई जारी रहे, लोगों का भूखा मरना भी जारी रहा, मज़दूरों की बेबसी जारी रही, अमेज़न की आग भी जारी रही, टिड्डी दलों का खेती पर हमला जारी रहा, सैनिकों की शहादत जारी रही और जारी रहा कुदरती मौत का तांडव। तमाम वैज्ञानिक दलीलों और अविष्कारों के बावज़ूद जो कुछ होता जा रहा है इससे बचना नामुमकिन रहा है। एक ओर कुदरती तांडव नहीं खत्म हो रहा दूसरी ओर इंसानों के आपसी मतभेद बढ़ते जा रहे हैं जिससे जन्म हुआ है अनेकों देशों के मध्य आपसी तनातनी का। 

युद्ध, हथियार जमा किये गए….हथियारों की जमाखोरी इस बात का पैगाम है कि नफ़रतें ज़िंदा हैं और ताजा भी। लगातार घुसपैठ, गोलीबारी होती रही। इन तीन वर्षों में लोग जलाए गए, घर जलाए गए, शव जलाए गए और मानवता भी चरम सीमा तक तार तार हुई। जो कुछ इन बीते वर्षों हुआ उस पर चाहकर भी काबू नहीं पाया जा सका।

Baba Vanga & Nostradamus Predictions 2022: भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियों के अनुसार कैसा होगा 2022?

Baba Vanga & Nostradamus Predictions 2022: वर्ष 2022 की शुरुआत ओमिक्रोन वैरिएंट के साथ हो रही है। बीते वर्षों के बीच जो कुछ हुआ इसके विषय में भविष्यवाणियाँ प्रमाण हैं कि इस खतरे के विषय में पहले से ही आगाह कर दिया गया था। ठीक इसी तर्ज पर वर्ष 2022 के विषय में भी आगाह किया गया है। 2022 में बीते वर्षों से अधिक जनहानि, धनहानि, कुदरती तांडव बताये गए हैं। भूकम्प, भुखमरी, विनाश युद्ध इनसे कैसे बचा जा सकेगा।

Nostradamus-bhavishyvani-2020-hindi-images-sant-rampal-gyan-ganga

Nostradamus Predictions 2022: ये सभी विनाशकारी परिवर्तन केवल एक शक्ति के वश में बताए गए हैं। इस विषय में नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी के शतक ओआँच के अंत एवं छः के प्रारम्भ में लिखा है। वह शक्ति भारत में बताई गई है। वह शक्ति न केवल धार्मिक और सामाजिक न्याय कर सकती है बल्कि वह एकमात्र शक्ति है जो प्राकृतिक परिवर्तन भी कर सकती है। उस शक्ति के आगमन के बाद सतयुग जैसा माहौल होगा, फिर लोग अन्यायी नहीं होंगे, प्रेम सौहार्द, भाईचारे का माहौल चारो ओर होगा। उस सन्त की एक भाषा, एक झंडा होगा। वह शक्तिशाली सन्त आध्यात्मिक ज्ञान की क्रांति लाएगा जिससे दुनिया का कायापलट होगा। लेकिन उसके पहले होगी भयंकर तबाही और मृत्यु का तांडव।

Baba Vanga 2022 Predictions India: क्या कहा बाबा वेंगा ने 2022 के लिए?

Baba Vanga 2022 Predictions India: बाल्कन के नास्त्रेदमस के नाम से प्रसिद्ध बाबा वेंगा बुल्गारिया की भविष्यवक्ता रही हैं जिन्होंने वर्ष 2022 में भारत में टिड्डी दल से भुखमरी आने की बात कही तथा उनकी भविष्यवाणी के अनुसार कोरोना महामारी से भी खतरनाक वायरस आ सकता है। वैज्ञानिक बर्फ पर एक वायरस की खोज करेंगे किन्तु वह जमा हुआ वायरस तापमान बढ़ने पर बर्फ के पिघलने से आज़ाद होकर फैलने लगेगा। 

