July 27, 2024

10:35 PM IST

9 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas 2023 Live Update: सतगुरु रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस की तैयारियां जोरों पर, 6-7-8 सितंबर को होगा महा समागम

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update : पूर्णब्रह्म कविर्देव (कबीर साहेब) जी के धरती पर अवतार जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी का जन्म भारत देश की पवित्र धरती पर जाट किसान श्री नंदराम जाटयाण के घर माता भक्तमति इंद्रो देवी जी की पवित्र कोख से गाँव धनाना धाम, तहसील गोहाना, जिला-सोनीपत (तत्कालीन – रोहतक) प्रांत-हरियाणा (तत्कालीन पंजाब) में 8 सितंबर 1951 को हुआ था। उन्हीं जगत के तारणहार संत रामपाल जी महाराज जी के अवतरित होने के दिन के उपलक्ष्य पर उनके अनुयायियों द्वारा संत रामपाल जी महाराज का 73वां अवतरण दिवस 6-7-8 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा।

इस तीन दिवसीय महासमागम का आयोजन नेपाल समेत भारत के 9 सतलोक आश्रमों में किया जा रहा है। जिसमें संत गरीबदास जी के अमरग्रंथ का अखण्ड पाठ, विशाल भंडारा, विशाल सत्संग समारोह तथा सामाजिक कार्यों में दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर जैसे कई भव्य कार्यक्रम होने जा रहे हैं। साथ ही, मानव हित में सतलोक आश्रम धनाना धाम, हरियाणा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर और निःशुल्क दाँत चिकित्सा व परामर्श शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां सभी आश्रमों में जोरों से चल रही हैं। साथ ही, इस समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं निःशुल्क की जा रही हैं। वहीं इस विशाल समागम में आने के लिए संत रामपाल जी के शिष्यों द्वारा पूरे विश्व को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।


Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: दुनियाभर में सत्य आध्यात्मिक ज्ञान पहुंचाने के लिए संत रामपाल जी महाराज का संघर्ष

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update : देश हो या विदेश पूरी दुनिया में 6-7-8 सितंबर को संत रामपाल जी महाराज का अवतरण दिवस मनाया गया। जिसका तीन दिवसीय कार्यक्रम नेपाल सहित भारत के 9 सतलोक आश्रमों में 8 सितंबर को सम्पन्न हुआ। जिसमें अखण्ड पाठ, अखंड भण्डारा, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह, निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर व निःशुल्क दाँत जाँच व परामर्श शिविर लगाया गया। वहीं समागम में तीनों दिन लोगों का हुजूम भी देखने को मिला।

वहीं समागम में आये लोगों को संत रामपाल जी महाराज के सत्य के लिए किए गए संघर्ष से भी अवगत कराया गया। जिन्होंने दुनिया को पाखण्ड, अंधविश्वास, सर्व बुराइयों से मुक्ति दिलाकर काल के कर्मबन्धनों से छुड़वाकर सतलोक यानि सनातन परम धाम ले जाने के लिए सत्य आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया, जिसके कारण उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

10:35 PM IST

9 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम नेपाल (Satlok Ashram Nepal) में सम्पन्न हुआ अवतरण दिवस कार्यक्रम, उमड़ा जनसैलाब

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Nepal) : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में स्थित सतलोक आश्रम धनुषा में 6-7-8 सितंबर को संत रामपाल जी महाराज का 73वां अवतरण दिवस का तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें जन सैलाब उमड़ा और अमरग्रंथ की अमर वाणी व भण्डारे का आनंद लिया।

आश्रम के सेवादारों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद के चलते पहले ही आश्रम में सभी तैयारियां की गई थीं। वहीं इस समागम अखंड पाठ, विशाल भण्डारा, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, सत्संग, दहेज मुक्त विवाह और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 9 जोड़ों की दहेज मुक्त शादी तथा 75 युनिट रक्तदान हुआ।

10:35 PM IST

9 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: अवतरण दिवस का तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न, सतलोक आश्रम भिवानी (Satlok Ashram Bhiwani) में दिखा हलवा प्रसाद का अद्भुत दृश्य

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Bhiwani, Haryana) : बीते 6-7-8 सितंबर को जगत के तारणहार संत रामपाल जी महाराज का अवतरण दिवस मनाया गया। जिसका तीन दिवसीय कार्यक्रम सतलोक आश्रम भिवानी में सम्पन्न हुआ। इस दौरान यहाँ संत गरीबदास जी के अमरग्रंथ का अखंड पाठ, अखंड भण्डारा हुआ। जिसमें देसी घी से निर्मित लड्डू, हलवा प्रसाद और अन्य पकवान श्रद्धालुओं को परोसें गए। वहीं इस दौरान शुद्ध देसी घी से निर्मित हलवा प्रसाद का अद्भुत दृश्य भी देखने को मिला।

साथ ही, इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आयोजित दहेज मुक्त विवाह में 6 जोड़ों की दहेज मुक्त शादी तथा रक्तदान शिविर में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा 176 युनिट रक्तदान भी किया गया। इसके अलावा आध्यात्मिक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें लाखों लोग शिरकत किये और भण्डारे का आनंद लिया।

10:35 PM IST

9 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (Satlok Ashram Kurukshetra) में लगाया गया ब्लड डोनेशन कैम्प, 450 युनिट हुआ रक्तदान

