July 27, 2024

3:06 PM IST

5 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) में फिजी आइलैंड से आये जोड़ें का दहेज मुक्त विवाह संपन्न

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Live News Update (Sojat, Rajasthan) : संत रामपाल जी महाराज के सत्य व अद्वितीय ज्ञान से ना केवल भारतवर्ष बल्कि सम्पूर्ण विश्व में एक नई क्रांति आ रही है। जिसका नजारा 2, 3 व 4 मार्च को सतलोक आश्रम सोजत में हुए संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के समागम में देखने को मिला।

इस महासमागम में दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया गया था जिसमें फिजी आइलैंड से आए एक जोड़े ने संत रामपाल जी महाराज के ज्ञान से प्रभावित हो कर दहेज मुक्त विवाह किया। जिन्होंने बताया कि संत रामपाल जी महाराज पूर्ण संत, सतगुरु हैं साथ ही सबसे बड़े समाज सुधारक भी हैं जो समाज से सर्व बुराइयों को समाप्त कर स्वच्छ समाज तैयार कर रहे हैं।

3:05 PM IST

5 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : बोध दिवस के मौके पर 5 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह सतलोक आश्रम भिवानी (Satlok Ashram Bhiwani) में

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Bhiwani, Haryana) : सत्संग हो या समागम संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में उनके शिष्य अपने गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक कुप्रथा को खत्म करने के लिए दहेज मुक्त शादी करते हैं और समाज में मिसाल कायम करते हैं। ऐसा ही एक समागम 2, 3 व 4 मार्च को संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष्य में बड़े ही धूमधाम से सतलोक आश्रम भिवानी, हरियाणा में मनाया गया।

इस समागम में भी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में दहेज मुक्त विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें समाज में फैली कुप्रथा से इतर जाकर 5 जोड़ों ने दहेज मुक्त विवाह किया। इसमें न ही एक पैसे के दहेज का लेनदेन किया गया, न ही इसमें लोक दिखावा के लिए फिजूलखर्ची की गई। बल्कि यह विवाह 17 मिनट में बिल्कुल ही साधारण ढंग से सम्पन्न हुआ।

3:04 PM IST

5 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) आये तुलसीदास जी की आपबीती

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Sojat, Rajasthan) : राजस्थान के पाली जिले के सतलोक आश्रम सोजत में आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज के सानिध्य में विशाल भंडारा 2, 3 व 4 मार्च को किया गया। जिसमें हमें एक सेवादार ने बताया कि उसका नाम तुलसी दास (राजसमंद, राजस्थान) है जिन्होंने 2016 में संत रामपाल जी महाराज से उपदेश लिया था। उन्होंने बताया कि नाम उपदेश लेने से पहले उनको दिखाई नहीं देता था। मैं मिस्त्री का काम करता था, एक दिन एक बिल्डिंग के अंदर काम करते वक्त अचानक आँखों बिल्कुल दिखाई देना बंद हो गया। जिसे मुझे लगा कि कोई देवी देवता की समस्याएं होगी तो मैंने सबसे पहले अपने कुल देवता और आसपास के जो भी धार्मिक स्थान और तांत्रिक है उन सभी को दिखाया लेकिन उनसे बिल्कुल भी आराम नहीं पड़ा। जिससे मेरा देवी देवताओं से विश्वास उठ गया।

फिर मैंने आसपास के डॉक्टर को दिखाना शुरू किया। राजसमंद में एक RK हॉस्पिटल नाम से अस्पताल है, जिसमें मैंने अपना इलाज करवाया लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि आपकी आंखों की रोशनी चली गई है, अब आपकी आंखों की रोशनी नहीं आ सकती। यहां से हताश होने के बाद मैं राजसमंद से बाहर निकलकर उदयपुर के उदयपुर हॉस्पिटल में अपना इलाज करवाया लेकिन वहां भी मुझे कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ। फिर वहां से मैं बीसलपुर हॉस्पिटल के लिए निकल पड़ा यहां से भी कोई लाभ नहीं हुआ। फिर जोधपुर हॉस्पिटल में अपना इलाज करवाया वहां से डॉक्टरों ने कहा कि आपका इलाज नहीं हो सकता आप घर पर आराम करो इस तरह मैंने अलग-अलग जगह पर अनेकों हॉस्पिटल में इलाज करवाया लेकिन किसी भी हॉस्पिटल में किसी भी डॉक्टरों ने मेरी आंखों की रोशनी का इलाज नहीं कर पाए।

आगे उन्होंने बताया कि एक दिन उनका बच्चा टीवी देख रहा था तो साधना चैनल पर एक इंटरव्यू चल रहा था। जिसमें एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने अपनी कैंसर की समस्याओं का निवारण बता रहा था कि किस प्रकार उसे कैंसर से छुटकारा मिला, तो मेरे पुत्र ने संत रामपाल जी महाराज जी का सत्संग साधना चैनल टीवी देखा उसके नीचे पट्टी पर नंबर लिखे हुए थे तो उसने तुरंत उन नंबर पर कॉल मिला दिया और उनसे बात की। हमने उनसे पूँछा कि भगत जी क्या कैंसर का इलाज हो सकता है, क्या आंखों की रोशनी ठीक हो सकती है तो भगत जी ने कॉल में बोला कि आप नाम दीक्षा ले लो आपकी आंखें ठीक हो जाएगी।

उन्होंने हमें हमारे पास के उदयपुर नामदान केंद्र के नंबर भेजे। फिर हम उदयपुर नामदान केन्द्र गए। नामदीक्षा ली और बताएं अनुसार मर्यादा में रहकर भक्ति की। नाम दीक्षा लेने के 4 महीनों के बाद ही मुझे आराम मिलना शुरू हो गया। तुलसीदास जी ने बताया कि मेरे नाम लेने से मिले लाभ से प्रभावित होकर परिवार के सभी सदस्य प्रभावित हुए और धीरे-धीरे सब ने गुरु जी से नाम दीक्षा ले ली। आज उनके परिवार के सभी सदस्य संत रामपाल जी महाराज जी के शिष्य हैं और उनके बताए अनुसार जीवन यापन कर रहे है।
और उन्होंने यह भी बताया कि उनको जब संत रामपाल जी महाराज जी के ज्ञान पूरी तरह समझ आ गया तो इन्होंने जगह-जगह जाकर संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा लिखित पुस्तकें जन जन तक पहुंचाई और तब से लेकर आज तक उनको अस्पताल कभी जाना नहीं पड़ा और आज वे खुशी से भक्ति कर रहे हैं।

यह उपरोक्त चर्चा तुलसीदास जी की आपबीती थी जो उन्होंने अपने मुखारविंद से बताया इससे पता चलता है कि संत रामपाल जी द्वारा बताई गई सतभक्ति जो सभी शास्त्रों के अनुसार है अगर उनके बताए अनुसार की जाए तो हर तरह की बीमारियों, समस्याओं का निवारण हो सकता है।

12:49 PM IST

5 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : संत गरीबदास जी के बोध दिवस पर सैकड़ों दहेज मुक्त विवाह हुए सम्पन्न

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update : संत रामपाल जी महाराज के आध्यात्मिक ज्ञान का डंका भारत ही नही वरन पड़ोसी देश नेपाल में खूब तूल पकड़ रहा है। संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में संत गरीबदास जी महाराज जी के बोध दिवस पर हुए महा समागम पर्व का बीते 4 मार्च को समापन हुआ। जिसमें दहेज मुक्त विवाह का भी आयोजन किया गया।

जहां अच्छे खासे इनोवेटिव तरीके से शादी रचाने का चलन है, जैसे मंहगी गाड़ी, मंहगे कपड़े, गहने सूट आदि अनेको खर्चे करके अपने जीवन की कमाई को सिर्फ दिखावे के लिए लगाकर कर्जे के बोझ में तले दब जाते हैं। वहीं संत रामपाल जी महाराज के शिष्य उनकी दी शिक्षाओं से प्रभावित होकर दहेज रहित शादी करते हैं।

यह शादी बिना किसी बाहरी आडंबर लोक दिखावे के सम्पन्न हुई, न कोई एक रूपये का दान दहेज लिया गया। वह भी महज 17 मिनट में अपने गुरूदेव की गुरुवाणी यानी असुर निकंदन रमैणी से सम्पन्न हुई, जिसमें पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब व 33 करोड़ देवी देवताओं का आवाहन किया जाता है व उनकी महिमा का गुणगान है। जिससे सभी देवता खुश होते है, जिसके फल स्वरूप विवाहित जोड़े के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है और जीने की राह आसान हो जाती है। इस तरह इस समागम में सभी 10 सतलोक आश्रमों में सैंकड़ो दहेज मुक्त विवाह संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में हुए।

