KVS Recruitment 2022 [Hindi]: TGT, PGT, PRT समेत कई अन्य पदों के लिए निकली भर्तियां, योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Published on

spot_img

KVS Recruitment 2022 [Hindi]: इंतजार की घड़ी हुई समाप्त, लंबे समय से सरकारी नौकरी की भर्तियों के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए एक बड़ी ही अच्छी खबर आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) में टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13404 पदों पर निकली भर्तियां, 5 दिसंबर, 2022 से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया। इससे जुड़ी और अधिक जानकारी हेतु पढ़ना जारी रखें।

KVS Recruitment 2022: मुख्य बिन्दु

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन में TGT, PGT, PRT समेत कई अन्य पदों के लिए निकली भर्तियां
  • टीचिंग, नॉन टीचिंग भर्ती हेतु कुल 13404 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन
  • 12वीं पास योग्य उम्मीदवारों के लिए भी होंगे कई पद
  • 5 दिसम्बर 2022 से 26 दिसम्बर 2022 तक चलेगी आवेदन प्रकिया
  • उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे
  • मनुष्य जीवन का प्रधान उद्देश्य उस परम पद (पूर्ण मोक्ष) को प्राप्त करना है

KVS Recruitment 2022 Notification: जानें पदों की जानकारी।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग, नॉन टीचिंग भर्ती हेतु 13404 पदों की नोटिफिकेशन जारी कर दिए है। इसके अंतर्गत TGT, PGT, PRT के अतिरिक्त नॉन टीचिंग पदों पर लाइब्रेरियन, इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, स्टेनोग्राफर जैसी विभिन्न पदों को शामिल किया गया है। इच्छुक आवेदक केवीएस के आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan[.]nic[.]in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

KVS Recruitment 2022 Education Qualification: शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार की गई है, जिसमे 12 वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी कई पद रहेंगे। इन पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 5 दिसंबर से 26 दिसंबर 2022 तक होंगे। अधिक जानकारी हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक बेबसाइट kvsangathan. nic.in पर विजिट करें।

KVS Recruitment 2022 Application Fees: कितना आवेदन शुल्क लगेगा?

सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए Kvs Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क 1000 रू. रखा गया है। तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है। शुल्क भुगतान का माध्यम ऑनलाइन होगा।

KVS Recruitment 2022 Age Limit: आवेदन के लिए आयु सीमा के मापदंड

अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। जिसमे 21 वर्ष लेकर 40 वर्ष के आवेदक, पदों के अनुसार आवेदन भर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ छूट दी जाएंगी।

Also Read: HTET Admit Card 2022 [Hindi]: बॉर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के एडमिट कार्ड हुए जारी

KVS Recruitment 2022 Selection process: जानिए क्या होगी चयन की प्रक्रिया!

उम्मीदवार छात्रों का चयन प्रक्रिया से रूबरू होना अत्यंत आवश्यक है। यह होगी चयन प्रकिया

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • स्किल टेस्ट (पद के अनुसार)
  • साक्षात्कार (interview)
  • डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

KVS Recruitment 2022 Last Date: जानिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख!

केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी पदों पर 5 दिसंबर 2022 से केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 26 दिसंबर 2022 आवेदन करने की अंतिम तिथि रहेगी। उम्मीदवारों छात्रों से निवेदन है कि अंतिम दिनांक तक के लिए बैठे न रहें, क्योंकि अंतिम दिनों में सर्वर पर अत्यंत लोड होने से वेबसाइट का चलना दुर्गम हो जाता है, जिस कारण आप इस सुनहरे मौके को भी गवां सकते हैं।

KVS Recruitment 2022 Application Process: जानिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 

  • KVS recruitment 2022 के आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • recruitment पर क्लिक करें, ऑनलाइन आवेदन के लिए अप्लाई करें।
  • फार्म में पूरी जानकारी सही व स्पष्ट भरें, आवश्यक डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करें।
  • निर्देशानुसार पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • सभी जानकारी अच्छे से चेक कर सबमिट करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Note: फार्म सबमिट होने पर प्रिंट जरूर निकालें ताकि निकट भविष्य में इसकी आवश्यकता वेरिफाई करने में पड़ सकती है।

KVS Recruitment 2022 Exam Pattern and Syllabus: जानिए क्या होगा पाठ्क्रम!