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Kurukshetra, Haryana) : संत रामपाल जी महाराज के 73वें अवतरण दिवस का महासमागम का सफल आयोजन सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र में हुआ। संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में उनके अनुयायियों द्वारा तीन दिवसीय संत रामपाल जी महाराज का अवतरण दिवस 6-7-8 सितंबर को मनाया गया। इस दौरान सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र में रक्तदान शिविर भी लगाया गया।

ब्लड लेने आये मेडिकल टीम के अधिकारियों ने बताया जरूरत मंद लोगों के लिए खून की आवश्यकता होती है लेकिन समय पर खून नहीं मिल पाता। जबकि संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी रक्तदान करने के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प में उमड़ उमड़ के आये, जोकि सराहनीय कार्य है। जिसमें 450 युनिट रक्तदान हुआ।

10:35 PM IST

9 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) में 27 जोड़ों का हुआ दहेज मुक्त विवाह

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Sojat, Rajasthan) : सत्संग हो या समागम संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में उनके शिष्य अपने गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक कुप्रथा को खत्म करने के लिए दहेज मुक्त शादी करते हैं और समाज में मिसाल कायम करते हैं। ऐसा ही एक समागम 6, 7 व 8 सितंबर को संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में बड़े ही धूमधाम से सतलोक आश्रम सोजत, राजस्थान में मनाया गया।

इस समागम में भी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में दहेज मुक्त विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें समाज में फैली कुप्रथा से इतर जाकर 27 जोड़ों ने दहेज मुक्त विवाह किया। इसमें न ही एक पैसे के दहेज का लेनदेन किया गया, न ही इसमें लोक दिखावा के लिए फिजूलखर्ची की गई। बल्कि यह विवाह 17 मिनट में बिल्कुल ही साधारण ढंग से सम्पन्न हुआ।

10:35 PM IST

9 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: अवतरण दिवस के अवसर पर सतलोक आश्रम शामली (Satlok Ashram Shamli) में हुए 41 दहेज मुक्त विवाह

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Shamli, Uttar Pradesh) : उत्तर प्रदेश के सतलोक आश्रम शामली में संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस का समागम 6 सितंबर से प्रारंभ हुआ था जिसका तीन दिवसीय आयोजन सफल रहा। वहीं अवतरण दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन आश्रम में सामूहिक दहेज मुक्त विवाह का भी आयोजन किया गया था।

इस दौरान समाज सुधारक संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में शामली आश्रम में आयोजित सामुहिक दहेज मुक्त विवाह में 41 जोड़ों का दहेज रहित विवाह सम्पन्न हुआ। इस दहेज रहित विवाह को रमैनी के नाम से भी जाना जाता है जोकि गुरुवाणी द्वारा 17 मिनट में संपन्न हुआ। जिसमें दहेज प्रथा के इतर जाकर जोड़ों ने अपने गुरुदेव के आदर्शों पर चलते हुए बिना किसी दान दहेज के सादगी के साथ विवाह किया।

09:56 PM IST

8 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas 2023 Live Update: सतगुरु रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस की तैयारियां जोरों पर, 6-7-8 सितंबर को होगा महा समागम

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update : पूर्णब्रह्म कविर्देव (कबीर साहेब) जी के धरती पर अवतार जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी का जन्म भारत देश की पवित्र धरती पर जाट किसान श्री नंदराम जाटयाण के घर माता भक्तमति इंद्रो देवी जी की पवित्र कोख से गाँव धनाना धाम, तहसील गोहाना, जिला-सोनीपत (तत्कालीन – रोहतक) प्रांत-हरियाणा (तत्कालीन पंजाब) में 8 सितंबर 1951 को हुआ था। उन्हीं जगत के तारणहार संत रामपाल जी महाराज जी के अवतरित होने के दिन के उपलक्ष्य पर उनके अनुयायियों द्वारा संत रामपाल जी महाराज का 73वां अवतरण दिवस 6-7-8 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा।

इस तीन दिवसीय महासमागम का आयोजन नेपाल समेत भारत के 9 सतलोक आश्रमों में किया जा रहा है। जिसमें संत गरीबदास जी के अमरग्रंथ का अखण्ड पाठ, विशाल भंडारा, विशाल सत्संग समारोह तथा सामाजिक कार्यों में दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर जैसे कई भव्य कार्यक्रम होने जा रहे हैं। साथ ही, मानव हित में सतलोक आश्रम धनाना धाम, हरियाणा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर और निःशुल्क दाँत चिकित्सा व परामर्श शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां सभी आश्रमों में जोरों से चल रही हैं। साथ ही, इस समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं निःशुल्क की जा रही हैं। वहीं इस विशाल समागम में आने के लिए संत रामपाल जी के शिष्यों द्वारा पूरे विश्व को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।


Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (Satlok Ashram Kurukshetra) में लगाई गई आध्यात्मिक प्रदर्शनी 

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Kurukshetra, Haryana) : संत रामपाल जी महाराज के 73वें बोध दिवस के उपलक्ष्य पर 6-8 सितंबर को सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र, हरियाणा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। जिसमें तीन दिवसीय विश्वस्तरीय धर्म भंडारा, अखंड पाठ संपन्न हुआ। इस दौरान यहाँ एक आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