■ यह भी पढ़ें: 8 सितंबर, संत रामपाल जी का अवतरण दिवस – नास्त्रेदमस ने 466 वर्ष पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Baba Vanga predictions 2022: जानकारी के लिए बता दें कि बाबा वेंगा ने 9/11 अमेरिकी हमले, 2004 की सुनामी और बराक ओबामा के चुनाव जीतने की भविष्यवाणी, ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मृत्यु, 2001 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के हमले, 2010 की अरब स्प्रिंग की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी जो सच हुई हैं। 2022 को लेकर उन्होंने कहा है कि कई देशों में पीने के पानी के संकट का सामना कर सकता है। बाबा वेंगा के अनुसार इस वर्ष बेहद बुरे हालात आ सकते हैं। भीषण बाढ़ और सुनामी जैसे हालात बेकाबू हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि 2022 में हिन्द महासागर में एक बड़े भूकम्प के बाद सुनामी आएगी जो भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड के कई तटीय हिस्सो को अपना ग्रास बनाएगी जिससे कई लोगों की जान जाएगी। 

भविष्यवक्ता कीरो की भविष्यवाणी

इंग्लैंड के प्रसिद्ध ज्योतिष कीरो ने 1925 में लिखी एक पुस्तक में यह दावा किया कि 2000 के उत्तरार्द्ध में जन्मा एक सन्त सारे संसार मे ज्ञान की क्रांति लाएगा। वह एक नई सभ्यता लाएगा। कीरो ने 1931 में यह भविष्यवाणी भी की थी कि इस दशक के अंत में विश्वयुद्ध होगा जिसके बाद भारत को इंग्लैंड से आज़ादी मिलेगी किन्तु भारत में हिन्दू और मुस्लिमों के बीच नरसंहार होगा। ऐसा ही हुआ था 1947 में देश के आज़ादी के साथ भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ और इस दौरान हिंदुओ और मुस्लिमों के बीच नरसंहार हुआ। कीरो ने कहा था कि भारत में एक चेतना पुरुष का जन्म होगा जो गुरु शिष्य परम्परा का पालन करेगा।

जूलवर्न की भविष्यवाणी

डॉक्टर जूलवर्न फ्रांस के भविष्यवक्ता हैं जिन्होंने कहा कि 1990 के बाद यूरोपीय देश भारत की धार्मिक सभ्यता की ओर झुकेंगे तथा भारत में आई आध्यात्मिक ज्ञान की क्रांति सम्पूर्ण नास्तिकता का नाश करेगी।

एंडरसन की भविष्यवाणी

अमेरिका के एंडरसन ने बताया कि इक्कीसवीं सदी के प्रथम दशक में विश्व मे असभ्यता का नँगा तांडव होगा और तब भारत का एक धार्मिक महापुरुष एक भाषा और एक झंडे की रूपरेखा के आधार पर नया संविधान बनाएगा। पूरे विश्व को सुख और शांति से भरेगा। उन्होंने कहा कि यह युग परिवर्तन किसी के रोकने से भी नहीं रुकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि 8 वर्ष की आयु से ही एंडरसन भविष्यवाणी करने लग गए थे।

चार्ल्स क्लर्क, बोरिस्का, वेजिलेटिन व अन्य भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणी

  • चार्ल्स क्लार्क अमेरिका के भविष्यवक्ता हुए हैं जिन्होंने बताया है कि भारत की प्रतिष्ठा इसके धर्म और दर्शन से होगी जिसे पूरा विश्व अपनाएगा। एक महापुरुष सभी को एकसूत्र में बांधेगा तथा हिंसा, दुराचार, कपट इस संसार से मिटाएगा। 
  • हॉलैंड के भविष्यवक्ता गेरार्ड क्राइसे के अनुसार इक्कसवीं सदी में भयंकर युद्ध होंगे एवं आपदाएं आएंगी। वायु दुर्घटनाएं भी होंगी। लेकिन एक मसीहा आएगा जो सभी को एक सूत्र में बांधेगा जिसके आने के बाद कोई हिंसा नहीं होगी एवं अमन व चैन का समय होगा।
  • अमेरिका की महिला जीन डिक्सन ने भविष्यवाणी की थी कि भारत में ऐसे महापुरुष का जन्म हो चुका है जो पूरे विश्व में आध्यत्मिक क्रांति का सूत्रपात करेगा।
  • हंगरी की भविष्यवक्ता बोरिस्का ने बताया कि उग्र एवं लूटमार वाली परिस्थितियों के मध्य एक प्रसिद्ध सन्त का आगमन होगा जो मानवीय सद्गुणों का विकास करेगा।
  • नॉर्वे के आनंदाचार्य के अनुसार 1998 के बाद एक शक्तिशाली धार्मिक संस्था प्रकाश में आएगी जिसका स्वामी एक गृहस्थ होगा एवं उसका आध्यात्मिक ज्ञान पूरे विश्व को मान्य होगा।
  • इज़रायल के प्रोफेसर हरार के अनुसार सन 2000 के पहले ही आध्यात्मिक क्रांति पर अपनी जड़ें मजबूत करता हुआ मसीहा प्रकाश में आएगा। उसके ज्ञान को मानने के लिए सभी बाध्य होंगे।
  • भविष्यवक्ता वेजिलेटिन के अनुसार बीसवीं सदी का उत्तरार्द्ध मानवता का ह्रास, माया संग्रह की दौड़, लूटमार एवं अन्याय से ग्रसित होगा किन्तु बाद में भारत से एक नई शांति उत्पन्न होगी जो भातृत्व भाव पर आधारित होगी। यह नई सभ्यता देश, प्रान्त और जाति की सीमाओं से परे अमन और चैन का वातावरण लाएगी।

