Shobha Yatra [Hindi]: कबीर प्रकट दिवस पर निकाली जा रही हैं सतगुरु शोभायात्राएं, दिया जा रहा है लोगों को निमंत्रण

Published on

spot_img

कबीर परमेश्वर के 626वें प्रकट दिवस के अवसर पर संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा देश भर में सतगुरु शोभायात्राएं (Shobha Yatra in Hindi) निकाली जा रही हैं। जिसके माध्यम से 2, 3 व 4 जून को कबीर प्रकट दिवस पर होने वाले तीन दिवसीय विशाल कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। आइये जानते हैं कि यह शोभायात्रा क्यों निकाली जा रही हैं और इन यात्राओं का उद्देश्य क्या है?

सतगुरु शोभायात्रा या जन चेतना यात्रा क्या है?

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने गाड़ियों, रथ आदि को पुष्पों, फूल मालाओं, बैनर, झंडे आदि आकर्षित सजावट के साथ अपने गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज व पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब की फोटो को आदर के साथ गाड़ियों में विराजमान करके गाँव-गाँव, शहर-शहर रैलियां निकाल रहे हैं। इन रैलियों या यात्राओं को उन्होंने सतगुरु शोभायात्रा तथा जन चेतना यात्रा नाम दिया है।

Shobha Yatra in Hindi: किस उपलक्ष्य में निकाली जा रही सतगुरु शोभायात्रा

Shobha Yatra in Hindi: कबीर साहेब का कलयुग में सहशरीर प्रकाट्य जेष्ठ मास की शुक्ल पूर्णिमा विक्रम संवत 1455, सन 1398 को हुआ था। जोकि यह तिथी इस साल 4 जून को पड़ रही है। इस उपलक्ष्य में कबीर परमात्मा के प्रकट दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भारत समेत नेपाल के 11 सतलोक आश्रमों में होगा। इसी दिवस के अवसर पर भारत के दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र समेत हिंदुस्तान के समस्त राज्यों में आकर्षक, छवियुक्त, अलंकृत, शोभायमान सतगुरु शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। 

Satguru Shobha Yatra Hindi Photos

कहाँ-कहाँ मनाया जाएगा कबीर प्रकट दिवस?

इस वर्ष 2, 3 और 4 जून को समर्थ शक्ति परमेश्वर कबीर जी के 626वें प्रकट दिवस पर विशाल समागम मनाया जा रहा है। जिसमें तीन दिन संत गरीबदास जी महाराज जी की अमृतवाणी का अखंड पाठ किया जायेगा। साथ ही रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह के साथ-साथ निःशुल्क नामदान, देसी घी युक्त निःशुल्क भंडारे का आयोजन किया जायेगा। यह समागम विश्वभर के सभी 11 सतलोक आश्रमों में आयोजित हो रहा है। जिनमें सतलोक आश्रम सिंहपुरा रोहतक (हरियाणा), सतलोक आश्रम भिवानी (हरियाणा), सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (हरियाणा), सतलोक आश्रम मुंडका (दिल्ली), सतलोक आश्रम शामली (उत्तरप्रदेश), सतलोक आश्रम खमाणों (पंजाब), सतलोक आश्रम धुरी, (पंजाब) सतलोक आश्रम बैतूल (मध्य प्रदेश), सतलोक आश्रम इंदौर (मध्यप्रदेश), सतलोक आश्रम सोजत (राजस्थान), सतलोक आश्रम धनुषा (नेपाल) शामिल हैं। साथ ही कबीर परमेश्वर का 626वां प्रकट दिवस भारत ही नहीं नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, मलेशिया, फिजी, स्विजरलैंड और इटली आदि देशों में भी मनाया जाएगा।

Shobha Yatra in Hindi: शोभायात्रा निकालने का उद्देश्य क्या है

शोभायात्रा निकालने का उद्देश्य पूरे विश्व को कबीर साहेब के प्रकट दिवस पर होने वाले विशाल सत्संग समारोह, विशाल भंडारे, तीन दिवसीय अखंड पाठ के लिए सपरिवार आमंत्रित करना हैं। साथ ही इस शोभायात्रा के माध्यम से लोगों में कबीर साहेब के जन्म को लेकर फैली भ्रांति को समाप्त कर कबीर साहेब के प्रकट होने की वास्तविक जानकारी प्रदान करना है तथा परम आदरणीय संत रामपाल जी महाराज के उद्देश्यों से लोगों को परिचित कराना हैं।

संत रामपाल जी महाराज का उद्देश्य

कबीर परमेश्वर के प्रकट दिवस पर जगह-जगह निकाली गईं शोभायात्राओं द्वारा विश्व प्रसिद्ध सबसे बड़े समाज सुधारक संत रामपाल जी महाराज जी के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बताया गया कि संत रामपाल जी महाराज का उद्देश्य हैं –

  • विश्व को सतभक्ति देकर मोक्ष प्रदान करना
  • समाज से पाखंडवाद, अंधविश्वास को खत्म करना
  • युवाओं में नैतिक और आध्यात्मिक जागृति लाना
  • समाज से जाति-पाति, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करना
  • समाज को नशा मुक्त बनाना
  • दहेज रूपी कुप्रथा को समाप्त करना
  • विश्व में शांति व भाईचारा स्थापित करना
  • भ्रष्टाचार को खत्म करना
  • समाज से कुरीतियों व बुराइयों को पूर्णतः समाप्त करना है। 

626वां कबीर साहेब प्रकट दिवस

जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के पावन सानिध्य में कबीर साहिब जी के 626वें प्रकट दिवस के अवसर पर 11 आश्रमों में 2, 3 व 4 जून 2023 को तीन दिवसीय अखण्ड पाठ, विशाल भंडारा, विशाल सत्संग समारोह जैसे कई भव्य कार्यक्रम होंगे। जिसमें सभी को परिवार सहित सादर आमंत्रित किया गया है। वहीं इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप 4 जून 2023 को सुबह 09:15 बजे से साधना TV और पॉपुलर TV पर देख सकते हैं तथा इसे आप निम्न सोशल मीडिया Platform पर भी देख सकते हैं-

  • Facebook page:- Spiritual Leader Saint Rampal Ji Maharaj
  • YouTube:- Sant Rampal Ji Maharaj
  • Twitter:- @SaintRampalJiM

अधिक जानकारी के लिए आप Sant Rampal Ji Maharaj मोबाइल एप्प गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड करें।

Latest articles

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...

सूखे और चारे के संकट के बीच संबल: राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखीं माँगें

राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं (नंगली) और हरियाणा के सोनीपत जिलों से आए गौशाला...

United Nations Day 2026: Theme, History and Celebrations

Last Updated on 17 October 2026 IST: Every year October 24th marks the historic...
spot_img

More like this

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...

सूखे और चारे के संकट के बीच संबल: राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखीं माँगें

राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं (नंगली) और हरियाणा के सोनीपत जिलों से आए गौशाला...