संत रामपाल जी महाराज ने मानवता, सेवा और जनकल्याण का दिया अनूठा संदेश, लोगों ने की सराहना

Published on

spot_img

आज के दौर में जहां हर तरफ आम इंसान अपनी समस्याओं, प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक संकटों से जूझ रहा है, वहीं एक ऐसा पावन दरबार भी है जहाँ गरीब, बेसहारा, अनाथ और बेजुबान पशुओं की पुकार कभी अनसुनी नहीं जाती। वह स्थान है जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का पावन सान्निध्य। यहाँ सिर्फ आध्यात्मिक प्रवचन ही नहीं होते, बल्कि धरातल पर उतरकर हर जरूरतमंद के आंसू पोंछे जाते हैं।

​हाल ही में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पूर्व व वर्तमान सरपंच, सेना के पूर्व कर्नल, नगर निगम पार्षद, गौशालाओं के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में ग्रामीण संत रामपाल जी महाराज के दर्शन करने और उनका धन्यवाद करने पहुंचे। जब ये प्रतिनिधि महाराज जी के सामने पहुँचे, तो उन्होंने किसी औपचारिकता के बिना, अपने सीधे व सच्चे शब्दों में अपनी समस्याएं रखीं और महाराज जी द्वारा किए गए उपकारों को साक्षात बयां किया।

​संत रामपाल जी महाराज से मिलने आए श्रद्धालुओं के सच्चे अनुभव

आइए जानते है उन लोगों अनुभव, जो हाल ही में संत रामपाल जी महाराज से मिलने पहुँचे। इसमें केवल वही बातें लिखी गई हैं जो इन लोगों ने स्वयं अपने मुख से महाराज जी के सामने कही हैं:

हस्तीबयानवीडियो स्रोत
श्री पारता राम व अन्य प्रतिनिधि(गौशाला अध्यक्ष व ग्राम प्रतिनिधि)गौशाला में शेड की भारी किल्लत के कारण गोमाता को हो रही परेशानी को देखते हुए शेड निर्माण की प्रार्थना की गई। महाराज जी द्वारा तुरंत स्वीकृति मिलने पर गौशाला अध्यक्ष व प्रतिनिधियों ने भावुक होकर उनका आभार जताया।
वीडियो देखें
श्री सुरेश कुमार (पूर्व सरपंच)बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी हेतु पाइप-मोटर वितरण और किसानों को खाद-बीज की राहत पहुँचाने के साथ-साथ समाज को नशा व दहेज जैसी कुरीतियों से मुक्त कराने के लिए पूर्व सरपंच ने महाराज जी का धन्यवाद किया।
वीडियो देखें
श्रीमती काउंसलर (बीजेपी) (वार्ड पार्षद व स्थानीय प्रतिनिधि)
‘अन्नपूर्णा मुहिम’ के तहत कई दिनों से भूखे सो रहे बेसहारा परिवारों और अनाथ बच्ची-दादी को नियमित राशन व टिफिन सेवा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने भावुक होकर महाराज जी का आभार जताया।
वीडियो देखें
श्रद्धालु व ग्रामीण(आम नागरिक)
आश्रम की सेवाएं और वीडियो देखकर पहली बार दर्शन करने पहुंचे। जनकल्याणकारी कार्य देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ और सत्यभक्ति (नाम दीक्षा) लेने का संकल्प लिया।
वीडियो देखें
ग्रामीण व अनाथ बच्चे (6 अनाथ भाई-बहन व ग्रामवासी)

माता-पिता के निधन के बाद बेसहारा हुए छह अनाथ भाई-बहनों को नियमित राशन, पढ़ाई का पूरा खर्च और नया पक्का मकान बनाकर देने की जिम्मेदारी लेने पर ग्रामीणों ने महाराज जी का कोटि-कोटि आभार जताया।
वीडियो देखें
श्री भरवाली व 19 सदस्यीय दल (गौशाला अध्यक्ष व समिति सदस्य)गोवंश के संरक्षण के लिए गौशाला शेड और सूखे चारे की अर्जी लगाई, जिसे महाराज जी ने तुरंत स्वीकार कर पूरा सहयोग सुनिश्चित किया।
वीडियो देखें
सरपंच महोदय(ग्राम पंचायत प्रतिनिधि)5 बेटियों वाले लाचार बीमार व्यक्ति, विधवा माताओं और जिनके कच्चे मकान गिर गए थे, ऐसे 4 पीड़ित परिवारों के इलाज, राशन, पक्के मकान व बेटियों की शादी का जिम्मा महाराज जी ने उठाया।
वीडियो देखें
श्री महेंद्र सिंह चौसले (पूर्व सरपंच एवं सचिव)श्री शिव गौशाला (370 गायें) की ओर से धन्यवाद करने आए। उन्होंने कहा कि किसान, गरीब और मजदूर के असली हितैषी संत रामपाल जी महाराज ही हैं।
वीडियो देखें 
गौशाला प्रधान, सरपंच व कोषाध्यक्ष (गौशाला कमेटी प्रतिनिधिमंडल)गौशाला के विस्तार और सुरक्षा के लिए शेड व अन्य व्यवस्थाओं की मांग लेकर पहुंचे, जिसे महाराज जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए तुरंत राहत दी।
वीडियो देखें 

