Top News Headlines Today World | SA News

Published on

spot_img

दर्शको नमस्कार SA News Channel की Daily Bulletin में आप का स्वागत है. आज हम आप को देश और दुनिया की Top News Headlines Today World से परिचित करवाएंगे

भारत और भूटान हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को देंगे अंजाम

Credit: ANI

Top News Headlines Today World: भारत और भूटान मिलकर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को देंगे अंजाम, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके समकक्ष भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी ने एक समझौते पर किए हस्ताक्षर।

सादगी से सम्पन्न हुए दहेज रहित विवाह

संत रामपाल जी के शिष्य लगातार देशहित में अपना योगदान देते रहते हैं दहेज मुक्त भारत अभियान के तहत मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक अनोखा विवाह हुआ दुल्हन नंदनी निवासी भिंड जो कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में कार्यरत है वहीं दूल्हा विजय निवासी जबलपुर, पना जिला में सरकारी विभाग पटवारी के पद पर कार्यरत है इस जोड़े का विवाह बहुत ही सादगी से 17 मिनट में सम्पन्न हुआ।

इसी तरह एक जोड़े का विवाह मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हुआ लड़का पंकज प्रजापति इंजीनियर बिना बैंड बाजा, बारात के लड़की रितु प्रजापति को व्याह कर ले गया इस सादगी भरी शादी से दोनों परिवार खुश हैं। इसी तरह से ग्वालियर में भी M TECH किया हुआ लड़का, और Bsc, Bed पास लड़की दोनों शिक्षित जोड़ों ने बिना दहेज शादी करके समाज का संदेश दिया साथ ही बताया कि यदि सारी दुनिया संत रामपाल जी महाराज के बताए अनुसार नियमों पर चले तो जल्द ही पृथ्वी स्वर्ग समान बन जाएगी।

