Lockdown 5.0 Hindi Guidelines: Covid-19 Lockdown Guidelines News

Published on

spot_img

Lockdown 5.0 Guidelines in Hindi: आइए जाने क्या है unlock 1. पिछले कुछ महीनों से लॉकडाउन लगाए जाने के बावजूद कोरोनावायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अभी हम लॉकडाउन 4.0 में रह रहे है जो समाप्त होने वाला है। सरकार नियंत्रण वाले क्षेत्र (Containment Zone) में एक महीने के लिए लॉकडाउन बढ़ा रही है। जरूरी है कि सरकार नियंत्रण वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन बढ़ाए क्योंकि देश में कोरोना के मामले रुके नहीं हैं । नियंत्रण क्षेत्रों को छोड़कर चरणबद्ध लॉकडाउन खोलने की घोषणा, लॉकडाउन री-ओपनिंग (अनलॉक 1) दिशानिर्देश जारी

मुख्य बिंदु

  • कोई लॉकडाउन 5.0 नहीं, तीन फेज में अनलॉक 1 शुरू
  • केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की जगह ‘अनलॉक’ 1 (unlock 1) गाइडलाइन्स जारी कीं ।
  • संक्रमित क्षेत्रों के बाहर चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खुलने की तैयारी।
  • संक्रमित क्षेत्र रहेंगे लॉकडाउन में।
  • रात 9 से 5 जारी रहेगा कर्फ्यू।
  • ज्यादातर फैंसले राज्यों के पास
  • धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, होटल और मॉल सेवाएं प्रारम्भ हो सकेंगी।
  • unlock 1 के दूसरे चरण में स्कूल कॉलेज खुल सकते हैं, फैसला राज्य सरकारों पर।

Lockdown 5.0 Hindi Guidelines-लॉकडाउन री-ओपनिंग (अनलॉक 1)

कोरोनावायरस के चलते देश 22 मार्च से लॉकडाउन में था। स्थिति से निपटने के लिए लॉकडाउन 4 को 31 मई के लिए बढ़ाया गया था। अनलॉक 1 फेज 1 का क्रियान्वयन 8 जून से प्रारंभ किया जाएगा। लॉकडाउन की जगह केंद्र ने शनिवार, unlock 1 guidelines जारी कर दी हैं जिसमे रियायतें दी गईं हैं।

Lockdown 5.0 Hindi Guidelines-Unlock 1 के तीन फेज (चरण) होंगे

Unlock 1 फेज 1

■ 8 जून के पश्चात निम्न स्थान खुलेंगे-

  1. धार्मिक स्थल (मंदिर, चर्च, मस्जिद)
  2. शॉपिंग मॉल
  3. होटल, रेस्टोरेंट व आतिथ्य सेवाएं (हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी सेवाएँ)
  4. इन सभी सेवाओं के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी करेगा, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का सही पालन हो सके।

■ Lockdown 5.0 Guidelines in Hindi: Unlock 1 फेज 2

  • स्कूल कालेज व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के खुलने का निर्णय राज्य सरकारों पर है। मुमकिन है कि ये विचार विमर्श के पश्चात खुल सकेंगे।
  • शिक्षण संस्थानों के खुलने के लिए स्थानीय सरकारें अभिभावकों और संस्थानों से सीधे बात करके निर्णय ले सकती हैं।
  • फैसला जुलाई से प्रभाव में आ सकता है। इसके लिए भी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करेगी।

■ Lockdown 5.0 Hindi Guidelines-Unlock 1 फेज 3

  • अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा, मेट्रो रेल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन स्थान, धार्मिक व सांस्कृतिक समारोहों के आयोजन।
  • सिनेमा, बार, ऑडिटोरियम आदि।
  • सामाजिक राजनैतिक और खेल कूद अकादमी वाले स्थान खुल सकेंगे।

संक्रमित क्षेत्रों में सख्ती रहेगी बरकरार

पूरे देश में लॉकडाउन धीरे धीरे खुलने की प्रकिया में है। वहीं संक्रमित क्षेत्रों में सख्ती बकायदा जारी रहेगी। इमरजेंसी और मेडिकल सेवाओं को छोड़कर, लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। जिला अधिकारी संक्रमित ज़ोन तय करेंगे। कांटेक्ट ट्रेसिंग की जायेगी और घर-घर जाकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Lockdown 5.0 Hindi Guidelines-Unlock 1: बफर ज़ोन का निर्धारण होगा

