भारत दर्शन: आओ भारत को जानें

Published on

spot_img

भारत, एक ऐसा देश जहां कई सभ्यताओं ने जन्म लिया और इसी मिट्टी में उनका पालन-पोषण हुआ। विभिन्न धर्मों के लोगों ने इस देश की संस्कृति को संजोय रखा है इसलिए कहा जाता है कि भारत अनेकता में एकता वाला देश है। भारत के बारे में यह भी कहा जाता है कि भारत कोई भूमि का टुकड़ा नही है, बल्कि जीता जागता राष्ट्रपुरुष है। आइए, भारत दर्शन की इस श्रृंखला में जानते हैं भारत जैसे महान राष्ट्र के विषय में सामान्य जानकारी

भारत का नामकरण

भारत एक महान देश है। यहां की सभ्यता एवं संस्कृति उतनी ही पुरानी है जितनी कि मानव की उत्पत्ति। विशालता के कारण भारत को उपमहाद्वीप की संज्ञा भी दी गयी है। भारत का प्राचीन नाम आर्यावर्त था। राजा भरत के नाम पर इसका नाम भारतवर्ष पड़ा। वैदिक आर्यों का निवास स्थान सिंधु घाटी में था। पर्शिया (वर्तमान ईरान) के लोगों ने सबसे पहले सिंधु घाटी से भारत में प्रवेश किया। वे लोग स का उच्चारण ह की तरह करते थे तथा वे सिंधु को हिन्दू नदी कहते थे। इसी आधार पर कालांतर में इस देश का नाम हिंदुस्तान कर दिया। ये लोग सिंधु का बदला रूप हिन्दू यहां के निवासियों के लिए प्रयोग करते थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार भारत को जम्बूद्वीप भी कहा जाता था। भारत के लिए प्रयुक्त इंडिया शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के इंडोस (indos)शब्द से हुई है। यूनानियों ने सिंधु को इंडस तथा इस देश को इंडिया कहा।

भारत की भौगोलिक जानकारी

भारत की स्थिति व विस्तार

भारत, उत्तरी गोलार्ध में 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश तथा 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है। भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल 32,8, 263 वर्ग किलोमीटर है। जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.43% है। क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत का रूस, कनाडा, सयुंक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया के बाद सातवां स्थान है। 82.5° पूर्वी देशांतर इसके लगभग मध्य से होकर गुजरती है। इसी देशांतर के समय को देश का मानक समय (Standard Time) माना गया है, यह इलाहाबाद के निकट नैनी से होकर गुजरती है जो कि भारत के पांच राज्यों (उ.प्र, म.प्र, छ.ग, ओडिशा, आंध्रप्रदेश) से जाती है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम) से एवं लगभग अधिकांश क्षेत्र मानसूनी जलवायु वाले क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लेकिन कर्क रेखा इसे लगभग 2 बराबर भागों में (उत्तरी भारत तथा दक्षिणी भारत) में बांटती है। भारतीय भू-भाग की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 2933 किलोमीटर तथा चौड़ाई (उत्तर से दक्षिण) 3214 किलोमीटर है। 

भारत एक चतुष्कोणीय देश है। भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किलोमीटर है जबकि मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लंबाई 6100 किलोमीटर है। द्वीपों सहित देश की कुल तटीय सीमा की लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। इस प्रकार भारत की कुल सीमा 22,716.6 (15,200+7516.6) किलोमीटर है। गुजरात तटीय सीमा सर्वाधिक लम्बी है। भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट है, जो कि ग्रेट निकोबार द्वीप में स्थित है। पहले इसका नाम पिग्मेनियन पॉइंट था। भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तथा उत्तरतम बिंदु इंदिरा कॉल (जम्मूकश्मीर), पश्चिमोत्तर बिंदु गौरमोता या गुहार मोती (गुजरात) है तथा पूर्वतम बिंदु किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) है।

भारत की प्रमुख नदियां

भारत मे अनेकों नदियां बहती हैं परंतु कुछ मुख्य नदियों के नाम हैं, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, गोदावरी, कृष्णा, सिंधु, झेलम, चेनाब, रावी, सतलज, व्यास, दामोदर, सोन, केन, महानन्दा, शारदा (सरयू), रामगंगा, गंडक, कोसी, दामोदर, चंबल, लूनी, ताप्ती, साबरमती, माही इत्यादि नदियां भारत में बहती हैं। गंगा भारत की सबसे बड़ी व पवित्र नदी है।

