BREAKING NEWS, CHANDIGARH (HR)

Published on

spot_img

हरियाणा सरकार को जबाब देने के लिए, हाइकोर्ट ने जारी किया नोटिस।

संत रामपाल जी के समर्थकों के ऊपर दर्ज FIR के ट्रायल के दौरान उनको उनके अधिकारों से दूर रखने को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है।याचिका दाखिल करते हुए रामपाल जी के 73 समर्थकों ने हाइकोर्ट को हिसार की जेल में चल रहे ट्रायल में हो रहे भेदभाव से अवगत कराया,जिसमें हाइकोर्ट को बताया गया कि ट्रायल के लिए सैकड़ों लोगों को एक मैदान में रखा जाता है इस दौरान वहाँ ना तो पानी पीने की व्यवस्था होती है और ना ही उनको अपने केस की ट्रायल देखने का मौका मिलता है, याचिका दायर करने वाले ने बताया कि ट्रायल के दौरान जो सबूत पेश किए जाते हैं और जो दलीलें दी जाती हैं उसे आरोपी को देखने का अधिकार होता है एक छोटे से कमरे में ट्रायल होता है और आरोपियों को बाहर धूप में रखा जाता है किसी भी आरोपी को अपने केस का ट्रायल देखने का मौका नहीं मिल पाता है।
समर्थकों ने हाइकोर्ट से अपील की सरकार को निर्देश दिए जाएं कि ट्रायल सही तरीके से पूरे हों,और हमारे अधिकारों का हनन ना हो,इसके लिए कोर्ट को किसी बड़े स्कूल या किसी अन्य स्थान पर भी लगाया जा सकता है ताकि वहां पर सभी लोग पहुँच सकें और अपने ट्रायल को देख सकें हाइकोर्ट ने अपील सुनने के बाद हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर इस बारे में जबाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

Latest articles

संत रामपाल जी महाराज का गौ सुरक्षा अभियान: रायसिंहपुरा की गौशाला को मिले 1050 क्विंटल सूखे चारे से खिले ग्रामीणों के चेहरे

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के अंतर्गत आने वाले रायसिंहपुरा गांव में...

संत रामपाल जी महाराज ने राजस्थान के अधैया खुर्द गांव के समाधान के लिए भेजी पाइपलाइन

डीग, राजस्थान: राजस्थान के डीग जिले की कुम्हेर तहसील के अधैया खुर्द गांव में...

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर कैसे पाएँ सद्भक्ति और सुख समृद्धि

Kartik Purnima 2026: कार्तिक मास (Kartik Month) की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा...
spot_img

More like this