May 23, 2025

Baba Vanga and Nostradamus Predictions 2025: भविष्यवाणियां जो 2025 में हिला कर रख सकती हैं दुनिया 

Published on

spot_img

Last Upadated on 27 December 2024 IST | Baba Vanga and Nostradamus Predictions 2025: ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के आधार पर भविष्य के विषय में बताया जाता रहा है। कई पहुँचे हुए एवं प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं ने अपनी वाणी के आधार पर जो कुछ भी बताया वह सत्य साबित हुआ हैं। प्रसिद्ध भविष्यवक्ता जैसे कीरो, नास्त्रेदमस, प्रोफेसर हेराल्ड, आनंदवर्धन, बोरिस्का, फ्लोरेंस जैसे अनेक देश विदेश के भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणी के माध्यम से आने वाले समय के विषय में बताया है। ये भविष्यवाणियाँ मानव को सतर्क करती हैं एवं उसके आगे के कार्यों के कार्यान्वन में सहायक होती हैं। आइए जानें सर्वप्रसिद्ध भविष्यवक्ताओ की भविष्यवाणी के विषय में जो उन्होंने इन वर्षों में होने वाली घटनाओं और उनसे बचाव के विषय में कही हैं।

Table of Contents

वर्ष 2022 काफी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरा। इस वर्ष कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुईं जिनके कारण विश्व पटल पर काफी उथल पुथल देखने को मिली। इन घटनाओं में रूस का यूक्रेन पर आक्रमण हो या, आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही श्रीलंका के राष्ट्रपति का देश छोड़ना या अमेरिका के राजनैतिक गलियारों में उथल पुथल मचाने के लिए एलन मस्क का ट्विटर खरीदना, या महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु या दुनिया की आबादी का 800 करोड़ से पार कर जाना या स्वर कोकिला लता मंगेशकर का दुनिया को अलविदा कह जाना या श्रद्धा हत्याकांड के द्वारा मानवता को शर्मसार कर जाना या कर्नाटक और ईरान में हिजाब पर चल रहा प्रदर्शन हो या मोरबी पुल हादसे का घटित हो जाना या महामारी के लौटने की आशंका। 2022 की इन शीर्ष दस घटनाओं ने देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्थाओं को हिला कर रख दिया।

वर्ष 2023 का हाल तो ‘कभी खुशी कभी गम’ वाला ही रहा है। जहां एक ओर चंद्रयान-3 में सफलता मिली तो वहीं भारत का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। आदित्य एल-1 मिशन ने भारत को गर्व महसूस कराया पर वहीं मणिपुर की हिंसा ने फिर एक बार देश की छवि को किया धूमिल, तो वहीं कोरोमण्डल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना ने किया सबको स्तब्ध। भारत में नए संसद भवन का उद्घाटन होना हो या जिस कोरोना से अभी हम उबर ही रहे थे उसका वापस लौट आना या सीरिया और तुर्की में भूकम्प का तबाही मचाना। इंडिया का इस वर्ष की शुरुआत में ही दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाना भी इस साल की विशेष बात हैं। साथ ही इस साल इजराइल औऱ हमास के बीच युद्ध का छिड़ना भी सुर्ख़ियों में रहा। 2023 में घटित इन घटनाओं की छाप लोगों के दिल और दिमाग में कई सालों तक छाई रहेगी क्योंकि यह वर्ष बहुत उतार-चढ़ाव वाला था।

साल 2024 में के विषय में भी भविष्यवक्ताओं ने कई भविष्यवाणियां की थी, जो सच साबित हुई। फिर चाहे वो धरती का सूखना और भीषण गर्मी का अनुमान हो, भारत और चीन में भयानक बाढ़ की चेतावनी हो, या फिर साइबर हमलों में वृद्धि की आशंका हो, भविष्यवक्ताओं द्वारा की गई हर एक भविष्यवाणी सच होती महसूस हुई है। कई भविष्यवाणियों में तो गंभीर मौसमी घटनाओं का पूर्वानुमान किया गया था, जिसका प्रभाव केरल में भूस्खलन और बाढ़ से 361 लोगों की मृत्यु के रूप में देखने को मिला। साल 2024 में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न गंभीर चुनौतियों का लोगों को सामना करना पड़ा, साथ ही इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि भी देखने को मिली। 

