कबीर प्रकट दिवस: सतलोक आश्रम इंदौर में मनाया जा रहा है 627वां कबीर प्रकट दिवस आज है समापन

Published on

spot_img

इस वर्ष सतलोक आश्रम इंदौर में कबीर साहेब जी का 627वां प्रकट दिवस मनाया जा रहा है। कबीर साहेब जी के प्रकट दिवस के पवित्र उपलक्ष्य में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में उज्जैन-इंदौर हाईवे पर स्थित सतलोक आश्रम किठौदा, इंदौर में 20,21 और 22 जून 2024 को भव्य समागम का आयोजन किया जा रहा है। समागम में 3 दिवसीय खुले भंडारे के साथ अन्य आयोजन भी किए जा रहे है। आइए जानते है क्या है इस वर्ष कबीर साहेब प्रकट दिवस पर क्या है खास आयोजन। 

  • उपलक्ष्य: कबीर साहेब प्रकट दिवस 2024  
  • आयोजन स्थल: सतलोक आश्रम किठौदा, इंदौर (म.प्र.)
  • आयोजन दिवस: 20,21 और 22 जून 2024
  • संत गरीबदास जी महाराज जी की अमरवाणी का अखंड पाठ
  • 3 दिवसीय खुला भंडारा
  • दहेज मुक्त विवाह (रमैनी)
  • रक्तदान शिविर
  • आध्यात्मिक प्रदर्शनी
  • निःशुल्क नामदीक्षा

तत्वज्ञान देने के उद्देश्य से परमेश्वर कबीर साहेब जी हर युग में इस धरातल पर अवतरित होते है। इसी लीला के अंतर्गत कबीर साहेब जी के कलयुग में अवतरण की लीला है। आज से लगभग 600 वर्ष पूर्व कबीर साहेब जी काशी के लहरतारा तालाब पर कमल के फूल पर शिशु रूप धारण करके प्रकट हुए थे। वहां से उन्हें एक जुलाहा दंपत्ति, नीरू और नीमा, अपने घर ले गए थे। जहा पर कबीर साहेब जी की परवरिश की लीला हुई। कलयुग में कबीर साहेब जी के प्रकट होने के इस विशेष दिन को ही कबीर साहेब प्रकट दिवस कहा जाता है। 

“प्रकट दिवस” से तात्पर्य है, कबीर साहेब जी के प्राकट्य का। ऐसा इसीलिए है क्योंकि कबीर साहेब जी स्वयं पूर्ण परमात्मा है, जिनका कभी भी जन्म नहीं होता और न ही उनकी कभी मृत्यु होती है। नीरू – नीमा के घर पर जुलाहे के रूप में रहकर कबीर साहेब जी ने 120 वर्ष तक लीला की और उसके पश्चात कबीर साहेब जी सशरीर सतलोक गए। 

कबीर साहेब जी का प्रकट दिवस हर साल ज्येष्ठ महीने की पूर्णमासी को मनाया जाता है। पिछले वर्ष यह तिथि 4 जून 2023 के दिन थी, यही कारण है कि पिछले वर्ष कबीर प्रकट दिवस 4 जून 2023 को मनाया गया था। यही कारण है कि इस वर्ष  22 जून 2024 को कबीर साहेब जी का 627वाँ प्रकट दिवस मनाया जा रहा हैं।

कबीर प्रकट दिवस पर हर वर्ष, संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में नेपाल के सतलोक आश्रम धनुषा के साथ भारत के सभी 10 सतलोक आश्रमों में, आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज जी की अमरवाणी के तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। साथ ही तीन दिवसीय खुले भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें सारे विश्व के लोग आमंत्रित किया जाता है। इस पावन समागम में अनेक कार्यक्रम जैसे दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर, आध्यात्मिक प्रदर्शनी के साथ निःशुल्क नामदीक्षा का आयोजन किया जाता है।  

सतलोक आश्रम किठौदा, इंदौर में इस वर्ष भी विशेष आयोजन किए जा रहे है। आइए जानते है क्या है इन आयोजनों की विशेषता और महत्व:

तीन दिवसीय अखंड पाठ: 

सतलोक आश्रम इंदौर में संत गरीबदास जी महाराज जी द्वारा रचित “अमरग्रंथ साहेब” की वाणी का पाठ किया जायेगा। जो की तीन दिन 20,21 और 22 जून को लगातार बिना किसी विराम के किया जायेगा। संत गरीबदास जी द्वारा रचित “अमरग्रंथ साहेब” परमात्मा द्वारा प्रदत्त सत्ज्ञान से परिपूर्ण ग्रंथ है। जिसकी वाणी का पाठ करने से श्रोताओं के पाप स्वतःही नष्ट हो जाते है। 

खुला भंडारा:

समागम में तीन दिन का खुला भंडारा भी किया जायेगा। जिसमें आश्रम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को चौबीस घंटे निःशुल्क शुद्ध देसी घी का भंडारा करा जायेगा। साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। 

दहेज मुक्त विवाह (रमैनी): 

