CBSE Class XII (12th) Result 2020: जानिए शिक्षा के साथ सतभक्ति करना क्यों जरुरी है?

Published on

spot_img

CBSE 12th Result 2020 News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार 13 जुलाई को 12 वीं का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। इस वर्ष बोर्ड ने 12वीं की योग्यता क्रम सूची (Merit List ) जारी नहीं की है । पहले की भाँति इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बहुत ही अच्छा रहा है । सभी विद्यार्थियों और पालकों के लिए बहुत हर्ष का विषय है।

CBSE 12th Result 2020 News-मुख्य बिंदु

  • 13 जुलाई को हुआ है CBSE बोर्ड का 12वीं का परीक्षाफल घोषित
  • CBSE बोर्ड ने नहीं की योग्यता क्रम सूची (Merit List) जारी
  • CICSE बोर्ड ने भी नहीं की योग्यता क्रम सूची (Merit List) जारी
  • मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सराहा परीक्षाफल
  • इस साल 88.78 % विद्यार्थियों ने की 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण, दिल्ली में 94.39%
  • लड़कियों का 92.15% रहा उत्तीर्ण, लड़के रहे 5.96% प्रदर्शन में पीछे
  • इस साल कक्षा 10वी के लिए 18 लाख और कक्षा 12वी की परीक्षा के लिए 12 लाख छात्र पंजीकृत हैं
  • डिजिटल मार्कशीट कर सकते है ऑनलाइन डाउनलोड, छात्र देख सकते है उमंग ऐप पर परीक्षाफल

CBSE 12th Result 2020

सीबीएसई ने 13 जुलाई को कक्षा 12 का रिजल्ट 2020 में विज्ञान, वाणिज्य और कला के लिए एक साथ दोपहर 12:35 बजे घोषित किया। इस वर्ष समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत 88.78 है जिसमें पिछले वर्ष की अपेक्षा 5.38 प्रतिशत की वृद्धि है।

CBSE 12th Result 2020 News: एक महीने के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम- 2020 घोषित कर दिए। 92.15 के पास प्रतिशत के साथ, लड़कियों ने लड़कों को मात दी है जो 86.19 प्रतिशत के पास प्रतिशत में कामयाब रहे । सीबीएसई कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 88.78 प्रतिशत है। सीबीएसई के अनुसार त्रिवेंद्रम में कक्षा 12वीं के परिणाम के लिए सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत 97.67 दर्ज किया गया है।

कब घोषित होगा सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट 2020?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 का रिजल्ट 2020 तारीख और समय घोषित कर दिया है। मंत्री रमेश पोखरियाल के अनुसार सीबीएसई का रिजल्ट 2020 कक्षा 10 कल 15 जुलाई 2020 को घोषित किया जाएगा। उम्मीद है कि सीबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट 2020 सुबह 11 बजे के आसपास उपलब्ध होगा। बोर्ड cbseresults.nic.in में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2020 ऑनलाइन घोषित करेगा। सीबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर डालना होगा। छात्र कक्षा 10 के परिणामों की घोषणाओं के cbseresults.nic.in बाद डिजिलॉकर एप से अंकपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई 2020 की परीक्षा पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला

CBSE 12th Result 2020 News: 25 जून को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की लंबित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया और सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीएसई से एक असेसमेंट स्कीम पेश करने को कहा जिसमें सीबीएसई रिजल्ट 2020 तारीख सहित कुछ बिंदुओं को स्पष्ट करना चाहिए । 26 जून को सीबीएसई ने अपनी नई असेसमेंट स्कीम सर्वोच्च न्यायालय के सामने पेश की और कोर्ट ने इसे मंजूरी दे दी। अब रद्द की गई परीक्षाओं के अंक मार्च 2020 में आयोजित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के अनुसार छात्रों को दिए जा रहे हैं।

कैसे की गई रद्द परीक्षाओं के लिए सीबीएसई द्वारा मार्किंग?