केंद्रीय विद्यालय संगठन भर्ती परीक्षा टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत कई तरह के पद होंगे। सभी के प्रश्नपत्र पदों के अनुसार होंगे। प्रश्नपत्र कुल 150 अंक का होगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग, pedagogy तथा पद से सम्बंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan. nic.in पर जाकर योग्य उम्मीदवार अपने पद के अनुसार पाठ्यक्रम को समझें और सुनियोजित तरीके से तैयारी शुरू करें।

सरकारी पद कुछ वर्षों तक ही सीमित रहेगा, जानें ऐसे पद के बारे में जो पद हमेशा बना रहेगा

जीविका उपार्जन के लिए आज हम अपने जीवन के 25 वर्ष पढ़ाई पूरी करने में लगाते हैं, पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी को नौकरी मिले तो ठीक, नहीं तो परंपरागत कार्य करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नौकरी मिल भी गई तो कितने दिनों तक इसका सुख लेंगे एक सीमित समय बाद फिर सेवानिवृत्त होना पड़ेगा। आध्यात्मिक तत्वज्ञान के अभाव में हम इस संसार के क्षणिक सुख में उलझकर अपना अनमोल मानव जीवन बर्बाद कर लेते हैं। तत्वदर्शी संत के बिना हमारी आंखों तक तत्वज्ञान रूपी प्रकाश को कोई नही पहुंचा सकता। वर्तमान में संत रामपाल जी महाराज ही एकमात्र तत्वदर्शी संत है जिन्होंने मानव जीवन के असली सुख के बारे में जानकारी दी है। 

संत रामपाल जी महाराज जी अपने अनमोल सत्संगो में बताते है कि, हमें असंख्य जन्म हो गए, जन्म मृत्यु के चक्कर में घूम रहे है, इस चक्कर में हम कई बार राजा बने, देवता बने, इंद्र की पदवी भी हमने पाई और करोड़ों बार पशु योनियों के जन्म भी हमें भोगने पड़े है। सतलोक एक ऐसा स्थान है जहां जाने के बाद अमर पद प्राप्त होता है। जन्म मृत्यु का चक्कर हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। सतलोक में ऐसा ही संसार है, वहां सर्व सुख सुविधा निःशुल्क पूर्ण परमात्मा कबीर जी द्वारा अखंड प्रदत्त है। वहां जन्म मृत्यु नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आज ही प्लेस्टोर से Sant Rampal Ji Maharaj App डाऊनलोड करें।

FAQ About KVS Recruitment 2022 [Hindi]

Q. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कितने पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया? 

Ans. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 13404 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए।

Q. ऑनलाइन आवेदन कब से, कब तक कर सकते हैं?

Ans. 5 दिसंबर 2022 से 26 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Q. शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

Ans. टीचिंग, नॉन टीचिंग पदों हेतु अलग अलग योग्यता मान्य है। 12 वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन।

Latest articles

संत रामपाल जी महाराज ने अन्नपूर्णा मुहिम द्वारा रतनगढ़ गांव में 4 फुट जहरीले पानी से मुक्ति दिलाई

हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित गांव रतनगढ़ पिछले कई महीनों से भीषण बाढ़...

संत रामपाल जी महाराज ने कमई गांव की 30 वर्षीय जल समस्या सुलझाई

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कमई...

UPSC CSE Final Result 2025 Declared; Anuj Agnihotri Secures AIR 1

UPSC CSE Final Result 2025: The Union Public Service Commission (UPSC) has announced the...

No Smoking Day 2026: The Most Effective Way to Quit Smoking Easily

Last Updated on 6 March 2026 IST: No Smoking Day 2026: No Smoking Day...
spot_img

More like this

संत रामपाल जी महाराज ने अन्नपूर्णा मुहिम द्वारा रतनगढ़ गांव में 4 फुट जहरीले पानी से मुक्ति दिलाई

हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित गांव रतनगढ़ पिछले कई महीनों से भीषण बाढ़...

संत रामपाल जी महाराज ने कमई गांव की 30 वर्षीय जल समस्या सुलझाई

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कमई...

UPSC CSE Final Result 2025 Declared; Anuj Agnihotri Secures AIR 1

UPSC CSE Final Result 2025: The Union Public Service Commission (UPSC) has announced the...