समागम में गुरुवाणी के आधार पर अनेकों विवाहयोग्य जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह भी किया जायेगा। जिसमें अनेक जोड़े अपने गुरुदेव के सानिध्य में असुरनिकंदन रमैनी के दौरान मात्र 16 मिनट में 33 कोटि देवताओं को साक्षी मानकर विवाह के बंधन में बंधेंगे। 

रक्तदान शिविर:

तीन दिवसीय समागम में संत रामपाल जी महाराज जी के अनेक अनुयाई अपने गुरुदेव की परमार्थी शिक्षाओं पर चलकर रक्तदान करेंगे। जिससे अनेक बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को रक्त प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी जान बचाई जा सके।  

आध्यात्मिक प्रदर्शनी

आश्रम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसमें सभी धर्मों के पवित्र सतग्रंथ और परमात्मा प्राप्त संतों व महापुरुषों की जीवनी व परमात्मा के सतज्ञान का प्रचार किया जाएगा। जिससे आश्रम इन आने वाले सभी लोग आध्यात्मिक अनुभूति कर सकेंगे। 

निःशुल्क नामदीक्षा 

सतलोक आश्रम इंदौर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क नाम दीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे सभी श्रद्धालुगण संत रामपाल जी महाराज जी से निःशुल्क  नाम दीक्षा प्राप्त कर सकेंगे। संत जी द्वारा दी गई सतभक्ति से सभी बुराई, व्यसन ता त्यागकर संत जी द्वारा प्रदान की गई सारभक्ति से मोक्ष प्राप्ति कर सकेंगे।   

प्रश्न: इस वर्ष कबीर प्रकट दिवस कब मनाया जायेगा?

उत्तर: इस वर्ष 22 जून 2024 को कबीर प्रकट दिवस मनाया जायेगा। 

प्रश्न: प्रतिवर्ष कबीर प्रकट दिवस कब मनाया जाता है? 

उत्तर: प्रतिवर्ष कबीर प्रकट दिवस ज्येष्ठ मास की पूर्णमासी को मनाया जाता है। 

प्रश्न: कबीर प्रकट दिवस पर क्या होता है?

उत्तर:कबीर प्रकट दिवस पर हर वर्ष, संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में नेपाल के सतलोक आश्रम धनुषा के साथ भारत के सभी 10 सतलोक आश्रमों में, आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज जी की अमरवाणी के तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है।

प्रश्न: कबीर प्रकट दिवस पर अन्य क्या आयोजन किए जाते है?

उत्तर: कबीर प्रकट दिवस पर तीन दिवसीय खुले भंडारे के साथ, दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर, आध्यात्मिक प्रदर्शनी के साथ निःशुल्क नामदीक्षा का आयोजन किया जाता है।

प्रश्न: वर्तमान में सच्चा कबीर पंथी संत कोन है?

उत्तर:वर्तमान में सच्चा कबीर पंथी संत रामपाल जी महाराज जी है।

प्रश्न: सतलोक आश्रम इंदौर में कबीर प्रकट दिवस कब मनाया जायेगा?

उत्तर: सतलोक आश्रम इंदौर में कबीर प्रकट दिवस समारोह का आयोजन 20,21 और 22 जून 2024 को किया जायेगा।

प्रश्न: आध्यात्मिक प्रदर्शनी क्या है?

उत्तर: आध्यात्मिक प्रदर्शनी में सभी धर्मों के पवित्र सतग्रंथ और परमात्मा प्राप्त संतों व महापुरुषों की जीवनी व परमात्मा के सतज्ञान का प्रचार किया जाता है। 

प्रश्न: रमैनी क्या है? 

उत्तर: संत रामपाल जी महाराज जी के अनुयाई अपने गुरुदेव के सानिध्य में असुरनिकंदन रमैनी के दौरान मात्र 16 मिनट में 33 कोटि देवताओं को साक्षी मानकर दहेजमुक्त विवाह करते है। इस प्रकार के विवाह को रमैनी कहते है।

Latest articles

संत रामपाल जी महाराज ने किसान मज़दूर बचाओ अभियान चरण 2 के तहत झज्जर के गांव सिलानी में बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाई

हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के अंतर्गत आने वाले गांव सिलानी (जिसे सिलानी जालिम...

Muharram 2026: Can Celebrating Muharram Really Free Us From Our Sins?

Last Updated on 23 June 2026 IST | Muharram 2026: Muharram is one of...

मुहर्रम (Muharram 2026) पर जाने अल्लाह से रूबरू होने की सही विधि क्या है?

Last Updated on 20 June 2026 IST | माह-ए-मोहर्रम, (Muharram Date 2026 India in...
spot_img

More like this

संत रामपाल जी महाराज ने किसान मज़दूर बचाओ अभियान चरण 2 के तहत झज्जर के गांव सिलानी में बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाई

हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के अंतर्गत आने वाले गांव सिलानी (जिसे सिलानी जालिम...

Muharram 2026: Can Celebrating Muharram Really Free Us From Our Sins?

Last Updated on 23 June 2026 IST | Muharram 2026: Muharram is one of...