CBSE 12th Result 2020 News: यदि कोई छात्र 3 से अधिक परीक्षा में शामिल हुआ है तो अन्य विषयों में सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के औसत अंक दिए गए और सीबीएसई का परिणाम 2020 कक्षा 10 और 12 के अनुसार घोषित किया जा रहा है । यदि कोई छात्र केवल 3 विषयों में उपस्थित हुआ है तो अन्य विषयों में सर्वश्रेष्ठ दो विषयों के औसत अंक दिए गए। कक्षा 12 के बहुत कम छात्र केवल 1 या 2 विषयों के लिए दिखाई दिए । इन छात्रों के लिए सीबीएसई रिजल्ट 2020 कक्षा 12 परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट वर्क में उनके प्रदर्शन के अनुसार घोषित किया गया।

CBSE 12th Result 2020-इस वर्ष टॉपर्स लिस्ट नहीं की गई जारी

बता दें कि इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12 वीं की परीक्षा की योग्यता क्रम सूची (Merit List ) को नहीं दर्शाया है । समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस वर्ष भी 12वीं की योग्यता क्रम सूची (Merit List ) जारी नहीं की जाएगी। क्योंकि CICSE बोर्ड ने भी इस वर्ष योग्यता क्रम सूची (Merit List ) जारी नहीं की है। इसी तर्ज पर सीबीएसई बोर्ड भी इस वर्ष 10वीं और 12वीं की योग्यता क्रम सूची (Merit List ) को जारी नहीं कर रहा है ।

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते देरी से घोषित हुए परिणाम

यह परीक्षा परिणाम थोड़ा देरी से जारी हुआ है क्योंकि वर्तमान में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते थोड़ा दिक्कत आईं है। बता दें कि देश में कोरोनावायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के कारण CBSE को लंबित बोर्ड परीक्षा रद्द करनी पड़ी थीं। हालांकि, सीबीएसई ने कहा है कि वो कक्षा 12 वीं के छात्रों के लिए एक वैकल्पिक परीक्षा आयोजित करेगा, जो अपने परिणाम में सुधार करना चाहते हैं। स्थिति अनुकूल होने पर वैकल्पिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

डिजिटल मार्कशीट कर सकते है ऑनलाइन डाउनलोड

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र DigilLocker के साथ digilerer.gov.in पर अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। DigiLocker की जानकारी छात्रों को CBSE के साथ पंजीकृत उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी गई है। इसके साथ ही एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि छात्र उमंग ऐप पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं। UMANG App के जरिए cbse 12वी का परीक्षा परिणाम कैसे जान सकते हैं तो आइए आपको steps के द्वारा जानकारी देते हैं जिससे आप आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

CBSE 12th Result 2020-ऐसे चेक करें अपना 12वीं का परीक्षाफल

  • अगर आपके फोन में उमंग एप डाउनलोड/ इंस्टॉल नहीं है तो सबसे पहले इस एप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड/ इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप पर लॉग-इन करना होगा। अगली स्टेप है कि
  • आपको ऐप के होम पेज पर परीक्षाफल देखने के लिए एक बैनर लिखा नज़र आएगा, इसपर क्लिक करें। फिर-
  • जैसे ही आप इस बैनर पर क्लिक करेंगे आपके सामने 10th/12th और JEE ऑप्शन आएंगे। पहले विकल्प 10वीं/12वीं पर टैप करें और फिर आगे आपके सामने UMANG App पर जो भी स्टेप्स आए उन्हें फॉलो करते जाएं। इसके बाद आपको आपका परिणाम नजर आएगा।