भव्य प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को पवित्र गीता, वेद, पुराण, कुरान शरीफ, बाइबल आदि से प्रमाणित सत्यज्ञान बताया गया। गाइड सेवादारों ने विस्तार से परमात्मा की लीलाओं, संत रामपाल जी महाराज के तत्वज्ञान और उनकी शिक्षाओं को लोगों को बताया। साथ ही दुनिया के मुक्ति दाता, पूर्णब्रह्म के अवतार से भी अवगत कराया।

09:54 PM IST

8 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: नेपाल के सतलोक आश्रम धनुषा (Satlok Ashram Dhanusha) में मनाया गया संत रामपाल जी का 73वां अवतरण दिवस

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Dhanusha, Nepal) : नेपाल के सतलोक आश्रम धनुषा में 6-7-8 सितंबर को संत रामपाल जी महाराज का अवतरण दिवस का तीन दिवसीय भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। आश्रम को बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया था तथा लोगों को सत्यज्ञान से अवगत कराने के लिए आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

इस भव्य भण्डारे में आने वाले श्रद्धालुओं को खाद्य सामग्री में शुद्ध देशी घी से निर्मित लड्डू, हलवा सहित अन्य पकवान परोसे गए। साथ ही उनके ठहरने, ओढ़ने, बिझाई आदि की व्यवस्था बिल्कुल निःशुल्क की गई। वहीं भंडारा प्राप्त करने के बाद घर को प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते के लिए भी भंडारा दिया गया।

09:54 PM IST

8 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: अवतरण दिवस पर दिखाया गया संत रामपाल जी महाराज का सफरनामा

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update : नेपाल समेत भारत के 9 सतलोक आश्रमों में 6, 7 व 8 सितंबर को जगत के उद्धारक, पूर्णब्रह्म के अवतार संत रामपाल जी महाराज का 73वां अवतरण दिवस मनाया गया। जिसे पूरे विश्व में भी मनाया गया और इसका सीधा प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, यूट्यूब पर भी किया गया। जिसमें 2D एनिमेशन वीडियो द्वारा परमेश्वर कबीर जी की महिमा बताते हुए दिल्ली के बादशाह द्वारा महर्षि रामानंद की गर्दन काटने के बाद जीवित करने की लीला और आशीर्वाद मात्र से दिल्ली के बादशाह सिकंदर लोदी का जलन का रोग ठीक करने की लीला दिखाई गई।

वहीं संत रामपाल जी महाराज द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान प्रचार में किये गए संघर्ष और त्याग को दिखाते हुए उनके जीवन का सफरनामा भी दिखाया गया और मुक्तिदाता संत रामपाल जी महाराज के लिए की गई विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियों से भी लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही, विशाल सत्संग समारोह का भी आयोजन सभी 9 सतलोक आश्रमों में किया गया।

09:54 PM IST

8 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: अवतरण दिवस के उपलक्ष्य पर सतलोक आश्रम शामली (Satlok Ashram Shamli) में लगाई गई आध्यात्मिक प्रदर्शनी

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Shamli, Uttar Pradesh) : सतलोक आश्रम शामली, उत्तरप्रदेश में संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब की लीलाओं के अलावा जगत के तारणहार संत रामपाल जी महाराज के विषय में सैकड़ो वर्ष पूर्व विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं जैसे नास्त्रेदमस, फ्लोरेंस, एंडरसन, जीन डिक्सन आदि द्वारा की गई भविष्यवाणियों का प्रदर्शन किया गया है।

सेवादारों ने बताया कि प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य, आश्रम में हो रहे तीन दिवसीय विशाल भण्डारे में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदर्शनी के माध्यम से मुक्तिदाता संत और पूर्ण परमात्मा की लीलाओं से अवगत कराना हैं। जिसे प्रत्येक मानव पूर्ण परमात्मा के विषय में जान सके और मुक्ति दाता तत्वदर्शी संत को जान अपना कल्याण करा सके।

09:52 PM IST

8 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम खमाणो (Satlok Ashram Khamano) में लगाया गया रक्तदान शिविर, 219 युनिट हुआ रक्तदान

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Khamanon, Punjab) : पंजाब प्रांत के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित सतलोक आश्रम खमाणो में संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन यानि 7 सितंबर को रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) लगाया गया। जिसमें संत रामपाल जी महाराज के सैकड़ो अनुयायी रक्तदान करने के लिए लाइन में लगे रहे।

आश्रम सेवादारों ने बताया कि खमाणो आश्रम के अलावा अन्य 8 सतलोक आश्रमों में भी संत रामपाल जी महाराज का अवतरण दिवस मनाया गया है, वहाँ भी ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया। उन्होंने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में प्रत्येक समागम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। जहां सैकड़ों युनिट रक्तदान किया जाता है।

09:52 PM IST

8 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: अवतरण दिवस के अवसर पर सतलोक आश्रम धुरी (Satlok Ashram Dhuri) में रक्तदान शिविर का आयोजन

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Dhuri, Punjab) : संत रामपाल जी महाराज के 73वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य पर देश-विदेश के 9 सतलोक आश्रमों में विशाल भण्डारे, अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन आज यानि 8 सितंबर को हुआ। इसी बीच भण्डारे के दूसरे दिन सतलोक आश्रम धुरी, पंजाब में रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) लगाया गया।

