West Bengal Primary Tet Result 2023 [Hindi]: टीईटी परीक्षा 2023 (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के नतीजे हुए जारी, ऐसे चेक करे परिणाम

Published on

spot_img

West Bengal Primary Tet Result 2023 [Hindi]: पश्चिम बंगाल टीईटी परीक्षा 11 दिसंबर को होने के बाद परीक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है जो tet की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दिया गया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में 6 लाख 20 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। टीईटी की परीक्षा में 69 हजार 408 महिलाएं पास हुई हैं। उनका पास होने का प्रतिशत 46.121 है। इसमें 81 हजार 77 पुरुष पास हुए हैं। उनका पास होने का 53.87 प्रतिशत है।

पूर्वी बर्दवान की इना सिंह ने TET की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उनके 150 में से 133 अंक हैं। अन्य 4 भी महिलाएं हैं जो दूसरे नंबर पर आई हैं। ये हुगली की मौनीसा कुंडू, पश्चिम मिदनीपुर की मेघना चक्रवर्ती, पश्चिम मिदनीपुर की दीपिका रॉय, पूर्वी बर्दवान की अदिति मजूमदार हैं। तीसरे स्थान पर आने वालों में पूर्वी मेदिनीपुर के बिकास भट्ट, बांकुड़ा के प्रह्लाद मंडल शामिल हैं। कुल मिलाकर नतीजे रहे शानदार जिसमें उम्मीदवारों में बराबर की टक्कर रही है।

पश्चिम बंगाल टीईटी परीक्षा (शिक्षक पात्रता परीक्षा) देने वाले उम्मीदवारों की संख्या  

परीक्षा के लिए 6 लाख 90 हजार 932 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 11 दिसंबर को करीब 6 लाख 20 हजार लोगों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 1 लाख 50 हजार 491 पास हुए। पास होने वालों का प्रतिशत 24.31 फीसदी रहा।

West Bengal Primary Tet Result 2023 [Hindi]: टीईटी परीक्षा परिणाम घोषित होने का समय

परीक्षा बोर्ड ने टीईटी परीक्षा परिणाम शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जारी कर दिया था। काउंसिल के अध्यक्ष गौतम पाल ने कहा, “अपनी कॉपी की अपनी कॉपी से तुलना करें और देखें कि कहीं कोई विसंगति तो नहीं है।” पोस्ट प्रकाशन जांच और सत्यापन के लिए एक अवसर है। अभ्यर्थी ओएमआर शीट को वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।  प्रश्न में ‘तकनीकी गड़बड़ी’ या कोई तकनीकी त्रुटि होने पर सभी को 4 अंक मिलेंगे। अभ्यर्थियों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के साथ वेबसाइट पर ही परिणाम की जांच करनी होगी।

टीईटी की फुल फॉर्म क्या है?

West Bengal Primary Tet Result 2023 [Hindi]: TET की फुल फॉर्म ‘Teacher Eligibility Test‘ या हिंदी में ‘शिक्षक पात्रता परीक्षा‘ होता है। TET एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है जो केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों द्वारा करवाई जा सकती है। और यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर पर भी होता है। इस पात्रता परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार सरकारी टीचर बनने के काबिल हो जाता है।

West Bengal Primary Tet Result 2023 [Hindi]: कक्षा १-५ तक के शिक्षकों के लिए  योग्यता

  1. किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12th पास होनी चाहिए जिसमें 45% नम्बर जरूर आने चाहिए।
  2. 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की हो सकती है।
  3. प्राथमिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए। 
  4. प्रारंभिक शिक्षा में 4 साल की स्नातक डिग्री या B.Ed के पिछले साल में शामिल हो या पास होना चाहिए।

कक्षा ६-८ तक के शिक्षकों के लिए योग्यता

  1. किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से मध्यम   (12th) पास हो जो 50% अंको में होनी चाहिए।
  2. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास हो जो 50% अंको में होनी चाहिए।
  3. आकांक्षी भारत के साथ-साथ नेपाल / तिबत / भूटान का भी हो तो Apply कर सकता है।

West Bengal Primary Tet Result 2023 [Hindi]: टीईटी परीक्षा के लिए आयु सीमा

टीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। विशेष वर्गों के लिए छूट का प्रावधान है जो हर प्रतिस्पर्द्धी परीक्षा में होती है। अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में 5 साल की छूट मिलती है। शारीरिक विकलांग वर्ग से संबंध रखने वाले उम्मीदवार के लिए 10 साल तक की छूट का प्रावधान होता है।

■ Also Read: SBI PO ADMIT CARD 2022 [Hindi]: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें चेक

टीईटी परीक्षा उम्मीदवार कितनी बार दें सकते हैं?