इस परीक्षा परिणाम की कुछ खास बातें

• देहरादून के देवज्योति और सागर गर्ग ने अपनी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर किया माता पिता का नाम रोशन, बने उत्तराखंड टॉपर।
• बरेली की शालाध्या नामक छात्रा ने 99.6% से किया है टॉप, साथ ही कहा में UPSC की तैयारी करना चाहती हूँ. मैँ ज्यादा नहीं पढ़ती थी, लेकिन नियमित पढ़ती थी । इससे आज मुझे सफलता मिली है।
• लखनऊ की टॉपर दिव्यांशी ने पाए 600/600 अंक, रच दिया इतिहास। टॉपर ने कहा कभी भी विषय रटने से याद नहीं होते हैं। साथ ही कहा में BA (ऑनर्स) की पढ़ाई करना चाहती हूँ । और कहा कि मुझे हिस्ट्री विषय सबसे अच्छा लगता है।

शिक्षा क्यों जरुरी है?

शिक्षा के लाभ-Sant Rampal Ji Maharaj

ज्ञान किसी विषय के सैद्धांतिक या व्यावहारिक समझ का गठन करता है। शिक्षा के द्वारा ही किसी भी तर्क को जाना जा सकता है। समानता बनाने तथा आर्थिक स्थिति के आधार पर बाधाओं तथा भेदभाव को दूर करने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। बिना शिक्षा के मानव जीवन के भेद को समझ पाना कठिन है, क्योंकि प्रमाण शिक्षित व्यक्ति ही समझ सकता है।

शिक्षा का एक लक्ष्य सद्ग्रंथों का अध्ययन भी

हमें चाहिए कि हम पुराणों का, वेदों का अध्ययन करें, उन्हें समझें और पता करें कि वे क्या संकेत कर रहे है। हमें मनुष्य जीवन के मुख्य लक्ष्य पता चलेगा। केवल नौकरी प्रतिष्ठा पाना ही शिक्षा का लक्ष्य नहीं है। इसलिए शिक्षित होने के साथ – साथ हमें सद्ग्रन्थों का अध्ययन और पालन करना जरूरी है। ऐसा करने से हमारे अंदर दया, क्षमा, भक्ति भाव, प्रकट होंगे। हमें पता चलेगा कि क्या करना चाहिए क्या नहीं। परमात्मा ने हमें यह मानव जन्म क्यों दिया है?

शिक्षा के साथ सतभक्ति जरूरी

यदि हम शिक्षा पाने के साथ साथ, सतभक्ति करते है पूर्ण गुरु से नाम दीक्षा लेकर तो हमारे हर कार्य बड़ी आसानी से सुलझ जाते है । हमें पता भी नहीं चलता है कि यह इतने आसानी से कैसे हो गए है । फिर वह पूर्ण परमात्मा अपने माध्यम से हमारे कार्य बड़े सहज में करते है। हमें पूर्ण परमात्मा की भक्ति करना अतिआवश्यक है क्योंकि मानव जन्म बार – बार नहीं मिलता है। सभी विद्यार्थियों को पूर्ण संत सतगुरु रामपाल जी महाराज से सद्ग्रन्थों के अनुसार बताई भक्ति साधना को भली भांति समझना चाहिए और उनसे नाम दीक्षा लेकर भक्ति प्रारंभ कर देनी चाहिए।

Latest articles

United Nations Day 2026: Theme, History and Celebrations

Last Updated on 17 October 2026 IST: Every year October 24th marks the historic...

World Polio Day 2026: Why Science Can’t Find A Cure

Last Updated on 17 October 2026 IST | World Polio Day 2026: Poliovirus has...

रेगिस्तान से लेकर पहाड़ों तक: संत रामपाल जी महाराज के गौ सुरक्षा अभियान ने बदली बेसहारा गायों की तकदीर

संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में चल रहा जनसेवा अभियान हर बेसहारा इंसान...
spot_img

More like this

United Nations Day 2026: Theme, History and Celebrations

Last Updated on 17 October 2026 IST: Every year October 24th marks the historic...

World Polio Day 2026: Why Science Can’t Find A Cure

Last Updated on 17 October 2026 IST | World Polio Day 2026: Poliovirus has...