वर्ष 2021 में सुधार की सभी उम्मीदों पर पानी फेरा कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने। इस बीच विस्फोट होने, आग लगने, ट्रेन के नीचे मरने, आपसी दंगे लड़ाई जारी रहे, लोगों का भूखा मरना भी जारी रहा, मज़दूरों की बेबसी जारी रही, अमेज़न की आग भी जारी रही, टिड्डी दलों का खेती पर हमला जारी रहा, सैनिकों की शहादत जारी रही और जारी रहा कुदरती मौत का तांडव। तमाम वैज्ञानिक दलीलों और अविष्कारों के बावज़ूद जो कुछ होता जा रहा है इससे बचना नामुमकिन रहा है। एक ओर कुदरती तांडव नहीं खत्म हो रहा दूसरी ओर इंसानों के आपसी मतभेद बढ़ते जा रहे हैं जिससे जन्म हुआ है अनेकों देशों के मध्य आपसी तनातनी का। 

युद्ध, हथियार जमा किये गए….हथियारों की जमाखोरी इस बात का पैगाम है कि नफ़रतें ज़िंदा हैं और ताजा भी। लगातार घुसपैठ, गोलीबारी होती रही। इन तीन वर्षों में लोग जलाए गए, घर जलाए गए, शव जलाए गए और मानवता भी चरम सीमा तक तार तार हुई। जो कुछ इन बीते वर्षों हुआ उस पर चाहकर भी काबू नहीं पाया जा सका।

Baba Vanga & Nostradamus Predictions 2025|भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियों के अनुसार कैसा होगा 2025?

Baba Vanga & Nostradamus Predictions 2025: वर्ष 2024 की शुरुआत कोरोना के नए variant से हुई थी। बीते वर्षों के बीच जो कुछ हुआ इसके विषय में भविष्यवाणियाँ प्रमाण हैं कि इस खतरे के विषय में पहले से ही आगाह कर दिया गया था। ठीक इसी तर्ज पर वर्ष 2025 के विषय में भी आगाह किया गया है। 2025 में बीते वर्षों से अधिक जनहानि, धनहानि, कुदरती तांडव बताये गए हैं। वर्ष 2025 के विषय में कई भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणी की हैं। फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी कई भविष्य वाणी की थी, जिसमें एक तीसरे विश्व युद्ध की आशंका, विश्व स्तर पर अर्थव्यवस्था का गिरना, प्राकृतिक परिवर्तन, अकाल ओर सामाजिक सौहाद्र बिगड़ना आदि शामिल है। अपनी भविष्यवाणियों में नास्त्रेदमस ने मानव द्वारा तकनीकी प्रगति का ज़िक्र भी अपनी भविष्यवाणियों में किया है। 

Nostradamus-bhavishyvani-2020-hindi-images-sant-rampal-gyan-ganga

Nostradamus Predictions 2025: ये सभी विनाशकारी परिवर्तन केवल एक शक्ति के वश में बताए गए हैं। इस विषय में नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी के शतक ओआँच के अंत एवं छः के प्रारम्भ में लिखा है। वह शक्ति भारत में बताई गई है। वह शक्ति न केवल धार्मिक और सामाजिक न्याय कर सकती है बल्कि वह एकमात्र शक्ति है जो प्राकृतिक परिवर्तन भी कर सकती है। उस शक्ति के आगमन के बाद सतयुग जैसा माहौल होगा, फिर लोग अन्यायी नहीं होंगे, प्रेम सौहार्द, भाईचारे का माहौल चारो ओर होगा। उस सन्त की एक भाषा, एक झंडा होगा। वह शक्तिशाली सन्त आध्यात्मिक ज्ञान की क्रांति लाएगा जिससे दुनिया का कायापलट होगा। लेकिन उसके पहले होगी भयंकर तबाही और मृत्यु का तांडव।

Baba Vanga 2025 Predictions for India | क्या कहा बाबा वेंगा ने 2025 के लिए?

