आगरा के साँधन गांव में बाढ़ का दर्द और संत रामपाल जी महाराज की दैवीय कृपा

Published on

spot_img

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की किरावली तहसील में बसा एक छोटा सा गांव साँधन, जहां दो साल से किसानों की आहें आसमान छू रही थीं। करीब 800 से 1000 बीघा जमीन जलमग्न हो चुकी थी, फसलें सड़ रही थीं, और भूखमरी का साया मंडरा रहा था। सरकारी मदद न आने पर गांव वाले पलायन के कगार पर थे, लेकिन एक भक्त की पुकार पर संत रामपाल जी महाराज ने जो कमाल कर दिखाया, वो आज इतिहास बन चुका है।

आगरा के साँधन गांव की यह एक ऐसी भाव विभोर कर देने वाली कहानी है, जहां ट्रकों से लदी राहत सामग्री जब गांव पहुंची, तो पूरा गांव त्योहार मनाने लगा। भावुक किसान, खुशहाल चेहरे, और वो विश्वास कि अब जीवन पटरी पर लौटेगा। आइए, इस प्रेरक घटना को करीब से जानते है। 

गांव साँधन का दर्द: दो साल का अंधेरा

गांव साँधन की कहानी, सिर्फ एक गांव के जलमग्न होने की कहानी नहीं है। बल्कि यह एक ऐसा दृश्य है, जहां हरी-भरी धरती पर पानी का सैलाब दो साल से छाया हुआ है। साँधन गांव के किसान हर साल बरसात में अपनी मेहनत की कमाई को डूबते देखते है। 800-1000 बीघा जमीन पर जलभराव इतना कि खेत बंजर हो गए। मजदूर बेबस, बच्चे भूखे, और परिवार टूटने की कगार पर आ गया।

गांव के प्रधान और बुजुर्गों ने बताया, “सरकार से गुहार लगाई, नेताओं से मुलाकात की, लेकिन सभी जगह से मिले तो सिर्फ हवाई वादे। हालात इतने खराब हो गए कि लोग गांव छोड़ने की सोचने लगे।” 

एक किसान ने आंसू भरी आंखों से कहा, “हमारी फसलें सड़ रही थीं, पशु भूखे मरने को तैयार है। स्कूल बंद, डिस्पेंसरी डूबी।” यह दर्द सिर्फ आगरा का नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का था, जहां यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई गांव प्रभावित हुए।

लेकिन उम्मीद की किरण तब जगी जब एक भक्त जी ने संत रामपाल जी महाराज के दरबार में प्रार्थना रखी। सिर्फ एक पुकार पर इतिहास रच दिया गया।

राहत काफिले का भव्य आगमन: त्योहार सा माहौल

अचानक आगरा की सड़कों पर तीन ट्रकों का विशाल काफिला दौड़ा। सेवादारों के हाथों में संत रामपाल जी महाराज का स्वरूप, आगे-आगे ट्रैक्टर पर लोक गायक ढोल-मंजीरे बजाते भजन गाते हुए। पूरा गांव सड़कों पर उतर आया – फूलों की वर्षा, जयकारे, डीजे की धुनें। ऐसा लगा जैसे दीवाली आ गई हो।

ग्राम पंचायत साँधन पहुंचते ही मंगलाचरण हुआ। सेवादारों ने स्पष्ट कहा, “यह सामान गांव की अचल संपत्ति है, कभी वापस नहीं लेंगे।” राहत सामग्री इतनी विशाल थी कि आश्चर्य हो गया। 

  • 13,100 फुट 8 इंची पाइप,
  •  चार विशाल 10 एचपी की मोटरें, 
  • 3200 फुट बिजली की तार। 
  • हर मोटर के साथ स्टार्टर, बैंड, फुट वॉल्व, निप्पल, क्लैंप, नट-बोल्ट, फ्लेक्सिबल पाइप, यहां तक कि पाइप चिपकाने वाला सॉल्यूशन भी।

ग्रामीणों ने कहा, “यह कोई साधारण मदद नहीं, जीवन रक्षक तोहफा है। कल से ही पानी निकासी शुरू करेंगे।” प्रधान जी ने हस्ताक्षर कर भरोसा दिलाया कि फसल समय पर बोई जाएगी।

संत रामपाल जी महाराज: कलयुग के मसीहा और किसानों के रक्षक

संत रामपाल जी महाराज का नाम सुनते ही आंखों में श्रद्धा जग उठती है। स्वयं किसान परिवार से होने के कारण वे किसानों का दर्द हृदय से समझते हैं। उनकी अन्नपूर्णा मुहिम तो कमाल है – रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा, मकान हर जरूरतमंद को। लेकिन बाढ़ के इस संकट में उन्होंने जो किया, वो अमर इतिहास है।

पंजाब, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश – सैकड़ों गांवों में लाखों का सामान पहुंचा। हरियाणा में 300-400 गांव, राजस्थान बॉर्डर पर 40-50, यूपी में दर्जनों। साँधन जैसे सैकड़ों गांव बचे। संत रामपाल जी महाराज जी का आदेश है “लोक दिखावा नहीं, जमीनी काम दिखाओ।” संत रामपाल जी महाराज जी दान का पैसा परोपकार के कार्यों में लगाते हैं, कहीं स्वार्थ नहीं। निस्वार्थ सेवा और कोई वोट की राजनीति नहीं।

