July 13, 2025

RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के परिणाम हुए जारी, ऐसे करे अपना Result चेक

Published on

spot_img

RRB Group D Result 2022: 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उम्मीदवारों को परीक्षा में आरआरबी ग्रुप डी 2022 न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने परिणाम देखने के लिए वेबसाइट उपलब्ध करवा दी हैं जिसे वे अन्य खबरों से भ्रमित न होकर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर देख  सकें।

इस वेबसाइट पर उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सभी सुचनाएं भी देख सकता है। आरआरबी परीक्षा के चरणों में एक अंक के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे और आपको पता होगा कि परीक्षा में एक नकारात्मक अंकन भी है, इसलिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काट लिए जाएंगे जो आपके आगामी आरआरबी ग्रुप डी को प्रभावित करेगा। अब आइए जानते हैं कि आध्यात्मिक तरीके से जीवन की परीक्षा कैसे उत्तीर्ण कर सकते हैं?

Railway RRB Group D Result 2022: ऐसे करे Result चेक 

स्टेप 1: सबसे पहले आरआरबी की उस रीजनल वेबसाइट पर जाएं (rrbcdg.gov.in), जहां से आपने आवेदन किया है।

स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर ‘RRB Group D CEN RRC-01/2019 Result’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां जरूरी लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।

स्टेप 5: रिजल्ट डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

नोटिस:- ग्रुप डी की मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक 27 दिसंबर से रीजनल वेबसाइट्स पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

Railway RRB Group D Result 2022: रिजल्ट जारी होने के बाद  होगी ये प्रक्रिया 

उम्मीदवारों के लिए विशेष सूचना, जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और क्वालिफाई हुए हैं, उन्हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी परीक्षा की तारीख और स्थान उम्मीदवारों के लिए नियत समय में उपलब्ध होंगे।

आरआरबी ग्रुप डी गुवाहाटी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 तक केंद्रीकृत रोजगार सूचना- सीईएन आरआरसी 01/2019 के तहत 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में पदों के लिए आयोजित की गई थी। शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। 

■ Also Read: RRB NTPC Revised Result 2022: एनटीपीसी परीक्षा का संशोधित परिणाम हुआ जारी, इस लिंक से देखें अपना स्कोर कार्ड

आरआरबी ने फिलहाल इलाहाबाद, चेन्‍नई, भुवनेश्‍वर, भोपाल, कोलकाता, पटना, मुजफ्फरपुर, गुवाहाटी समेत कई रीजन के रिजल्‍ट जारी किए हैं। अन्य रीजन के रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और क्वालिफाई हुए हैं, उन्हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

  1. आरआरबी मुजफ्फरपुर: rrbmuzaffarpur.gov.in
  2. आरआरबी पटना: rrbpatna.gov.in
  3. आरआरबी रांची: rrbranchi.gov.in
  4. आरआरबी गुवाहाटी: rrbguwahati.gov.in
  5. आरआरबी भुवनेश्वर: www.rrbbbs.gov.in

Railway RRB Group D स्कोरकार्ड 2022 पर उल्लेखित विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. एप्लाइड जोन
  3. उम्मीदवार की जन्म तिथि
  4. पंजीकरण संख्या
  5. रोल नंबर
  6. उम्मीदवार का सामान्यीकृत स्कोर
  7. आनुपातिक स्कोर
  8. स्थायी माप
  9. परीक्षा का समग्र और अनुभागीय कटऑफ
  10. आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 2022 न्यूनतम योग्यता अंक 

RRB Group D Result 2022: भारती-चयन प्रक्रिया 

आरआरबी रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उम्मीदवार का चयन निम्न प्रकार से होगा;-

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2
  • शारीरिक परीक्षा परीक्षण
  • दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण

जीवन की परीक्षा पास करने के लिए गुरु बनाना जरूरी

आज तक हमने यही सीखा है कि हमें मनुष्य जीवन लक्ष्य है शिक्षा की व्यवस्था करना, नौकरी करना, विवाह करना, संतानोत्पत्ति करना। लेकिन हमें यह नहीं पता कि मनुष्य जीवन का सही अर्थ क्या है? मनुष्य जन्म का सही उद्देश्य सत भक्ति करके मोक्ष प्राप्त करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु पूर्ण गुरु बनाना अति आवश्यक है। बिना गुरु के सतभक्ति क्या है, ये समझ पाना एक जटिल कार्य है। कबीर परमात्मा अपनी वाणी में कहते हैं:-

