Nepal Plane Crash 2024: उड़ान भरने के तुरंत बाद हुआ प्लेन क्रैश, 18 लोगों की मौत, पायलट की हालत गंभीर

Published on

spot_img

Nepal Plane Crash 2024: आज सुबह ही दिल दहला देने वाली खबर आई कि काठमांडू, नेपाल में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुखद है कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और पायलट मनीष शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें, विमान गोरखा के लिए उड़ान भर रहा था और टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसलकर एक खेत में जा टकराया जिससे उसमें आग लग गई। सूत्रों के अनुसार विमान में कुल 19 लोग सवार थे, जिसमें से 18 की मौत हो चुकी है।

  • काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त
  • हादसे में 18 लोगों की मौत, पायलट मनीष शाक्य गंभीर रूप से घायल
  • विमान टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसलकर पास के खेत में टकराया
  • आग लगने से विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त
  • विमान में कुल 19 लोग सवार थे
  • अधिकांश सौर्य एयरलाइंस के इंजीनियर और तकनीशियन थे

आज (24 जुलाई 2024, बुधवार) सुबह करीब 11 बजे नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक दुखद विमान हादसा हुआ। सौर्य एयरलाइंस का एक छोटा विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और विमान के पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए।

विमान, नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गोरखा के लिए उड़ान भर रहा था। टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया और पास के एक खेत में जाकर टकराने से उसमें आग लग गई और वह भयानक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

Nepal Plane Crash 2024: सौर्य एयरलाइंस के मॉडल Bombardier CRJ200 प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरी, वैसे ही पहले तो वह रनवे पर फिसल गया और हवा में डगमगाने लगा फिर नीचे जमीन पर गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई। आसमान तक काले धुएं का गुब्बार नजर आने लगा। सूचना मिलते ही तत्काल अग्निशमन और सुरक्षा बल की टीम लगाई गई है और बचाव कार्य शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, विमान में कैप्टन समेत 19 लोग मौजूद थे, जिनमें सौर्य एयरलाइंस के इंजीनियर और कुछ तकनीशियन शामिल थे। इनमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है। विमान के कैप्टन मनीष शाक्य की हालत नाजुक है, उन्हें इलाज के लिए सिनामंगल के KMC Hospital में भर्ती कराया गया है। 

सौर्य एयरलाइंस का यह विमान बॉम्बार्डियर CRJ-200 जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 9N-AME और सीरियल नंबर 7772 है जो कि 2003 में बना था यानी 21 साल पुराना विमान है। इसे मरम्मत के लिए एक महीने तक पोखरा के एक हैंगर में रखा जाना था। इस विमान में सौर्य एयरलाइंस के कुछ तकनीशियन और इंजीनियर मौजूद थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी है।

CCTV Footage: NDTV

पिछले 30 सालों में अब तक 28 विमान हादसे नेपाल में हो चुके हैं। जिसमें कभी 49, कभी 68, तो कभी 24 लोगों की जान गई है। पहाड़ी इलाका होने के कारण नेपाल में ज्यादातर लोग प्लेन से ही आवागमन करते हैं। 

■ Also Read: नेपाल विमान हादसा (Nepal Plane Crash) : लैंडिग से 10 सेकेंड पहले हुआ प्लेन क्रैश, 68 लोगों की गई जान

इस तरह के हादसे वर्तमान में आम हो चुके हैं, कब किसकी, कहां पर मौत हो जाए यह किसी को जानकारी नहीं। इसका कारण क्या है? यह हमें जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी अपने सत्संग प्रवचनों में प्रमाण सहित बताते हैं कि यहाँ के मालिक काल ब्रह्म को पूर्ण परमात्मा कविर्देव (कबीर साहेब) ने उसके द्वारा की गई महा गलती के कारण उसे श्राप दिया था कि वह प्रतिदिन एक लाख मानव शरीर धारी प्राणियों को खाएगा और सवा लाख मानव उत्पन्न करेगा। 

काल ब्रह्म ने क्या गलती की थी? हम उसके साथ यहाँ कैसे आ गए? जानने के लिए पढ़ें संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित सृष्टि रचना जो कि ज्ञान गंगा पुस्तक में उल्लिखित है। 

Latest articles

Govardhan Puja 2026: Why This Popular Festival Isn’t Mentioned in Holy Scriptures

On this Govardhan Puja, know the real reason behind why Lord Krishna lifted Govardhan mountain through this blog with facts and proofs. Also, know its date and story.

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा कब है? तिथि, कथा, महत्व और पूजा की परंपराएं

हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक पर्व है गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)। आज हम इस पर्व और इस पर्व से जुड़ी घटना और उसके सार से अवगत कराएंगे।

सबसे बड़े दानवीर संत रामपाल जी महाराज ने मेहरासर गौशाला को दिया 600 क्विंटल सूखा चारा, शेड और ट्रैक्टर भी मंजूर

राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के ग्राम पंचायत मेहरासर उपाध्यायन स्थित श्री...
spot_img

More like this

Govardhan Puja 2026: Why This Popular Festival Isn’t Mentioned in Holy Scriptures

On this Govardhan Puja, know the real reason behind why Lord Krishna lifted Govardhan mountain through this blog with facts and proofs. Also, know its date and story.

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा कब है? तिथि, कथा, महत्व और पूजा की परंपराएं

हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक पर्व है गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)। आज हम इस पर्व और इस पर्व से जुड़ी घटना और उसके सार से अवगत कराएंगे।