10:55 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Live Update : सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (Satlok Ashram Kurukshetra) सफल हुआ संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Kurukshetra, Haryana): 2, 3 व 4 मार्च को सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र में संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस का भव्य कार्यक्रम सफल तरीके से मनाया गया। जिसमें देशभर से नेता, अधिकारियों समेत लाखों लोगों ने शिरकत की। आश्रम में सभी सुविधाएं बिल्कुल निःशुल्क की गईं थीं। साथ ही भंडारे में बूंदी प्रसाद बांटा गया।

आश्रम पहुँचे लोगों ने बताया कि आश्रम का नजारा ही मंत्र मुग्ध कर देता है। यहाँ सभी व्यवस्थाएँ एक दम फ्री चल की गईं थीं। किसी से कोई पैसे भी नहीं मांगा गया। इस सफल आयोजन में दहेज मुक्त विवाह और रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

10:54 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Live Update : आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन सतलोक आश्रम भिवानी (Satlok Ashram Bhiwani) में

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Bhiwani, Haryana) : संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष्य पर 2-4 मार्च को सतलोक आश्रम भिवानी में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जिसमें तीन दिवसीय विश्वस्तरीय धर्म भंडारा भी संपन्न हुआ। इस दौरान यहाँ एक आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

भव्य प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को पवित्र गीता, वेद, पुराण, कुरान शरीफ, बाइबल आदि से प्रमाणित सत्यज्ञान बताया गया। गाइड सेवादारों ने विस्तार से परमात्मा की लीलाओं, संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान और उनकी शिक्षाओं को लोगों को बताया।

10:53 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas  Update : सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (Satlok Ashram Kurukshetra) में लगाया गया ब्लड डोनेशन कैम्प

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Live News Update (Kurukshetra, Haryana) : संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में हुए तीन दिवसीय संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के मौके पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित सतलोक आश्रम में रक्तदान शिविर का लगाया गया।

ब्लड लेने आये मेडिकल टीम के अधिकारियों ने बताया जरूरत मंद लोगों के लिए खून की आवश्यकता होती है लेकिन समय पर खून नहीं मिल पाता। जबकि संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी रक्तदान करने के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प में उमड़ उमड़ के आये, जोकि सराहनीय कार्य है। जिसमें सैंकड़ों युनिट रक्तदान किया गया।

10:52 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Live Update : संत गरीबदास जी का बोध दिवस का भव्य कार्यक्रम सतलोक आश्रम नेपाल (Satlok Ashram Nepal) में सम्पन्न

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Live News Update (Nepal) : भारत से बाहर नेपाल के धनुषा जिले में स्थित सतलोक आश्रम में संत रामपाल जी महाराज के संचालन में तीन दिवसीय संत गरीबदास जी के बोध दिवस का भव्य समागम हुआ। जिसका आज आश्रम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ।

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने आश्रम में बोध भंडारे की तैयारियां जोरों से कर रखी थीं। सभी व्यवस्थाओं का प्रबंधन बड़े ही अच्छी तरह से किया गया था। यहाँ आने वाली प्रभु प्रेमी आत्माओं के लिए शुद्ध देशी घी से निर्मित स्वादिष्ट भोजन, बूंदी प्रसाद बनाया गया था। साथ ही संत गरीबदास जी द्वारा रचित अमरग्रन्थ की अमृतमयी वाणी तीनों दिन पूरे आश्रम में गूंजी। श्रद्धालुओं ने इस समागम की खूब प्रशंसा की।

10:50 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम नेपाल (Satlok Ashram Nepal) में हुआ कई युनिट रक्तदान

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Nepal) : संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में सतलोक आश्रम धनुषा, नेपाल में तीन दिवसीय संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस का महासमागम मनाया गया। जिसमें कुछ सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

इस रक्तदान शिविर में संत रामपाल जी महाराज के आदर्शों पर चलते हुए उनके सैकड़ों अनुयायियों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंचे। आश्रम सेवादारों ने बताया कि रक्तदान महा परोपकार का कार्य है जोकि हम सभी अनुयायी अपने गुरुदेव की प्रेरणा से करते हैं।

10:49 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम धुरी (Satlok Ashram Dhuri) में संत गरीबदास जी के बोध दिवस का महासमागम संपन्न

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Dhuri, Punjab) : पंजाब प्रान्त के संगरूर जिले में स्थित सतलोक आश्रम धुरी में संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। जिसमें लाखों लोगों ने शिरकत की। इस भव्य आयोजन में अखंड पाठ, विशाल भंडारा, सत्संग समारोह आदि कार्यक्रम हुए। जिसका आज भोग की वाणी के साथ समापन हुआ।

सेवादारों ने बताया कि भंडारे में वितरित सभी भोजन देसी घी में तैयार किए गए थे, साथ ही भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं वापिस घर जाते समय रास्ते के लिए खाना ले जाने की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक दहेज मुक्त विवाह भी सम्पन्न हुआ और सामाजिक हित में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया, जिसमें कई युनिट रक्तदान हुआ तथा कई लोगों ने संत रामपाल जी महाराज से नाम उपदेश प्राप्त किया और आजीवन सर्व बुराइयों से दूर रहने की प्रतिज्ञा ली

10:48 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : बोध दिवस के उपलक्ष्य पर सतलोक आश्रम शामली (Satlok Ashram Shamli) में लगाई गई आध्यात्मिक प्रदर्शनी

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Shamli, Uttar Pradesh) : सतलोक आश्रम शामली, उत्तरप्रदेश में संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें संत गरीबदास जी की जीवनी के अलावा जगत के तारणहार संत रामपाल जी महाराज के विषय में सैकड़ो वर्ष पूर्व विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं जैसे नास्त्रेदमस, फ्लोरेंस, एंडरसन, जीन डिक्सन आदि द्वारा की गई भविष्यवाणियों का प्रदर्शन किया गया।

सेवादारों ने बताया कि प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य, आश्रम में हो रहे तीन दिवसीय विशाल भण्डारे में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदर्शनी के माध्यम से मुक्तिदाता संत, संत गरीबदास जी और पूर्ण परमात्मा की लीलाओं से अवगत कराना हैं। जिसे प्रत्येक मानव पूर्ण परमात्मा के विषय में जान सके और मुक्ति दाता तत्वदर्शी संत को जान अपना कल्याण करा सके।

10:47 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : संत गरीबदास जी के बोध दिवस का भव्य समागम सतलोक आश्रम मुंडका (Satlok Ashram Mundka) में सम्पन्न

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Mundka, Delhi) : देश की राजधानी दिल्ली में स्थित सतलोक आश्रम मुंडका में संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस का भव्य समागम मनाया गया। जिसमें लाखों लोगों ने शिरकत की। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क व्यवस्था भी की गई थी। बोध दिवस कार्यक्रम का भोग की वाणी के साथ आज समापन हुआ। जिसमें अखंड भंडारा हुआ, आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगाई गई।

सेवादारों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज द्वारा वेदों, गीता अनुसार भक्ति विधि बताई जाती है और जो मानव संत रामपाल जी महाराज से दीक्षित होकर सतभक्ति करेगा उसका पूर्णमोक्ष होना निश्चित है। साथ ही, उन्होंने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के जितने भी अनुयायी हैं वे उनकी शिक्षाओं में चलते हुए नशे, चोरी, जारी, रिश्वतखोरी आदि सर्व बुराइयों से दूर रहते हैं। इसलिए पूरे विश्व को संत रामपाल जी महाराज से जुड़ना चाहिए और सर्व बुराइयों को त्यागकर सतभक्ति करना चाहिए।

10:44 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम मुंडका (Satlok Ashram Mundka) में हुए दहेज मुक्त विवाह सम्पन्न

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Mundka, Delhi) : जहाँ समाज में एक ओर दहेज रूपी कुप्रथा चरम पर फैली हुई है खासकर शहरों में इसका बड़ा रूप देखने को मिलता है। वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी और मेट्रो सिटी दिल्ली में स्थित सतलोक आश्रम मुंडका में संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर दहेज मुक्त शादी-रमैनी संपन्न हुई।