Baba Vanga 2025 Predictions for India: बाल्कन के नास्त्रेदमस के नाम से प्रसिद्ध बाबा वेंगा बुल्गारिया की भविष्यवक्ता रही हैं जिन्होंने वर्ष 2021 में भारत में टिड्डी दल से भुखमरी आने की बात कही तथा उनकी भविष्यवाणी के अनुसार कोरोना महामारी से भी खतरनाक वायरस आ सकता है। वैज्ञानिक बर्फ पर एक वायरस की खोज करेंगे किन्तु वह जमा हुआ वायरस तापमान बढ़ने पर बर्फ के पिघलने से आज़ाद होकर फैलने लगेगा। 

■ यह भी पढ़ें: 8 सितंबर, संत रामपाल जी का अवतरण दिवस – नास्त्रेदमस ने 466 वर्ष पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

Baba Vanga predictions 2025: जानकारी के लिए बता दें कि बाबा वेंगा ने 9/11 अमेरिकी हमले, 2004 की सुनामी और बराक ओबामा के चुनाव जीतने की भविष्यवाणी, ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मृत्यु, 2001 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के हमले, 2010 की अरब स्प्रिंग की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी जो सच हुई हैं। 2024 को लेकर उन्होंने कहा था कि कई देशों में पीने के पानी के संकट का सामना कर सकता है। बाबा वेंगा के अनुसार इस वर्ष बेहद बुरे हालात आ सकते हैं। भीषण बाढ़ और सुनामी जैसे हालात बेकाबू हो सकते हैं।

इस वर्ष के लिए भी उन्होंने कई चिंताजनक भविष्यवाणियां की हैं जिसमें उन्होंने यूरोप में एक विनाशकारी युद्ध की संभावना, उससे व्यापक तबाही और जन धन की भारी हानि, राजनीतिक अस्थिरता और जनसंख्या में गिरावट का संकेत दिया। साथ ही बाबा वेंगा ने अन्य महत्वपूर्ण भविष्यवाणियों में कैंसर के इलाज में वैज्ञानिक प्रगति की संभावना और एलियन की खोज में बड़ी सफलता का भी ज़िक्र किया है। सभी भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणी में 2025 में राजनीतिक तथा प्राकृतिक उथल पुथल का संकेत दिया है। 

भविष्यवक्ता कीरो की भविष्यवाणी

इंग्लैंड के प्रसिद्ध ज्योतिष कीरो ने 1925 में लिखी एक पुस्तक में यह दावा किया कि 2000 के उत्तरार्द्ध में जन्मा एक सन्त सारे संसार मे ज्ञान की क्रांति लाएगा। वह एक नई सभ्यता लाएगा। कीरो ने 1931 में यह भविष्यवाणी भी की थी कि इस दशक के अंत में विश्वयुद्ध होगा जिसके बाद भारत को इंग्लैंड से आज़ादी मिलेगी किन्तु भारत में हिन्दू और मुस्लिमों के बीच नरसंहार होगा। ऐसा ही हुआ था 1947 में देश के आज़ादी के साथ भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ और इस दौरान हिंदुओ और मुस्लिमों के बीच नरसंहार हुआ। कीरो ने कहा था कि भारत में एक चेतना पुरुष का जन्म होगा जो गुरु शिष्य परम्परा का पालन करेगा।

जूलवर्न की भविष्यवाणी

डॉक्टर जूलवर्न फ्रांस के भविष्यवक्ता हैं जिन्होंने कहा कि 1990 के बाद यूरोपीय देश भारत की धार्मिक सभ्यता की ओर झुकेंगे तथा भारत में आई आध्यात्मिक ज्ञान की क्रांति सम्पूर्ण नास्तिकता का नाश करेगी।

