भिवानी के मंडाणा गांव में मसीहा बनकर आए संत रामपाल जी महाराज: 16 घंटे में किया दशकों पुरानी बाढ़ का समाधान

Published on

spot_img

हरियाणा के जिला भिवानी के मंडाणा गांव की यह कहानी केवल एक जलभराव की समस्या नहीं, बल्कि उस अटूट विश्वास की है जो एक पूर्ण संत के प्रति ग्रामीणों के हृदय में जागृत हुआ है। जब प्रशासनिक तंत्र विफल हो गया और नेतृत्व ने ग्रामीणों की पीड़ा से मुंह मोड़ लिया, तब जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ने एक पिता की भांति मंडाणा के दुख को अपना समझा। यह लेख उस अकल्पनीय सेवा की गाथा है जहां राजनीति पर इंसानियत की जीत हुई और डूबते हुए खेतों को नई ऊर्जा मिली। आइए जानते है पूरी कहानी विस्तार से।

मंडाणा गांव की वर्तमान स्थिति

मंडाणा गांव लंबे समय से विनाशकारी बाढ़ की मार झेल रहा था। गांव का लगभग काफी हिस्सा जलमग्न था। धान और ज्वार जैसी खड़ी फसलें आंखों के सामने सड़ रही थीं और आगामी रबी की फसल की बुआई असंभव लग रही थी। ग्रामीणों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी; पशुओं के लिए चारा नहीं बचा था और घरों में दरारें पड़ने लगी थीं। प्रशासन द्वारा दी गई मोटरें नाकाफी सिद्ध हो रही थीं और सरकारी सहायता केवल आश्वासनों तक सीमित थी।

ग्रामीणों की मार्मिक मांग

गांव में पहले से ही संत रामपाल जी महाराज द्वारा भेजी गई 10,000 फीट पाइप और 3 मोटरें काम कर रही थीं, परंतु गांव बड़ा होने के कारण संकट अभी भी बना हुआ था। जब मौजूदा नेतृत्व सहायता के लिए आगे नहीं आया, तब गांव के पंच, नंबरदार और अन्य मोहल्लों (पाना) के लोग स्वयं बरवाला स्थित ट्रस्ट कार्यालय पहुंचे और अपनी अर्जी संत रामपाल जी महाराज के चरणों में लगाई। उनकी मांगें निम्नलिखित थीं:

  • 15 HP की 3 शक्तिशाली मोटरें
  • 9,000 फीट उच्च गुणवत्ता की ड्रेनेज पाइपलाइन

संत रामपाल जी महाराज द्वारा दी गई अकल्पनीय सहायता

संत रामपाल जी महाराज ने ग्रामीणों की पुकार सुनी और बिना किसी विलंब के राहत सामग्री भेजने का आदेश दिया। उनके दिव्य मार्गदर्शन में मंडाणा गांव को दूसरी बार ऐतिहासिक सहायता प्रदान की गई, जो पूरी तरह निःशुल्क और स्थायी है। प्रदान की गई सामग्री का विवरण इस प्रकार है:

  • 15 HP की 3 नई हैवी-ड्यूटी मोटरें (अब गांव के पास कुल 6 मोटरें हैं)।
  • 9,000 फीट मजबूत ड्रेनेज पाइप (अब गांव के पास कुल 19,000 फीट पाइपलाइन है)।
  • इलेक्ट्रिकल स्टार्टर, पैनल, केबल और तार।
  • फिटिंग का सारा सामान: रबर क्लैंप, चेक वाल्व, नट-बोल्ट और फेविकोल।

संत जी की व्यवस्था इतनी संपूर्ण थी कि ग्रामीणों को एक कील तक बाजार से खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

ग्रामीणों की आवाज़: आस्था और कृतज्ञता

राहत सामग्री पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया, जो संत रामपाल जी महाराज के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा को दर्शाता है:

रणधीर फौजी (मंडाणा): ‘हम संत रामपाल जी महाराज के बहुत-बहुत आभारी हैं। पहले भी उन्होंने मदद की थी और अब दोबारा तीन मोटर और 9000 फुट पाइप देकर जो मदद की है, उसे सारा गांव कभी नहीं भूलेगा।’

एक बुजुर्ग ग्रामीण: ‘मैंने सुना था कि 16 सोमवार करने से इच्छा पूरी होती है, लेकिन संत रामपाल जी ने तो 16 घंटे में हमारी मनोकामना पूर्ण कर दी। हमें 16 हफ्ते का इंतजार नहीं करना पड़ा।’