जनप्रतिनिधियों की विशेष और भावुक प्रतिक्रियाएं

​जब जनप्रतिनिधि और ग्रामीण संत रामपाल जी महाराज के सम्मुख पहुंचे, तो माहौल बेहद भावुक और प्रेरणादायक हो गया:

​अनाथ बच्चों के सिर पर पिता जैसा साया

उत्तर प्रदेश के गोवर्धन क्षेत्र से आए छह अनाथ भाई-बहनों का दुख जब सामने आया, तो संत रामपाल जी महाराज ने अत्यंत आत्मीयता से कहा, “चिंता ना करियो बेटा, थारे मां-बाप हम हैं। पढ़ावांगे, लिखावांगे और बढ़िया मकान बनावांगे।” यह सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

भूख से बिलखते परिवारों का सहारा

जालंधर (पंजाब) से आईं महिला पार्षद ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक बेसहारा बुजुर्ग दादी अपनी नन्हीं पोती के साथ कई दिनों से भूखी सो रही थी। संत रामपाल जी महाराज जी के आदेशानुसार सेवादारों ने तुरंत पहुंचकर न केवल गर्म भोजन और टिफिन शुरू करवाया, बल्कि पूरे महीने का भरपूर राशन भी उपलब्ध कराया। महाराज जी ने उस नन्हीं बच्ची की पढ़ाई और शादी तक का पूरा खर्च उठाने का वचन दिया।

​लाचार परिवारों के लिए मसीहा

फतेहाबाद के कुला गाँव के सरपंच जब अपने गाँव की पांच बेटियों वाले एक बीमार लाचार व्यक्ति और तीन बेटियों वाली विधवा मां की व्यथा लेकर पहुंचे, तो महाराज जी ने बिना किसी देरी के कहा कि इन परिवारों का पूरा इलाज होगा, इनके पक्के मकान बनेंगे और बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई का पूरा जिम्मा आश्रम संभालेगा।

​संत रामपाल जी महाराज का समाज हित में अतुलनीय योगदान

​संत रामपाल जी महाराज का जीवन और उनका आध्यात्मिक मिशन पूरी तरह से मानव कल्याण और जीव रक्षा को समर्पित है। उनके मार्गदर्शन में चल रहे कार्य आज समाज में एक नई रोशनी फैला रहे हैं:

  1. अन्नपूर्णा मुहिम: कोई भी गरीब या लाचार इंसान भूखा न सोए, इसके लिए घर-घर राशन किट और भोजन पहुंचाने का यह महाअभियान निरंतर जारी है।
  2. आवास निर्माण: जिनके सिर पर छत नहीं है या प्राकृतिक आपदा में जिनके घर ढह गए हैं, उन्हें पक्के और सुरक्षित मकान बनाकर दिए जा रहे हैं।
  3. गौ-सेवा व जीव रक्षा अभियान: हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश की सैकड़ों गौशालाओं में शेड निर्माण, हजारों क्विंटल तूड़ी/सूखा चारा और चारे की ढुलाई के लिए वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
  4. प्राकृतिक आपदा व जल निकासी में सहायता: बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए मीलों लंबी पाइपें, मोटरें, डीजल और किसानों को उन्नत बीज-खाद की मुफ्त सहायता दी गई है।
  5. नशामुक्ति और दहेजमुक्ति क्रांति: संत रामपाल जी महाराज के ज्ञान से प्रभावित होकर लाखों युवा बीड़ी, सिगरेट, शराब और सिंथेटिक नशे से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। साथ ही, बिना किसी लेन-देन और बिना आडंबर के ‘रमैणी’ (साधारण विवाह) के जरिए समाज को दहेज जैसी कुरीति से पूरी तरह आज़ाद कराया जा रहा है।

​संत रामपाल जी महाराज जी के सान्निध्य में आध्यात्मिकता बनी सेवा का पर्याय

​संत रामपाल जी महाराज का आश्रम केवल प्रवचनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वह पावन स्थान है जहां ईश्वर की सच्ची भक्ति का अर्थ ‘दीन-दुखियों की सेवा’ के रूप में जमीन पर चरितार्थ होता दिखाई देता है। चाहे सेना का जवान हो, गाँव का प्रधान हो, शहर का जनप्रतिनिधि हो या फिर कोई बेसहारा अनाथ—जो भी इस दर पर आया, उसे केवल सांत्वना नहीं बल्कि जीवन जीने का मजबूत सहारा मिला है। ​निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा यह परोपकारी कार्य आज समूचे मानव समाज के लिए एक अनुपम प्रेरणास्रोत बन चुका है।

Latest articles

Ganesh Chaturthi 2026: Discover the True Adi Ganesha Beyond Idols!

Last Updated on 9 September 2026 IST | Ganesh Chaturthi 2026: Ganesh Chaturthi is...

आदि सनातन धर्म, शास्त्र प्रमाण और समाज सुधार: जगदीप शर्मा का संत रामपाल जी महाराज से विशेष साक्षात्कार

वर्तमान समय में धर्म, अध्यात्म और सामाजिक परंपराओं को लेकर समाज में अनेक धारणाएं,...
spot_img

More like this

Ganesh Chaturthi 2026: Discover the True Adi Ganesha Beyond Idols!

Last Updated on 9 September 2026 IST | Ganesh Chaturthi 2026: Ganesh Chaturthi is...