Top News Headlines Today [Hindi]

Published on

spot_img

दर्शको नमस्कार SA News Channel की Daily Bulletin में आप का स्वागत है. आज हम आप को देश और दुनिया की Top News Headlines Today Hindi से परिचित करवाएंगे

अभिनेत्री तापसी पन्नू का आया 36 हजार का बिल

Top News Headlines Today Hindi : बिजली का बिल देख बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू को लगा जोर का झटका, खाली घर में 3 महीने का आया 36 हजार का बिल, तापसी ने सोशल मीडिया पर शेयर की बिल की कॉपी, गुस्सा जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा इतना चार्ज आखिर किस चीज का लगता है? इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश मे भ्र्ष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है आखिर उन गरीब और मध्यम वर्ग के लोगो के साथ क्या होता होगा जो अपनी बात कहीं रख भी नहीं पाते है पूरे देश मे पहले भी कई बार मांग उठ चुकी है बिजली विभाग में हो रहे धांधलेबाजी पर रोक लगायी जाए।

मध्यप्रदेश के जिला भिंड में सम्पन्न हुआ दहेज रहित विवाह

dowry free india

मध्यप्रदेश के जिला भिंड में एक अद्भुत विवाह हुआ। तहसील अटेर के रहने वाली दुल्हन वंदना का परिवार और भिंड निवासी दूल्हा प्रदीप का परिवार इस विवाह से बहुत प्रसन्न है क्योंकि यह विवाह संत रामपाल जी के आदेशों का पालन करते हुए हुआ जिसमें किसी भी प्रकार का दहेज के लेन देन नहीं हुआ और न ही कोई साज वाज के साथ लोक दिखावा किया गया इस तरह के विवाह करके संत रामपाल जी के अनुयायी पूरे देश के दहेज के लालचियों को संदेश देते है।