टीईटी (TET) परीक्षा का प्रमाणपत्र 7 साल तक वैध माना जाता था पर अब हाल ही में शिक्षा मंत्रालय सरकार ने टीईटी को जीवनभर वैध घोषित कर दिया है। अब आप एक बार टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं तो वह जीवनभर के लिए मान्य होगी।

टीईटी परीक्षा को पास करने के लिए कितने नम्बर चाहिए?                 

टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य वर्ग (general category) के उम्मीदवारों को 60% (90 out of 150) मार्क्स लाने होंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55% (82 out of 150) मार्क्स जरुरी हैं। योग्यता अंकों में अलग-अलग राज्यों के लिए थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

West Bengal Primary Tet Result 2023 [Hindi]: उम्मीदवार टीईटी परीक्षा परिणाम ऐसे चैक करें

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिकारिक वेबसाइट wbbpe.org पर क्लिक करना हैं।
  2. होमपेज पर “प्राथमिक शिक्षक रिजल्ट” या “शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रिजल्ट” के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करे।
  3. वेबसाइट पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और मांगी गई सूचना डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  4. परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी वेबसाइट पर देख सकते है।
  5. प्राथमिक शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट – wbbpe.org और wbbprimaryeducation.org पर जाकर अपना WB TET 2022 के रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

शिक्षक पात्रता परीक्षा (tet) की परीक्षाएं 11 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। परीक्षा पूर्ण होने के पश्चात् लाखों उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे जिससे वे अपनी आगे की पढ़ाई का अंदाजा लगा सके। 

मानव शरीरधारी प्राणी की मुख्य परीक्षा क्या है?

हमारे जीवन में अनेक परिक्षाएं आती है और उनका परिणाम भी हमें मिलता है लेकिन जो हमें मनुष्य जन्म मिला है उसकी सही परीक्षा क्या है इसे जानने के लिए हमें शास्त्रों के अनुकूल साधना करनी चाहिए।

आज तक हमने यही सीखा है कि हमें मनुष्य जीवन शिक्षा की व्यवस्था करने, नौकरी करने, विवाह करने और संतानोत्पत्ति करने के लिए मिला है। लेकिन हमें यह नहीं पता कि मनुष्य जीवन का सही अर्थ क्या है? मनुष्य जन्म का सही उद्देश्य सत भक्ति करके मोक्ष प्राप्त करना है। वर्तमान समय में “जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज” पूरे विश्व भर में शास्त्रों के अनुकूल भक्ति विधि बता रहे हैं। हमारा मनुष्य जन्म अनमोल है इसे हमें गवाना नहीं चाहिए क्योंकि मनुष्य जन्म बार-बार नहीं मिलता।

कबीर परमात्मा कहते हैं :-

‘मानुष जन्म पार कर, जो रटे नहीं हरि नाम।

जैसे कुआं जल बिना , फिर बनवाया किस काम ।।’

अधिक जानकारी के लिए देखें सतलोक आश्रम यूट्यूब चैनल अथवा डाउनलोड करें Saint Rampal Ji Maharaj App और स्वयं पढ़ें विभिन्न शास्त्रों के प्रमाण।

Latest articles

Karwa Chauth 2026 Puja Fast (Vrat) in India: Know How to Ensure Long Life of Husband

Last Updated on 20 October 2026 IST | Karwa Chauth 2026: Karwa Chauth is...

करवा चौथ 2026 [Hindi]: Karwa Chauth पर जानिए कैसे बढ़ेगी पति की आयु

करवा चौथ पर जानें इस व्रत से होने वाली लाभ हानि तथा सर्वसुखों के लिए एक उपाय जिससे उम्र भी बढ़ाई जा सकती है।

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...
spot_img

More like this

Karwa Chauth 2026 Puja Fast (Vrat) in India: Know How to Ensure Long Life of Husband

Last Updated on 20 October 2026 IST | Karwa Chauth 2026: Karwa Chauth is...

करवा चौथ 2026 [Hindi]: Karwa Chauth पर जानिए कैसे बढ़ेगी पति की आयु

करवा चौथ पर जानें इस व्रत से होने वाली लाभ हानि तथा सर्वसुखों के लिए एक उपाय जिससे उम्र भी बढ़ाई जा सकती है।

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...