ब्लड लेने आई डॉक्टरों की टीम ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी रक्तदान करने के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प में उमड़ – उमड़ के आ रहे हैं, जिससे हमारी जो ब्लड लेने की क्षमता है वह पूरी हो जाएगी। वहीं आश्रम में की गई व्यवस्थाएँ बड़ी ही लाजवाब हैं जिनका शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है।

09:52 PM IST

8 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: संत रामपाल जी महाराज की अवतरण स्थली धनाना धाम में समाज सुधार का दिखा अद्भुत नजारा

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Dhanana Dham, Haryana) : जहां समाज में दहेज नामक कुप्रथा व्याप्त है। ऐसे में संत रामपाल जी महाराज की अवतरण स्थली धनाना धाम में समाज सुधार का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहाँ संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस पर हुए तीन दिवसीय विशाल भण्डारे के दूसरे दिन सामूहिक दहेज मुक्त विवाह-रमैनी का आयोजन सतलोक आश्रम धनाना, सोनीपत (हरियाणा) में किया गया। जिसमें कई जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह (Dowry Free Marriages-Ramaini) संपन्न हुआ।

नवविवाहित जोड़ें ने बताया कि हमारा यह दहेज मुक्त विवाह गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज को साक्षी मानकर तथा संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं को आधार बनाकर मात्र 16 मिनट 32 सेकेंड में गुरुवाणी द्वारा सम्पन्न हुआ है, जिसे रमैनी भी कहा जाता है। यह रमैणी पूरी तरह से दहेज रहित तथा सभी प्रकार के आडम्बर और लोक दिखावे से मुक्त है। जिससे दहेज मुक्त समाज बन रहा है।

09:52 PM IST

8 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: अवतरण दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न, सतलोक आश्रम बैतूल में हुए दहेज मुक्त विवाह

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Betul, Madhya Pradesh) : संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस का तीन दिवसीय महासमागम 6-7-8 सितंबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सतलोक आश्रम बैतूल में सम्पन्न हुआ। जिसके दूसरे दिन सामूहिक दहेज मुक्त विवाह-रमैनी का आयोजन भी किया गया। जिसमें 51 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह (Dowry Free Marriages-Ramaini) संपन्न हुआ।

जोड़ों ने बताया कि दहेज प्रथा के कारण लड़की के माता पिता बहुत दुःख पाते हैं। लेकिन इस कुप्रथा को संत रामपाल जी महाराज समाप्त कर रहे हैं। उन्हीं की दी गई शिक्षा के आधार पर आज हमारा दहेज रहित विवाह यानी रमैनी असुर निकंदन रमैणी द्वारा मात्र 17 मिनट में संपन्न हुआ। इसमें किसी भी तरह का दहेज का लेन देन नहीं हुआ, न किसी प्रकार का फिजूल खर्ची हुई।

10:20 PM IST

6 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: संत रामपाल जी के अवतरण स्थल पर सतलोक आश्रम धनाना धाम (Satlok Ashram Dhanana Dham) में अवतरण दिवस का भव्य आयोजन

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Dhanan Dham, Haryana) : ग्रेट शायरन, दुनिया के मुक्तिदाता संत रामपाल जी महाराज का अवतरण स्थल है धनाना धाम, जहां संत रामपाल जी का 8 सितंबर 1951 को अवतरण हुआ था। उन्हीं के अवतरण स्थल धनाना में स्थित सतलोक आश्रम धनाना धाम, जिला सोनीपत, हरियाणा में संत रामपाल जी महाराज का 73वां अवतरण दिवस का महासमागम एक बड़े स्तर पर 6-7-8 सितंबर को मनाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आज 6 सितंबर को सुबह हो चुका है। जिसके पहले ही दिन आश्रम में लोगों का हुजूम देखने को मिला।

वहीं संत रामपाल जी के अवतरण दिवस पर आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने, रहने, बिछाने, पार्किंग, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से आने-जाने आदि की सभी सुविधाएं नि:शुल्क की गई हैं और बारिश के मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ पंडाल भी तैयार किया गया है। वहीं समागम के दूसरे दिन यहां रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही, सतलोक आश्रम धनाना धाम (हरियाणा) में आज से ही मानव हित में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर और निःशुल्क दाँत चिकित्सा व परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया जो तीनों दिन चलेगा।

10:20 PM IST

6 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: देशी घी के तीन दिवसीय भण्डारे का सतलोक आश्रम खमाणों (Satlok Ashram Khamanon) में शुभारंभ

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Khamanon, Punjab) : जगत के तारणहार संत रामपाल जी महाराज के 73वां अवतरण दिवस नेपाल समेत भारत के 9 सतलोक आश्रमों में मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत आज से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित सतलोक आश्रम खमाणों में देसी घी के तीन दिवसीय महा भण्डारे की शुरुआत हो चुकी है।

वहीं भण्डारे में लड्डू, हलवा प्रसाद के अलावा देसी घी से निर्मित अन्य पकवान भी आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं को परोसें जा रहे हैं। साथ ही, आश्रम में यह तीन दिवसीय समागम बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। जिसमें लाखों लोगों का आना जाना लगा हुआ है।

