IIT JEE Mains 2023 Registration & Exam Dates: जेईई मेंस की परीक्षा की डेट हुई जारी, ऐसे भरे अपना फॉर्म

Published on

spot_img

IIT JEE Mains 2023 Registration & Exam Dates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा की डेट को दो सत्रों में जारी किया है। जिसमें प्रथम सत्र की परिक्षाएं सम्भवतः जनवरी में होगी तथा दूसरे सत्र की परिक्षाएं अप्रैल में होगी। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इच्छुक उम्मीदवारों को अन्य खबरों से भ्रमित न होकर जेईई मेंस की केवल आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाने को कहा है जिस पर छात्र अपनी परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं आध्यात्मिक तरीके से मनुष्य शरीर में किस प्रकार परीक्षा उत्तीर्ण की जा सकती हैं।

IIT JEE Mains 2023 Registration & Exam Dates: मुख्य बिंदु: 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत 15 दिसंबर, 2022 से 12 जनवरी, 2023 को सुबह नौ बजे तक
  • क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 को रात 11:50 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र शहरों की घोषणा : जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में
  • एनटीए की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्धता : जनवरी 2023 का तीसरा सप्ताह
  • जेईई मेन परीक्षा के पहले सत्र की तिथियां : 24, 25, 27, 28, 29, 30 एवं 31 जनवरी, 2023
  • सभी प्रकार की भाषाओं में ली जाएगी परीक्षा।
  • जेईई मेन परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां jeemain.nta.nic.in , nta.nic.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • पूर्ण गुरु से सतभक्ति मंत्र प्राप्त कर जन्म-मृत्यु से से पीछा छुड़ाना ही मनुष्य शरीर की मूल परीक्षा है।

जेईई मेंस 2023 का फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर क्लिक करें।
  2. होमपेज की स्क्रीन पर एप्पलीकेशन पर क्लिक करें।
  3. फिर ‘new registration’ का लिंक आएगा उस पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के लिए एप्पलीकेशन नम्बर तथा पासवर्ड भरें।
  5. जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  6. फीस सबमिट करें।
  7. आखिर में फॉर्म को सेव कर लें।

JEE Mains 2023 की परीक्षा 2 सत्रों में होगी आयोजित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जेईई मेन 2023 की परीक्षा दो सत्रों में ली जाएगी। इसमें पहले सत्र की परीक्षा जनवरी माह में आयोजित की जाएगी तथा दूसरे सत्र की परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2023 के लिए आवेदन पत्र सत्र 1 के लिए 15 दिसंबर, 2022 को जारी किये जायेंगे, जबकि सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2023 के आवेदन पत्र 07 फरवरी 2023 से भरे जा सकेंगे।

JEE Mains 2023 Registration & Exam Dates: यूजीसी के अध्यक्ष ममिडाला जगदीश कुमार ने कहा था कि, “एनटीए ने जेईई मेन 2023, नीट 2023, सीयूईटी, गेट प्रवेश परीक्षाओं की समय योजना पर काम करने के लिए आईआईटी के विशेषज्ञों को शामिल करते हुए एक समिति बनाई है। “उम्मीद है, अगले कुछ हफ्तों में, हम कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। 

Direct Link: https://s3f8e59f4b2fe7c5705bf878bbd494ccdf-loginx.s3waas.gov.in/

छात्रों को बता दें कि “एनटीए एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों / विश्वविद्यालयों (सीएफटीआई), में भाग लेने वाले राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित / मान्यता प्राप्त बीई / बी.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन पेपर 1) आयोजित करता है”। अधिक जानकारी हेतु NTA द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

IIT JEE Mains 2023 Question Paper Pattern : जेईई मेंस पेपर का पैटर्न

  • जेईई मेन 2023 सिलेबस एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जेईई मेन 2023 के पाठ्यक्रम को पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक) के लिए तीन भागों में विभाजित किया जाएगा – भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। बी.आर्क/बी.प्लान के सेक्शन में गणित, योग्यता और ड्राइंग/प्लानिंग होंगे। 
  • इसके साथ ही आईआईआईटी, एनआईटी और सीएफआईटी के अलावा अन्य संस्थानों में बी.आर्क प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को 10+2 या समकक्ष में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में कुल 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
  • जेईई मेन 2023 का आधिकारिक मॉक टेस्ट भी एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी करेगा। 2023 मॉक टेस्ट जारी होने तक, अभ्यास के लिए उम्मीदवार पिछले वर्ष के जेईई मेन मॉक टेस्ट की nta.ac.in से तैयारी कर सकते हैं। 

JEE Mains 2023 उम्मीदवारी की क्या योग्यता है?

