लाखों लोगों का इंतजार हुआ खत्म अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हुआ Sant RampalJi Maharaj App

Published on

spot_img

Sant RampalJi Maharaj App Download [Hindi]: गागर में सागर वाली कहावत पहले तो सिर्फ सुनी ही थी पर आज चरितार्थ होते हुए भी देखी। यह बात चरितार्थ हुई है  Google Play Store पर उपलब्ध Sant RampalJi Maharaj एप्पलीकेशन पर। आखिर यह कहावत इसी एप्पलीकेशन (Application) पर ही चरितार्थ क्यों हुई है, ऐसा क्या खास है इस एप्पलीकेशन (Application) में? आइये जानते हैं विस्तार से।

Table of Contents

Sant Rampalji Maharaj App: मुख्य बिंदु

  • Sant RampalJi Maharaj App उपलब्ध है अब Google Play Store पर
  • इस एप्पलीकेशन का लाखों लोगों को था बेसब्री से इंतजार
  • सर्व धर्मों के सद्ग्रन्थों का सार है इस एप्पलीकेशन में
  • प्रत्येक वर्ग की सभी समस्याओं का हल है इसमें
  • न्यूज़ व ब्लॉग पाठकों के देश दुनिया की सभी खबरें मिलेंगी 
  • पालक इस एप्पलीकेशन को अपने बच्चों को अवश्य डाऊनलोड करवाएं व खुद भी डाऊनलोड करें 

लाखों लोगों को था इस एप्पलीकेशन का बेसब्री से इंतजार

आज हम आपको एक ऐसे एप्पलीकेशन से अवगत कराने जा रहे हैं जिसका इंतजार हर वर्ग को था और हो भी क्यों न, क्योंकि यह एप्पलीकेशन है ही इतना खास, यह एप्पलीकेशन सिर्फ एक एप्पलीकेशन ही नहीं अपितु ज्ञान का असीमित भंडार है।

आइये जानते हैं इस एप्पलीकेशन में क्या-क्या खास है?

इस एप्पलीकेशन में उपलब्ध सारा डेटा ही उपयोगी है परंतु इस एप्पलीकेशन पर उपलब्ध हर विषय वस्तु की जानकारी देना इतने कम शब्दों में तो सम्भव नहीं होगी इसलिए अब हम एक नजर डालते हैं इस एप्पलीकेशन से सम्बंधित खास-खास पहलूओं पर

साधक समाज के सभी अनसुलझे रहस्यों की सटीक जानकारी FAQ के माध्यम से मिलेगी

इस एप्पलीकेशन पर साधक समाज के हर उस प्रश्न का उत्तर उसे शास्त्रों के आधार पर मिलेगा जिसका उत्तर उसे अभी तक सटीकता से प्राप्त नही हुआ है। भगवान की चाह रखने वालों के लिए आध्यात्मिक जगत में आज भी कई प्रश्न अनसुलझे रहस्य बने हुए हैं इन्हीं सभी रहस्यों की गुत्थी को सुलझाने में यह एप्पलीकेशन आपकी बहुत बड़ी मदद करेगा।

मल्टीमीडिया का भंडार है यह एप्पलीकेशन

एप्पलीकेशन पर संत रामपाल जी महाराज जी के सभी सत्संगों को, श्रोता ऑडियो व वीडियो के माध्यम से आसानी सुन सकते हैं। साथ जिन भी लोगों ने संत रामपाल जी महाराज जी से निःशुल्क नाम दीक्षा प्राप्त की है उन्हें क्या-क्या लाभ हुए हैं वह इंटरव्यू भी लोग देख सकते है।

सर्व धर्मों के सद्ग्रन्थों का अध्ययन करना हुआ आसान

इस एप्पलीकेशन पर सर्व धर्मों के सभी धर्मग्रंथों को साधक समाज की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराया गया है।

संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित सर्व पुस्तकों का पाठन भी कर सकेंगे पाठक

