July 16, 2025

Manabasa Gurubar 2023 Video | शास्त्रविरुद्ध मनमाने त्योहारों से नहीं होता कोई लाभ | SA News

Published on

spot_img

Manabasa Gurubar Video | हर साल मार्गशीर्ष महीने की अंतिम गुरुवार को ओडिशा यानि उत्कल प्रांत में मानबसा गुरुवार कृषि पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार ओडिशा का एक प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे उड़ीसा (ओडिशा) में लोगों द्वारा सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है और इस दौरान माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं इस साल यह पर्व ओडिशा में 21 दिसंबर को मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी त्योहार को मनाने से कोई लाभ नहीं होता है और हमारे पवित्र धर्मग्रंथ एक पूर्ण परमात्मा कविर्देव की भक्ति करने के लिए कहते हैं जो परम सुखदायक है।

लेकिन क्या मानबसा गुरुवार (Manabasa Gurubar) जैसे किसी भी पर्व को मनाने का प्रमाण हमारे धर्मशास्त्रों में दिया गया है, कहीं ऐसा तो नहीं कि हम शास्त्रविरुद्ध मनमाना आचरण करके परमात्मा के दोषी हो रहे हों। क्योंकि पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 16 श्लोक 23 में गीता ज्ञान दाता काल ब्रह्म ने कहा है कि “जो साधक शास्त्रविधि को त्यागकर मनमाना आचरण करता है उसे न तो सुख प्राप्त होता है, न सिद्धि प्राप्त होती है और न परम गति यानि पूर्ण मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती है।” इसलिए पवित्र गीता अध्याय 16 श्लोक 24 में कहा गया है कि “कौन सी भक्ति साधना करनी चाहिए और कौन सी भक्ति साधना नहीं करनी चाहिए उसके लिए शास्त्र ही प्रमाण है।

Manabasa Gurubar Video | जैसे शास्त्रों में लिखा है, वैसे साधना कर।” इससे स्पष्ट है कि सूक्ष्मवेद, ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद व अथर्ववेद) तथा चारों वेदों के संक्षिप्त रूप पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता में वर्णित ही साधना मानव को करना चाहिए। इन सद्ग्रन्थों से हटकर जो साधना भी मानव करता है वह शास्त्रविरुद्ध मनमाना आचरण होने के लिए व्यर्थ प्रयत्न होता है। जिससे मानव जीवन व्यर्थ चला जाता है और इन पवित्र सद्ग्रन्थों में मानबसा गुरुवार (Manabasa Gurubar) जैसे किसी भी त्योहार को मनाने या फिर देवी लक्ष्मी जी समेत किसी भी देवी देवता की पूजा करने का प्रमाण नहीं मिलता है। बल्कि हमारे पवित्र सद्ग्रन्थ केवल और केवल एक पूर्ण परमात्मा परम अक्षर ब्रह्म कविर्देव (कबीर साहेब) जी की भक्ति करने के लिए निर्देश करते हैं। जिनकी भक्ति से साधक को सर्व सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। देखिये पूरा वीडियो……

SantRampalJiMaharaj #SaintRampalJi #ManabasaGurubar #Odisha #Orissa #HindiNewsVideo #SANews #HindiNews #LatestNews

Latest articles

Kanwar Yatra 2025: The Spiritual Disconnect Between Tradition And Scriptures

Last Updated on 12 July 2025 IST | The world-renowned Hindu Kanwar Yatra festival...

कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2025): कांवड़ यात्रा की वह सच्चाई जिससे आप अभी तक अनजान है!

हिन्दू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार श्रावण (सावन) का महीना शिव जी को बहुत पसंद है, परन्तु इस बात का शास्त्रों में कोई प्रमाण नहीं है। श्रावण का महीना आते ही प्रतिवर्ष हजारों की तादाद में शिव भक्त कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2022 in HIndi) करते नजर आते हैं। पाठकों को यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि क्या कांवड़ यात्रा रूपी साधना शास्त्र सम्मत है और इसे करने से कोई लाभ होता है या नहीं?

World Population Day 2025: The best time for world’s Population to Attain Salvation

Last Updated 09 July 2025, 1:16 PM IST | World Population Day 2025: Today...
spot_img

More like this