Top News Headlines Today Hindi-Daily Bulletin

  • भारत चीन के बीच सीमा विवाद के चलते चाइनीज प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करते हुए तनाव का असर देश में अब दिखने लगा है, देश में महंगे होने लगे IT और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादक।
  • राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शादी में हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, शादी में शामिल होने आए कई लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव जिनमें से एक ने गवाई अपनी जान, ऐसे लापरवाही को देखकर जिला कलेक्टर ने जोड़े के परिवार पर लगाया 6 लाख 26 हजार 600 रुपयों का जुर्माना।
  • जम्मू कश्मीर पावर डिपार्टमेंट की वेबसाइट, एंड्राइड एप और डाटा सर्वर पर हुआ साइबर अटैक, ग्राहकों की बिल जमा न होने की शिकायत के बाद मामला आया सामने।
  • दिल्ली सरकार ने राज्य में शुरू किया एक सीरोलॉजिकल सर्वे, शहर में कोरोना का फैलाव जांचने के लिए अब 10 दिन के अंदर होंगे 20 हजार लोगों के रैंडम सैंपलिंग।
  • दिल्ली में टिड्डी दल के संभावित हमले से निपटने के लिए सरकार ने ढोल-नगाड़ों से लेकर हेलीकॉप्टर से छिड़काव तक की बनाई रणनीति।
  • आईआईटी दिल्ली और पुणे की नेशनल केमिकल लैबोरेट्री काम कर रही है कोरोना के home Based टेस्टिंग किट्स पर, अब बहुत ही जल्द पाए जा सकेंगे कोरोना के टेस्ट रिजल्ट्स, इन किट्स की खास बात ये है कि इसका इस्तेमाल लोग स्वयं कर सकेंगे।
  • 1 जुलाई से 27 यूरोपीय देशों में पर्यटन की होगी छूट, covid-19 के प्रोकोप के रहते विशेषकर अमेरिकी पर्यटकों पर इन देशों में प्रवास करने की होगी रोक।
  • दिल्ली में बढ़ी कंटेनमेंट जोन की संख्या, रीडिजाइन के बाद कंटेनमेंट जॉन 280 से बढ़कर हुए 417, इसी के साथ राजधानी में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हुआ 80 हजार के पार।
  • बिहार में दी मॉनसून ने दस्तक, सुबह से ही तेज हवाओं और बारिश ने घेरा राज्य को, बारिश में डूबे पटना के कई इलाके, डिप्टी सीएम सुशील मोदी के मुहल्ले में भी हुआ जल जमाव।
  • बाबा रामदेव की ‘कोरोनिल’ के मेडिसिन ट्रायल में नियमों की अनदेखी के बाद पतंजलि की इस दवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका, राजस्थान में रामदेव कि दवाई की बिक्री पर रोक लगाने की हुई मांग।
  • महाराष्ट्र में 30 जून के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन, अनलॉक 2.0 की तैयारी करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बोले “अभी टला नहीं है खतरा”।
  • कोरोना संकट के चलते तमिल नाडु सरकार के आग्रह पर रेलवे ने 15 जुलाई तक राज्य में चलने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों को किया रद्द, राज्य में प्रतिदिन हजारों की तादाद में कॉरोना मरीज आने पर लिया गया ये बड़ा फैसला।
  • अमेरिका के कैलिफोर्निया में वॉलमार्ट स्टोर पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, हादसे में दो लोगों की हुई मौत और चार लोग हुए घायल, पुलिस ने पलट वार में हमलावर के सीने में मारी गोली।
  • अमेरिका में एक दिन में आए कोरोना के 45,255 रिकॉर्ड तोड़ मामले, करोना की नई लहर में युवा हो रहे है कोरोना के शिकार, देश में एहतियात बरते बिना ही जल्दबाजी में लॉकडाउन में दे दी गई थी छूट।
  • उज़्बेकिस्तान ने टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, अब यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से हुए संक्रमित विदेशियों को उज्बेकिस्तान सरकार देगी 3000 डॉलर।
  • इजरायल के पीएम नेतन्याहू के खिलाफ देश में हो रहा है जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों इजरायलियों ने यरूशलम स्थित उनके निवास के बाहर उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन।
  • चीन से तनाव के बीच कश्मीर में सरकार ने गैस सिलेंडर स्टॉक करने का दिया आदेश, साथ ही स्कूलों को खाली करने का भी जारी किया फरमान। इस भारी संकट के बीच अब युद्ध की आहट भी आने लगी है ।
  • कोरोना के चलते श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को एक अगस्त से खोलने के फैसले को टाला, देश में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2 हजार के पार।
  • पाकिस्तान में फर्जी लाइसेंस वाले 262 पायलट्स के एयरकाफ्ट उड़ाने पर लगी रोक, इनके खिलाफ सरकार द्वारा की जाएगी जांच, दोषी पाए गए तो जाएंगे जेल।
  • श्रीलंका-थाईलैंड समेत 17 देशों से भारतीयों को स्वदेश लाएगा एयर इंडिया का विमान, वंदे भारत मिशन के चौथे चरण के तहत 3 से 15 जुलाई तक 170 विमानों का परिचालन करेगी भारतीय एयरलाइंस।
  • देश में 24 घंटे में किए गए 2.31 लाख लोगों के कोरोना टेस्ट, अब तक कुल 82.27 लाख सैंपल की हुई है जांच, देश में अब तक देखे गए कोरोना के कुल 5.44 लाख केस।

Latest articles

Dhanteras Puja 2026: Know on Dhanteras the Method of Accumulating True Wealth

This Dhanteras know about the guaranteed and easiest way to attain happiness and prosperity in home and work.

ज़रूरतों के भंवर में उम्मीद का आंचल: संत रामपाल जी महाराज के सेवा प्रकल्पों से संवरता जन-जीवन

आज के दौर में जब आम आदमी बुनियादी समस्याओं और विकट परिस्थितियों के सामने...

देवासर की हरि गौशाला में संत रामपाल जी महाराज ने पहुँचाया 500 क्विंटल सूखा चारा, साथ ही ट्रैक्टर और शेड का आश्वासन

​राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गाँव देवासर में गौवंश की सेवा...
spot_img

More like this

Dhanteras Puja 2026: Know on Dhanteras the Method of Accumulating True Wealth

This Dhanteras know about the guaranteed and easiest way to attain happiness and prosperity in home and work.

ज़रूरतों के भंवर में उम्मीद का आंचल: संत रामपाल जी महाराज के सेवा प्रकल्पों से संवरता जन-जीवन

आज के दौर में जब आम आदमी बुनियादी समस्याओं और विकट परिस्थितियों के सामने...