10:20 PM IST

6 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम खमाणों (Satlok Ashram Khamanon) में धूमधाम से मनाया जा रहा 73वां अवतरण दिवस

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Khamanon, Punjab) : संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस पर सतलोक आश्रम खमाणों में विश्व स्तरीय विशाल भंडारा आज से बड़े ही धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ। पहले ही दिन इस भण्डारे में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने आश्रम में सभी व्यवस्थाओं का प्रबंधन बड़े ही अच्छी तरह कर रखा है। यहाँ आने वाली प्रभु प्रेमी आत्माओं के लिए शुद्ध देशी घी से निर्मित स्वादिष्ट भोजन, लड्डू, हलवा बनाया गया है। साथ ही संत गरीबदास जी द्वारा रचित अमरग्रन्थ का अखंड पाठ भी शुरू हुआ, जिसकी अमृतवाणी आस पास के क्षेत्र में गूंज रही है। साथ ही सत्य आध्यात्मिक ज्ञान से लोगों को परिचित कराने के लिए बड़े बड़े फ्लैक्स लगाकर आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें सत्यपुरुष और पूरे गुरु की जानकारी श्री गुरुनानक जी की वाणी द्वारा बताई गई।

10:19 PM IST

6 September 2023

 

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: अवतरण दिवस के अवसर पर सतलोक आश्रम शामली (Satlok Ashram Shamli) में रक्तदान शिविर का आयोजन

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Shamli, Uttar Pradesh) : संत रामपाल जी महाराज के 73वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य पर देश-विदेश के 9 सतलोक आश्रमों में विशाल भण्डारे, अखंड पाठ का आयोजन किया गया है जोकि सुचारू रूप से चल रहा है। इसी बीच भण्डारे के पहले दिन ही सतलोक आश्रम शामली, उत्तरप्रदेश में रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) लगाया गया।

आश्रम में ब्लड लेने पहुँची डॉक्टर्स की टीम का कहना है कि यह संत रामपाल जी महाराज की कृपा है कि उनके अनुयायी रक्तदान करने के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प में उमड़ – उमड़ के आ रहे हैं, जिससे भारी मात्रा में रक्तदान हो रहा है। वहीं आश्रम में की गई व्यवस्थाएँ बड़ी ही लाजवाब हैं जिनका शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है।

10:19 PM IST

6 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: संत रामपाल जी के अवतरण दिवस पर सतलोक आश्रम शामली (Satlok Ashram Shamli) में उमड़ा जन सैलाब

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Shamli, Uttar Pradesh) : आज 6 सितंबर से सतलोक आश्रम शामली, उत्तरप्रदेश में संत रामपाल जी महाराज के 73वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर होने वाला तीन दिवसीय विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ। जोकि आज सुबह करीब 9:30 बजे संत रामपाल जी महाराज जी के मुखारबिंद से उच्चारित मंगलाचरण के साथ प्रारंभ किया गया।

अनुयायियों ने बताया कि साल 1951 में 8 सितंबर को पूर्णब्रह्म के अवतार संत रामपाल जी महाराज का जन्म हुआ था। उसी दिन के उपलक्ष्य पर यह तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से प्रारंभ हुआ है। जिसमें अखंड पाठ, विशाल भंडारा शुरू हो चुका है। जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया। वहीं आश्रम में पहले ही दिन से आश्रम में जन सैलाब उमड़ पड़ा।

10:19 PM IST

6 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: संत रामपाल जी के अनुयायियों द्वारा जानिए कैसे बनेगा धरती ऊपर स्वर्ग?

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Sojat, Rajasthan) : दुनिया के मुक्तिदाता संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस पर सतलोक आश्रम सोजत, राजस्थान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहां आश्रम में उपस्थित संत रामपाल जी महाराज के हज़ारों, लाखों अनुयायियों में कोई भी किसी भी बुराई करते नहीं देखा गया। जिससे धरती पर स्वर्ग का नजारा सतलोक आश्रम सोजत में दृश्यमान हुआ।

वहीं संत रामपाल जी के शिष्यों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं का ही यह प्रभाव है कि उनका कोई भी अनुयायी किसी भी तरह की बुराई नहीं करता जिससे धरती ऊपर स्वर्ग का माहौल बन रहा है। इसलिए सर्व मानव को संत रामपाल जी महाराज के ज्ञान को सुनना चाहिए जिससे भारत विश्व गुरु बनकर उभरेगा और पूरे विश्व में स्वर्ण युग आएगा।

06:12 PM IST

6 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) में लगाई गई आध्यात्मिक प्रदर्शनी

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Sojat, Rajasthan) : संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस पर हो रहा विशाल भण्डारा राजस्थान के पाली जिले के सतलोक आश्रम सोजत में जारी है। वहीं आश्रम में आने वाले लोगों को सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान से परिचित कराने के लिए आध्यात्मिक प्रदर्शनी के लिए प्रदर्शनी स्थल भी बनाया गया।

इस प्रदर्शनी में फ्लैक्स के माध्यम से पूर्ण परमात्मा की जानकारी, तत्वदर्शी संत की पहचान आदि बताई गई साथ ही संत रामपाल जी महाराज के मुख्य उद्देश्यों को भी बताया गया। इसके अलावा पवित्र श्रीमद्भागवत गीता, चारों वेद, 18 पुराण, गुरुग्रंथ साहिब, कुरान शरीफ, बाईबल आदि धर्म ग्रंथों का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित पुस्तकों का भी प्रदर्शन किया गया।