नवविवाहित जोड़ें ने बताया कि हमारा यह दहेज मुक्त विवाह गुरुजी को साक्षी मानकर तथा संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं को आधार बनाकर मात्र 16 मिनट 32 सेकण्ड में गुरुवाणी द्वारा सम्पन्न हुआ है, जिसे रमैनी भी कहा जाता है। यह रमैणी पूरी तरह से दहेज रहित तथा सभी प्रकार के आडम्बर और लोक दिखावे से मुक्त है।

10:43 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : दहेज मुक्त विवाह हुआ सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (Satlok Ashram Kurukshetra) में

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Live News Update (Kurukshetra, Haryana) : संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर हुए तीन दिवसीय विशाल भण्डारे के दूसरे दिन सामूहिक दहेज मुक्त विवाह-रमैनी का आयोजन सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र में किया गया। जिसमें कई जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह (Dowry Free Marriages-Ramaini) संपन्न हुआ।

जोड़ों ने बताया कि दहेज प्रथा के कारण लड़की के माता पिता बहुत दुःख पाते हैं। लेकिन इस कुप्रथा को संत रामपाल जी महाराज समाप्त कर रहे हैं। उन्हीं की दी गई शिक्षा के आधार पर आज हमारा दहेज रहित विवाह यानी रमैनी असुर निकंदन रमैणी द्वारा 17 मिनट में संपन्न हुआ। इसमें किसी भी तरह का दहेज का लेन देन नहीं हुआ और न किसी प्रकार का फिजूल खर्ची की गई।

10:43 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) बोध दिवस का हुआ भव्य आयोजन

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Sojat, Rajasthan) : संत गरीब जी महाराज के बोध दिवस पर सतलोक आश्रम सोजत, राजस्थान में विश्व स्तरीय विशाल भंडारा हुआ। जिसकी शुरुआत 2 मार्च से हुई थी और आज 4 मार्च को इस महासमागम का समापन भोग की वाणी के साथ हुआ। इस भण्डारे में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने आश्रम में सभी व्यवस्थाओं का प्रबंधन बड़े ही अच्छी तरह कर रखा था। यहाँ आने वाली प्रभु प्रेमी आत्माओं के लिए शुद्ध देशी घी से निर्मित स्वादिष्ट भोजन, बूंदी प्रसाद बनाया गया था। साथ ही संत गरीबदास जी द्वारा रचित अमरग्रन्थ का अखंड पाठ भी हुआ, जिसकी अमृतवाणी आस पास के क्षेत्र में गूंजी। साथ ही सत्य आध्यात्मिक ज्ञान से लोगों को परिचित कराने के लिए बड़े बड़े फ्लैक्स लगाकर आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें, संत गरीबदास जी की जीवनी, सत्यपुरुष और पूरे गुरु की जानकारी दी गई।

6:46 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : संत गरीबदास जी के बोध दिवस पर आए एक शिक्षक के विचार

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Betul, Madhya Pradesh) : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में निवासरत भगवत दास जी जिनकी उम्र 42 वर्ष है जो की पेशे से एक शिक्षक हैं वह सतलोक आश्रम बैतूल में संत गरीबदास जी महाराज जी के बोध दिवस में परिवार सहित आए थे। उन्होंने बताया कि यहां आने के बाद ऐसा लगता है मानो इस संसार में अगर कहीं सुख है तो वह सिर्फ पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी के चरणों में ही है। जहां एक ओर संसार में भाई, भाई का दुश्मन है, बच्चे बड़े बूढ़ों का सम्मान करना भूल चुके हैं, लोग माया की आग में झुलस रहे हैं। परन्तु इस समागम में क्या बड़े, क्या बच्चे सभी एक दूसरे का हाथ जोड़कर आदर सम्मान करते हैं, प्रेम से बात करते हैं, गुरु वचनों को जीवन का आधार मानते हैं और गुरु को भगवान तुल्य मानते हैं।

भगवत दास जी ने बताया कि 2011 से मैं संत रामपाल जी महाराज जी का अनुयाई हूं। 2011 से पूर्व (जब मैं संत जी का अनुयाई नहीं था) तब मैं मानसिक रूप अशांति का अनुभव करता था। मेरे परिवार में कुल 7 सदस्य हैं सभी किसी ना किसी बीमारी से आए दिन पीड़ित रहते थे। पेशे से एक शिक्षक होने के बाद भी मेरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। एक दिन मेरे पिताजी को ज्ञान गंगा पुस्तक मिली और पिताजी जी ने उसे पढ़ा, उस पुस्तक को पढ़कर हमें एक उम्मीद की किरण जागी और हमने संत रामपाल जी महाराज जी से नाम दीक्षा ली और नाम दीक्षा लेने के तत्क्षण हमें सबसे बड़ा लाभ मानसिक व शारीरिक हुआ और आज मेरे चेहरे की मुस्कान का अंदाजा लगाकर आप हमारे खुशहाल जीवन का अंदाजा लगा ही सकते हैं। साथ ही अनेकों छोटे-बड़े लाभ भी हुए जिन्हें बताने लगजाऊं तो दिन व रात भी खत्म हो जाएगी।

4:50 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : 10 सतलोक आश्रमों में मनाया गया बोध दिवस, दिखाई गई संत गरीबदास जी के जीवनी की 2D एनिमेशन वीडियो

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update : हरियाणा के जिला झज्जर गाँव छुड़ानी के आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष्य पर 10 सतलोक आश्रमों में 2, 3 व 4 मार्च को भव्य आयोजन किया गया। जिसमें तीन दिन अखंड पाठ, अखंड भंडारा हुआ। जिसमें लाखों लोगो ने भंडारा ग्रहण किया।

वहीं बोध दिवस कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी 4 मार्च को संत गरीबदास जी के जन्म और उन्हें परमेश्वर के मिलने तथा सर्व प्रभुओं के सामर्थ्य व सर्व लोकों को परमेश्वर कबीर जी द्वारा संत गरीबदास जी को दिखाने की लीला को 2D एनीमेशन वीडियो द्वारा दिखाया गया और उसके बाद संत रामपाल जी महाराज ने सत्संग में विस्तार पूर्वक संत गरीबदास जी की जीवनी को बताया।

4:48 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : 10 सतलोक आश्रमों में हुआ संत गरीबदास जी का बोध दिवस, दिखा बुराई मुक्त नजारा

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update : संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में 2, 3 व 4 मार्च को संत गरीबदास जी के बोध दिवस का भव्य कार्यक्रम हुआ। इस समागम में अमरग्रंथ का अखंड पाठ, अखंड भंडारा तो हुआ ही, साथ ही सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए दहेज मुक्त विवाह का भी आयोजन हुआ तथा रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

वहीं आश्रम में नशा आदि सर्व बुराइयों से मुक्त दिखे श्रद्धालु। उन्होंने बताया कि हमारे गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज नशे आदि बुराइयों से होने वाली शारीरिक, आध्यात्मिक, मानसिक व आर्थिक हानि को शास्त्रोक्त प्रमाण देकर बताते हैं। जिससे उनका प्रत्येक अनुयायी सर्व बुराइयों से दूर रहता है। साथ ही आश्रम में नशे को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित किया गया।

4:12 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम बैतूल (Satlok Ashram Betul) में लगाया गया ब्लड डोनेशन कैम्प, सैकड़ों युनिट हुआ रक्तदान

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Betul, Madhya Pradesh) : सतलोक आश्रम बैतूल में तीन दिवसीय संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के महासमागम का आज 4 मार्च को समापन हुआ। यह तीन दिवसीय बोध दिवस कार्यक्रम 2 मार्च से प्रारंभ हुआ था। यह आयोजन संत रामपाल जी महाराज के संचालन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिसके दूसरे दिन रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) भी लगाया गया था।

जिसमें बड़ी संख्या में लाइन लगाकर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने रक्तदान किया। अनुयायियों ने बताया कि रक्तदान करने की प्रेरणा हमें अपने गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज से मिली है। यहाँ ब्लड लेने के लिए डॉक्टरों की टीम पहुँची। जिन्होंने संत रामपाल जी महाराज की सराहना की कि उनकी प्रेरणा से उनके भक्त उत्साह के साथ उमड़-उमड़ कर रक्तदान करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। वहीं जानकारी के मुताबिक 250 युनिट से अधिक रक्तदान संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा किया गया, जबकि कई अपना नंबर लगने का इंतजार करते रहे।

4:11 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : समागम के दूसरे दिन पहुंचे केंद्रीय सरकारी बैंक अधिकारी सतलोक आश्रम (Satlok Ashram Betul)

