Latest Hindi News Updates-SA News

Published on

spot_img

दर्शको नमस्कार SA News Channel की Daily Hindi Bulletin में आप का स्वागत है. आज हम आपको देश व विदेश की Latest Hindi News Updates के बारे में जानकरी देंगे.

कोरोना से राहत की अभी कोई भी उम्मीद नहीं: WHO

Latest Hindi News Updates: टेडरॉस अधनॉम ने कहा कि 24 घंटे में कोरोना के 1,36,000 नए मामले सामने आए हैं. सिर्फ अमेरिका और दक्षिण एशिया में कोरोना के 75% मामले सामने आए हैं. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना से राहत की अभी कोई भी उम्मीद दिखाई नहीं देती, दुनियाभर में शीघ्रता से बढ़ते केस से बिगड़ रहे है हालात।

Credit: AAJ Tak

उत्तरप्रदेश में सम्पन्न हुआ अंतरजातीय दहेज रहित विवाह

संत रामपाल जी महाराज की ऐसी अद्भुत शिक्षा जिसको लोग ग्रहण करके मानवता की मिशाल पेश कर रहे हैं, जाति भेदभाव का सिलसिला हजारों सालों से चला आ रहा है लेकिन अब संत रामपाल जी के समर्थक इस भेदभाव वाली दीवार को तोड़ रहे है. उत्तरप्रदेश के जिला अमरोहा में एक अद्भुत और अनोखा अंतरजातीय दहेज रहित विवाह हुआ। दोनों परिवार वालों ने बताया कि हम संत रामपाल जी के शिष्य है और हम केवल मानव धर्म को मानते हैं।

