Delhi Girl Accident (Hindi): नशे में दिल्ली में एक लड़की की कार से घसीटकर निर्मम हत्या, कैसे बचेगा समाज नशे से?

Published on

spot_img

Delhi Girl Accident (Hindi): बीते वर्ष की अंतिम रात्रि को जब देश के लोग नई साल का जश्न मनाने में व्यस्त थे उसी रात को दिल्ली में एक लड़की की कार से घसीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना 31 दिसंबर की रात की है। शनिवार-रविवार की रात एक लड़की अपनी स्कूटी से घर वापिस लौट रही रही थी तभी एक कार आती है और लड़की को टक्कर मारते हुए उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए लेकर जाती है। बताया जा रहा है कि लड़की शादी और इवेंट में पार्ट टाइम काम करती थी। लड़की ऐसे ही एक फंक्शन से रात के समय घर लौट रही थी तभी यह घटना हुई।

मुख्य बिंदु Delhi Girl Accident (Hindi)

  • दिल्ली में 31 दिसंबर की रात को एक लड़की की कार से घसीटकर हत्या
  • कार में 5 लड़के सवार थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है 
  • पुलिस द्वारा जांच में मृतका का नाम अंजलि बताया गया है
  • घरवालों की मांग है आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए 
  • संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन से घटती मानवता की होगी पुनर्स्थापना 

देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर से सवालों के घेरे में

दिल्ली! कहने को तो यह देश की राजधानी है, लेकिन यहां हुई कुछ घटनाएं दिल को हिलाकर रख देती हैं, जैसे निर्भया कांड या फिर यह घटना। खबरों के अनुसार यह दर्दनाक घटना 31 दिसंबर की रात की है। शनिवार-रविवार की रात एक लड़की अपनी स्कूटी से घर वापिस लौट रही रही थी तभी एक कार आती है और लड़की को टक्कर मारते हुए उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए लेकर जाती है। बताया जा रहा है कि लड़की शादी और इवेंट में पार्ट टाइम काम करती थी। लड़की ऐसे ही एक फंक्शन से रात के समय घर लौट रही थी तभी यह घटना घटित हुई। सिर्फ ये दोनों घटना ही उदाहरण नहीं है, बल्कि देश की राजधानी में समय-समय पर ऐसी दर्दनाक घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Delhi Girl Accident का पूरा घटनाक्रम?

यह घटना दिल्ली के कंझावाला इलाके की है। जिस लड़की की मौत इस घटना में हुई है उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष थी। मृतका का नाम अंजलि था। कार से घसीटने की वजह से लड़की निर्वस्त्र हालत में आधी रात को सड़क के किनारे पड़ी थी। इस घटना के कुछ समय बाद जब पुलिस पहुंची तो लड़की लहूलुहान हालत में मिली और बाद में जांच करने के बाद घरवालों को जानकारी दी गई। मृतका को छोड़ आरोपी फरार हो गए। 

एफआईआर में कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी मिलने की सूचना पर पुलिस ई-7/डी-2 शनि बाजार रोड किशन विहार पहुंची। यहां क्षतिग्रस्त स्कूटी खड़ी मिली। पुलिस को मौके पर कोई गवाह नहीं मिला। मौके पर एक जूता मिला। स्कूटी का मालिकाना निकलवाया गया तो पता लगा कि स्कूटी एम-ब्लाॅक, मंगोलपुरी निवासी रेखा के नाम रजिस्टर्ड है।

घटनास्थल पर पुलिस को मिले कुछ सबूत 

जब्त की गई कार की चेसिस में काफी खून व स्कीन लगी मिली। रोहिणी स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने आरोपियों की कार का निरीक्षण किया है। कार की चेसिस में ड्राइवर के बगल वाली सीट की तरफ आगे से पीछे तक कार के नीचे खून ही खून लगा मिला है। कार के नीचे स्कीन के हिस्से मिले हैं और काफी मात्रा में खून मिला है। एफएसएल के अधिकारियों के अनुसार, युवती कार की अंडर बॉडी पार्ट्स में फंस गई थी। कार से बीड़ी व सिगरेट के टुकड़े मिले हैं। उधर, तीन डॉक्टरों के पैनल ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया है। 

कार में 5 लड़के सवार थे जिन्हें दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार  

खबर के अनुसार जिस कार ने लड़की को टक्कर मारी गई थी उस कार में लगभग 5 लड़के सवार थे। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार भी उस कार में पांच लड़के सवार थे। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद उन पांचों लड़कों को पकड़ लिया गया और कार भी जब्त कर ली गई। गाड़ी को जांच के लिए भेज दिया गया। 

■ यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma Death News [Hindi]: भारतीय टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या, आज हुआ अंतिम संस्कार

दल-बल के साथ पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने की कड़ी सजा की मांग

आपको बता दें कि कंझावला में कार से घसीटे जाने के कारण मौत का शिकार हुई युवती का अंतिम संस्कार हो गया है। पीड़िता का अंतिम संस्कार मंगोलपुर खुर्द के वाई ब्लॉक स्थित श्मशान भूमि में किया गया है। अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। शव यात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस वाले भी मौजूद थे। इस दौरान कई लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर न्याय दिलाने का वादा किया

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके मृतका के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने का वादा भी किया है। साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार वालों को 10 लाख रुपए मुआवजे देने का भी आश्वासन दिया है। 