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Betul, Madhya Pradesh) : संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष्य में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में 2, 3 व 4 मार्च को 10 सतलोक आश्रमों में महासमागम का आयोजन हुआ। वहीं मध्यप्रदेश स्थित सतलोक आश्रम बैतूल में हुए समागम में आम जनता के साथ पूर्व जिला केंद्रीय सरकारी बैंक के अधिकारी भी पहुंचे।

पूर्व बैंक अधिकारी ने कहा कि सतलोक आश्रम बैतूल में सभी व्यवस्थाएँ बड़ी ही लाजबाब की गईं हैं जिसे देखकर मैं भाव विभोर हो गया। उन्होंने कहा कि संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाई जा रही दहेज मुक्त समाज तैयार करने की, एक अच्छी मुहिम है जिससे बेटियों को दहेज उत्पीड़न का शिकार नहीं होना पड़ेगा और संत रामपाल जी महाराज अपने सत्संगों में प्रेम, भाईचारे की शिक्षा देते हैं जो एक मनुष्य होने के नाते प्रत्येक मनुष्य को जरूरी है।

4:09 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम बैतूल (Satlok Ashram Betul) में 51 जोड़ों का हुआ दहेज मुक्त विवाह

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Betul, Madhya Pradesh) : मध्यप्रदेश के सतलोक आश्रम बैतूल में संत रामपाल जी महाराज के संचालन में चल रहे तीन दिवसीय संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस समागम 2 मार्च से प्रारंभ हुआ था जिसका आज अंतिम यानी तीसरा दिन है। बोध दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन आश्रम में सामूहिक दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया गया।

समाज सुधारक संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में बैतूल आश्रम में आयोजित सामुहिक दहेज मुक्त विवाह में 51 जोड़ों का विवाह दहेज रहित सम्पन्न हुआ। इस दहेज रहित विवाह को रमैनी के नाम से भी जाना जाता है जोकि गुरुवाणी द्वारा 17 मिनट में संपन्न हुआ। जिसमें दहेज प्रथा के इतर जाकर जोड़ों ने अपने गुरुदेव के आदर्शों पर चलते हुए बिना किसी दान दहेज के सादगी के साथ विवाह किया।

4:06 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम बैतूल (Satlok Ashram Betul) में मनाया गया बोध दिवस का महासमागम, लाखों लोगों ने किया

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Betul, Madhya Pradesh) : मध्यप्रदेश स्थित सतलोक आश्रम बैतूल में संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। जिसमें लाखों लोगों ने शिरकत की। वहीं यहां आने वाले लोगों को निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। जिसका आज भोग की वाणी के साथ समापन हुआ।

जिसमें अमरग्रंथ का अखंड पाठ, विशाल भंडारा, दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर, विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। इस विशाल भंडारे में शुद्ध घी से निर्मित बूंदी प्रसाद, पूरी, सब्जी, चावल आदि परोसी गई। साथ ही आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें सर्व धर्म ग्रंथों को रखा गया। सेवादार ने बताया कि यह समागम संत गरीबदास जी महाराज को परमेश्वर से नाम दीक्षा प्राप्त होने के दिन के रूप में मनाया गया तथा संत गरीबदास जी द्वारा रचित अमरग्रंथ पांचवें वेद का अखंड पाठ इस दौरान हुआ।

4:06 PM IST

4 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : विशाल भण्डारे के साथ सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) में सम्पन्न हुआ संत गरीबदास जी का बोध दिवस

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Sojat, Rajasthan) : सन 1727 में फाल्गुन मास सुदी द्वादशी को संत गरीबदास जी को परमेश्वर कबीर जी से नाम उपदेश प्राप्त हुआ था, इसी दिन के उपलक्ष्य में सतलोक आश्रम सोजत, राजस्थान में संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस 2, 3 व 4 मार्च को मनाया गया। जिसमें तीन दिन संत गरीबदास जी के अमरग्रंथ का अखंड पाठ, विशाल भंडारा हुआ। इस अवसर पर आश्रम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुँचे।

सेवादारों ने बताया कि भंडारे में वितरित सभी भोजन देसी घी से तैयार किया गया, साथ ही भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं को वापिस घर जाते समय रास्ते के लिए खाना ले जाने की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। वहीं इस समागम के दौरान सामाजिक व परमार्थ के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया और सत्यज्ञान युक्त आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

10:45 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : बोध दिवस के भव्य कार्यक्रम में 10 सतलोक आश्रमों में हुए सैकड़ो दहेज मुक्त विवाह

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update : संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में परम आदरणीय संत गरीबदास दास जी के बोध दिवस के उपलक्ष्य पर 10 सतलोक आश्रमों में भव्य कार्यक्रम चल रहा है। जिसके दूसरे दिन यानी आज 3 मार्च को सभी 10 सतलोक आश्रमो में अनुयाइयों दने अपने गुरु जी संत रामपाल जी महाराज के आदर्शो पर चलते हुए सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक दहेज विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें बिना किसी दहेज के लेन देन के सैंकड़ो जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जो समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रहा। जोड़ों ने बताया कि जहां समाज में शादियों के दौरान लाखों रुपये के दहेज का लेनदेन किया जाता है उसके बाद भी बेटी सुखी नहीं रह पाती। लेकिन संत रामपाल जी महाराज की शिक्षा से दहेज प्रथा का खात्मा हो रहा है और बेटियाँ सुखी हो रही हैं।

10:32 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : परमार्थ के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) में

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Sojat, Rajasthan) : “रक्तदान महादान” इसी वाक्य को सार्थक करते हुए संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के अवसर पर राजस्थान के सतलोक आश्रम सोजत में रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) लगाया है।

जिसमें सामाजिक तथा परमार्थ के कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों में एक बार फिर रक्तदान करने के लिए उत्साह देखने को मिला और रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए सैंकड़ो अनुयायी सतलोक आश्रम सोजत में लाइन में बैठे दिखे। वहीं उन्होंने ने बताया कि हमें रक्तदान करने की प्रेरणा अपने गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज से मिली है, जोकि मानव समाज के कल्याण में लगे हुए हैं।

10:31 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम रोहतक (Satlok Ashram Rohtak) में हुई दहेज मुक्त शादी

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Rohtak, Haryana) : हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित सतलोक आश्रम सिंहपुरा में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में चल रहे तीन दिवसीय संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के भव्य समागम के दूसरे दिन आज दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया गया।

विश्व प्रसिद्ध सबसे बड़े समाज सुधारक संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में इस महासमागम में दहेज रहित विवाह सम्पन्न हुआ। इस दहेज रहित विवाह को रमैनी के नाम से भी जाना जाता है जोकि गुरुवाणी द्वारा 17 मिनट में संपन्न होता है। जिसमें किसी भी प्रकार का दान दहेज का लेन देन नहीं हुआ और न ही किसी भी प्रकार का फिजूल खर्च किया गया और न किसी प्रकार का इस शादी में आडंबर देखने को मिला।

10:04 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : आध्यात्मिक प्रदर्शनी का सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) में प्रदर्शन

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Sojat, Rajasthan) : संत रामपाल जी के सानिध्य में पांचवें वेद अर्थात अमरग्रंथ के रचनहार संत गरीबदास जी के बोध दिवस के पावन अवसर पर विशाल भण्डारा राजस्थान के पाली जिले के सतलोक आश्रम सोजत में जारी है। वहीं आश्रम में आने वाले लोगों को सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान से परिचित कराने के लिए आध्यात्मिक प्रदर्शनी स्थल भी बनाया गया।

इस प्रदर्शनी में फ्लैक्स के माध्यम से पूर्ण परमात्मा की जानकारी, तत्वदर्शी संत की पहचान, संत गरीबदास जी की जीवनी आदि बताई गई साथ ही संत रामपाल जी महाराज के मुख्य उद्देश्यों को भी बताया गया। इसके अलावा पवित्र श्रीमद्भागवत गीता, चारों वेद, 18 पुराण, गुरुग्रंथ साहिब, कुरान शरीफ, बाईबल आदि धर्म ग्रंथों का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित पुस्तकों का भी प्रदर्शन किया गया।

9:55 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : पाँचवें वेद सूक्ष्म वेद का सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) में हो रहा अखंड पाठ