भारत की प्रमुख झीलें

  • वुलर झील: जम्मू कश्मीर में स्थित भारत की ताजे पानी की वृहत्तम झील
  • सांभर झील: राजस्थान के जयपुर में स्थित भारत की अतःस्थलीय वृहत्तम खारे पानी की वृहत्तम झील, जो भारत के 60% नमक की आपूर्ति करती है
  • ढेबर झील: राजस्थान के उदयपुर में स्थित खारे पानी की झील। यह भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। 17वीं शताब्दी में उदयपुर के राजा ने इसका निर्माण करवाया था।
  • लोकटक झील: मणिपुर में स्थित मीठे पानी की झील। यह झील विश्व में तैरती हुई द्वीपीय झील के रूप में प्रसिद्ध है। इस झील में केबुल लामझाओ नेशनल पार्क भी है।
  • लोनार झील– महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित ज्वालामुखी/उल्कापात द्वारा निर्मित झील
  • चिल्का झील: ओडिशा में स्थित भारत की खारे पानी की वृहत्तम लैगून झील।
  • वेम्बनाड झील– केरल तट पर स्थित खारे जल की लैगून झील

भारत की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं

  • हिमालय पर्वत: उत्तर में स्थित भारत की सबसे बड़ी पर्वतमाला, इसकी सबसे ऊंची चोटी माउन्ट एवरेस्ट (8848मी.) है। परन्तु यह भारत में न होकर नेपाल में है। भारत में इस पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा (8598 मी.) है।
  • अरावली पर्वत: अरावली पर्वतमाला, दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा, राजस्थान से गुजरती हुई गुजरात में समाप्त होती है। इस पर्वत की सबसे ऊंची छोटी गुरु शिखर (1722 मी.) है।
  • विंध्याचल पर्वत: गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार तथा उत्तरप्रदेश में विस्तृत पर्वतमाला। इस पर्वत की सबसे ऊंची छोटी सद्भावना शिखर अर्थात गुडविल शिखर (752 मी.) है।
  • पश्चिमी घाट पर्वत: पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला भारत के पश्चिम में स्थित है यह सतपुड़ा रेंज से गोवा के दक्षिण में, कर्नाटक मध्य तथा केरल व तमिलनाडु से होते हुए कन्याकुमारी में हिन्द महासागर तक फैली है। इसकी सबसे ऊंची चोटी अनामुडी (2965 मी.) है।
  • पूर्वी घाट पर्वत: यह पर्वत श्रृंखला ओडिसा से लेकर तमिलनाडु तक फैली हुई है। इस पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी महेन्द्रगिरि (1501 मी.) है।

भारत की राजनैतिक जानकारी

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत सन् 1947 में ही अंग्रेजों से आजाद हुआ, 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ। भारत की राजधानी दिल्ली है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ हैं। वर्तमान भारत में कुल 28 राज्य व 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

भारत की सांस्कृतिक जानकारी

भारत विविधताओं में एकता वाला देश है, भारत की संस्कृति सबसे प्राचीन व अनूठी है। भारत में कई भाषाएं, राज्य, समुदाय, धर्म, पंथ हैं जिनकी अपनी अलग-अलग संस्कृति व भाषाएं हैं। संविधान की अनुसूची 8 में कुल 22 भाषाओं का उल्लेख है। भारत की सभ्यता और संस्कृति के बारे में अल्लामा इकबाल ने कहा है

 “यूनान ओ मिस्र ओ रूमा सब मिट गए जहाँ से, अब तक मगर है बाक़ी नाम-ओ-निशाँ हमारा। कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जमाँ हमारा”।

Latest articles

संत रामपाल जी महाराज ने अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से लाडवी गाँव को बाढ़ से उबारा

हरियाणा के हिसार जिले की मंडी आदमपुर तहसील के अंतर्गत आने वाला गाँव लाडवी...

World Hypertension Day 2026: Discover the Spiritual Path to a Healthy Heart

Last Updated on 09 May 2026 IST | World Hypertension Day 2026 | Hypertension...

संत रामपाल जी महाराज ने हिसार के देवा गांव में जलभराव से बचाई किसानों की फसल

हरियाणा के हिसार जिले की तहसील हिसार के अंतर्गत आने वाले गांव देवा में...

संत रामपाल जी महाराज ने बीड़ बबरान गांव को जलभराव और घरों के गिरने से बचाया

हरियाणा के हिसार जिले की तहसील हिसार के अंतर्गत आने वाले गांव बीड़ बबरान...
spot_img

More like this

संत रामपाल जी महाराज ने अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से लाडवी गाँव को बाढ़ से उबारा

हरियाणा के हिसार जिले की मंडी आदमपुर तहसील के अंतर्गत आने वाला गाँव लाडवी...

World Hypertension Day 2026: Discover the Spiritual Path to a Healthy Heart

Last Updated on 09 May 2026 IST | World Hypertension Day 2026 | Hypertension...

संत रामपाल जी महाराज ने हिसार के देवा गांव में जलभराव से बचाई किसानों की फसल

हरियाणा के हिसार जिले की तहसील हिसार के अंतर्गत आने वाले गांव देवा में...