मृतका के परिवारजनों ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग

घटना के बाद घरवाले बहुत ही आक्रोशित हैं और दोषियों को कड़ी से से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतका के साथ एक अन्य लड़की भी थी जिसने डर की वजह से कुछ नहीं बोला था, लेकिन अब वो पुलिस का साथ दे रही है। दूसरी लड़की को अधिक चोट नहीं आई है और वो इस केस में मदद कर सकती है। इस पूरी घटना की दिल्ली पुलिस बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। आगे की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ। 

पूर्ण परमात्मा कविर्देव जी की सतभक्ति से होगा अत्याचार और दुखों का अन्त 

भक्त के भाग्य में लिखे पापकर्मों के लेख को काटकर नया विधान केवल सतगुरु यानि सच्चा गुरु ही लिख सकता है।

परमेश्वर कबीर कहते है:-

मासा घटे न तिल बढे, विधिना लिखे जो लेख।

सच्चा सतगुरु मेट के, ऊपर मार दे मेख।।

इसका प्रमाण हमारे शास्त्रों में भी है जैसे कि यजुर्वेद अध्याय 8 मंत्र 13 व ऋग्वेद मंडल 9 सूक्त 82 मंत्र 1, 2 और 3 में प्रमाण है कि परमेश्वर हमारे पापों का नाश करते हुए हमें प्राप्त होते है।

सभी वेद धर्म ग्रंथ पुराण यही बताते हैं कि पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब की सतभक्ति उन्ही के कृपा पात्र संत से प्राप्त कर (जो 4 वेद 16 शास्त्र 18 पुराण उपनिषद ग्रंथ का ज्ञाता होगा)। संत के आदेशानुसार भक्ति करने से साधक के घोर से घोर पापकर्म का भी नाश हो जाता है।

अतः विनम्र निवेदन है कि अपने शिक्षित होने का पूरा लाभ उठाएं और पूर्ण परमात्मा की सतभक्ति करें। पूर्ण गुरु संत रामपाल जी महाराज जी कहते हैं आज हमे शिक्षित ही कबीर परमेश्वर ने इसलिये किया है ताकि हम अज्ञानी धर्म गुरुओं की मनमानी साधना में ना फसकर अपनी आंखो से धर्मग्रंथ में मिलान करके इस सत्य की परख कर पूर्ण परमात्मा को जानें ताकि हमे भगवान के उन सभी गुणों का लाभ मिल सके जिसके बारे में हम बचपन से ही सुनते आये हैं। इससे पहले कि केवल और केवल पूर्ण परमात्मा की भक्ति के लिये मिला ये अनमोल मानव शरीर नष्ट हो जाए पूर्ण परमात्मा कबीर परमेश्वर के कृपा पात्र संत जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज की शरण ग्रहण करें। 

FAQ About Delhi Girl Accident

Q. हाल ही में कार से घसीटकर एक लड़की की हत्या की गई, यह घटना कहाँ की है?

Ans. यह घटना दिल्ली के कंझावाला इलाके की है, जो कि 31 दिसम्बर की रात की है।

 Q. दिल्ली में घटित हुई घटना में मृतका का नाम क्या है?

Ans: मृतका का नाम अंजली है जिसकी आयु 20 वर्ष बताई जा रही है।

Q. क्या इस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

Ans: हां, दिल्ली पुलिस ने फरार हुए इन 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कार भी जप्त कर ली गई है।

Q. पशुवृत्ति का अंत और मानवतावादी सोच कैसे विकसित होगी?

Ans: संत रामपाल जी महाराज जी के मार्गदर्शन में ही मानवतावादी सोच का विकास होगा।

Latest articles

संत रामपाल जी महाराज ने गुजरानी गाँव को जलभराव से दिलाई मुक्ति

हरियाणा राज्य के भिवानी जिले के अंतर्गत आने वाले गुजरानी गाँव में अत्यधिक वर्षा...

देश के किसानों और मज़दूरों को जीवनदान: बिराण गांव से शुरू हुआ अन्नपूर्णा मुहिम फेज 2 महा-अभियान

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का बिराण गांव (तहसील भादरा) पिछले 7 वर्षों से जलभराव...

संत रामपाल जी महाराज ने अन्नपूर्णा मुहिम से सैय गाँव को ₹7 करोड़ के आर्थिक नुकसान से बचाया

हरियाणा राज्य के भिवानी जिले के अंतर्गत आने वाले सैय गाँव की 95 प्रतिशत...

संत रामपाल जी महाराज ने अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से रोहनात गाँव को बाढ़ से उबारा

हरियाणा राज्य के भिवानी जिले के ऐतिहासिक और क्रांतिकारी गाँव रोहनात में अत्यधिक वर्षा...
spot_img

More like this

संत रामपाल जी महाराज ने गुजरानी गाँव को जलभराव से दिलाई मुक्ति

हरियाणा राज्य के भिवानी जिले के अंतर्गत आने वाले गुजरानी गाँव में अत्यधिक वर्षा...

देश के किसानों और मज़दूरों को जीवनदान: बिराण गांव से शुरू हुआ अन्नपूर्णा मुहिम फेज 2 महा-अभियान

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का बिराण गांव (तहसील भादरा) पिछले 7 वर्षों से जलभराव...

संत रामपाल जी महाराज ने अन्नपूर्णा मुहिम से सैय गाँव को ₹7 करोड़ के आर्थिक नुकसान से बचाया

हरियाणा राज्य के भिवानी जिले के अंतर्गत आने वाले सैय गाँव की 95 प्रतिशत...