एंडरसन की भविष्यवाणी

अमेरिका के एंडरसन ने बताया कि इक्कीसवीं सदी के प्रथम दशक में विश्व मे असभ्यता का नँगा तांडव होगा और तब भारत का एक धार्मिक महापुरुष एक भाषा और एक झंडे की रूपरेखा के आधार पर नया संविधान बनाएगा। पूरे विश्व को सुख और शांति से भरेगा। उन्होंने कहा कि यह युग परिवर्तन किसी के रोकने से भी नहीं रुकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि 8 वर्ष की आयु से ही एंडरसन भविष्यवाणी करने लग गए थे।

चार्ल्स क्लर्क, बोरिस्का, वेजिलेटिन व अन्य भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणी

  • चार्ल्स क्लार्क अमेरिका के भविष्यवक्ता हुए हैं जिन्होंने बताया है कि भारत की प्रतिष्ठा इसके धर्म और दर्शन से होगी जिसे पूरा विश्व अपनाएगा। एक महापुरुष सभी को एकसूत्र में बांधेगा तथा हिंसा, दुराचार, कपट इस संसार से मिटाएगा। 
  • हॉलैंड के भविष्यवक्ता गेरार्ड क्राइसे के अनुसार इक्कसवीं सदी में भयंकर युद्ध होंगे एवं आपदाएं आएंगी। वायु दुर्घटनाएं भी होंगी। लेकिन एक मसीहा आएगा जो सभी को एक सूत्र में बांधेगा जिसके आने के बाद कोई हिंसा नहीं होगी एवं अमन व चैन का समय होगा।
  • अमेरिका की महिला जीन डिक्सन ने भविष्यवाणी की थी कि भारत में ऐसे महापुरुष का जन्म हो चुका है जो पूरे विश्व में आध्यत्मिक क्रांति का सूत्रपात करेगा।
  • हंगरी की भविष्यवक्ता बोरिस्का ने बताया कि उग्र एवं लूटमार वाली परिस्थितियों के मध्य एक प्रसिद्ध सन्त का आगमन होगा जो मानवीय सद्गुणों का विकास करेगा।
  • नॉर्वे के आनंदाचार्य के अनुसार 1998 के बाद एक शक्तिशाली धार्मिक संस्था प्रकाश में आएगी जिसका स्वामी एक गृहस्थ होगा एवं उसका आध्यात्मिक ज्ञान पूरे विश्व को मान्य होगा।
  • इज़रायल के प्रोफेसर हरार के अनुसार सन 2000 के पहले ही आध्यात्मिक क्रांति पर अपनी जड़ें मजबूत करता हुआ मसीहा प्रकाश में आएगा। उसके ज्ञान को मानने के लिए सभी बाध्य होंगे।
  • भविष्यवक्ता वेजिलेटिन के अनुसार बीसवीं सदी का उत्तरार्द्ध मानवता का ह्रास, माया संग्रह की दौड़, लूटमार एवं अन्याय से ग्रसित होगा किन्तु बाद में भारत से एक नई शांति उत्पन्न होगी जो भातृत्व भाव पर आधारित होगी। यह नई सभ्यता देश, प्रान्त और जाति की सीमाओं से परे अमन और चैन का वातावरण लाएगी।

Nostradamus Predictions 2025 [Hindi] | कौन है वो शक्ति जो बचाएगी सम्पूर्ण सृष्टि को

Nostradamus Predictions 2025 [Hindi]: नास्त्रेदमस जोकि बहुत ही प्रसिद्ध भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी अनेकों भविष्यवाणियाँ सच साबित हुई हैं उनके अनुसार यह काल खंड मानवीय ह्रास का होगा जिसमें अनेकों प्राकृतिक प्रलय आएंगी। देशों के मध्य विश्वयुद्ध की स्थिति भी आएगी और विनाशकारी समय होगा। इसी समय भारतवर्ष की भूमि पर पांच नदियों वाले राज्य में एक महापुरुष का जन्म होगा। यह महापुरुष ही भारत को विश्वगुरु के पद पर स्थापित करेगा। यह महापुरुष प्राकृतिक परिवर्तनों को टालने में सक्षम होगा और विश्व युद्ध भी टालेगा। वह असाधारण महापुरुष एक साधारण गांव में जन्म लेगा, जिसके दो बेटे एवं दो बेटियां होंगे, उसकी माताएँ तीन बहनें होंगी। 

