BREAKING NEWS, HISAR (HR)

Published on

spot_img

Dispensary Case की सुनवाई अब 27 मार्च को

आज 20 मार्च 2019 दिन बुधवार को हिसार के सेंट्रल जेल नम्बर 1 में सतलोक आश्रम प्रकरण से सम्बंधित Dispensary Case की सुनवाई हुई जिसमें अदालत ने अगली तारीख 27 मार्च दे दी है।
गौरतलब है कि सतलोक आश्रम में अवैध रूप से दवाइयां रखने का आरोप है जिसमें आज तक पुलिस को एक भी सबूत हाथ नही लग पाया है जिससे ये सिद्ध हो सके कि सतलोक आश्रम में अवैध रूप से दवाइयां रहती थी।

समर्थकों से भरा रहा पार्क

हिसार के टाउन पार्क में समर्थकों का हुजूम देखने को मिला,जहां कोई खाना खा रहा है तो कोई बैठकर आपस मे चर्चा कर रहा है बहुत से समर्थक हिसार शहर में तथा मटका चौक और रेलवे स्टेशन पर बैठे नजर आए।

होली के विषय मे क्या कहते हैं समर्थक

समर्थकों से हमारी न्यूज़ टीम द्वारा ये प्रश्न पूछा गया कि आप होली का त्योहार नजदीक होने पर भी आप इतनी दूर से संत रामपाल जी की तारीख पर क्यों आये हो ?
इस पर अनुयायियों का कहना था कि हमारे सतगुरूदेव जी को सरकार ने झूठे केस लगाकर जेल में डाल रखा है,पहले जब भी होली का त्योहार आता था तो हम अपने सतगुरुदेव जी के दर्शन व सत्संग सुनने बरवाला आश्रम जाया करते थे असली होली तो हम वहां खेलते थे जो राम रंग की होली होती थी लेकिन आज इस सरकार ने हमारा आश्रम बंद करवा दिया और हमारे परमपूज्य सतगुरुदेव जी को भी झूठा मुकदमा बनाकर जेल में डाल दिया हम जाएं तो कहा जाएं हमे जेल धाम के आगे मत्था टेककर प्रणाम करने से ही शांति मिलती है जिससे हम बार बार यहां आते हैं। ऐसा संत रामपाल जी के समर्थकों ने बताया ।

समर्थकों ने मामले की दी जानकारी

समर्थकों ने मामले के विषय में बताया कि, सतलोक आश्रम में दवाइयां रखी थी जो बीमार व बूढे लोग आते थे और सतगुरुदेव जी के आशीर्वाद लेने के पश्चात जब वो ठीक हो जाते थे तो वो दवाइयां वापस ले जाना उचित नही समझते थे और वही छोड़ कर घर चले जाते थे जिसके कारण वहाँ कुछ दवाइयां रखी पायी गईं थी उसी को लेकर पुलिस ने झूठी FIR लिखकर एक झूठा मुकदमा बना दिया जो कि किसी भी सूरत पर नही बनता।

Latest articles

संत रामपाल जी महाराज : देशभर में पशुधन बचाओ और अन्नपूर्णा मुहिम के तहत राहत कार्यों का महाअभियान

देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी अभियानों की गूंज...

संत रामपाल जी महाराज ने बैतूल के उड़दन प्राथमिक विद्यालय में उपलब्ध कराईं सुविधाएं

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की ग्राम पंचायत जामठी के अंतर्गत आने वाले गांव...

संत रामपाल जी महाराज ने माधवगढ़, झुंझुनू की गौशाला को भिजवाया 500 क्विंटल चारा

राजस्थान के जिला झुंझुनू के माधवगढ़ गांव स्थित केशव आदर्श गौशाला को पिछले लगभग...

संत रामपाल जी महाराज ने पानीपत के बापोली तहसील के गांव अधमी में स्थित श्री कृष्ण गौशाला में भेजा 200 क्विंटल चारा

हरियाणा राज्य के पानीपत जिले के अंतर्गत बापोली तहसील के गांव अधमी में स्थित...
spot_img

More like this