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Sojat, Rajasthan) : राजस्थान की मेहंदी नगरी सोजत के सतलोक आश्रम में संत रामपाल जी महाराज के संचालन में संत गरीबदास जी द्वारा रचित अमरग्रंथ जिसे हम सद्ग्रंथ साहिब के नाम से भी जानते हैं, की अमृतमयी वाणियों का तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन बोध दिवस के पावन अवसर पर किया गया है। साथ ही विशाल भंडारा सतलोक आश्रम सोजत में चल रहा है। जिसमें लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है।

वहीं अनुयायियों ने बताया कि संत गरीबदास जी ने परमेश्वर कबीर जी द्वारा प्रदत्त ज्ञान को लगभग 6 माह में सद्ग्रंथ साहिब के रूप में लिपिबद्ध कराया था जो कि पांचवां वेद यानी स्वसम वेद (सूक्ष्म वेद) है, इसमें 24000 वाणियाँ हैं जो चारों वेदों के मंत्रों की संख्या से भी अधिक है। जिसका अखंड पाठ चल रहा है। साथ ही पाठी सेवादार को कुछ नियमों का भी निर्देश संत रामपाल जी महाराज के आदेश अनुसार होता है जिससे पाठ खंड न हो सके।

9:54 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम शामली (Satlok Ashram Shamli) में धूमधाम से मनाया जा रहा बोध दिवस, लगाई गई आध्यात्मिक प्रदर्शनी

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Shamli, Uttar Pradesh) : संत गरीबदास जी महराज के बोध दिवस के पावन अवसर पर उत्तरप्रदेश के सतलोक आश्रम शामली में बड़ी ही धूमधाम तथा अनुशासित तरीके से विशाल समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम के नजारे के साथ साथ आश्रम की सभी व्यवस्थाएँ भी काबिले तारीफ़ है, जोकि बिल्कुल फ्री हैं।

वहीं आश्रम में आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें संत गरीबदास जी महाराज की जीवनी, जगत के तारणहार संत के लिए की गई भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां भी लगाई गई हैं। अनुयायियों ने बताया कि इस प्रदर्शनी को लगाने का उद्देश्य समागम में आने वाले श्रद्धालुओं को तत्वज्ञान से परिचित कराना और जगत के उद्धारक संत की जानकारी प्रदान करना है।

9:43 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम नेपाल (Satlok Ashram Nepal) पहुँचे गृहमंत्री, भण्डारे की व्यवस्थाओं को देख की सराहना

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Nepal) : संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष्य में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में भारत के अलावा पड़ोसी देश नेपाल स्थित सतलोक आश्रम धनुषा में विशाल समागम चल रहा है। जिसमें आम जनता के साथ मधेश प्रदेश के गृहमंत्री शत्रुघ्न प्रसाद सिंह भी पहुंचे।

गृहमंत्री ने कहा कि सतलोक आश्रम नेपाल ज्ञान का सागर है जिससे लोग सर्व बुराई, नशा आदि छोड़ रहे हैं तथा यहां का अनुशासन सबसे उत्तम लगा, जिससे सभी भक्त अनुशासित ढंग से अपनी सेवाओं में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जो गलत काम करते थे वे लोग भी संत रामपाल जी महाराज से जुड़कर नेक इंसान बन गए हैं। वहीं आपको बता दे कि आज बोध दिवस का दूसरा दिन था, जिसका समापन कल 4 मार्च को होना है।

9:42 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (Satlok Ashram Kurukshetra) में संत गरीबदास जी के बोध दिवस के दूसरे दिन भी उमड़ा जन सैलाब

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Kurukshetra, Haryana) : महाभारत की युद्ध भूमि कुरुक्षेत्र स्थित सतलोक आश्रम में आज संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के महासमागम का दूसरा दिन, जिसमें पार्किंग, मेडिकल फैसिलिटी इत्यादि की उत्तम व्यवस्था की गई है। साथ ही महासमागम के विशाल भण्डारे में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया गया है। जिससे किसी भी प्रकार का वातावरण प्रदूषित न हो यहीं वजह है कि इतने बड़े भण्डारे में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया।

इसके अलावा आश्रम में आध्यात्मिक ज्ञान युक्त प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें संत गरीबदास जी महाराज की जीवनी, संत रामपाल जी महाराज के मुख्य उद्देश्य, पूर्ण परमात्मा की शास्त्रोक्त जानकारी, सर्व धर्मग्रंथों के सार ज्ञान को बताया गया है तथा मनुष्य जन्म के मूल उद्देश्य को भी बताया गया है। वहीं संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में यह महासमागम बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है जिसमें बड़ी तादाद में लोगों का पहुंचना जारी है।

9:40 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : बोध दिवस पर सतलोक आश्रम खमाणों (Satlok Ashram Khamanon) में लगाई गई आध्यात्मिक प्रदर्शनी, भण्डारे में की गई उत्तम व्यवस्था

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Khamanon, Punjab) : जिस दिन किसी भक्त को सतगुरु से नाम उपदेश प्राप्त होता है उस दिन उसका आध्यात्मिक जन्म दिवस या बोध दिवस होता है। सन 1727 फाल्गुन मास सुदी द्वादशी को परम आदरणीय संत गरीबदास जी को परमेश्वर कबीर जी से नाम दीक्षा प्राप्त हुई थी। इसी दिन के उपलक्ष्य पर संत गरीबदास दास जी का बोध दिवस 4 मार्च को मनाया जा रहा है, जिसके चलते तीन दिवसीय विशाल कार्यक्रम का आयोजन सतलोक आश्रम खमाणों, पंजाब में किया गया है। इस भव्य कार्यक्रम का आश्रम में मनमोहक दृश्य देखने को मिला।

वहीं संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष्य आयोजित विशाल भंडारे के आज दूसरे दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचे और आश्रम में लगाई गई आध्यात्मिक प्रदर्शनी में सत्यज्ञान को प्राप्त करते नजर आए। साथ ही आश्रम की सजावट के साथ-साथ व्यवस्थाएँ भी देखने लायक है, जो बिल्कुल फ्री में उपलब्ध कराई गईं हैं तथा श्रद्धालुओं को घर ले जाने के लिए बूंदी प्रसाद दी जा रही है।

7:18 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : दिल्ली के सतलोक आश्रम मुंडका (Satlok Ashram Mundka) में भंडारे का शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Mundka, Delhi) : देश की राजधानी दिल्ली के सतलोक आश्रम मुंडका में आज से संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस का तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और अमरग्रंथ की अमर वाणी व भण्डारे का आनंद ले रहे हैं।

आश्रम के सेवादारों ने बताया कि इस समागम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है क्योंकि बीते दिनों समागम प्रारंभ होने से पूर्व लोगों को घर घर जाकर सपरिवार आने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसके चलते लगातार शुद्ध घी से बूंदी प्रसाद तैयार किया जा रहा है। साथ ही, इस विश्व स्तरीय विशाल भण्डारे में स्वच्छता का भी विशेष ख्याल रखा गया है और प्रभु प्रेमी आत्माओं के लिए संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क की गईं हैं।

7:17 PM IST

3 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : संत गरीबदास जी के बोध दिवस पर विशाल भंडारा सतलोक आश्रम रोहतक (Satlok Ashram Rohtak) में हुआ प्रारंभ

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Rohtak, Haryana): हरियाणा के रोहतक जिले के सतलोक आश्रम सिंहपुरा में आज 2 मार्च से हरियाणा के सुप्रसिद्ध संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस का भंडारा शुरू हो चुका है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा हुआ है। वहीं यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम की तरफ से लाने लेजाने के लिए बसें, फॉर व्हीलर्स भी लगाई गई हैं।

साथ ही आश्रम में प्रदर्शनी भी लगाई है जिसमें संत गरीबदास जी महाराज को परमेश्वर कबीर जी के दर्शन और नाम दीक्षा प्राप्त होने के दृश्य को दिखाया गया है। जिससे आश्रम में आने वाले लोगों को संत गरीबदास जी महाराज के जीवन परिचय से अवगत कराया जा सके। वहीं दरबार साहिब में अखंड पाठ चल रहा है जिसमें पाठी बारी-बारी से पाठ पढ़ रहे हैं और अन्य भक्त अमरग्रंथ पर आदर पूर्वक चवर कर रहे हैं। साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाओं को आश्रम के वॉलिंटियर्स संभाले हुए हैं।

10:37 PM IST

2 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम शामली (Satlok Ashram Shamli) में संत गरीबदास जी के बोध दिवस का शुभारंभ हुआ आज

