गाँव भदाना की दर्दभरी कहानी: जब सड़ा हुआ पानी बना मौत का खतरा और संत रामपाल जी महाराज की सेवा बनी जीवनदान

Published on

spot_img

हरियाणा के जिले के गाँव भदाना में बीते कुछ महीनों से जो हालात बने हुए थे, उन्हें देखकर किसी का भी दिल काँप जाए। यह सिर्फ पानी भरने की घटना नहीं थी, बल्कि यह एक पूरे गाँव के संघर्ष, डर, बीमारी और टूटती उम्मीदों की कहानी थी। गाँव की गलियों से लेकर खेतों तक हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई देता था। यह m सामान्य बाढ़ का पानी नहीं था। यह महीनों से जमा हुआ सड़ा हुआ पानी था, जिसमें बदबू, गंदगी और बीमारी का खतरा पल रहा था।

गाँव के लोग बताते हैं कि पिछले करीब चार महीनों से पानी गाँव से बाहर नहीं निकल पा रहा था। खेत तालाब बन चुके थे। घरों की नींव कमजोर हो रही थी। कई मकानों में दरारें आने लगी थीं। गाँव के दो बड़े तालाब इतने भर चुके थे कि उनका पानी गलियों और घरों तक पहुँच गया। हालत ऐसी थी कि लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया था।

इसी बीच गाँव में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया। दूषित पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा था। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएँ सबसे ज्यादा परेशान थीं। लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे। किसानों की फसल बर्बाद हो रही थी और गेहूँ की बिजाई का समय निकलता जा रहा था।

लेकिन इसी अंधेरे समय में गाँव के लोगों को एक ऐसी मदद मिली, जिसने पूरे गाँव की तस्वीर बदल दी।

जब गाँव वालों ने ली संत रामपाल जी महाराज की शरण 

भदाना गाँव के जिम्मेदार लोग, सरपंच प्रतिनिधि और जिला परिषद के वाइस चेयरमैन जब हर तरफ से निराश हो चुके थे, तब उन्हें पता चला कि संत रामपाल जी महाराज बाढ़ प्रभावित गाँवों की मदद कर रहे हैं। गाँव के लोग तुरंत उनकी शरण में पहुंचे।

ग्रामीणों का कहना है कि संत रामपाल जी महाराज की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं मिला बल्कि तुरंत समाधान मिला। वाइस चेयरमैन मोनू ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा कि किसी ने बिना देरी किए इतनी तेजी से फैसला लिया और तुरंत सहायता भेज दी।

गाँव वालों को कहा गया था कि 10-15 दिन में मदद पहुँचेगी, लेकिन उससे भी पहले सहायता गाँव तक पहुँच गई। यह सहायता केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इतनी बारीकी से की गई थी कि गाँव वालों को बाजार तक भागने की जरूरत नहीं पड़ी।

बाढ़-राहत सामग्री ने बदली गाँव की किस्मत

गाँव वालों की प्रार्थना पर महज़ कुछ ही दिनों में संत रामपाल जी महाराज द्वारा गाँव भदाना के लिए बाढ़-राहत सामग्री भेजी गई। गाँव भदाना के लिए संत रामपाल जी महाराज ने सर्व सामग्री उपलब्ध कराई। 

  • एक विशाल 15 एचपी की मोटर 
  • 6000 फुट 8 इंच पाइप 
  • स्टार्टर
  • बैंड, वाल्व, नट-बोल्ट और फेविकोल सहित सभी छोटा-बड़ा समान भी भेजा गया।

गाँव वालों का कहना है कि ऐसी सूक्ष्म और जिम्मेदार सहायता उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। मशीन दिन-रात चलती रही और धीरे-धीरे महीनों पुराना जमा हुआ पानी गाँव की सीमाओं से बाहर निकलने लगा।

जो गलियाँ कभी कीचड़ और गंदगी से भरी थीं, वहाँ अब लोग आराम से चलने लगे है। जिन खेतों में पानी भरा था, वहाँ फिर से हरियाली लौट आई।

“गाँव डूबने से बच गया” – प्रधान जी की आंखों में छलका दर्द

गाँव के प्रधान जी बताते हैं कि गाँव के तालाब गाँव के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन चुके थे। खेतों का पानी आकर इनमें भरता था और फिर वही पानी गाँव के घरों में घुस जाता था। इतना ही नहीं, तालाब ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों को भी डुबो देते थे।