एक अन्य ग्रामीण: ‘उन्होंने मानना था कि उनके गांव की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सरकारी मोटर से पानी नहीं निकला, पर संत रामपाल जी वाली मोटरों ने सारा पानी निकाल दिया। वे भगवान का रूप बनकर आए हैं।’

मंडाणा के एक ग्राम वासी का मानना था कि ‘हमारा दिल टूटा हुआ था कि फसल नहीं होगी, पर अब अगली फसल बोने की पूरी संभावना हो गई है। संत रामपाल जी ने गांव को खुशहाल कर दिया है।’

यह भी पढ़ें: अन्नपूर्णा मुहिम के तहत हांसी के बाढ़ प्रभावित रामपुरा गांव को संत रामपाल जी महाराज से मिली पाइपलाइन और मोटर सहायता

जवाबदेही और पारदर्शिता: अन्नपूर्णा मुहिम की विशेषता

संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ में सहायता केवल सामग्री देने तक सीमित नहीं है, बल्कि परिणामों के प्रति जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाती है। मंडाणा पंचायत को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि:

  • सामूहिक सहयोग: सभी ग्रामीण मिलकर पानी निकालेंगे और समय पर अगली फसल की बुआई करेंगे।
  • ड्रोन रिकॉर्डिंग: पारदर्शिता के लिए तीन चरणों में वीडियो बनाए जाएंगे—पानी निकालने से पहले, पानी निकलने के बाद और फसल लहराने पर।
  • सतलोक आश्रम में प्रदर्शन: ये वीडियो दानदाताओं को दिखाए जाएंगे ताकि उन्हें विश्वास रहे कि उनके दान का उपयोग मानवता के हित में हो रहा है।
  • स्थायी समाधान: पाइपों को जमीन के नीचे दबाकर स्थायी रूप से सुरक्षित करने की सलाह दी गई है ताकि भविष्य में भी गांव सुरक्षित रहे।

किसान मसीहा और विश्व उद्धारक संत रामपाल जी महाराज

मंडाणा गांव का यह अनुभव सिद्ध करता है कि आज के समय में केवल जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज ही निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर रहे हैं। जहां अन्य धार्मिक संस्थाएं केवल चंदा एकत्र करने में लगी हैं, वहीं संत रामपाल जी महाराज प्रत्येक संसाधन का उपयोग पीड़ितों की सेवा में कर रहे हैं। वे न केवल एक समाज सुधारक हैं, बल्कि वे तत्वदर्शी संत और कबीर परमेश्वर के एकमात्र प्रतिनिधि हैं जो समाज को बुराइयों से मुक्त कर मोक्ष का मार्ग दिखा रहे हैं।

अगला कदम: यदि आप भी संत रामपाल जी महाराज के इस मानवतावादी अभियान से जुड़ना चाहते हैं या उनके द्वारा बताए गए सच्चे भक्ति मार्ग को जानना चाहते हैं, तो उनकी पुस्तक ‘ज्ञान गंगा’ निःशुल्क मंगवाने के लिए www.jagatgururampalji.org पर विज़िट करें।

Latest articles

Anant Chaturdashi 2026: Know the Secrets of Sat Bhakti for Worldly Pleasures

Last Updated on 16 September 2026 IST | This year, Anant Chaturdashi falls on...

हरियाणा, जिला फरीदाबाद: गांव सरूरपुर में 40 साल पुराना जलभराव संकट समाप्त, संत रामपाल जी महाराज ने मात्र 12 घंटे में पहुंचाई 3300 फीट...

फरीदाबाद (हरियाणा): हरियाणा के जिला फरीदाबाद स्थित गांव सरूरपुर में पिछले 35 से 40...

हिसार के कोहली गांव की गौशाला को संत रामपाल जी महाराज ने दी 900 क्विंटल से अधिक चारे की सहायता

हरियाणा के हिसार जिले के कोहली गांव की गौशाला में 400 से अधिक गौवंश...
spot_img

More like this

Anant Chaturdashi 2026: Know the Secrets of Sat Bhakti for Worldly Pleasures

Last Updated on 16 September 2026 IST | This year, Anant Chaturdashi falls on...

हरियाणा, जिला फरीदाबाद: गांव सरूरपुर में 40 साल पुराना जलभराव संकट समाप्त, संत रामपाल जी महाराज ने मात्र 12 घंटे में पहुंचाई 3300 फीट...

फरीदाबाद (हरियाणा): हरियाणा के जिला फरीदाबाद स्थित गांव सरूरपुर में पिछले 35 से 40...