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Shamli, Uttar Pradesh): संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में सतलोक आश्रम शामली, उत्तर प्रदेश में आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज जी के बोध दिवस के पावन अवसर पर तीन दिवसीय महासमागम पर्व का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ आज से हो चुका है। इस समागम में विशाल भंडारा, आदरणीय गरीबदास जी महाराज जी के ग्रंथ साहिब यानी अमरग्रंथ की वाणी का पाठ, नि:शुल्क नामदान आयोजन किया गया है।

shamli ashram

वहीं आश्रम में मुख्य द्वार पर सुंदर आध्यात्मिक प्रदर्शनी संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों ने द्वारा लगाई गई है, जिसमें प्रसिद्ध भविष्यवक्ता से लेकर चारों धर्मों के ग्रंथों से प्रमाण सहित बताया गया है कि काशी में लगभग 600 वर्ष पूर्व जुलाहे की 120 वर्ष भूमिका करने वाले कबीर साहेब जी ही पूर्ण परमात्मा हैं और वर्तमान में संत रामपाल जी महाराज ही एकमात्र पूर्ण संत (सतगुरु) हैं जो सर्वधर्म ग्रंथों से प्रमाणित सत्यज्ञान बता रहे हैं।।

साथ ही सतलोक आश्रम शामली में ठहरने, बाथरूम, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग तथा दवाइयों आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। आश्रम के सेवादारों ने बताया कि आज गरीबदास जी महाराज जी की वाणी का पाठ शुरू हुआ है जो कि 3 दिन तक चलेगा। साथ ही भंडारा भी तीन दिन चलेगा, जिसमें शुद्ध देसी घी से निर्मित बूंदी प्रसाद, हलवा प्रसाद बनाया गया है तथा अन्य व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है। वहीं उन्होंने बताया कि कल समागम के दूसरे दिन दहेज रहित शादियां तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

वहीं आश्रम में जगह जगह पर चाय तो कहीं गर्म जल की टंकिया भरी रखी गई हैं जिससे कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को चाय व पानी न ढूंढ़ना पड़े। और तो और इस महासमागम की सबसे खास बात यह है कि यहाँ सबकुछ फ्री रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दे ऐसा ही समागम संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में भारत के नौ आश्रम व नेपाल के धनुषा में हो रहा है।

10:33 PM IST

2 March 2023

सतलोक आश्रम बैतूल (Satlok Ashram Betul) में गूँजी अमरग्रंथ की अमरवाणी, बड़ी तादाद में पहुंचे लोग

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Betul, Madhya Pradesh) : संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस का तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम आज 2 मार्च को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्थित सतलोक आश्रम में संत रामपाल जी महाराज के तत्वावधान में मंगलाचरण के साथ शुरू हुआ। जिसके बाद संत गरीबदास जी महाराज के अमरग्रंथ के अखंड पाठ प्रारंभ हुआ, जिसकी अमृतमयी वाणी से वातावरण गुंजायमान रहा। जिसमें चारों वेदों, श्रीमद्भागवत गीता, पुराण, कुरआन, बाईबल, गुरुग्रंथ साहिब आदि धर्मग्रंथों का तत्वज्ञान समाहित है।

साथ ही बोध दिवस पर तीन दिवसीय विशाल भंडारा भी प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी तादाद में दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है। यहीं वजह है कि आश्रम में क्षुधा पूर्ति हेतु बिना रुके चौबीसों घण्टे अखंड भंडारा चल रहा है। वहीं रात्रि में आने वाले भक्तजनों के लिए भी चाय-बिस्कुट की व्यवस्था की गई है और साथ में भोजन भी कराया जा रहा है। वहीं भोजन पकाने हेतु शुद्ध देशी घी का इस्तेमाल किया गया है। हलवा प्रसाद और बूंदी प्रसाद भी शुद्ध देशी घी के द्वारा बनाया गया है। वहीं भंडारा बहुत ही आनन्ददायक और मधुर प्रेमभाव से चल रहा है। भंडारघर की सभी सुविधाओं में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया गया है। सबसे विशेष बात यह है कि यहाँ माताओं बहनों के लिए और भक्त भाइयों के रुकने और भंडारे हेतु अलग-अलग बैठने की सुविधा की गई है तथा यहां पर किसी भी प्रकार का कोई शुल्क इत्यादि नहीं लिया जा रहा है, बल्कि रहने, खाने, पीने से लेकर अन्य सर्व सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

वहीं, सतलोक आश्रम बैतूल ऊंच-नीच, जात-पात, धर्म-मजहब, छुआछात आदि भेदभाव से परे मानवता व भाईचारे के शिक्षण का अद्भुत केंद्र बना हुआ है। यहाँ पर आने जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को संत रामपाल जी महाराज जी के सत्संग प्रवचनों के आधार पर शिष्ट, सभ्य, शांत, सुशील और साधारण आचार विचार का पालन करने की शिक्षा मिलती है। जिससे देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां आकर आनंद की अनुभूति प्राप्त हो रही है।

10:31 PM IST

2 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update: 10 सतलोक आश्रमों में भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ, भण्डारे में लाखों लोगों ने किया शिरकत

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update : भारत समेत नेपाल के 10 सतलोक आश्रमों में आज से परम आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज के बोध के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय महासमागम प्रारंभ हो चुका है, जिसमें अखंड पाठ, विश्वस्तरीय विशाल भंडारा प्रारंभ हो चुका है। इस समागम के आज पहले दिन की लाखों लोगों ने आश्रमों में शिरकत की और भंडारा पाया। वहीं देश-विदेश से भी संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर लोग पहुंचे।

वहीं आश्रम में जूताघर, मोबाइल चार्जिंग से लेकर सर्व व्यवस्थाएँ निःशुल्क की गई हैं जिससे प्रभु प्रेमी आत्माओं को आश्रम में आने पर असुविधा न महसूस हो सके। साथ ही आश्रम में आने वाली प्रभु की प्यासी आत्माओं के लिए भंडारा जहाँ शुद्ध देसी घी से तैयार किया गया है, वहीं उन्हें अपने धर्म ग्रंथों के सत्यज्ञान से परिचित कराने के लिए बड़े-बड़े फ्लेक्सों, बैनरों, धार्मिक पुस्तकों से युक्त आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जहां हम अपने धर्म ग्रंथों में ज्योति (हवन) यज्ञ, धर्मयज्ञ, ज्ञान यज्ञ, प्रणाम यज्ञ और ध्यान यज्ञ इन 5 यज्ञों के विषय में सुना करते थे लेकिन संत रामपाल जी महाराज के तत्वावधान में इस महासमागम के दौरान सभी सतलोक आश्रमों में ये पांच यज्ञ भी होती नजर आईं। वहीं आश्रम में महिलाओं, बहनों व पुरुषों के लिए सर्व व्यवस्थाएं अलग-अलग की गईं हैं।

7:29 PM IST

2 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम बैतूल (Satlok Ashram Betul) में संत गरीबदास जी के बोध दिवस का भव्य कार्यक्रम हुआ शुरू

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Betul, Madhya Pradesh) : भारत के हृदय प्रदेश कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में करीब 80 एकड़ में फैले सतलोक आश्रम में आज से संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस का तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम अखंड पाठ, अखंड भण्डारे का शुभारंभ हुआ। जिसमें पहले ही दिन भारत के कई राज्यों से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा।

satlok ashram betul (mp)

आश्रम के सेवादारों ने बताया कि यह तीन दिवसीय महासमागम संत रामपाल जी महाराज के तत्वावधान में मनाया जा रहा है, जोकि 2, 3 व 4 मार्च होगा जिसका आज पहला दिन था। इस दौरान देश के 13 राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, दक्षिण भारतीय राज्य आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और उत्तर पश्चिम राज्य मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड मेघालय से लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेंगे। जिसका नजारा आज पहले ही दिन आश्रम में देखने को मिल रहा है।

वहीं सेवादारों ने बताया कि इस महासमागम में सामूहिक दहेज मुक्त शादियां, रक्तदान शिविर तथा विशाल सत्संग समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, व्हीकल्स के लिए पार्किंग, जूते चप्पल रखने के लिए जूताघर, स्वास्थ्य समस्या के मद्देनजर मेडिकल फैसिलिटी, मोबाइल चार्जिंग आदि की बिल्कुल फ्री सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। तथा भण्डारे के सभी पकवान देशी घी से निर्मित किये गए हैं और इस समागम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से बूंदी प्रसाद तैयार की गई है जिसे भण्डारे में परोसा जा रहा है। साथ ही बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी भेदभाव के यह भंडारा चल रहा है।