प्रधान जी ने बताया:

“संत रामपाल जी महाराज ने जो पाइप दिए, उनसे करीब 50 से 60 एकड़ जमीन का पानी निकल गया और समय पर बिजाई हो गई। अगर यह मदद समय पर नहीं मिलती तो गाँव और खेत दोनों डूब जाते।”

उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ से दो महीने तक पानी लगातार भरा रहा। हालात इतने खराब थे कि बीमारी फैलने का डर बना हुआ था। संत रामपाल जी महाराज के निर्देशों पर चलकर गाँव वालों ने इस पाइपलाइन को स्थायी समाधान के रूप में जमीन के अंदर दबा दिया ताकि भविष्य में फिर कभी ऐसी समस्या न आए। प्रधान जी ने बार-बार हाथ जोड़कर संत रामपाल जी महाराज का धन्यवाद किया।

गाँव के बुजुर्ग बोले – “जहाँ सरकार फोटो खिंचवाकर चली गई, वहाँ संत रामपाल जी ने गाँव बचा लिया”

भदाना गाँव के बुजुर्गों की आँखों में दर्द भी था और राहत भी। उनका कहना था कि कई लोग आए, हालात देखे, फोटो खिंचवाई और चले गए। लेकिन असली मदद किसी ने नहीं की।

बुजुर्ग किसान बोध सिंह ने कहा:

“हर साल हमारी जमीन पानी में डूब जाती थी। कई खेत ऐसे ही खाली रह जाते थे। लेकिन इस बार संत रामपाल जी महाराज की वजह से बिजाई हो गई। उन्होंने ऐसा काम किया जो आज तक कोई नहीं कर पाया।”

उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर यह सहायता समय पर न पहुँचती तो गाँव में बीमारी फैल जाती और मकान भी टूटने लगते।

महिलाओं ने बताया – “घर बैठने लगे थे, अब राहत मिली”

गाँव की पंच भानमती ने बताया कि तालाब का पानी उनके घरों तक पहुँच गया था। कई मकानों की नींव कमजोर हो रही थी। उनके अपने घर के कमरे नीचे बैठने लगे थे।

उन्होंने कहा:

“हम बहुत परेशान थे। कई जगह मदद माँगी लेकिन कहीं से सहायता नहीं मिली। फिर संत रामपाल जी महाराज ने मोटर और पाइप भेजे। उसके बाद पानी तेजी से उतरने लगा।”

भानमती बताती हैं कि अब खेतों में गेहूं की बिजाई हो चुकी है और गाँव के रास्ते भी साफ हो गए हैं। जो गाँव कुछ दिन पहले डर और परेशानी में डूबा हुआ था, वहाँ अब राहत और उम्मीद दिखाई दे रही है।

किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

भदाना गाँव की सबसे बड़ी चिंता खेती थी। खेतों में पानी भरने के कारण किसान समय पर बिजाई नहीं कर पा रहे थे। छोटे किसानों के लिए यह संकट और बड़ा था क्योंकि उनकी पूरी सालभर की कमाई इसी फसल पर निर्भर करती है।

लेकिन पानी निकलने के बाद करीब 50-60 किल्ले जमीन पर गेहूं की बिजाई हो गई। खेतों में हरियाली लौट आई।

रणधीर सिंह नाम के किसान ने कहा:

“जिस किसान के पास एक-दो किल्ले जमीन थी, वह भी डूबी हुई थी। अब उनकी जमीन भी बच गई और खाने के लिए अनाज हो जाएगा।”

गाँव के किसान बताते हैं कि यह केवल पानी निकालने की सहायता नहीं थी, बल्कि उनके परिवारों को भूख और कर्ज से बचाकर जीवनदान देने वाली मदद थी।

स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम

गाँव वालों ने संत रामपाल जी महाराज द्वारा दिये गए निर्देश पर चलकर स्थायी समाधान पर काम किया। उन्होंने पाइपलाइन को जमीन के अंदर दबा दिया ताकि हर साल आने वाली इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि अब भदाना गाँव “बाढ़ मुक्त गाँव” बनने की दिशा में बढ़ चुका है। गाँव वालों के लिए यह सिर्फ राहत कार्य नहीं बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने वाला कदम हैं।