जनकल्याण की भावना से संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा लिखित पुस्तकों को भी इस एप्पलीकेशन पर पाठकों के लिए उपलब्ध कराया गया है ताकि इन पुस्तकों में छिपा अनमोल ज्ञान पाठकों तक आसानी से पहुंच सके।

सभी धर्मगुरुओं की ज्ञान चर्चा भी देख सकेंगे 

जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के साथ सभी धर्मों के धर्मगुरुओं की ज्ञान चर्चा को देखने के लिए अब यूट्यूब पर जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसी एप्पलीकेशन पर आप आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा के सारे एपिसोड देख सकते हैं।

न्यूज़ और ब्लॉग भी पढ़ने को मिलेंगे

देश दुनिया की खबरों के लिए पाठकों को अब यूट्यूब व गूगल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, पाठकों को इसी एप्पलीकेशन पर देश दुनिया की सभी खबरों से अवगत कराया जाएगा।

रक्त की आवश्यकता व रक्तदाता के बीच सेतु का कार्य करेगा यह एप्पलीकेशन

इस एप्पलीकेशन पर यह एक बहुत ही खास बात का ध्यान रखा गया है वह यह है कि अगर किसी को भी रक्त की आवश्यकता होती है तो वह इस Application के माध्यम से सम्पर्क करके मदद ले सकता है यथा समय उसकी मदद की जाएगी साथ ही अगर कोई रक्त देना (रक्तदान) चाहता है तो वह इस app के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकता है आवश्यकता पड़ने पर पंजीकृत व्यक्ति की मदद ली जाएगी।

हर वर्ग के लिए उपयोगी है यह एप्पलीकेशन

आज का युवा मानसिक रूप से पीड़ित है जिस कारण वह कभी कभी घातक कदम भी उठा लेता है, युवा वर्ग की ऐसी कई समस्याओं का हल है इसी एप्पलीकेशन में कि कैसे मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता, कैसे शारिरिक कष्ट दूर होंगे इत्यादि। 

बच्चों के लिए तो अवश्य इस एप्पलीकेशन को डाऊनलोड करवाएं उनके पालक

आज की जो नन्ही पीढ़ी है वह आधुनिकता की चपेट में आकर निर्लज्जता व अश्लीलता की गहरी खाई में जा रही है, इसी खाई से इस नई पीढ़ी को कैसे बचाया जा सकता है कैसे बच्चों के संस्कारों के पतन को रोका जा सकता है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पालकों को अपने बच्चों को इस एप्पलीकेशन को अवश्य डाऊनलोड करवाना चाहिए।

घर बैठे मंगवाएं निःशुल्क पुस्तकें Sant RampalJi Maharaj App Download करके

संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा जनकल्याण के लिए लिखित पवित्र पुस्तकों को इस एप्पलीकेशन के उपयोगकर्ता आसानी से घर बैठे बिना किसी खर्च के मंगवा सकते हैं।

घर में बैठे बैठे नाम निःशुल्क दीक्षा प्राप्त करें

पूर्ण मोक्ष की आशा करने वाले मोमुक्षुओं के लिए यह एप्पलीकेशन बहुत ही उपयोगी है। इस एप्पलीकेशन के माध्यम से अब कोई संत रामपाल जी महाराज जी से घर बैठे निःशुल्क नाम दीक्षा प्राप्त कर सकता है।

इस एप्पलीकेशन को कैसे करें अपने मोबाइल में इंस्टाल

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाएं
  • गूगल प्ले स्टोर पर सर्च ऑप्शन में Sant Rampalji Maharaj टाइप करें
  • अब Sant Rampalji Maharaj App का आइकन आ जायेगा उस पर क्लिक करें, और एप्पलीकेशन को अपने मोबाइल में Install करें।

Sant RampalJi Maharaj App Download: इस लिंक से करें एप्पलीकेशन को डाऊनलोड 

https://play.google.com/store/apps/details?id=org.jagatgururampalji.santrampaljimaharaj इस लिंक के माध्यम से भी मोबाइल उपयोगकर्ता Sant Rampalji Maharaj Application को बड़ी ही आसानी से Download कर सकते हैं।

इस एप्पलीकेशन का महत्व?