3:14 PM IST

2 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : महासमागम का शुभारंभ, सतलोक आश्रम खमाणों (Satlok Ashram Khamano) में शुरू हुआ अखंड पाठ

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Khamanon, Punjab) : सतलोक आश्रम खमाणों जोकि पंजाब प्रांत के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित है, यहाँ संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के भव्य कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर शोर से की जा चुकी हैं। इस भव्य कार्यक्रम में संत गरीबदास जी के सद्ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, विशाल भंडारा, विशाल सत्संग समारोह आदि का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग, जूते-चप्पल को सुरक्षित रखने के जूताघर, सत्य आध्यात्मिक ज्ञान युक्त आध्यात्मिक पुस्तकों को पुस्तकालय में रखा गया जिससे लोगों को सत्य आध्यात्मिक ज्ञान हो सके। साथ ही खाने पीने, रहने, ओढ़ने आदि की भी व्यवस्था की जा चुकी है।

वहीं सेवादारों ने बताया कि इस बार संत रामपाल जी महाराज के आदेश अनुसार भण्डारे के लिए बूंदी प्रसाद तैयार किया गया है, साथ ही देशी घी युक्त अन्य व्यंजन भी तैयार किये जा रहे हैं। आपको बता दें तीन दिवसीय इस महासमागम का शुभारंभ आज 2 मार्च को मंगलाचरण के साथ शुरू हो चुका है। जिसमें बड़ी तादाद में लोगों का आना जाना प्रारंभ हो चुका है।

3:14 PM IST

2 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : बोध दिवस का भव्य कार्यक्रम सतलोक आश्रम शामली (Satlok Ashram Shamli) में हुआ प्रारंभ

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Shamli, Uttar Pradesh) : उत्तरप्रदेश के सतलोक आश्रम वेदखेड़ी, शामली में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के भव्य कार्यक्रम की तैयारियाँ बीते दिनों बड़े ही जोर शोर से की जा रहीं थीं। जिसका शुभारंभ आज सुबह मंगलाचरण के साथ हुआ जोकि 4 मार्च को तक चलेगा।

अनुयायियों ने बताया कि आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने, नहाने धोने आदि सभी प्रकार सुविधाएं बिल्कुल फ्री की गईं। साथ ही भण्डारे में श्रद्धालुओं के खाने के लिए बूंदी प्रसाद के अलावा अन्य पकवान भी देसी घी से तैयार किये जा रहे हैं। जिसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं, इस भंडारे में बड़ी तादाद में लोगों के आने की संभावना अनुयायियों द्वारा जताई गई है जिसके लिए आश्रम के सेवादारों ने सर्व तैयारियां कर रखी हैं।

3:13 PM IST

2 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम धुरी (Satlok Ashram Dhuri) में शुरू हुआ बोध दिवस का अखंड भंडारा

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Dhuri, Punjab) : पंजाब प्रांत के संगरूर जिले में स्थित सतलोक आश्रम धुरी में संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के महासमागम की तैयारियाँ जोर शोर से की जा चुकी हैं। जिसमें तीन दिवसीय अमरग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, अखण्ड भंडारा आदि समारोह होना है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के खाने पीने, रहने, ओढ़ने की भी व्यवस्था बड़े ही स्वच्छ तरीके से की गई है। जबकि भण्डारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से बूंदी प्रसाद भी बनाया गया है।

वहीं संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आज 2 मार्च को संत रामपाल जी महाराज के मुखारबिंद से उच्चारित मंगलाचरण के साथ शुरू हुआ। सेवादारों द्वारा बताया गया कि इस भण्डारे में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है क्योंकि बीते दिनों इस कार्यक्रम में लोगों को सपरिवार आने के लिए आमंत्रित किया गया था।

3:12 PM IST

2 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (Satlok Ashram Kurukshetra) में संत गरीबदास जी के बोध दिवस पर भंडारा प्रारंभ

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Kurukshetra, Haryana) : संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर 10 सतलोक आश्रमों में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे विश्व को संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों द्वारा आमंत्रित किया गया है। यह भंडारा सम्पूर्ण तैयारियों के साथ आज संत रामपाल जी महाराज के मुखारविंद से उच्चारित मंगलाचरण और पाठ प्रकाश की वाणी के साथ हरियाणा स्थित सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र में शुरू हो चुका है।

इस भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के प्राथमिक उपचार, जूते चप्पल रखने, खाने-पीने, रहने, नहाने-धोने, ओढ़ने आदि की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं भण्डारे में शुद्ध देशी घी से निर्मित भंडारा तैयार किया गया, साथ ही भंडारे में विशेष रूप से लड्डू व जलेबी प्रसाद भी तैयार की गईं है।

10:33 PM IST

1 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में निकाली गई शोभायात्रा, कल से प्रारंभ होने वाले बोध दिवस का दिया गया आमंत्रण

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Chhattisgarh): बीते दिनों धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के कई जिलों में संत रामपाल जी के शिष्यों ने सतगुरु शोभायात्रा निकाली और कल 2 मार्च से शुरू हो रहे संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर लोगों को आमंत्रित किया।

अनुयायियों ने बताया कि संत गरीबदास जी के बोध दिवस के उपलक्ष्य पर 2 से 4 मार्च को तीन दिवसीय महासमागम का आयोजन संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में सभी 10 सतलोक आश्रमों में किया जा रहा है। जिसमें अखंड पाठ, अखंड भंडारा, विशाल सत्संग समारोह, दहेज मुक्त विवाह आदि कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शोभायात्रा निकाली गई और लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

10:30 PM IST

1 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update: गुजरात की सड़कों पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा निकाली गई सतगुरु शोभायात्रा

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Gujarat) : गुजरात की सड़कों पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा निकाली गई सतगुरु शोभायात्रा का नजारा देखने को मिला। अनुयायियों ने बताया कि संत गरीबदास जी महाराज को जिस दिन परमेश्वर कबीर जी मिले थे और नाम दीक्षा प्रदान की थी। उसी दिन के उपलक्ष्य पर सतलोक आश्रम सोजत (राजस्थान) सहित 10 आश्रमों में संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में 2, 3 व 4 मार्च को संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस मनाया जा रहा है, इसमें विशाल भंडारा, विशाल सत्संग, अखंड पाठ आदि समारोह का आयोजन हो रहा है। इसी अवसर पर लोगों को सपरिवार आमंत्रित करने के लिए शोभायात्रा निकाली गई है।

10:29 PM IST

1 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : पड़ोसी देश नेपाल में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Nepal): भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल के पोखरा जिले में संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर लोगों को आमंत्रित करने के लिए सतगुरु शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा बड़े ही अनुशासित तरीके से निकाली गई।

जिसमें संत रामपाल जी महाराज के सैकड़ों शिष्य शामिल हुए और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ़ लोगों को जागृत किया तथा कल 2 मार्च से प्रारंभ होने वाले संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर आमंत्रित किया।

10:28 PM IST

1 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : बोध दिवस के अवसर पर सूर्यनगरी जोधपुर में निकाली गई शोभायात्रा

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Jodhpur, Rajasthan) : सूर्यनगरी और ब्लू सिटी के नाम से प्रसिद्ध राजस्थान के जोधपुर जिले में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा सतगुरु शोभायात्रा निकाली गई। जिसके द्वारा लोगों को कल से संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के उपलक्ष्य पर होने वाले महासमागम में लोगों को आने के लिए आमंत्रित किया गया।

अनुयायियों ने बताया कि राजस्थान के सतलोक आश्रम सोजत में तीन दिवसीय कार्यक्रम कल से प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें भण्डारे के अलावा सामूहिक दहेज मुक्त विवाह भी संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में होंगे। साथ ही तीन दिन अखण्ड भंडारा चलेगा। उसी के मद्देनजर शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को सपरिवार आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

4:41 PM IST

1 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update: निकाली गई सतगुरु शोभायात्रा, पंजाब के लोगों को किया गया बोध दिवस में आमंत्रित

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Khamanon, Punjab) : बीते दिनों सतलोक आश्रम खमाणों से करीब 175 किमी. लंबी सतगुरु शोभायात्रा संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा निकाली गई। इस शोभायात्रा के द्वारा अनुयायियों ने गाँव-गाँव, नगर-नगर जाकर संत गरीबदास जी के बोध दिवस पर होने वाले तीन दिवसीय महासमागम में सपरिवार पहुंचने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।

इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में टू व्हीलर, फॉर व्हीलर, ऑटो आदि शामिल हुए, जिसमें झंडे, पोस्टर, बैनर, स्टीकर आदि लगाकर अनुयायियों ने यह शोभायात्रा निकाली। वहीं संत गरीबदास जी के बोध दिवस का निमंत्रण पत्र प्राप्त होने पर लोग खुश दिखे और बोध दिवस के उपलक्ष्य पर होने वाले भण्डारे में जाने की इच्छा भी जाहिर की।

4:39 PM IST

1 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update: करनाल में दिखा सतगुरु शोभायात्रा का सुंदर नजारा, दिया गया संत गरीबदास जी के बोध दिवस का निमंत्रण

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Karnal, Haryana) : आपको बता दें 2, 3 व 4 मार्च को संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में 10 सतलोक आश्रमों में मनाया जा रहा है। जिसमें सभी को आमंत्रित करने के लिए संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा जगह-जगह सतगुरु शोभायात्रायें निकाली जा रही हैं।

ऐसी ही एक शोभायात्रा हरियाणा के करनाल जिले में संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के मौके पर संत रामपाल जी महाराज के तत्वावधान में निकाली गई। जहाँ शोभायात्रा का भव्य नजारा देखने को मिला, जिसमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी शामिल हुए और अपने गुरुदेव के मार्गदर्शन पर होने वाले इस महासमागम में लोगों को सपरिवार आने के लिए आमंत्रित किया।

4:38 PM IST

1 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update: सोनीपत में निकाली गई आध्यात्मिक जन चेतना यात्रा, किया गया लोगों को भण्डारे के लिए आमंत्रित

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Sonipat, Haryana) : हरियाणा के सोनीपत की अनाज मंडी में बीते रविवार संत रामपाल जी महाराज के हजारों अनुयायी एकत्रित हुए। जहाँ से अनुयायियों ने सन्त गरीबदास जी के बोध दिवस के अवसर पर एक विशाल रैली निकाली, जिसे उन्होंने आध्यात्मिक जन चेतना यात्रा व सतगुरु शोभायात्रा का नाम दिया।

यह शोभायात्रा अनाज मंडी सोनीपत से नई अनाज मंडी तक निकाली गई और लोगों को बोध दिवस के अवसर पर होने वाले महासमागम में शिरकत होने के लिए आमंत्रित किया। अनुयायियों ने यह शोभायात्रा एक गाड़ी को रथ की तरह सजाकर उस पर अपने गुरुदेव की फोटो आदरपूर्वक लगाकर निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में अनुयायी हाथों में तख्ती, झंडे आदि लिए हुए दिखाई दिए, साथ ही लोगों को बोध दिवस का आमंत्रण पत्र बांटते दिखे।

4:37 PM IST

1 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर दिल्ली में निकाली गई शोभायात्र

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Mundka, Delhi) : आज राजधानी दिल्ली के मुंडका में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के अवसर पर सतगुरु शोभायात्रा निकाली। जिसमें लोगों को आगामी 2, 3 व 4 मार्च को होने वाले विशाल भण्डारे में सतलोक आश्रम मुंडका पहुंचने के लिए सपरिवार आमंत्रित किया गया।

संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों ने बताया कि संत गरीबदास जी महाराज जिन्होंने परमेश्वर कबीर जी से प्राप्त ज्ञान को पवित्र ग्रंथ “सतग्रंथ साहिब” रूप में में लिपिबद्ध कराया उन्हीं के बोध दिवस पर गुरुवार से तीन दिवसीय विशाल समागम प्रारंभ होने जा रहा है। उसी के उपलक्ष्य में यह शोभायात्रा निकाली गई है और लोगो को सपरिवार आने के लिए निमंत्रित किया जा रहा है।

4:35 PM IST

1 March 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update: नारों की गूंज के साथ गुरुग्राम में निकाली गई शोभायात्रा

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Gurugram, Haryana): आगामी 2, 3 व 4 मार्च को होने वाले संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर लोगों को आमंत्रित करने के लिए आज संत रामपाल जी महाराज के हजारों फॉलोवर्स ने गुरुग्राम में सतगुरु शोभायात्रा निकाली, जिसे उन्होंने आध्यात्मिक जन चेतना यात्रा का नाम दिया। साथ ही, यह शोभायात्रा बिना किसी ट्रैफिक जाम के और बिना किसी गंदगी फैलाये बड़े ही शांति पूर्वक अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।

अनुयायियों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में सभी सतलोक आश्रमों में संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस मनाया जाएगा। जिसमें अखंड पाठ, विशाल भंडारा आदि भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में यह शोभायात्रा निकाली गई है और लोगों को संत गरीबदास जी के बोध दिवस की जानकारी के साथ ही सपरिवार आने के लिए आमंत्रित किया गया है।

6:05 PM IST

26 February 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : राजधानी दिल्ली में निकाली गई जन चेतना यात्रा, दिया गया बोध दिवस का निमंत्रण

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update (Delhi): देश की राजधानी दिल्ली में आज संत रामपाल जी महाराज के हजारों अनुयायियों ने रैली निकाली, इस रैली को उन्होंने आध्यात्मिक जन चेतना यात्रा का नाम दिया गया है। इस यात्रा द्वारा संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने आगामी 2, 3 व 4 मार्च को परम आदरणीय संत गरीबदास जी के बोध दिवस पर होने वाले महासमागम में दिल्ली वासियों को आमंत्रित किया।

वहीं अनुयायियों द्वारा निकाली गई जन चेतना यात्रा में जन सैलाब देखने को मिला। जिसमें टू व्हीलर, फॉर व्हीलर, ऑटो समेत बच्चे, बूढ़े बुजुर्ग, महिलाएं भी शामिल हुईं। अनुयायियों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में दिल्ली ही नहीं देश के अलग-अलग राज्यों में भी सतगुरु शोभायात्रा यानी आध्यात्मिक जन चेतना यात्राएं निकाली जा रही हैं और संत गरीबदास जी के बोध दिवस पर 10 सतलोक आश्रमों में होने वाले भव्य कार्यक्रमों में लोगों को परिवार सहित आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

5:45 PM IST

26 February 2023

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas 2023 Update: संत गरीबदास जी के बोध दिवस की तैयारियां हुईं शुरू, किया जा रहा आमंत्रित

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : परमेश्वर कबीर जी के अवतार बन्दीछोड़ संत गरीबदास जी का जन्म सन 1717 (वि. स. 1774) में गाँव छुड़ानी, जिला झज्जर (हरियाणा) में हुआ। संत गरीबदास जी जब 10 वर्ष के थे तब परमेश्वर कबीर जी सन 1727 फाल्गुन मास सुदी द्वादशी को सत्यलोक से आकर दर्शन दिए थे और नाम दीक्षा प्रदान कर ऊपर के लोकों को दिखाकर वापिस छोड़ा था।

इसी दिन के उपलक्ष्य में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर 2, 3 व 4 मार्च 2023 को तीन दिवसीय महासमागम का आयोजन किया जा रहा है। इस पवित्र अवसर पर अखण्ड पाठ, विशाल भंडारा, विशाल सत्संग समारोह, दहेज मुक्ति सामुहिक विवाह, रक्तदान शिविर जैसे कई भव्य कार्यक्रम होने जा रहे हैं। जिसमें लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया जा रहा है।

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas Update : भारत व नेपाल में निकाली गई शोभायात्रा, किया गया लोगों को आमंत्रित

Sant Garibdas Ji Bodh Diwas News Update : 2, 3 व 4 मार्च को परम आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज का बोध दिवस, संत रामपाल जी महाराज के तत्वावधान में 10 सतलोक आश्रमों में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा जन-जन को आमंत्रित करने के लिए भारत सहित नेपाल में सतगुरु शोभायात्रा निकाली जा रही हैं।

बीते दिनों संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत देश के अलग-अलग राज्यों और नेपाल के कई शहरों में टू व्हीलर, फॉर व्हीलर, ऑटो रिक्शा और पैदल शोभायात्रा निकाली गई और लोगों को बोध दिवस के निमंत्रण पत्र दिए गए तथा गाड़ियों में झंडे, पोस्टर, बैनर, स्टीकर लगाकर लोगों को संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस की जानकारी दी गई। अनुयायियों ने बताया कि ये सभी शोभायात्राएं पुलिस प्रशासन व सरकार की अनुमति अनुसार शांति पूर्ण तरीके से निकाली जा रही हैं और संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस पर होने वाले अखंड भण्डारे में लोगों को परिवार सहित आमंत्रित किया जा रहा है।