dowry free marriage in india

Latest Hindi News Updates-Daily Hindi Bulletin

  • मक्का के समर्थन मूल्य के लिए मध्यप्रदेश में किसानों ने शुरू किया ऑनलाइन डिजिटल सत्याग्रह, नाराज होकर किसान बोले पहले तो रेट अच्छे थे लेकिन अब बिकेंगे मिट्टी के मोल।
  • मध्यप्रदेश सरकार ने हथियार रखने के शौकीनों से कहा कि अब वह नहीं रख सकते दो से अधिक हथियारों के लाइसेंस, शस्त्र लाइसेंसधारियों की जानकारी अब कि जाएगी पोर्टल पर सार्वजनिक, अब सरकार की शर्तों को न मानने पर लाइसेंस को किया जाएगा निरस्त।
  • अम्फान’ तूफान के दौरान बंगाल में तैनात ओडिशा के 50 NDRF जवान टेस्ट करने पर पाए गए कोरोना संक्रमित।
  • सुप्रीम कोर्ट ने ज्यादा से ज्यादा श्रमिको ट्रेनों को चलने का दिया आदेश, कहा प्रवासी मजदूरों को 24 घंटे में मिल जानी चाहिए ट्रेन में जगह साथ ही कहा जो श्रमिक अपने घर जाना चाहते है उन्हें 15 दिन के अंदर श्रमिक ट्रेनों से भेजे वापिस।
  • हिसार को रेलवे से मिला बड़ा तोहफा, अब होगा रेल का विस्तार, आगरा, मथुरा, भोपाल समेत कई बड़े स्‍टेशनों तक मिलेगी सीधी ट्रेन।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की Covid-19 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने से सभी मंत्रियों , परिवार, वैलविशरस ने ली राहत की सांस।
  • राजस्थान में जुलाई में होंगी विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष के छात्रों कि परीक्षाएं, अब कॉलेजों में 16 जून से ऑनलाइन क्लासेज होंगी शुरू, अलगे सत्र की छुट्टियों में भी होगी बड़ी कटौती।
  • मुंबई में बीएमसी के सीनियर अफसर की कोरोना से हुई मौत वहीं ठाणे के निगम पार्षद ने भी कोरोना से तोड़ा अपना दम।
  • ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता गुलाम हुसैन इस्माइली ने कि एक बड़ी घोषणा, अदालत ने अमेरिका के लिए जनरल कासिम सुलेमानी की जासूसी करने के आरोपी महमूद मौसवी मज्द को मौत की सजा करार दी।
  • आजमगढ़ दूल्हा हत्याकांड केस में मुख्य आरोपी मुलायम सोनकर ने कोर्ट में किया सरेंडर, सरकार के आरोपी मुलायम सोनकर के खिलाफ 50 हज़ार का इनाम घोषित करने के बाद 4 महीने तक आरोपी रहा था फरार।
  • अमरीका में अश्वेत के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन के दौरान छड़ी ले जाने पर एक 8 वर्षीय लड़के को पुलिस ने लगाई हथकड़ी।
  • उत्तर प्रदेश में स्थित अंबेडकरनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसपी गौतम की 54 साल की उम्र में कोरोना से हुई मौत, कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद 3 दिन से थे लखनऊ के PGI अस्पताल में भर्ती।
  • असम के तिनसुकिया जिले में बघजान स्थित ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस के कुएं में लगी आग, घटना में ऑयल फील्ड के आसपास के कम से कम 30 मकान जल गए, करीब 2 किमी दूर से दिख रहीं थीं आग की लपटें, एनडीआरएफ की टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास से 1610 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर हटा दिया गया।
  • अमेरिकी के नॉर्थ कैरोलिना में पुलिस ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर अश्वेत लोगों के पैर धोकर दिया संदेश, कहा “इंसानियत से बड़ी कोई नस्ल नहीं”।
  • लिपुलेख मुद्दे पर नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर नेपाल के विदेश मंत्री ने विवाद के लिए दोनों देशों की बातचीत से इसे निपटाने पर बल दिया।
  • थाईलैंड में खाने की तलाश में खेत की फेंसिंग पर चढ़ा एक हाथी, तार से करंट लगने पर हुई मासूम की मौत।
  • यूपी में बायोमीट्रिक वेरीफिकेशन के बगैर होगा आयुष्मान से कोरोना मरीजों का इलाज। आयुष्मान योजना के गोल्डेन कार्डधारक कोरोना पॉजिटिव मरीज सरकारी और कुछ तय प्राइवेट अस्पतालों में योजना के तहत करवा सकेंगे अपना इलाज।
  • दिल्ली सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अब दिल्ली के स्कूलों में 3 महीने के लिए कोई फीस नहीं, पेरेंट्स को देनी होगी सिर्फ 1 महीने की Tuition Fee
  • तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 35000 के करीब, राज्य में अब तक 300 से अधिक लोगों ने करोना से गवाई अपनी जान।
  • AIIMS डायरेक्टर ने जताई शंका, कहा दिल्ली-मुंबई में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो गए है शुरू।
  • कोरोना से जंग के खिलाफ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में 15 राज्यों के 50 से भी ज्यादा जिलों और निगमों में किए केंद्रीय दल तैनात, कोरोना से पनप रही चुनौतियों का सामना करने में जरूरतमंदो की मदद करेंगे ये दल।

Latest articles

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...

सूखे और चारे के संकट के बीच संबल: राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखीं माँगें

राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं (नंगली) और हरियाणा के सोनीपत जिलों से आए गौशाला...

United Nations Day 2026: Theme, History and Celebrations

Last Updated on 17 October 2026 IST: Every year October 24th marks the historic...
spot_img

More like this

Sharad Purnima 2026, Date, Vrat Katha: जानिए शरद पूर्णिमा से जुड़े खास तथ्य

Last Updated on 18 October 2026 IST: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा व रास...

संत रामपाल जी महाराज से मिले देश-विदेश के सामाजिक प्रतिनिधि और ग्रामीण शिष्टमंडल

हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदेश से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों, गौशाला समितियों, जनप्रतिनिधियों...

सूखे और चारे के संकट के बीच संबल: राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखीं माँगें

राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं (नंगली) और हरियाणा के सोनीपत जिलों से आए गौशाला...