Daily Hindi Bulletin-Hindi News Today: हवा के जरिए भी फैल रहा है कोरोना वायरस

Published on

spot_img

दर्शको नमस्कार SA News Channel की Daily Bulletin में आप का स्वागत है. आज हम आपको देश व विदेश की Daily Hindi Bulletin-Hindi News Today के बारे में जानकरी देंगे.

हवा के जरिए भी फैल रहा है कोरोना का संक्रमण

Hindi News Today: एक अध्ययन में दुनियाभर में कोरोना महामारी के तीन प्रमुख केंद्रों में विषाणु के प्रकोप का आकलन किया गया है। रसायन विज्ञान में 1995 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले मारियो जे मोलिना समेत वैज्ञानिकों ने महामारी के तीन केंद्रों चीन के वुहान, अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर और इटली में इस संक्रमण की प्रवृत्ति और नियंत्रण के कदमों का आकलन करके कोविड-19 के फैलने के मार्गों का आकलन किया। शोधकर्ताओं ने चिंता जाहिर है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन लंबे समय से केवल संपर्क में आने से होने वाले संक्रमण को रोकने पर जोर देता रहा है जबकि कोरोना वायरस के हवा के जरिए फैलने के तथ्य को नजर अंदाज करता रहा है। 

मुश्किल वक्त में भगवद् गीता से मिलेगी शक्ति और शांति: तुलसी गबार्ड

Image Credit: India TV

अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा कि इस अस्त-व्यस्त दौर में व्यक्ति को श्री भगवद् गीता में पढने से, शक्ति और शांति मिल सकती है। गबार्ड ने ‘हिंदू छात्रों के लिए 2020 की कक्षा’ में कहा:

‘‘लेकिन हम भगवद् गीता में कृष्ण द्वारा सिखाए भक्ति योग और कर्म योग के जरिए निश्चितता, शक्ति और शांति पा सकते हैं।’’

पूरे विश्व में केवल संत रामपाल जी महाराज ने गीता का यथार्थ अनुवाद किया है।

Hindi News Today–Daily Hindi Bulletin

  • CBSE की बची हुई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई जन हित याचिका ।
  • पाकिस्तान के रावलपिंडी के सदर इलाके में हुआ बम विस्फोट, रिपोर्ट में हुआ खुलासा एक बाइक पर जानबूजकर बारूद भरकर भीड़ में रखने की रची गई थी साज़िश, हादसे में 1 निर्दोष की हुई मौत और कई लोग हुए घायल।
  • दिल्ली के निजी अस्‍पतालों ने जारी की अपनी रेट लिस्‍ट, 25 हजार से 75 हजार प्रति दिन के खर्च में हो रहा है CORONA का इलाज।
  • असम के करीमगंज जिले में बिजली गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की हुई मौत।
  • पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब वीकेंड और सार्वजनिक छुट्टी पर सील रहेगा पूरा राज्य।
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए सख्त आदेश, कहा राजधानी में सरकार Corona मरीजों के लिए बढ़ाए बेड और वेंटिलेटर।
  • भोपाल के कांग्रेस MLA कुणाल चौधरी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, वहीं शहर में आए 52 नए मरीज जिसमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल।
  • पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी पाए गए कोरोना संक्रमित, शाहिद अफरीदी ने कोरोना के लक्षण बताते हुए कहा पूरे शरीर में हो रहा है दर्द, 3 दिन से कुछ ठीक नहीं लग रहा।
  • मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंध की मम्मी निकलीं कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री ने वीडियो बनाकर दिल्ली सरकार से लगाई मदद की गुहार।
  • श्रम मंत्रालय पर भी टूट रहा है कोरोना का कहर, 24 अधिकारी और कर्मचारियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव।
  • नेपाल के नए नक्शे के खिलाफ काठमांडू में सड़क पर उतरे लोग, लोगो ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन लेकिन सांसद ने दी विवादित नक्शे को मंजूरी।
  • फिनलैंड, डेनमार्क, एस्तोनिया और लातविया में फंसे करीब 227 भारतीय विमान यात्रा से लौटे स्वदेश।
  • अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रैली को रोकने विवाद के कारण 19 जून को होने वाली चुनावी रैली टाली।
  • रूस में पिछले 24 घंटे में 114 लोगों की कोरोना से हुई मौत, 24 घंटो में आए 8706 नए मामले वहीं 5271 मरीज हुए ठीक।
  • 503 नए मामलों के साथ UP में कोरोना केस की संख्या हुई 13 हजार के पार, राज्य में अबतक कोरोना से कुल 385 लोगो की हुई मौत।
  • झारखंड के गिरिडीह जिले में बदले की भावना से ग्रामीणों ने चार घर में लगा दी आग, आक्रोश में आकर एक को पीट-पीटकर मार डाला, वहीं 6 लोग हुए बुरी तरह से घायल।
  • राजस्थान के करोली जिले में कोरोना काल में पंचायत ने की बैठक, सैकड़ों लोगो के बीच में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां।
  • कार्यालय में आए हुए एक व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने पर हिमाचल प्रदेश का पुलिस मुख्यालय हुआ सील, DGP समेत 31 अधिकारी को किया गया क्वारंटाइन।
  • मौत के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंचा ब्राजील, देश में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 42 हजार के पार, वहीं कुल संक्रमितों की संख्या हुई 8 लाख 31 हजार के पार।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी पाई गई कोरोना पॉजिटिव, देश में कुल संक्रमितों के मामले हुए 30 हजार के करीब।

Latest articles

National Education Day 2026: Know About the History and Importance of National Education Day

Last Updated on 6 November 2026 | National Education Day is observed every year...

Bhai Dooj 2026 [Hindi]: भाई दूज पर जानिए भाई की रक्षा कौन कर सकता है?

भाई दूज (Bhai Dooj) एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को हर वर्ग के लोग बहुत आस्था से मनाते हैं और यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है।

World Science Day For Peace And Development 2026:In a World Created by God, Is Science Truly Manmade?

This World Science Day for Peace and Development, learn about the scientist who knows about all the mysteries of the observable and unobservable multiverse we're living in.

बेजुबानों की पुकार और इंसानियत का संत रामपाल जी महाराज का सच्चा दरबार

आज के इस दौर में, जहाँ इंसान अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना उलझ...
spot_img

More like this

National Education Day 2026: Know About the History and Importance of National Education Day

Last Updated on 6 November 2026 | National Education Day is observed every year...

Bhai Dooj 2026 [Hindi]: भाई दूज पर जानिए भाई की रक्षा कौन कर सकता है?

भाई दूज (Bhai Dooj) एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को हर वर्ग के लोग बहुत आस्था से मनाते हैं और यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है।

World Science Day For Peace And Development 2026:In a World Created by God, Is Science Truly Manmade?

This World Science Day for Peace and Development, learn about the scientist who knows about all the mysteries of the observable and unobservable multiverse we're living in.