संत रामपाल जी महाराज की सेवा भावना ने जीता दिल

संत रामपाल जी महाराज केवल आध्यात्मिक संदेश ही नहीं देते, बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। देशभर में उनके अनुयायी रक्तदान शिविर, गरीबों की सहायता, नशामुक्ति अभियान, दहेज मुक्त विवाह और जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्यों में जुटे रहते हैं।

भदाना गाँव के लोगों का कहना है कि जब पूरा गाँव परेशानी में था, तब संत रामपाल जी महाराज ने बिना किसी स्वार्थ के सहायता पहुँचाई। न कोई प्रचार, न कोई दिखावा, सिर्फ इंसानियत के नाते सेवा।

ग्रामीणों के अनुसार, यह सहायता किसी सरकारी योजना की तरह धीमी नहीं थी, बल्कि परिवार के मुखिया की तरह तुरंत और जिम्मेदारी से की गई मदद थी। संत रामपाल जी महाराज ने पिता की भांति पूरे गाँव की समस्या को अपनी समस्या माना और उस समस्या का स्थाई समाधान भी किया। गाँव के लोगों ने बार-बार कहा कि ऐसी सेवा ही असली मानवता है, जो मुश्किल समय में किसी का हाथ पकड़ ले।

आज भदाना में फिर लौट आई जिंदगी

आज भदाना गाँव की तस्वीर बदल चुकी है। जहाँ कभी सड़ा हुआ पानी और बदबू थी, वहाँ अब खेतों में गेहूं की हरियाली दिखाई दे रही है। गलियाँ साफ हैं। लोग राहत की सांस ले रहे हैं। बच्चे बाहर खेल रहे हैं। किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

गाँव के लोग मानते हैं कि अगर संत रामपाल जी महाराज द्वारा समय पर सहायता नहीं मिलती तो हालात और भयावह हो सकते थे। बीमारी फैल सकती थी, मकान गिर सकते थे और किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो सकती थी। लेकिन संत रामपाल जी महाराज के आशीर्वाद से आज पूरा गाँव एक नई उम्मीद के साथ खड़ा है।

जब सेवा सिर्फ शब्द नहीं, जीवन बचाने का माध्यम बन जाए

भदाना गाँव की यह कहानी सिर्फ बाढ़ और पानी निकासी की नहीं है। यह कहानी उस भरोसे की है, जो टूटते हुए लोगों को फिर से खड़ा कर देता है। यह कहानी उस सेवा की है, जो बिना शोर किए सीधे लोगों के जीवन को छूती है।

आज भदाना गाँव का हर व्यक्ति यही कह रहा है कि जिसने उनके खेत बचाए, उनके घर बचाए और उन्हें बीमारी से बचाया, वह मदद उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं थी।

ग्रामीणों की नजर में केवल संत रामपाल जी महाराज केवल एक साधारण संत नहीं बल्कि ऐसे मार्गदर्शक बनकर उभरे हैं जिन्होंने संकट की घड़ी में गाँव का हाथ थाम लिया। यही कारण है कि आज भदाना गाँव का हर घर, हर किसान और हर बुजुर्ग उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता से भरा हुआ है।

Latest articles

गौ सुरक्षा एवं सेवा क्रांति: संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में देशभर की गौशालाओं में नि:शुल्क सुविधाएं

देशभर में गौ वंश के संरक्षण, संवर्धन और बेसहारा गौ माताओं की उचित देखभाल...

Youth Uprising in Delhi: CJP Parliament March Clashes with Security Forces Amid Mass Crackdown

The national capital was thrown into severe logistical and security upheaval on July 20,...

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील के गांव नगलाकंजा के किसानों की डूबती दुनिया को संत रामपाल जी महाराज ने किया आबाद

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील का गांव नगलाकंजा पिछले तीन-चार सालों...
spot_img

More like this

गौ सुरक्षा एवं सेवा क्रांति: संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में देशभर की गौशालाओं में नि:शुल्क सुविधाएं

देशभर में गौ वंश के संरक्षण, संवर्धन और बेसहारा गौ माताओं की उचित देखभाल...

Youth Uprising in Delhi: CJP Parliament March Clashes with Security Forces Amid Mass Crackdown

The national capital was thrown into severe logistical and security upheaval on July 20,...

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील के गांव नगलाकंजा के किसानों की डूबती दुनिया को संत रामपाल जी महाराज ने किया आबाद

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील का गांव नगलाकंजा पिछले तीन-चार सालों...