06:10 PM IST

6 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: अवतरण दिवस के अवसर पर सोजत आश्रम में आयोजित मीडिया कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों का दिया गया जबाब

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Sojat, Rajasthan) : आज संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर सतलोक आश्रम सोजत में संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों द्वारा मीडिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि जगत के तारणहार संत रामपाल जी महाराज का जन्म 8 सितंबर 1951 को गांव धनाना, जिला सोनीपत, हरियाणा में हुआ था। इसी दिन के उपलक्ष्य आज 6 सितंबर से तीन दिवसीय अवतरण दिवस का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है जोकि 8 सितंबर तक चलेगा। जिसमें लाखों की तादाद में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में अखंड पाठ, अखंड भण्डारा, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया जाएगा।

06:10 PM IST

6 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: संत रामपाल जी के अवतरण दिवस पर होने वाला भंडारा सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) में हुआ प्रारंभ

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Sojat, Rajasthan) : राजस्थान के पाली जिले में स्थित सतलोक आश्रम सोजत में संत रामपाल जी महाराज के 73वें अवतरण दिवस का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो चुका है। जिसमें शुद्ध देशी घी से निर्मित हलवा प्रसाद तैयार किया गया है। साथ ही लड्डू प्रसाद, हलवा प्रसाद भी बनाया गया। जिसका वितरण भण्डारे में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किया जा रहा है।

आश्रम सेवादारों ने बताया कि यह समागम संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में तीन दिन तक चलना है, जिसमें लाखों लोग शिरकत करेंगे। जिनके लिए शुद्ध देशी घी से निर्मित भण्डारे की व्यवस्था की गई है। साथ ही, सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया। जिससे की किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो सके। उन्होंने ने बताया कि आज यह कार्यक्रम संत रामपाल जी के सानिध्य में बड़े ही शांति प्रिय ढंग से प्रारंभ हुआ है। वहीं श्रद्धालुओं का आश्रम में तांता लगना प्रारंभ हो चुका है।

06:07 PM IST

6 September 2023

 

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: जानिए सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) में होने वाले वाले समागम पर जनता की राय

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Sojat City, Rajasthan) : संत रामपाल जी महाराज के 73वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य पर सतलोक आश्रम सोजत (राजस्थान) में आज से प्रारंभ हो चुका है। जिसका बीते दिनों देश दुनिया में संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों द्वारा जोर शोर से प्रचार किया गया। वहीं संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन, इटली, दक्षिण अफ्रीका, कतर, कुवैत, यूएआई आदि अनेकों देशों के लोगों को आमंत्रित किया गया था।

वहीं सतलोक आश्रम सोजत के आस पास के क्षेत्र के लोगों से जानने में पता चला कि उन्हें भी इस समागम में आमंत्रित किया गया है। लोगों का कहना है कि संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में होने वाले सभी समागम शांति पूर्वक होते हैं। जिसमें उनके द्वारा धर्मग्रंथों द्वारा सत्य ज्ञान प्रदान किया जाता है और किसी देवी देवता को छोड़ने के लिए उनके द्वारा नहीं कहा जाता।

06:07 PM IST

6 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम भिवानी (Satlok Ashram Bhiwani) में संत रामपाल जी के अवतरण दिवस का भंडारा हुआ शुरू

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Bhiwani, Haryana) : संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस पर होने वाले तीन दिवसीय महासमागम का शुभारंभ आज 6 सितंबर को हरियाणा स्थित सतलोक आश्रम भिवानी में हो चुका है। जिसके साथ ही, अमरग्रंथ का अखंड पाठ, विशाल खुला भण्डारा भी प्रारंभ हो गया है।

आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में हलवा, लड्डू प्रसाद के साथ ही स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई। इसके अलावा जो भी श्रद्धालु भण्डारे में आ रहे हैं उन्हें सत्य आध्यात्मिक ज्ञान का बोध हो सके, इसके लिए पुस्तकालय की भी व्यवस्था की गई जिसमें संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित सर्व धर्म ग्रंथों से प्रमाणित ज्ञान की पुस्तकें ज्ञान गंगा, गीता तेरा ज्ञान अमृत, हिन्दू धर्म महान, धरती ऊपर स्वर्ग आदि उपलब्ध की गई। वहीं भण्डारे के पहले ही दिन आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी देखने को मिली।

10:57 PM IST

5 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम धुरी (Satlok Ashram Dhuri) में कल शुरू होगा अवतरण दिवस का विशाल भंडारा 

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Dhuri, Punjab) : पंजाब प्रांत के संगरूर जिले में स्थित सतलोक आश्रम धुरी में संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस के महासमागम की तैयारियाँ जोर शोर से की जा चुकी हैं। जिसमें तीन दिवसीय अमरग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, अखण्ड भंडारा आदि समारोह होना है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के खाने पीने, रहने आदि की व्यवस्था बड़े ही स्वच्छ तरीके से की गई है। जबकि भण्डारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लड्डू प्रसाद भी बनाया गया है।

