Daily Hindi News Update : PMC बैंक के ग्राहकों को RBI की बड़ी राहत | SA News

Published on

spot_img

नमस्कार दर्शको, SA News Channel की Daily Bulletin में आप का स्वागत है. आज हम आपको देश व विदेश की Daily Hindi News के बारे में जानकरी देंगे.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को दी जाएगी प्लाज़्मा थेरेपी

Daily Hindi News: कोरोनावायरस से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को अब प्लाज्मा थेरेपी दी जाएगी. डाक्टरों ने यह फैसला उनकी बिगड़ती हुई तबीयत को देखते हुए लिया है. बताया जा रहा है की उन्हें साकेत स्थ‍ित मैक्स अस्पताल में श‍िफ्ट किया गया है. शुक्रवार को सत्येंद्र जैन की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत का सामना पड़ रहा है.

PMC बैंक के ग्राहकों को RBI ने दी बड़ी राहत

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने PMC Bank पर अगले 6 महीने के लिए तमाम पाबंदियां बढ़ा दी हैं. लेकिन, केंद्रीय बैंक ने पीएमसी बैंक के ग्राहकों को राहत देते हुए पैसे निकालने की मौजूदा सीमा को बढाकर 50,000 रूपए से 1 लाख रुपये कर दी है. 

Daily Hindi News-SA News

  • भारतीय की खुफिया एजेंसी ने चीन की 52 हिट ऐप्स को लेकर जारी किया अलर्ट! भारत सरकार से इन ऐप्स को ब्लॉक करने की लगाई गुहार वहीं लोगों से इन ऐप्स को इस्तेमाल नहीं करने की की अपील।
  • दिल्ली में आज से शुरू हुई एंटीजन टेस्टिंग किट से रैपिड कोरोना टेस्टिंग, 650 एम्बुलेंस द्वारा 169 केंद्रों पर की गई टेस्टिंग वहीं सेंपल रिजल्ट केवल 30 मिनट में किए गए जारी।
  • 8 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी, राजस्थान की दो राज्यसभा सीट कांग्रेस को व एक सीट बीजेपी के खाते में, वहीं एमपी में दो सीट बीजेपी और 1 सीट कांग्रेस के नाम।
  • पंजाब में 2 खालिस्तानी आतंकी के गिरफ्तार होने पर ISI द्वारा प्रायोजित नए टेरर मॉडयूल का हुआ खुलासा।
  • गुजरात राज्यसभा चुनाव के तहत भूपेन्द्र सिह चूड़ास्मा और केसरी सिंह सोलंकी के मतों पर परेशानी जताते हुए चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, चुनाव आयोग ने कांग्रेस की अपील को खारिज करते हुए कहा यह विरोध प्रदर्शन मतदान गिनती के समय नहीं होगा मान्य।
  • सीमा पर तनाव के बीच MMRDA ने रद्द की मोनोरेल प्रोजेक्ट पर चीनी कंपनियों की नीलामी की प्रक्रिया।
  • रिलायंस ग्रुप की जियो प्लेटफॉर्म्स बनी वैल्यू के हिसाब से देश की 5वीं सबसे बड़ी कंपनी।
  • पीएम मोदी ने वाराणसी में किए गए विभिन्न विकास परियोजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बुलाई एक समीक्षा बैठक, मीटिंग में मोदी ने वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा।
  • लेह के ऊपर लड़ाकू विमान और चॉपर देखे जाने पर वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने किया लद्दाख का दौरा।
  • फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और दुखद खबर, मशहूर डायरेक्टर के आर सच्चिदानंदन का 48 साल की उम्र में कार्डिएक अटैक से हुआ निधन।
  • दिल्ली पुलिस के चार्जशीट दाखिल न करपाने पर जम्मू-कश्मीर के निलंबित DSP दविंदर सिंह को मिली जमानत।
  • ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल, स्कूल और सरकारी संस्थानों पर हुआ सायबर अटैक, हैकर ने कि गवर्नमेंट वेबसाइट को हैक करने की साज़िश।
  • ट्रंप को लगा डबल झटका! एक बार फिर ट्विटर ने ट्वीट को ‘डॉक्टर्ड’ बताया, वहीं दूसरी ओर फेसबुक ने भी हटा दी ट्रंप की पोस्ट।
  • कोरोनावायरस के इलाज के लिए भारत निर्मित रेमेडि सिविर आ सकते है 10 दिनों में सामने। ग्यारह एंटीवायरल कोर्स की कीमत 55,000 रुपये और इंजेक्शन के कीमत 5,000 रुपये होने का अंदाजा।
  • भारतीय रेलवे ने शुरू की एयरपोर्ट जैसी “एयरपोर्ट-स्टाइल” संपर्क रहित बोर्डिंग पास की सुविधा।
  • शहीद जवानों को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने दी श्रद्धांजलि, बोले- हम भारत के लोगों के साथ है।
  • चीन से तनाव के बीच अमेरिका देगा भारत को राहत, भारत को GSP में शामिल करने पर बातचीत कर अपने रवैये में नरमी के दिए संकेत ।
  • ऑनलाइन शिक्षण के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने दिया अवलोकन, कहा बिगड़ सकती है बच्चो की आंखे, मोबाइल कंप्यूटर के उपयोग को नियंत्रण में लेना है बहुत जरूरी।
  • कोरोना जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश, कहा टेस्ट की अलग-अलग फीस पर केंद्र सरकार करे फैसला, यह सभी राज्यों में एक जैसी होनी चाहिए।
  • कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा के मस्जिद में छिपे 2 आतंकीओ को मार गिराया वहीँ शोपियां में भी 6 अतंकी को किया ढेर।

Latest articles

This Diwali 2026 Know the Almighty God who can Fill our Life with Lights

Diwali Festival is celebrated annually in Kartik Amavasya by Hindu community. Know the correct way of worship of the Supreme God other than the Hindu Trinity

देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौशाला प्रधान, जनप्रतिनिधि और असहाय नागरिक संत रामपाल जी महाराज से मिलने पहुंचे

हरियाणा, राजस्थान और देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौशाला प्रधान,...
spot_img

More like this

This Diwali 2026 Know the Almighty God who can Fill our Life with Lights

Diwali Festival is celebrated annually in Kartik Amavasya by Hindu community. Know the correct way of worship of the Supreme God other than the Hindu Trinity