गुरु बिन काहु ना पाया ज्ञाना,

ज्यों थोथा भुस चढ़े मूढ़ किसाना।

हमारे पवित्र धर्म ग्रंथों में वर्णित सतभक्ति का ज्ञान केवल एक सच्चा गुरु अर्थात सतगुरु ही करा सकते हैं। वर्तमान समय में शिक्षा के माध्यम से पूर्ण गुरु की पहचान और सुगम हो गई है। हमारे सद ग्रंथों के अनुसार पूर्ण गुरु  शास्त्रों में वर्णित सतभक्ति प्रदान करेगा और आज के समय में केवल “जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज”  ही एकमात्र संत हैं जो सभी धर्म ग्रंथो में वर्णित साधना विधिवत बताते हैं। 

मनुष्य जन्म बहुत अनमोल है जिसे हमें गंवाना नहीं चाहिए क्योंकि मनुष्य जन्म बार-बार नहीं मिलता इसलिए जितनी शीघ्र हो सके बिना समय गंवाए संत रामपाल जी महाराज से निःशुल्क नाम दीक्षा प्राप्त कर अपना मनुष्य जीवन सफल बनायें।

FAQs Railway RRB Group D 2022 [Hindi]

प्रश्न :- Railway RRB Group D की परीक्षाएं कब आयोजित की गई थी?

उत्तर:- Railway RRB Group D की परीक्षाएं 17अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की गई।

प्रश्न:- Railway RRB Group D की आयोजित परीक्षा में कितने उम्मीदवारों ने भाग लिया?

उत्तर:- Railway RRB Group D की आयोजित परीक्षा में 1 करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया।

प्रश्न:- Railway RRB Group D की परीक्षा में कितने नम्बर की नेगेटिव मार्किंग हैं?

उत्तर:- Railway RRB Group D की परीक्षा में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग हैं।

प्रश्न:- Rrb group D 2022  का परीक्षा परिणाम कब घोषित हुआ? 

उत्तर:- Rrb group D 2022 का परीक्षा परिणाम 23 दिसंबर को घोषित हुआ।

प्रश्न:- Rrb group D 2022 की परीक्षा कितने चरणों में आयोजित की गई?

उत्तर:- आरआरबी ग्रुप डी 2022 की परीक्षा पांच चरणों में आयोजित की गई।

प्रश्न:- Railway RRB Group D का परीक्षा परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

उत्तर:- Railway RRB Group D का परीक्षा परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट  rrbcdg.gov.in है।

Latest articles

Kanwar Yatra 2025: The Spiritual Disconnect Between Tradition And Scriptures

Last Updated on 12 July 2025 IST | The world-renowned Hindu Kanwar Yatra festival...

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2025): कांवड़ यात्रा की वह सच्चाई जिससे आप अभी तक अनजान है!

हिन्दू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार श्रावण (सावन) का महीना शिव जी को बहुत पसंद है, परन्तु इस बात का शास्त्रों में कोई प्रमाण नहीं है। श्रावण का महीना आते ही प्रतिवर्ष हजारों की तादाद में शिव भक्त कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2022 in HIndi) करते नजर आते हैं। पाठकों को यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि क्या कांवड़ यात्रा रूपी साधना शास्त्र सम्मत है और इसे करने से कोई लाभ होता है या नहीं?

World Population Day 2025: The best time for world’s Population to Attain Salvation

Last Updated 09 July 2025, 1:16 PM IST | World Population Day 2025: Today...
spot_img

More like this

Kanwar Yatra 2025: The Spiritual Disconnect Between Tradition And Scriptures

Last Updated on 12 July 2025 IST | The world-renowned Hindu Kanwar Yatra festival...

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2025): कांवड़ यात्रा की वह सच्चाई जिससे आप अभी तक अनजान है!

हिन्दू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार श्रावण (सावन) का महीना शिव जी को बहुत पसंद है, परन्तु इस बात का शास्त्रों में कोई प्रमाण नहीं है। श्रावण का महीना आते ही प्रतिवर्ष हजारों की तादाद में शिव भक्त कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2022 in HIndi) करते नजर आते हैं। पाठकों को यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि क्या कांवड़ यात्रा रूपी साधना शास्त्र सम्मत है और इसे करने से कोई लाभ होता है या नहीं?