सचमुच में यह एप्पलीकेशन बहुत ही उपयोगी है, क्योंकि इस एप्पलीकेशन में संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा पवित्र शास्त्रों का जो सार बताया गया है वह सब उपलब्ध है। एक उदाहरण से समझते हैं इस एप्पलीकेशन की उपयोगिता को।

■ Read in English: Sant RampalJi Maharaj App Launched To Learn All Aspects Of Eternal Truth

जैसे किसी व्यक्ति को संत रामपाल जी महाराज के सत्संग को सुनना है, न्यूज़ या ब्लॉग पढ़ना है, किसी धर्म के धर्मावलम्बी को शास्त्रों के बारे में कुछ जानना है या अन्य कुछ ढूंढना है तो उसे बार-बार गूगल व यूट्यूब के चक्कर लगाने पड़ते थे पर अब इस एप्पलीकेशन के आने के बाद उसे इन सभी समस्याओं का सामना नहीं करना होगा क्योंकि इसी एप्पलीकेशन पर उपयोगकर्ता को यह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराईं गयीं हैं।

पूर्ण संत रामपाल जी महाराज हैं अद्वितीय विचारधारा के संत

ऐसे महान संत, जो परमार्थ के लिए अपना सर्वस्व वार दें, इस धरा पर यदा कदा ही प्रकट होते हैं। हम बात कर रहे हैं तत्वदर्शी सतगुरु रामपाल जी महाराज जी की जिन्होंने साधक समाज को वास्तविक साधना अर्थात शास्त्रानुकूल साधना से परिचित कराया वह भी सभी शास्त्रों से प्रमाण के आधार पर। समाज जब बुराइयों की ओर अग्रसर हो रहा था तब संत रामपाल जी महाराज जी एक आशा की किरण के रूप में आये और समाज के नैतिक पतन को रोका। आज संत रामपाल जी महाराज जी के ज्ञान का बोलबाला पूरी दुनिया में है। संत रामपाल जी महाराज के प्रमाणित अनमोल ज्ञान का लोहा पूरी दुनिया मान चुकी है। 

Latest articles

World Food Day 2026: Right to Food for a Brighter Future

World Food Day was first established in November 1979. The idea was suggested by former Hungarian Minister of Agriculture and Food Dr Pal Romany. Since then, the day has been celebrated by more than 150 countries around the world. It is an initiative by the Food and Agricultural Organisation (FAO) of the United Nations. 

International Day of Rural Women 2026: Understand the Role of Rural Women to Attain Gender Equality

International Day of Rural Women recognizes the significant role and involvement of rural women. Know its theme and history.

​लालासर, चूरू, राजस्थान की भगत हंसाराम जी गौशाला में संत रामपाल जी महाराज द्वारा ऐतिहासिक गौ सेवा का श्रीगणेश

​राजस्थान के चूरू जिले के अंतर्गत आने वाले लालासर गाँव में स्थित भगत हंसाराम...
spot_img

More like this

World Food Day 2026: Right to Food for a Brighter Future

World Food Day was first established in November 1979. The idea was suggested by former Hungarian Minister of Agriculture and Food Dr Pal Romany. Since then, the day has been celebrated by more than 150 countries around the world. It is an initiative by the Food and Agricultural Organisation (FAO) of the United Nations. 

International Day of Rural Women 2026: Understand the Role of Rural Women to Attain Gender Equality

International Day of Rural Women recognizes the significant role and involvement of rural women. Know its theme and history.

​लालासर, चूरू, राजस्थान की भगत हंसाराम जी गौशाला में संत रामपाल जी महाराज द्वारा ऐतिहासिक गौ सेवा का श्रीगणेश

​राजस्थान के चूरू जिले के अंतर्गत आने वाले लालासर गाँव में स्थित भगत हंसाराम...