■ Read in English: World Predictions For: 10 Most Important Revelations About| Prophecies Decoded

वह अपने आध्यात्मिक ज्ञान से पूरे विश्व मे क्रांति लाएगा। केवल इतना ही नहीं नास्त्रेदमस ने पूर्व में अंग्रेजों द्वारा भारत को लूटे जाने, भारत के ज्योतिष ग्रन्थों का अध्ययन करके कीरो से महान भविष्यवक्ता का यूरोप में होना, इंदिरा गांधी जैसी महिला प्रधानमंत्री के होने का ज़िक्र भी अपनी भविष्यवाणियों में किया है। नास्त्रेदमस ने 1905 से 2028 तक का समय महापरिवर्तन का समय बताया है। इस महापरिवर्तन के दौरान आज़ादी की घटना कांग्रेस की स्थापना, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी एवं इनकी मृत्यु से लेकर वर्तमान के वर्षों में आने वाले युद्ध और संकटों का प्रति आगाह किया गया है। सभी भविष्यवाणियाँ अक्षरशः सत्य हुई हैं।

Nostradamus Predictions 2025 | सन्त रामपाल जी हैं वे महापुरुष जो करेंगे पूरे विश्व का कल्याण

नास्त्रेदमस की सभी भविष्यवाणियाँ सन्त रामपाल जी महाराज पर खरी उतरती हैं। वे पंजाब (अविभाजित) की धरती के छोटे से गांव धनाना, सोनीपत में जन्मे एवं पारिवारिक भविष्यवाणियाँ भी उनपर एकदम सही उतरती हैं। प्रत्येक बिंदु आप यहां पढ़ सकते हैं कि नास्त्रेदमस ने सन्त रामपाल जी के विषय में क्या कहा सन्त रामपाल जी ने ऐसा आध्यात्मिक ज्ञान दिया है जिसे किसी धर्म का कोई गुरु अब तक गलत साबित न कर सका। यह आध्यात्मिक ज्ञान पूर्णतः वैज्ञानिक है और सर्व धर्मों के शास्त्रों को अपने भीतर समाहित करता है। 

यहां ध्यान देने योग्य बात है कि जब लॉक डाउन की शुरुआत हुई तब एकमात्र सन्त रामपाल जी थे जिन्होंने अपने आश्रम के दरवाजे सभी भटके हुए मजदूरों के लिए निःशुल्क खोले, जिन्होंने अपने अनुयायियों को खाने पीने की रसद सामग्री बांटने के लिए आगे भेजा, जिन्होंने डंके की चोट पर हर बीमारी का इलाज न केवल सत्यभक्ति से बताया बल्कि लोगो के साथ कर दिखाया। सन्त रामपाल जी के समाज सुधार ने समाज की उन बुराइयों को खत्म कर दिया जिन्हें कानूनों के माध्यम से सजा का डर दिखाकर भी खत्म न किया जा सका था जैसे दहेज प्रथा, नशा, भ्रष्टाचार, चोरी आदि बुराइयां उनसे नामदीक्षा लिए हुए व्यक्ति नहीं करते। ये केवल बानगी है ऐसा महान सन्त क्या न कर सकता होगा? तत्वदर्शी सन्त तो दुनिया में एक ही होता है और वे हैं सन्त रामपाल जी महाराज। तत्वदर्शी सन्त के न होने से मोक्ष असम्भव है।

