JEE Main Admit Card 2023 Released: जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाऊनलोड

Published on

spot_img

JEE Main Admit Card 2023: लम्बे समय से जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही सूचनाप्रद खबर आई है। खबर यह है कि NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा के एडमिड कार्ड जारी कर दिए हैं जिसे अभ्यर्थी छात्र jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नम्बर, डेट ऑफ बर्थ तथा पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा से सम्बंधित कोई भी अपडेट पाने के लिए अभ्यर्थी छात्र हमारे साथ जुड़े रहें।

JEE Main Admit Card 2023: मुख्य बिंदु

  • जेईई मेन 2023 की सेशन 1 की परीक्षा के एडमिड कार्ड हुए जारी
  • 24 से 31 जनवरी तक चलेगी परीक्षा
  • कुल 13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा 
  • दो पालियों में आयोजित होगी जेईई मेन परीक्षा
  • मनुष्य जीवन में पूर्ण मोक्ष रूपी परीक्षा उत्तीर्ण करना है सर्वाधिक महत्वपूर्ण

JEE Main Exam Admit Card Download Direct Link: इस लिंक से सीधे डाऊनलोड करें एडमिट कार्ड

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा के एडमिड कार्ड जारी कर दिए हैं। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे अभ्यर्थी, जेईई मेन परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड आधिकारिक बेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाऊनलोड कर सकते हैं।

जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

JEE Main सेशन फर्स्ट की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहले सेशन की परीक्षा 24,25,27,28,29,30 और 31 जनवरी को होनी है। तथा दूसरे सेशन की परीक्षा 6,8,10,11,12 अप्रैल को होगी।

JEE Main Exam Admit Card: 13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा 

इस वर्ष आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, असमिया, मलयालम, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु भाषाओं में आयोजित होगी। पेपर का पैटर्न बहुविकल्पिय एवं संख्यात्मक प्रश्न पर आधारित होगा।

परीक्षा सम्बंधित सटीक जानकारी के लिए क्या करें 

JEE Main Exam Admit Card: उम्मीदवारों को परीक्षा की दिनांक समय सारिणी के लिए jeemain.nta.in पर विजिट कर सटीक जानकारी ले सकते हैं। तथा परीक्षा सम्बंधित हर अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़े रहें।

■ यह भी पढ़ें: CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ की एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल की भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे करे आवेदन

2 पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

NTA दो पालियों में जेईई मेन 2023 की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।

JEE Main Exam Admit Card: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले jeemain.nta.in वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको मुख्य पेज पर जाना होगा। जहां आपको अपना रोल नंबर, जन्म तिथि डालकर लॉगिन करना है
  • अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें तथा भविष्य में उपयोग हेतु उसकी एक प्रति निकाल कर सुरक्षित रख लें

यदि JEE Main Admit Card डाउनलोड न हों या कोई त्रुटि हो तो क्या करें?

इसके लिए NTA ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 011- 40759000 यह सुविधा दिन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। साथ ही एडमिट कार्ड में त्रुटि होने पर तत्काल एनटीए को सूचना देकर सुधार करवा सकते है।

परीक्षा को लेकर छात्रों में है असन्तोष

एडमिट कार्ड आने के साथ ही परीक्षा दिनांक भी जारी कर दी गयी है जिसको लेकर भी छात्रों में असंतोष है, क्योंकि छात्रों को तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है। छात्रों ने परीक्षा दिनांक (JEE Main Exam Date) को आगे बढ़ाने की मांग की है।

एक और अत्यंत आवश्यक जानकारी जिसका प्रत्येक मनुष्य को बोध होना अतिआवश्यक है

एक अच्छा जीवन जीने के लिए आवश्यक है अच्छी पढ़ाई और एक अच्छी नौकरी। इसके साथ ही मानसिक शांति भी चाहिए जो हर किसी को नहीं मिल पा रही है। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे एप्प (Application) के बारे में जिसे डाउनलोड कर फ्री में अपने जीवन से जुड़ी सर्व समस्याओं के समाधान की आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

इस एप्प में आपको पारिवारिक क्लेश, व्यापार में होने वाले लाभ हानि, धन की समस्या, नौकरी की समस्या, तीन गुणों से प्रभावित होकर होने वाली गलती, मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य के बारे में, भक्ति करते हुए भी दुख का कारण तथा पूर्ण रूपेण सुख शांति के स्थान के बारे में प्रमाणित जानकारी मिलेगी। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें Sant Rampal Ji Maharaj App।

FAQ About JEE Main Admit Card 2023

Q. जेईई मेन 2023 की परीक्षा कब से शुरू होगी?

उत्तर – जेईई मेन (JEE Main 2023) सेशन 1 की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक आयोजित होगी।

Q. JEE Main Exam 2023 के एडमिट कार्ड कैसे डाऊनलोड करें?

उत्तर – एडमिट कार्ड के लिए jeemain.nta.in पर विजिट करें

Q. इस वर्ष कितने सेशन में आयोजित होगी परीक्षा?

Ans. दो सेशन में आयोजित होगी परीक्षा। पहले सेशन की परीक्षा 24 से 31 जनवरी और दूसरे सेशन की परीक्षा 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के दौरान आयोजित होगी।

Q.  अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए क्या करें?

Ans. समस्याएं अनेक, समाधान एक। आज ही संत रामपाल जी महाराज जी से निशुल्क नाम दीक्षा प्राप्त कर सर्व समस्याओं से निजात पाएं औऱ पूर्ण मोक्ष सुनिश्चित करें।

Latest articles

Govardhan Puja 2026: Why This Popular Festival Isn’t Mentioned in Holy Scriptures

On this Govardhan Puja, know the real reason behind why Lord Krishna lifted Govardhan mountain through this blog with facts and proofs. Also, know its date and story.

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा कब है? तिथि, कथा, महत्व और पूजा की परंपराएं

हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक पर्व है गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)। आज हम इस पर्व और इस पर्व से जुड़ी घटना और उसके सार से अवगत कराएंगे।

सबसे बड़े दानवीर संत रामपाल जी महाराज ने मेहरासर गौशाला को दिया 600 क्विंटल सूखा चारा, शेड और ट्रैक्टर भी मंजूर

राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के ग्राम पंचायत मेहरासर उपाध्यायन स्थित श्री...
spot_img

More like this

Govardhan Puja 2026: Why This Popular Festival Isn’t Mentioned in Holy Scriptures

On this Govardhan Puja, know the real reason behind why Lord Krishna lifted Govardhan mountain through this blog with facts and proofs. Also, know its date and story.

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा कब है? तिथि, कथा, महत्व और पूजा की परंपराएं

हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक पर्व है गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)। आज हम इस पर्व और इस पर्व से जुड़ी घटना और उसके सार से अवगत कराएंगे।