उनकी कृपा से जहां किसान आत्महत्या की सोच रहे थे, वहां आज फसलें लहरा रही हैं। ग्रामीण चिल्ला उठे, “हमारे तो मालिक ही रामपाल जी हैं!” यह प्रशंसा कम नहीं, सच्चाई है। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज राष्ट्रहित में समर्पित, मानवता के सच्चे सेवक है। 

गांव वालों की दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं

संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा बाद राहत सामग्री पाकर गांव साँधन के लोग भावुक हो उठे। प्रधान जी बोले, “सरकार ने नहीं सुना, लेकिन संत रामपाल जी ने पहली प्रार्थना स्वीकार की। 13,100 फीट पाइप, चार मोटरें, तार – इससे हमारी बंजर जमीन फिर हरी हो जाएगी। कोटि कोटि धन्यवाद!” 

एक बुजुर्ग ने कहा, “किसान पलायन को तैयार थे, आज खुशहाली लौट आई। महाराज कलयुग के अवतार हैं।”

एक किसान भावुक होकर बोला, “जो एमएलए-एमपी नहीं कर सके, वो एक संत ने कर दिया। हमारा चूल्हा जलेगा तो मजदूर का भी जलेगा।” 

ग्रामीण दीपक जी ने कहा, “यह गांव की संपत्ति है, सब मिलकर इस्तेमाल करेंगे।” सभी ग्रामीणों ने पगड़ी भेंट कर संत रामपाल जी महाराज जी का सम्मान किया। सभी ने निवेदन पत्र पर हस्ताक्षर कर भरोसा दिया – कल से पानी निकासी की जाएगी और समय पर अगली फसल की बुवाई होगी।

एक महिला बोली, “बच्चों के लिए जीवन दान मिला।” पूरा गांव संत रामपाल जी महाराज जी के जयकारों से गूंज उठा। गांव वालों की प्रतिक्रियाओं ने यह साबित कर दिया कि संत रामपाल जी महाराज जी की सच्ची सेवा ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया।

सामाजिक प्रभाव: पलायन रुका, जीवन को मिला नया मोड़

संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा दी गई इस मदद ने सिर्फ पाइप ही नहीं उपलब्ध कराए, बल्कि किसानों के  जीवन का आधार लौटाया। सभी 36 बिरादरियों का भला किया – किसान, मजदूर, पशुपालक सभी लाभान्वित हुए। अब सभी खेत साफ होंगे, फसल बोई जाएगी, चारा मिलेगा, स्कूल खुलेगा। पलायन रुक गया और गांव में फिर से जीवन का नया उत्साह लौट आया।

पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सौंपे पाइप 

संत रामपाल जी महाराज जी ने स्पष्ट आदेश दिए – किसान खेतों का पूरा पानी निकालकर, आगामी फसल की बुआई सुनिश्चित करें। अगर फसल में पानी निकासी के लिए संसाधनों की कमी होती है, तो किसान संत रामपाल जी महाराज जी से प्रार्थना करके और भी संसाधन की मांग रख सकते है। 

संत रामपाल जी महाराज जी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर गांव का पानी नहीं निकला तो आगे किसी भी प्रकार की मदद नहीं दी जाएगी। ड्रोन वीडियो से पहले-बाद का प्रमाण देकर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। 

पूरे देश में 400+ गांवों में अन्नपूर्णा मुहिम के तहत बाढ़ राहत सेवा पूरी हो चुकी है, और आगे भी सेवा कार्य जारी है। संत रामपाल जी महाराज जी के अथक प्रयासों से अब किसानों की आत्महत्याओं का दौर रुकेगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह परिवर्तन सतयुग जैसा माहौल ला रहा है।

आशा की नई किरण, सतयुग का आगाज

गांव साँधन की यह कहानी एक प्रमाण है – प्रार्थना सच्ची हो तो चमत्कार होता है। गांव वालों ने आश्वासन दिया कि “हम कल से ही खेतों का पानी निकालने का कार्य शुरू करेंगे, फसल लहराएगी।” साँधन गांव की कहानी साबित करती है कि सच्चा रक्षक कभी नहीं सोता। संत रामपाल जी महाराज ने न सिर्फ पानी निकाला, बल्कि किसानों को अपनी मिट्टी से जोड़े रखा। दो साल का अंधेरा तीन दिन में दूर हो गया।

Latest articles

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...

सूखे और चारे के संकट के बीच संबल: राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखीं माँगें

राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं (नंगली) और हरियाणा के सोनीपत जिलों से आए गौशाला...

United Nations Day 2026: Theme, History and Celebrations

Last Updated on 17 October 2026 IST: Every year October 24th marks the historic...
spot_img

More like this

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...

सूखे और चारे के संकट के बीच संबल: राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखीं माँगें

राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं (नंगली) और हरियाणा के सोनीपत जिलों से आए गौशाला...