पूर्ण मोक्ष के लिए धारण करें पूर्ण गुरु

प्रत्येक धर्म के धार्मिक ग्रन्थ एक पूर्ण परमेश्वर की गवाही देते हैं। कुरान, बाइबल से लेकर वेदों ने भी पूर्ण परमेश्वर को पाने के लिए पूर्ण तत्वदर्शी सन्त या बाख़बर का होना आवश्यक बताया है जो एन सीन काफ या ॐ, तत, सत के वास्तविक मन्त्र बताये और सृष्टि के गूढ़ रहस्यों से परिचित करवाकर साधक को इस लोक में भी सर्व सुख प्रदान करे एवं मृत्यु के उपरांत पूर्ण मोक्ष प्रदान करवाए। यदि पूर्व जन्म के पापों से बचना है, लाइलाज बीमारियों से बचकर भक्ति पूरी करके मोक्ष प्राप्ति करना उद्देश्य है तो तत्वदर्शी सन्त की शरण में जाने से ही उद्धार होगा। 

तत्वदर्शी सन्त “सन्त रामपाल जी महाराज” है पूरे विश्व मे आज । वे ही इस समय की आपदाओं और संकटों से साधक की रक्षा कर सकते हैं। जब साधक पूर्ण ब्रह्म परमेश्वर की भक्ति करता है तो इस लोक में हो रही आपदाओं से उसकी रक्षा स्वयं परमेश्वर करते हैं। यदि मौत के तांडव, महामारियों, युद्ध से बचना है तो आपको सन्त रामपाल जी की शरण में आना ही होगा अन्यथा काल के ग्रास बनना तय है। अधिक जानकारी के लिए देखें सतलोक आश्रम यूट्यूब चैनल। आध्यात्मिक ज्ञान पढ़ने के लिए मुफ्त पुस्तक घर बैठे ऑर्डर करें। 

बाबा वेंगा ने वर्ष 2025 के लिए क्या भविष्यवाणी की थी?

उन्होंने यूरोप में एक विनाशकारी युद्ध की संभावना, उससे व्यापक तबाही और जन-धन की भारी हानि, राजनीतिक अस्थिरता और जनसंख्या में गिरावट आदि का संकेत दिया था।

वर्ष 2025 के बारे में प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने क्या कहा था?

फ्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी कई भविष्य वाणी की थी, जिसमें उन्होंने तीसरे विश्व युद्ध की आशंका, विश्व स्तर पर अर्थव्यवस्था का गिरना, प्राकृतिक परिवर्तन, अकाल और सामाजिक सौहाद्र बिगड़ना आदि का जिक्र किया था।

वर्ष 2025 के लिए किन-किन भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणियां की थी?

प्रसिद्ध भविष्यवक्ता जैसे कीरो, नास्त्रेदमस, प्रोफेसर हेराल्ड, आनंदवर्धन, बोरिस्का, फ्लोरेंस जैसे अनेक देश विदेश के भविष्यवक्ताओं ने भविष्यवाणी के माध्यम से आने वाले समय के विषय में बताया था।

वह संत कौन है जिसके बारे में भविष्यवक्ताओं ने  भविष्यवाणियां की थी?

संत रामपाल जी महाराज ही एकमात्र ऐसे संत हैं, जिनके ऊपर भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियां सटीक बैठती हैं।

निम्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हमारे साथ जुड़िए

WhatsApp ChannelFollow
Telegram Follow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow

Latest articles

Global Day of Parents 2025 1st June: Know About Our True Parent? 

Last Updated on 22 May 2025 IST: Parents are every child's first teachers, and...

Commonwealth Day 2025 India: How the Best Wealth can be Attained?

Last Updated on 20 May 2025 IST | Commonwealth Day 2025: Many people are...

Tea, Tranquility and Enlightenment: A Reflection on International Tea Day 2025

May 21st is International Tea Day, a celebration of the world's most popular beverage...

Know the True Story About the Origin of Tobacco on World No Tobacco Day 2025

Last Updated on 19 May 2025 IST | Every year on May 31, the...
spot_img

More like this

Global Day of Parents 2025 1st June: Know About Our True Parent? 

Last Updated on 22 May 2025 IST: Parents are every child's first teachers, and...

Commonwealth Day 2025 India: How the Best Wealth can be Attained?

Last Updated on 20 May 2025 IST | Commonwealth Day 2025: Many people are...

Tea, Tranquility and Enlightenment: A Reflection on International Tea Day 2025

May 21st is International Tea Day, a celebration of the world's most popular beverage...