Nostradamus Predictions 2022: कौन है वो शक्ति जो बचाएगी सम्पूर्ण सृष्टि को

Nostradamus Predictions 2022 [Hindi]: नास्त्रेदमस जोकि बहुत ही प्रसिद्ध भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी अनेकों भविष्यवाणियाँ सच साबित हुई हैं उनके अनुसार यह काल खंड मानवीय ह्रास का होगा जिसमें अनेकों प्राकृतिक प्रलय आएंगी। देशों के मध्य विश्वयुद्ध की स्थिति भी आएगी और विनाशकारी समय होगा। इसी समय भारतवर्ष की भूमि पर पांच नदियों वाले राज्य में एक महापुरुष का जन्म होगा। यह महापुरुष ही भारत को विश्वगुरु के पद पर स्थापित करेगा। यह महापुरुष प्राकृतिक परिवर्तनों को टालने में सक्षम होगा और विश्व युद्ध भी टालेगा। वह असाधारण महापुरुष एक साधारण गांव में जन्म लेगा, जिसके दो बेटे एवं दो बेटियां होंगे, उसकी माताएँ तीन बहनें होंगी। 

■ Read in English: World Predictions For 2022: 10 Most Important Revelations About 2022 | Prophecies Decoded

वह अपने आध्यात्मिक ज्ञान से पूरे विश्व मे क्रांति लाएगा। केवल इतना ही नहीं नास्त्रेदमस ने पूर्व में अंग्रेजों द्वारा भारत को लूटे जाने, भारत के ज्योतिष ग्रन्थों का अध्ययन करके कीरो से महान भविष्यवक्ता का यूरोप में होना, इंदिरा गांधी जैसी महिला प्रधानमंत्री के होने का ज़िक्र भी अपनी भविष्यवाणियों में किया है। नास्त्रेदमस ने 1905 से 2028 तक का समय महापरिवर्तन का समय बताया है। इस महापरिवर्तन के दौरान आज़ादी की घटना कांग्रेस की स्थापना, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी एवं इनकी मृत्यु से लेकर वर्तमान के वर्षों में आने वाले युद्ध और संकटों का प्रति आगाह किया गया है। सभी भविष्यवाणियाँ अक्षरशः सत्य हुई हैं।

Nostradamus Predictions 2022: सन्त रामपाल जी हैं वे महापुरुष जो करेंगे पूरे विश्व का कल्याण

नास्त्रेदमस की सभी भविष्यवाणियाँ सन्त रामपाल जी महाराज पर खरी उतरती हैं। वे पंजाब (अविभाजित) की धरती के छोटे से गांव धनाना, सोनीपत में जन्मे एवं पारिवारिक भविष्यवाणियाँ भी उनपर एकदम सही उतरती हैं। प्रत्येक बिंदु आप यहां पढ़ सकते हैं कि नास्त्रेदमस ने सन्त रामपाल जी के विषय में क्या कहा सन्त रामपाल जी ने ऐसा आध्यात्मिक ज्ञान दिया है जिसे किसी धर्म का कोई गुरु अब तक गलत साबित न कर सका। यह आध्यात्मिक ज्ञान पूर्णतः वैज्ञानिक है और सर्व धर्मों के शास्त्रों को अपने भीतर समाहित करता है। 

