Video | दिव्य धर्म यज्ञ दिवस: बैतूल के सतलोक आश्रम में अध्यात्म पर्व में विशाल प्रदर्शनी

Published on

spot_img

मध्यप्रदेश में हुए तीन दिवसीय विशाल भंडारे में लगी विशाल प्रदर्शनी जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने देखा और अमर वाणी के ज्ञान का रस पान किया। आईए जानते हैं पूरी रिपोर्ट इस वीडियो के माध्यम से मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्थित सतलोक आश्रम में दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के अवसर पर 26 से 28 नवंबर 2023 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 510 वर्ष पूर्व परमेश्वर कबीर जी ने केशव बंजारे के रूप में आकर काशी बनारस में 3 दिनों तक लगातार 18 लाख साधु-संतों को भोजन भंडारा करवाया था। उसी की याद में आयोजित इस भंडारे में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

समागम की खास बात यह रही कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सेवादारों ने सुरक्षा दुरुस्त रखी। पुलिस वाले भी समागम का हिस्सा बने। समागम में आए लोग संत रामपाल जी के भक्तों के सदव्यवहार से बहुत खुश दिखाई दिए।

भंडारे में एक विशाल प्रदर्शनी लगाई गई। कबीर परमेश्वर ने 600 वर्ष पूर्व धरती पर अवतरित होकर 120 वर्ष तक लीला की थी। पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब की लीलाएं जैसे कमल के पुष्प पर प्रकट होना, संत गरीबदास जी को सतज्ञान नाम दीक्षा देना, संत गरीबदास जी को सतलोक दिखाना, गरीबदास जी द्वारा उनके परमात्मा स्वरूप को यथार्थ जान लेना, संत गोपाल दास जी से सम्पूर्ण अमरवाणी को लिखवाना इत्यादि को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया। सभी ग्रंथों को प्रदर्शनी में रखा गया और फ्लेक्स के माध्यम से भी सतज्ञान के कुछ प्रमुख अंश प्रदर्शित किये गए। सेवादारों ने पहली बार आए श्रद्धालुओं को उस प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञान से परिचित कराया गया। दिव्य धर्म यज्ञ दिवस समागम से वापस जाने वाले श्रद्धालुओं को लड्डू जलेबी का प्रसाद और दूर जाने वाले लोगों कों रास्ते के लिए भोजन प्रसाद के पैकेट भी निशुल्क दिये गये।

Latest articles

This Diwali 2026 Know the Almighty God who can Fill our Life with Lights

Diwali Festival is celebrated annually in Kartik Amavasya by Hindu community. Know the correct way of worship of the Supreme God other than the Hindu Trinity

देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौशाला प्रधान, जनप्रतिनिधि और असहाय नागरिक संत रामपाल जी महाराज से मिलने पहुंचे

हरियाणा, राजस्थान और देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौशाला प्रधान,...
spot_img

More like this

This Diwali 2026 Know the Almighty God who can Fill our Life with Lights

Diwali Festival is celebrated annually in Kartik Amavasya by Hindu community. Know the correct way of worship of the Supreme God other than the Hindu Trinity