New Year Video [2024] | नए साल में नई शुरुआत कर मानव जीवन के मूल उद्देश्य को प्राप्त करें | SA News

Published on

spot_img

New Year Video [2024] | साल 2023 अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और सभी उत्साहित हैं नववर्ष 2024 का स्वागत करने के लिए। एक नई शुरुआत की आशा लेकर यह समय हर किसी को उत्साहित करता है। इस अवसर पर वीडियो के माध्यम से हम आपको बतायेंगे कि नववर्ष के साथ हमें कैसे अपने जीवन के मूल उद्देश्य को भी ध्यान में रखना चाहिए।

जिस प्रकार आज का दिन समाप्त होने के पश्चात नया दिन यानी कल आता है और एक महीना समाप्त होने के पश्चात अगला महीना आता है। ठीक इसी प्रकार निर्धारित 12 महीनों की समाप्ति के पश्चात एक वर्ष समाप्त होता है और उसके बाद नया वर्ष शुरू होता है। बड़ी ही दिक्कतों, परेशानियों, बीमारियों, संघर्षों और थोड़ी सी खुशी और ढेर सारे ग़मों को झेलने के बाद आखिर 2023 भी समाप्त हो ही गया परंतु नववर्ष 2024 सुकून भरा होगा या चुनौतियों भरा यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।

New Year Video [2024] | नए साल का यह अवसर हमें जीवन के वास्तविक महत्व को समझने का मौका देता है। हमारे धर्म शास्त्र बताते हैं कि मनुष्य जीवन का मूल उद्देश्य भक्ति करके भगवान को पाना है अर्थात जन्म मृत्यु से मुक्ति पाना है, पूर्ण मोक्ष प्राप्त करना है। मनुष्य जीवन पाने वाला व्यक्ति तत्वदर्शी संत से नामदीक्षा लेकर व उसकी भक्ति करके मोक्ष को पा सकता है। वहीं कबीर साहेब जी मानव जीवन की कीमत बताते हुए कहते हैं:

मानुष जनम दुर्लभ है, ये मिले ना बारंबार।
जैसे तरुवर से पत्ता टूट गिरे, बहुर ना लगता डार।।

अर्थात जिस प्रकार एक पेड़ से पत्ता टूट कर नीचे गिर जाता है और वह पुन: उस पेड़ पर ज्यों का त्यों नहीं लग सकता, ठीक इसी प्रकार यह मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है यह बड़ी मुश्किल से 84 लाख प्रकार की योनियां भोगने के बाद मिलता है। यदि यह एक बार छूट गया तो फिर हाथ नहीं आएगा।

इसलिए हमें मानव जीवन के मूल उद्देश्य की प्राप्ति के लिए नए साल में नई शुरुआत करनी चाहिए, तत्वदर्शी संत की तलाश करनी चाहिए जिनकी बताई भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति होती है और जन्म मृत्यु से सदा के लिए मुक्ति मिलती है। देखिये वीडियो……

HappyNewYear #HappyNewYear2024 #NewYear #NewYear2024 #नववर्ष #SANews #SANewsChannel #HindiNewsVideo #HindiNews #LatestNews

Latest articles

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने संत रामपाल जी महाराज के जनसेवा कार्यों की सराहना की

हरिद्वार, उत्तराखंड से पूर्व विधायक एवं मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन संत रामपाल जी...

पानी की समस्या से लेकर गरीब परिवारों की मदद तक, सबसे बड़े दानवीर संत रामपाल जी महाराज की जनसेवा के सामने हुए नतमस्तक

संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने...

अध्यात्म, इंसानियत और सेवा की मिसाल बने संत रामपाल जी महाराज

आज के इस मतलबी दौर में, जहाँ हर कोई सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए...

संत रामपाल जी महाराज से मिले पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के प्रतिनिधि: गौ सेवा और सामाजिक कार्यों की हुई सराहना

संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में चलाए जा रहे सामाजिक, आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी...
spot_img

More like this