सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, इस घटना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिया अंजाम? 

Published on

spot_img

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की दीवारों पर हुई गोलीबारी की घटना से पूरा देश चौंक गया है। इस घटना की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने हाथों ली है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यह घटना रविवार की सुबह तड़के 4:50 बजे हुई। जब दो अज्ञात हैलमेट पहने हुए व्यक्तियों ने बाइक से आकर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की दीवार पर गोलियां चलाई। 

गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुए 3 राउंडींग फायरिंग में हमलावरों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई। जिसमें हैलमेट पहने हुए दो अज्ञात व्यक्ति एक बाइक से आते हैं और सलमान खान के घर की दीवार पर अंधाधुंध गोलीबारी करके भाग जाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे प्रसिद्धि प्राप्त हस्ती जिनके पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद इस तरह की घटना घट सकती है तो इस देश आम जनता कैसे सुरक्षित रहे? 

सलमान खान के सुरक्षा प्रोटोकॉल में विभिन्न प्रकार की सुरक्षा के तरीके शामिल हैं, जैसे :

1. निजी सुरक्षा गार्ड: उनके पास एक विशेष टीम होती है जो उनके आसपास की सुरक्षा को सुनिश्चित करती है।

2. सीसीटीवी कैमरे: उनके निवास स्थान और कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरों की एक व्यापक नेटवर्क होती है।

3. पुलिस सुरक्षा: उनके घर के बाहर और जहां भी वे जाते हैं, पुलिस की तैनात रहती है।

4. वाहन सुरक्षा: उनके लिए बुलेटप्रूफ कार की व्यवस्था रहती है और उनके यात्रा मार्ग की हमेशा पहले जांच की जाती है।

5. इवेंट सुरक्षा: सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी उनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रकार की व्यवस्था रहती है। 

6. साइबर सुरक्षा: उनके प्रत्येक सोशल मीडिया अकाउंट को विशेष सुरक्षा के तहत हैंडल किया जाता है।

 उनके घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद, उनकी सुरक्षा को और भी अधिक मजबूत किया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान (Salman Khan) से बात की और उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं देगी। घटना को अंजाम देने वालों पर सख्ती से कार्यवाई की जाएगी।

पुलिस ने इस घटना पर कार्रवाई तेज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों की बाइक ज़ब्त हुई है और पुलिस ने तीन संदिग्धों को अपनी हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि इन्हीं तीन व्यक्तियों के सहयोग से ही शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

■ यह भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala Murder News | चलती गाड़ी में 30 गोलियों की फायरिंग से दिनदहाड़े हुई मूसेवाला की हत्या!

आशंका जताई जा रही है कि ये घटना उनके पिछले कानूनी मामलों से जुड़ा हुआ है। विशेष रूप से, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को धमकियां दी थीं, जो काले हिरण के शिकार मामले में सलमान की संलिप्तता से नाराज थे। चूँकि बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है और लॉरेंस बिश्नोई जो कि एक कुख्यात गैंगस्टर हैं, उन्हें अपने समुदाय में पवित्र माने जाने वाले पशु का शिकार करना पसंद नहीं आया और इसीलिए उन्होंने सलमान खान से इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की धमकी भी दी थी। 

इसके अलावा, धमकियों के पीछे अन्य अज्ञात कारण भी हो सकते हैं, जिनकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

जब तक पूरे मानव समाज में सच्चे अध्यात्म ज्ञान की कमी रहेगी तब तक समाज में फैली बुराईयों से निजात पाना असंभव ही है। क्योंकि आध्यात्मिक ज्ञान के अभाव में ही मानव भले-बुरे को ना पहचान कर बुराईयों में लिप्त होते जाता है। वर्तमान में अगर कहीं पर सच्चा आध्यात्मिक ज्ञान है तो वह केवल जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के पास है। क्योंकि संत रामपाल जी महाराज सभी धर्मों के पवित्र सदग्रंथो से प्रमाणित ज्ञान दे रहे हैं। जिससे भगत समाज में जाति धर्म के भेदभाव, दुराचार, भ्रष्टाचार और भी अनेकों बुराईयों में कमी देखने को मिल रही है। संत रामपाल जी महाराज के ज्ञान से प्रेरित होकर आज अनेकों लोग जो कभी चोर, डाकू, शराबी, मांसाहारी, और व्यभिचारी हुआ करते थे, आज सभ्य इंसान की तरह जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 

अतः यह निश्चय ही कहा जा सकता है कि जिस दिन संत रामपाल जी महाराज का ज्ञान पूरा मानव समाज अपना लेगा, उस दिन देश ही क्या पूरे विश्व में शांति का माहौल बन जाएगा। संत रामपाल जी महाराज जी से नामदीक्षा लेने के बाद उनका कोई भी अनुयायी किसी भी प्रकार की कोई बुराई न तो करता है और न ही उन बुराई को करने वालों को सहयोग देता है। एकाएक संत रामपाल जी महाराज जी के प्रयत्नों से समाज से हर प्रकार की कुरीतियों तथा बुराइयों को जड़मूल से समाप्त करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। वे अपने आप में एक मिसाल कायम कर रहे है। संत रामपाल जी महाराज के समाज सुधारक कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए आज ही डाउनलोड करें “Sant Rampal Ji Maharaj App” गूगल प्लेस्टोर से।

Connect With Us on the Following Social Media Platforms

WhatsApp ChannelFollow
Telegram Follow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow

Latest articles

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...

सूखे और चारे के संकट के बीच संबल: राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखीं माँगें

राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं (नंगली) और हरियाणा के सोनीपत जिलों से आए गौशाला...

United Nations Day 2026: Theme, History and Celebrations

Last Updated on 17 October 2026 IST: Every year October 24th marks the historic...
spot_img

More like this

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...

सूखे और चारे के संकट के बीच संबल: राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखीं माँगें

राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं (नंगली) और हरियाणा के सोनीपत जिलों से आए गौशाला...