वहीं संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ कल 6 सितंबर को संत रामपाल जी महाराज के मुखारबिंद से उच्चारित मंगलाचरण के साथ शुरू होगा। सेवादारों द्वारा बताया गया कि इस भण्डारे में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है क्योंकि बीते दिनों इस कार्यक्रम में लोगों को सपरिवार आने के लिए सोशल मीडिया द्वारा आमंत्रित किया गया था।

10:57 PM IST

5 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम खमाणों (Satlok Ashram Khamano) में महासमागम का कल होगा शुभारंभ

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Khamanon, Punjab) : सतलोक आश्रम खमाणों जोकि पंजाब प्रांत के फतेहगढ़ साहिब जिले में स्थित है, यहाँ संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस के भव्य कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर शोर से की जा चुकी हैं। इस भव्य कार्यक्रम में संत गरीबदास जी के सद्ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, विशाल भंडारा, विशाल सत्संग समारोह आदि का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग, जूते-चप्पल को सुरक्षित रखने के जूताघर, सत्य आध्यात्मिक ज्ञान युक्त आध्यात्मिक पुस्तकों को पुस्तकालय में रखा गया जिससे लोगों को सत्य आध्यात्मिक ज्ञान हो सके। साथ ही खाने पीने, रहने, ओढ़ने आदि की भी व्यवस्था की जा चुकी है।

वहीं सेवादारों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में होने वाले अवतरण दिवस के भण्डारे के लिए लड्डू प्रसाद तैयार किया गया है, साथ ही देशी घी युक्त अन्य व्यंजन भी तैयार किये जा रहे हैं। आपको बता दें तीन दिवसीय इस महासमागम का शुभारंभ कल 6 सितंबर को मंगलाचरण के साथ शुरू होगा।

06:10 PM IST

5 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: अवतरण दिवस पर गर्मी के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया पंडाल में AC

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Bhiwani, Haryana) : हरियाणा के सतलोक आश्रम भिवानी एक तीन दिवसीय विशाल समागम के लिए तैयार है जोकि पूर्णब्रह्म के अवतार संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस पर 6, 7 व 8 सितंबर को मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत कल से होने जा रही है।

वहीं समागम में बड़ी तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। जिसके तहत श्रद्धालुओं के भण्डारे, रहने ,वाहनों के लिए पार्किंग, मोबाइल चार्जिंग की सभी व्यवस्थायें निःशुल्क की गई हैं। तो वहीं गर्मियों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल में एसी भी लगाया गया है।

06:10 PM IST

5 September 2023

 

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम धनाना धाम (Satlok Ashram Dhanana Dham) में अवतरण दिवस की तैयारियाँ पूरी, कल से होगा समागम का शुभारंभ

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Dhanana Dham, Haryana) : पूर्णब्रह्म के अवतार संत रामपाल जी महाराज का जन्म 8 सितंबर 1951 को गाँव धनाना जिला सोनीपत हरियाणा में हुआ था। अर्थात गाँव धनाना परम अक्षर ब्रह्म के धरती पर अवतार संत रामपाल जी महाराज का अवतरण स्थल है। यहाँ स्थित सतलोक आश्रम धनाना धाम में संत रामपाल जी महाराज के 73वें अवतरण दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं 3 दिन तक चलने वाले इस समागम में तीनों दिन अलग-अलग प्रोग्राम होने हैं। जिसमें श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए वाटर प्रूफ डॉम लगाया गया है तो वही भण्डारे के लिए देसी घी से निर्मित लड्डू, हलवा समेत अन्य पकवान बनाये जा रहे हैं। वहीं संत रामपाल जी के अवतरण दिवस पर आश्रमों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने, रहने, बिछाने, पार्किंग आदि की सभी सुविधाएं नि:शुल्क की गई हैं।

वहीं आश्रम के सेवादारों ने बताया कि संत रामपाल जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य पर 6-8 सितंबर यानि तीन दिन संत गरीबदास जी महाराज के अमरग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, शुद्ध देशी घी से निर्मित विशाल खुला भंडारा, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, विशाल सत्संग समारोह और समागम के दूसरे दिन सामाजिक कार्य रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, सतलोक आश्रम धनाना धाम (हरियाणा) में तीनों दिन मानव हित में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर और निःशुल्क दाँत चिकित्सा व परामर्श शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

06:09 PM IST

5 September 2023

 

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम शामली (Satlok Ashram Shamli) में अवतरण दिवस का भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा कल

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Shamli, Uttar Pradesh) : उत्तरप्रदेश के सतलोक आश्रम वेदखेड़ी, शामली में संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस के भंडारे की तैयारियाँ बड़े ही जोर शोर से की जा चुकी हैं। जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं के खाने के लिए लड्डू प्रसाद भी बनाया गया है। साथ ही अन्य पकवानों की तैयारियां की जा रही हैं। जिसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है।

वहीं आश्रम के सेवादारों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस पर 6, 7 व 8 सितंबर को होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ कल यानी 6 सितंबर को संत रामपाल जी महाराज के मुखारबिंद से उच्चरित मंगलाचरण के साथ शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना अनुयायियों द्वारा जताई जा रही है।

06:05 PM IST

5 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस के महासमागम की 9 आश्रमों में तैयारियां पूरी