राज्य सरकारें नियंत्रण क्षेत्रों या कंटेन्मेंट ज़ोन के बाहर बफर जोन निर्धारित कर पाएंगी। बफर ज़ोन वे इलाके हैं जहां संक्रमण अधिक तेजी से फैलने की संभावना है। बफर जोन में भी कुछ प्रतिबंध जारी रहेंगे। परिस्थितियों के अनुसार राज्य या केंद्र सरकार किसी भी गतिविधि पर प्रतिबंध लगा सकेंगी।

Unlock 1: राज्यों के बीच परिवहन शुरू

गृह मंत्रालय के अनुसार अंतरराज्यीय परिवहन शुरू किया जा सकता है। राज्यों के बीच बसें, टैक्सी व अन्य परिवहन आदि के संचालन की अनुमति है। कुछ विशेष परिस्थितियों में राज्य सरकारें पहले से जनता को जागरूक करते हुए ठोस कारण बताते हुए इसे रोक सकती हैं। कुल मिलाकर केंद्र से हरी झंडी मिल चुकी है अब फैसला काफी हद तक राज्य सरकारों के पास है।

मध्यप्रदेश सरकार ने की 15 जून तक लॉकडाउन की घोषणा

म.प्र. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार स्थिति देखते हुए लॉकडाउन को पूरी तरह नहीं खोला जा सकता अतः लॉकडाउन की अवधि 15 जून तक बढ़ा दी गई। हालांकि इसे लेकर हाल में कोई गाइडलाइन नहीं बताई हैं।

तमिलनाडु सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. प्लानीस्वामी के अनुसार धार्मिक स्थलों, मेट्रो रेल, अंतरराज्यीय बस परिवहन पर प्रतिबंध यथावत रहेगा। हालांकि थोड़ी बहुत रियायतें जैसे सार्वजनिक परिवहन आदि बहाल की जाएंगी।

■ Read in English: Coronavirus Lockdown News Updates-Covid-19 Lockdown 5.0 Guidelines

तमिलनाडु उन राज्यों में से है जहां कोरोना संक्रमण अधिक पाया गया है। इसे देखते हुए लॉक डाउन की अवधि वहां 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

बंगाल रहेगा लॉकडाउन में 15 जून तक

बंगाल में भी स्थिति देखते हुए लॉकडाउन की अवधि 15 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। बंगाल में केंद्र की गाइडलाइन्स के अनुसार होटल रेस्तरां और शॉपिंग मॉल खुलेंगे और जूट मिल 1 जून से कर्मचारियों के साथ खुलना प्रारंभ हो जाएगी।

एक नज़र तिथियों पर: लॉकडाउन कब से कब तक रहा.

  • लॉकडाउन 1.0: 25 मार्च 2020 – 14 अप्रैल 2020 (21 दिन)
  • लॉकडाउन 2.0: 15 अप्रैल 2020 – 3 मई 2020 (19 दिन)
  • लॉकडाउन 3.0 : 4 मई 2020 – 17 मई 2020 (14 दिन)
  • लॉकडाउन 4.0: 18 मई 2020 – 31 मई 2020 (14 दिन)
  • अनलॉक 1: 1 जून 2020 – 30 जून 2020 (30 दिन)

Latest articles

National Education Day 2026: Know About the History and Importance of National Education Day

Last Updated on 6 November 2026 | National Education Day is observed every year...

Bhai Dooj 2026 [Hindi]: भाई दूज पर जानिए भाई की रक्षा कौन कर सकता है?

भाई दूज (Bhai Dooj) एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को हर वर्ग के लोग बहुत आस्था से मनाते हैं और यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है।

World Science Day For Peace And Development 2026:In a World Created by God, Is Science Truly Manmade?

This World Science Day for Peace and Development, learn about the scientist who knows about all the mysteries of the observable and unobservable multiverse we're living in.

बेजुबानों की पुकार और इंसानियत का संत रामपाल जी महाराज का सच्चा दरबार

आज के इस दौर में, जहाँ इंसान अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना उलझ...
spot_img

More like this

National Education Day 2026: Know About the History and Importance of National Education Day

Last Updated on 6 November 2026 | National Education Day is observed every year...

Bhai Dooj 2026 [Hindi]: भाई दूज पर जानिए भाई की रक्षा कौन कर सकता है?

भाई दूज (Bhai Dooj) एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को हर वर्ग के लोग बहुत आस्था से मनाते हैं और यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है।

World Science Day For Peace And Development 2026:In a World Created by God, Is Science Truly Manmade?

This World Science Day for Peace and Development, learn about the scientist who knows about all the mysteries of the observable and unobservable multiverse we're living in.