Top News Headlines Today World-Daily Bulletin

  • नागालैंड में 15 जुलाई तक रहेगा लॉकडाउन, सरकार ने कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए लिया फैसला, राज्य में अब तक देखे गए है 400 से अधिक केस।
  • देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस के साथ महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, उद्धव सरकार ने लिया लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला, हालाकि इस बार रियायतों के साथ जरूरति चीज़ों की दुकानें खोलने की दी है अनुमति।
  • बिहार कैबिनेट में कोरोना की हुई एंट्री, मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी पाए गए कोरोना संक्रमित, इससे पहले भी दरभंगा से भाजपा विधायक जिबेश कुमार मिश्रा पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव।
  • दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर व कोरोना योद्धा डॉ. असीम गुप्ता की कोरोना संक्रमण से हुई मौत, CM केजरीवाल ने परिजनों को 1 करोड़ रुपए देने का किया फैसला
  • Unlock 2.0 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 90 दिनों के बाद शुरू हुई अदालती करवाई, हाई कोर्ट के जनरल रजिस्ट्रार ने आधे दिन तक काम करने की दि अनुमति।
  • कर्नाटक बोर्ड एग्ज़ाम देने के बाद एक छात्र आया कोरोना की चपेट में, वहीं राजस्थान में परीक्षाएं रद्द कराने को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लोग, लोगो का कहना है कि महामारी के चलते छात्र-छात्राओं के मन में हो सकती है कई तरह की चीज़ें, ऐसे में उनकी परीक्षा लेना जायज नहीं।
  • तमिलनाडु सरकार ने एक पिता-पुत्र की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने का किया निर्णय, दोनों की मौत कथित तौर पर पुलिस उत्पीड़न के कारण होने का दावा।
  • भारत चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को देखते हुए चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने को तैयार हुई दिल्ली यूनिवर्सिटी, छात्रों ने कहा देश भर के विश्वविद्यालयों को चीनी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने को करेंगे जागरूक।
  • कोरोना महामारी और लॉकडाउन से देशभर में मंदी और बेरोज़गारी का सिलसिला है जारी, उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले में एक शख्स ने पत्नी को 100 रुपए न दे पाने पर ट्रेन से कटकर की आत्महत्या।
  • उत्तरप्रदेश में योगी सरकार मेरठ मंडल में 1 से 7 जुलाई तक चलाएगी विशेष मेडिकल स्क्रीनिंग का अभियान, साथ ही सीएम ने प्रदेश की सभी औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।
  • MP के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत हुई स्थिर, 11 जून से अस्पताल में है भर्ती, हालाकि लालजी टंडन की कोरोना रिपोर्ट पाई गई थी निगेटिव।
  • दिल्ली के करोल बाग में कोरोना संक्रमित ITBP के एक जवान ने की खुदकुशी, जवान ने सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली, हालाकि खुदकुशी की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई, पुलिस कर रही है जांच।
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना को लेकर घर-घर सर्वे का काम हुआ शुरू, प्रदेश में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में 1 जुलाई डॉक्टर्स डे पर ममता बैनर्जी ने किया आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, सीएम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के घरेलू उड़ानों और मेट्रो सेवाओं को शुचारू करने पर दिखाई हरी झंडी।
  • चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस पकड़ रहा है रफ्तार, बीजिंग के करीबी शहर में सरकार ने जारी की वुहान जैसी सख्ती, कोरोना मामले के नए क्लस्टर में सिर्फ सी फूड मार्केट से ही मिले 11 मरीज।
  • अमरीका के एक्शन पर चीन ने दिखाया रिएक्शन, अमरीका के चीनी लोगो के वीजा पर पाबंदी के बाद चीन ने भी लगाई अमेरिकी लोगों के वीजा पर पाबंदी।
  • मुंबई में अब मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, अब घर से बाहर निकलते ही मास्क लगाना होगा कम्पल्सरी, सरकार ने शहर में जारी कीए सख्त आदेश, अब नियम तोड़ने पर 1 हजार रुपयों का लगेगा जुर्माना।
  • चीनी प्रोडक्ट्स के बहिष्कार के कार्य में आईं तीव्रता, भारत में टिकटॉक, यूसी ब्राउज़र और शेयर इट समेत 59 चीनी एप्स पर लगा बैन, केंद्रीय सरकार ने देश में एप्पल और एंड्रॉयड मोबाइल ऐप्स के साथ ब्राउज़र बेस्ड साइट्स को भी किया बैन।
  • बांग्लादेश में नौका डूबने से 32 लोगों की हुई मौत, नौका में कुल 100 लोग सवार थे जिसमे से कई लोग हादसे में हुए लापता, देश में कई शिपयार्ड में खराब सुरक्षा मानकों के कारण होते रहते है नौका हादसे।
  • अफगानिस्तान में एक बार फिर हुआ बम ब्लास्ट, दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत के एक व्यस्त बाजार में हुआ कार बम विस्फोट, हादसे में एक महिला और 2 बच्चो सहित 23 लोगों की हुई मौत।
  • ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की गिरफ्तारी के लिए जारी किया वारंट, बगदाद में ड्रोन हमले से जनरल सोलेमानी की मौत पर ट्रंप समेत 36 लोगो को गिरफ्तार करने के लिए ईरान ने इंटरपोल से मांगी मदद।

Latest articles

World Kindness Day 2026: How To Be Kind Every Day?

World Kindness Day 2026: Every year World Kindness Day is observed on November 13th,...

गांव बिल्यूबास रामपुरा बेरी, जिला चूरू: चारे के संकट से जूझ रही गौशाला को संत रामपाल जी महाराज ने दूसरी बार भेजा चारा

चूरू, राजस्थान (विशेष संवाददाता)। राजस्थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के अंतर्गत आने...

संत रामपाल जी महाराज द्वारा परलीका, नोहर, हनुमानगढ़ में 1200 क्विंटल चारा वितरित

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के अंतर्गत आने वाले परलीका गांव में...

संत रामपाल जी महाराज से मिले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि: गौशालाओं को मिला मदद का आश्वासन

सामाजिक, सांस्कृतिक और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने हाल ही में संत...
spot_img

More like this

World Kindness Day 2026: How To Be Kind Every Day?

World Kindness Day 2026: Every year World Kindness Day is observed on November 13th,...

गांव बिल्यूबास रामपुरा बेरी, जिला चूरू: चारे के संकट से जूझ रही गौशाला को संत रामपाल जी महाराज ने दूसरी बार भेजा चारा

चूरू, राजस्थान (विशेष संवाददाता)। राजस्थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के अंतर्गत आने...

संत रामपाल जी महाराज द्वारा परलीका, नोहर, हनुमानगढ़ में 1200 क्विंटल चारा वितरित

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के अंतर्गत आने वाले परलीका गांव में...