Latest Hindi News Bulletin: Daily Hindi Bulletin

Published on

spot_img

दर्शको नमस्कार SA News Channel की Daily Hindi Bulletin में आप का स्वागत है. आज हम आपको देश व विदेश की Latest Hindi News Bulletin के बारे में जानकरी देंगे.

कोरोना और अंधश्रद्धा भक्ति

Image Credit: NBT

देश मे कोरोना के नाम पर अंधश्रद्धा का दौर हुआ फिर से शुरू हो गया है , अभी हाल ही में झारखंड के कोडरमा जिले में कोरोना के नाम पर 400 निर्दोष बकरो की बली चड़ा दी गई । कोरोना महामारी का अभी तक कोई इलाज़ नहीं मिला है, वहीं पाखंड को बढ़ावा देने वाले घर्मगुरु पंडितो व पुजारी ने कोरोना महामारी के बीच भी अपना उल्लू सीधा कर रहे है मासूमों को की बली देकर. SA News ऐसे पाखंड वाद का पुरजोर विरोध करता है. अधिक जानकरी के लिए पढें पुस्तक “अंध श्रद्धा भक्ति – खतरा-ए-जान“

Latest Hindi News Bulletin-Daily Hindi Bulletin

  • मुंबई के धारावी की तरह अब दिल्ली के स्लम इलाकों में भी पैर पसारने लगा कोरोना, जगह न होने से लोगों को मजबूरन रहना पड़ रहा है कोरोना संक्रमितों के साथ।
  • महाराष्ट्र में कोरोना के मामले हुए 1 लाख के करीब, सीएम उद्धव ठाकरे बोले पाबंदियों का पालन करें लोग, नहीं तो फिर से लगाना पड़ सकता है लॉकडाउन।
  • पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से हुई मेरी बात, भविष्य में इजरायल और भारत की साझेदारी की कामना करने के साथ रिकार्ड 5वीं बार प्रधानमंत्री पद संभालने के लिए दी बधाई।
  • नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने किया दावा, कहा भारत से नेपाल आए कोरोना के 85 फीसदी मरीज, देश में पहुंचा संक्रमितों आंकड़ा 4000 के पार।
  • इक्वाडोर पर आईं दोहरी आफत, कोरोना के बाद अब ज्वालामुखी फटने से देश के कई शहर हुए धुआं-धुआं।
  • माइक्रोसॉफ्ट के CEO नडेला को 250 से भी ज्यादा स्टाफ कर्मियों ने लिखी चिट्ठी, कहा नस्ली भेदभाव करने पर सिएटल पुलिस विभाग से खत्म करें करार।
  • इंदौर में एक गवाह को धमकाने के लिए वांटेड बदमाश ने चलाई गोली, बीच-बचाव करने गए एक युवक की गर्दन में गोली लगने से हुई मौत।
  • नोमुरा रिसर्च फर्म के Covid-19 पर एनालिसिस के तहत 45 देशों को तीन समूह में बांटा गया जिसमें भारत की प्लेसिंग डेंजर जोन में हुई, देश में अब पैदा हो सकती दोबारा लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति।
  • गौतम अडानी ने दिया बड़ा बयान, कहा भारत में अगले 5 साल तक बिल्कुल खत्म हो जाएगा चीनी कंपनियों का दबदबा, देश में उत्पन्न होंगे 4 लाख नौकरियों के अवसर।
  • दिल्ली एनसीआर में कुछ मिनट तक आए तूफान ने मचाई भारी तबाही, तूफान ने गहरा नुक्सान करते हुए गिराया नोएडा टोल ब्रिज।
  • स्कूल, कॉलेज खोलने का निर्णय लेने के लिए एचआरडी मंत्रालय और स्कूल एजुकेशन सचिवों की 15 जुलाई को होगी बैठक।
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधान मंत्री मोदी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ के पुनर्निर्माण व विकास के लिए लिया जायज़ा, कहा धामो के लिए बनाया जाए 100 साल तक का डेवलपमेंट प्लान।
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और जेएनयू से आरक्षण नीति पर मांगा जवाब, कहा विभिन्न श्रेणियों में विकलांग छात्रों के लिए 5 फीसदी अनिवार्य आरक्षण नहीं हो रहा प्रदान।
  • चीन-भारत के मेजर जनरल की बातचीत के बाद चीन की चालबाजी से चौकन्ना हुआ भारत, लद्दाख से अरुणाचल तक बॉर्डर पर बढ़ाई अपनी सेना।
  • पीएमएल-एन के अध्यक्ष और पाकिस्तान नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ पाए गए कोरोना पॉजिटिव।
  • इटली-स्पेन में थम रही है कोरोना की रफ्तार, रोज होने वाली मौतों में आईं कमी से यूरोप में धीमा हुआ कोरोना का असर।
  • अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट-2019 में US विदेश विभाग ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर जताई चिंता, कहा दुनिया में इस वक्त 10 में से 8 लोग धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर करते है मुश्किल का सामना।
  • अमेरिका में जारी कोरोना संकट के बीच इसी महीने चुनावी रैलियों की भी शुरुआत करेंगे ट्रंप, देश में संक्रमितों के मामले हो चुके है 20 लाख के पार
  • राजस्थान में मंदिर खोलने के लिए पुजारियों ने लगाई गुहार, बोले हमारे खाने के भी लाले पड़ गए हैं, साथ ही गुस्सा जताते हुए कहा यदि शराब की दुकानें खुल सकती है तो मंदिर क्यों नहीं।
  • दिल्ली के शाही इमाम ने किया एलान कोरोनावायरस के फैलते प्रकोप के कारण बंद रहेगी 30 जून तक जामा मस्जिद।
  • वित्त मंत्रालय से मिली खबर के मुताबिक अब शादी के लिए लड़की की न्यूनतम उम्र 18 से 21 तक बढ़ा सकती है सरकार।

Latest articles

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...

सूखे और चारे के संकट के बीच संबल: राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखीं माँगें

राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं (नंगली) और हरियाणा के सोनीपत जिलों से आए गौशाला...

United Nations Day 2026: Theme, History and Celebrations

Last Updated on 17 October 2026 IST: Every year October 24th marks the historic...
spot_img

More like this

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...

सूखे और चारे के संकट के बीच संबल: राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखीं माँगें

राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं (नंगली) और हरियाणा के सोनीपत जिलों से आए गौशाला...