यहां ध्यान देने योग्य बात है कि जब लॉक डाउन की शुरुआत हुई तब एकमात्र सन्त रामपाल जी थे जिन्होंने अपने आश्रम के दरवाजे सभी भटके हुए मजदूरों के लिए निःशुल्क खोले, जिन्होंने अपने अनुयायियों को खाने पीने की रसद सामग्री बांटने के लिए आगे भेजा, जिन्होंने डंके की चोट पर हर बीमारी का इलाज न केवल सत्यभक्ति से बताया बल्कि लोगो के साथ कर दिखाया। सन्त रामपाल जी के समाज सुधार ने समाज की उन बुराइयों को खत्म कर दिया जिन्हें कानूनों के माध्यम से सजा का डर दिखाकर भी खत्म न किया जा सका था जैसे दहेज प्रथा, नशा, भ्रष्टाचार, चोरी आदि बुराइयां उनसे नामदीक्षा लिए हुए व्यक्ति नहीं करते। ये केवल बानगी है ऐसा महान सन्त क्या न कर सकता होगा? तत्वदर्शी सन्त तो दुनिया में एक ही होता है और वे हैं सन्त रामपाल जी महाराज। तत्वदर्शी सन्त के न होने से मोक्ष असम्भव है।

पूर्ण मोक्ष के लिए धारण करें पूर्ण गुरु

प्रत्येक धर्म के धार्मिक ग्रन्थ एक पूर्ण परमेश्वर की गवाही देते हैं। कुरान, बाइबल से लेकर वेदों ने भी पूर्ण परमेश्वर को पाने के लिए पूर्ण तत्वदर्शी सन्त या बाख़बर का होना आवश्यक बताया है जो एन सीन काफ या ॐ, तत, सत के वास्तविक मन्त्र बताये और सृष्टि के गूढ़ रहस्यों से परिचित करवाकर साधक को इस लोक में भी सर्व सुख प्रदान करे एवं मृत्यु के उपरांत पूर्ण मोक्ष प्रदान करवाए। यदि पूर्व जन्म के पापों से बचना है, लाइलाज बीमारियों से बचकर भक्ति पूरी करके मोक्ष प्राप्ति करना उद्देश्य है तो तत्वदर्शी सन्त की शरण में जाने से ही उद्धार होगा। 

तत्वदर्शी सन्त “सन्त रामपाल जी महाराज” है पूरे विश्व मे आज । वे ही इस समय की आपदाओं और संकटों से साधक की रक्षा कर सकते हैं। जब साधक पूर्ण ब्रह्म परमेश्वर की भक्ति करता है तो इस लोक में हो रही आपदाओं से उसकी रक्षा स्वयं परमेश्वर करते हैं। यदि मौत के तांडव, महामारियों, युद्ध से बचना है तो आपको सन्त रामपाल जी की शरण में आना ही होगा अन्यथा काल के ग्रास बनना तय है। अधिक जानकारी के लिए देखें सतलोक आश्रम यूट्यूब चैनल। आध्यात्मिक ज्ञान पढ़ने के लिए मुफ्त पुस्तक घर बैठे ऑर्डर करें। 

SA NEWS
SA NEWShttps://news.jagatgururampalji.org
SA News Channel is one of the most popular News channels on social media that provides Factual News updates. Tagline: Truth that you want to know

2 COMMENTS

  1. उस महान संत को मेरा कोटि कोटि दंडवत प्रणाम ,जिसके आध्यामिक ज्ञान से पूरी दुनिया सुख चैन से जीवन व्यतीत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

World Water Day 2023: Eternal Abode Satlok Has Everlasting Resources

Last Updated on 22 March 2023, 4:17 PM IST:...

World Forestry Day 2023: Know about the Best Way to Make the Planet Green

Last Updated on 21 March 2023, 3:47 PM IST:...

Why God Kabir is Also Known as Kabir Das? [Facts Revealed]

In this era of modern technology, everyone is aware about Kabir Saheb and His contributions in the field of spiritualism. And every other religious sect (for example, Radha Saomi sect, Jai Gurudev Sect, etc) firmly believes in the sacred verses of Kabir Saheb and often uses them in their spiritual discourses as well. Amidst such a strong base and belief in the verses of Kabir Saheb, we are still not known to His exact identity. Let us unfold some of these mysteries about the identity of Kabir Saheb (kabir Das) one by one.

Know the Right Way to Attain Supreme Almighty on Chaitra Navratri 2023

Last Updated on 20 March 2023, 3:18 PM IST:...