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update : जगत के उद्धारक जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के 73वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य पर 9 सतलोक आश्रमों में महासमागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां सभी आश्रमों में पूर्ण हो चुकी हैं। साथ ही समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने, पीने, रहने आदि की सर्व व्यवस्थाएँ भी बिल्कुल निःशुल्क की जा चुकी हैं।

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों का कहना है कि संत रामपाल जी महाराज ही वह महापुरुष व धरती पर अवतार हैं जिनके विषय में विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस, फ्लोरेंस, कीरो, जीन डिक्सन, बोरिस्का आदि ने भविष्यवाणी की है। संत रामपाल जी के तत्वज्ञान से पूरे विश्व में आध्यात्मिक क्रांति आई हुई है तथा वह रहस्यमय ज्ञान संत रामपाल जी महाराज ने मानव के सामने रखा है जिसके विषय में अब तक के विद्वान कहे जाने वाले संतों को नहीं था। उन्हीं संत रामपाल जी महाराज का अवतरण दिवस 6-7-8 सितंबर को मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ कल होगा।

06:05 PM IST

5 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (Satlok Ashram Kurukshetra) में महा समागम की तैयारियां पूरी

 

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Kurukshetra, Haryana) : दुनिया के मुक्तिदाता संत रामपाल जी महाराज के 73वें अवतरण दिवस पर 9 सतलोक आश्रमों में तीन दिवसीय महा समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत कल 6 सितंबर से हो रही है। जिसमें पूरे विश्व को सोशल मीडिया के माध्यम से आमंत्रित भी किया गया है। वहीं इस समागम की तैयारियां हरियाणा स्थित सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र में जोर शोर से की गई हैं।

साथ ही, समागम में होने वाले भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के प्राथमिक उपचार, जूते चप्पल रखने, खाने पीने, रहने, नहाने धोने, ओढ़ने आदि की व्यवस्था की गई है। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं भण्डारे में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लड्डू प्रसाद भी तैयार किया गया है।

6:7 PM IST

4 September 2023

 

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: 73वें अवतरण दिवस की तैयारियां सतलोक आश्रम सोजत (Satlok Ashram Sojat) में हुईं पूर्ण

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Sojat, Rajasthan) : राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र के पाली जिले के सोजत में स्थित सतलोक आश्रम में संत रामपाल जी महाराज के 73वें अवतरण दिवस पर होने वाले तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम में अमरग्रंथ का अखंड पाठ, विशाल भंडारा, रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां आश्रम में पूर्ण हो चुकी हैं।

वहीं आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं का आना भी प्रारंभ हो गया है। जिसके मद्देनजर आश्रम के सेवादारों ने संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने, पीने, रहने, धोने आदि की भी व्यवस्था की गई हैं। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, भंडारे में लड्डू प्रसाद भी तैयार किया जा रहा है।

 

5:11 PM IST

4 September 2023

 
 

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम सोजत में संत रामपाल जी के अवतरण दिवस की तैयारियां जोरों पर

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Sojat, Rajasthan) : जगत के उद्धारक, पूर्णब्रह्म के अवतार संत रामपाल जी महाराज का अवतरण 8 सितंबर 1951 को गाँव धनाना, सोनीपत (हरियाणा) में हुआ था। इसी दिन के उपलक्ष्य में 6-7-8 सितंबर को राजस्थान के पाली जिले में स्थित सतलोक आश्रम सोजत में संत रामपाल जी महाराज का अवतरण दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें अखंड पाठ, अखंड भंडारा, विशाल सत्संग समारोह, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं इस भव्य समागम की सभी तैयारियां सोजत आश्रम में बड़े जोर शोर के साथ की जा चुकी हैं। साथ ही, आश्रम में आने वाले लाखों लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नहाने, धोने, खाने पीने आदि की सर्व व्यवस्थाएं निःशुल्क की गईं हैं। इसके अलावा लोगों को सत्य आध्यात्मिक ज्ञान से परिचित कराने के लिए पुस्तकालय व आध्यात्मिक प्रदर्शनी की भी व्यवस्था की जा रही है।


4:53 PM IST

4 September 2023

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live Update: सतलोक आश्रम बैतूल (Satlok Ashram Betul) में अवतरण दिवस की चल रहीं तैयारियां

Sant Rampal Ji Avataran Diwas Live News Update (Satlok Ashram Betul, MP) : संत रामपाल जी महाराज जी का 73वां अवतरण दिवस नेपाल समेत भारत के 9 सतलोक आश्रमों में आगामी 6, 7 व 8 सितंबर को मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 6 सितंबर से हो रहा है, जिसमें अब केवल एक दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में मध्यप्रदेश के सतलोक आश्रम बैतूल में संत रामपाल जी के अवतरण दिवस की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

अनुयायियों ने बताया कि आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के खाने, पीने, नहाने आदि की सभी निःशुल्क व्यवस्थाएँ की गईं। साथ ही भण्डारे में विशेष रूप से देशी घी से निर्मित लड्डू प्रसाद का बड़ी मात्रा तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि 6 सितंबर से प्रारंभ होने वाले अवतरण दिवस के कार्यक्रम की सर्व तैयारियां आश्रम में पूरी हो चुकी हैं। मंगलाचरण के साथ ही संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में यह महासमागम प्रारंभ होगा, जिसमें तीनों दिन बड़ी तादाद में लोग दूर-दूर से पहुंचेंगे।