  • जेईई मेन 2023 की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
  • 2021, 2022 के 10+2 या समकक्ष परीक्षा के उत्तीर्ण परीक्षार्थी ही जेईई मेन 2023 के लिए पात्र होंगे।
  • उम्मीदवारों को 5 विषयों में उत्तीर्ण होना आवश्यक: भाषा, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी / तकनीकी व्यावसायिक विषय तथा इसके अलावा कोई अन्य विषय भी हो सकता है।
  • आईआईआईटी, एनआईटी और सीएफआईटी में बी.टेक/बी.आर्क/बी.प्लान प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 75% अंक (एससी / एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 65%) प्राप्त करने चाहिए या अपने संबंधित बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल के अंतर्गत आना चाहिए।

■ Also Read: SBI PO ADMIT CARD 2022 [Hindi]: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें चेक

मनुष्य जन्म का मुख्य उद्देश्य

आज का मानव अज्ञानवश मनुष्य जन्म का मुख्य उद्देश्य भूल और राह पर चल पड़ा है जिसके लिए केवल संसार की भौतिक वस्तुएं तथा विलासितापूर्ण जीवन जीना मुख्य उद्देश्य बन चुका है। सच्चाई जबकि इसके विपरीत है। मनुष्य जन्म का मुख्य उद्देश्य अपने जीवन के निर्वाह करते हुए परमात्मा प्राप्ति है जिसकी जानकारी हमें पूर्ण गुरु से सतभक्ति मंत्र प्राप्त करने से ही होगी। बिना सतभक्ति मंत्र के हम इस काल जाल से नही छूट सकते।

परमात्मा अपनी वाणी में कहते हैं कि :- 

मानुष जन्म पाए कर जो नहीं रटे हरि नाम।

जैसे कुआं जल बिना फिर बनवाया क्या काम।।

हमारे पवित्र सदग्रन्थों में भी प्रमाण है कि मनुष्य शरीर के मूल कर्तव्य के बारे में जानकारी केवल सच्चा गुरु अर्थात् सतगुरु ही करवा सकते हैं।

संत रामपाल जी महाराज से ही मिलेगा मोक्ष

वर्तमान समय में सभी शिक्षित हैं जिससे पूर्ण सतगुरु की पहचान अत्यंत सरल और सुगम हो गयी है। हमारे शास्त्रों में वर्णित सतभक्ति केवल सच्चा गुरु अर्थात् पूर्ण गुरु ही प्रदान करेगा और वर्तमान समय में केवल ” जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज” ही एकमात्र पूर्ण गुरु हैं जो सभी सदग्रन्थों के अनुसार विधिवत साधना बताते हैं।

परमात्मा स्वरूप संत रामपाल जी महाराज अपने मुख कमल से वाणी उच्चारण कर जगत को पूर्ण गुरु का महत्त्व बताकर कर समझा रहे हैं कि गुरु बिन मोक्ष सम्भव नही। 

मेरे मन मूर्खा भाई, गुरु बिन जागा कौनसी घाटी।

बैल बने कुम्हार के घर पे, तेरे कड़ पे बाजे लाठी।।

परमात्मा प्राप्ति ही हमारे मनुष्य शरीर की मुख्य परीक्षा है जिसे हमें व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए क्योंकि मनुष्य शरीर बार- बार नहीं मिलता इसीलिए जितनी जल्दी हो सके बिना समय व्यर्थ गवाएं संत रामपाल जी महाराज से निशुल्क नाम दीक्षा प्राप्त कर अपने मनुष्य जन्म की अनमोल परीक्षा उत्तीर्ण करें।

FAQ About IIT JEE Mains 2023 Registration & Exam Dates

जेईई मेंस 2023 की परीक्षाएं कबसे हैं?

जेईई मेंस 2023 की परीक्षाएं जनवरी महीने में आयोजित की जाएंगी।

जेईई मेंस 2023 की परीक्षाएं कितने चरण में आयोजित होंगी?

जेईई मेंस 2023 की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी।

जेईई परीक्षाओं के आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

जेईई परीक्षाओं के आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain[.]nta[.]nic[.]in है

जेईई मेंस 2023 के दूसरे सत्र की परीक्षाएं कब होंगी?

जेईई मेंस 2023 के दूसरे सत्र की परीक्षाएं अप्रैल महीने में आयोजित की जाएंगी।

जेईई मेंस 2023 के आवेदन करते समय किसी भी समस्या के लिए किसको संपर्क कर सकते हैं?

जेईई मेंस 2023 के आवेदन करते समय कोई भी समस्या हो तो जारी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

Latest articles

World Food Day 2026: Right to Food for a Brighter Future

World Food Day was first established in November 1979. The idea was suggested by former Hungarian Minister of Agriculture and Food Dr Pal Romany. Since then, the day has been celebrated by more than 150 countries around the world. It is an initiative by the Food and Agricultural Organisation (FAO) of the United Nations. 

International Day of Rural Women 2026: Understand the Role of Rural Women to Attain Gender Equality

International Day of Rural Women recognizes the significant role and involvement of rural women. Know its theme and history.

​लालासर, चूरू, राजस्थान की भगत हंसाराम जी गौशाला में संत रामपाल जी महाराज द्वारा ऐतिहासिक गौ सेवा का श्रीगणेश

​राजस्थान के चूरू जिले के अंतर्गत आने वाले लालासर गाँव में स्थित भगत हंसाराम...
spot_img

More like this

World Food Day 2026: Right to Food for a Brighter Future

World Food Day was first established in November 1979. The idea was suggested by former Hungarian Minister of Agriculture and Food Dr Pal Romany. Since then, the day has been celebrated by more than 150 countries around the world. It is an initiative by the Food and Agricultural Organisation (FAO) of the United Nations. 

International Day of Rural Women 2026: Understand the Role of Rural Women to Attain Gender Equality

International Day of Rural Women recognizes the significant role and involvement of rural women. Know its theme and history.

​लालासर, चूरू, राजस्थान की भगत हंसाराम जी गौशाला में संत रामपाल जी महाराज द्वारा ऐतिहासिक गौ सेवा का श्रीगणेश

​राजस्थान के चूरू जिले के अंतर्गत आने वाले लालासर गाँव में स्थित भगत हंसाराम...