Hindi News Headlines Today: Daily Bulletin| SA News Channel

Published on

spot_img

SA News Channel 09 may 2020: नमस्कार दर्शको SA News Channel की Daily Bulletin में आप सभी का स्वागत है. आज हम आप को देश और दुनिया की आज की Hindi News Headlines Today से परिचित करवाएंगे.

सुप्रीम कोर्ट जज दीपक गुप्ता-अमीरों की मुट्ठी में कैद है कानून और न्याय व्यवस्था

justice-deepak-gupta
justice-deepak-gupta

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस दीपक गुप्ता ने अपनी नौकरी की विदाई भाषण में जूडिशरी पर तीखी टिप्पणी की। बुधवार (06 मई) को सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल द्वारा आयोजित वर्चुअल फेयरवेल पार्टी में उन्होंने कहा कि देश का कानून और न्याय तंत्र चंद अमीरों और ताकतवर लोगों की मुट्ठी में कैद में है।

“वर्तमान समय और दौर में न्यायाधीश इससे अनजान होकर ‘आइवरी टॉवर’ में नहीं रह सकते कि उनके आसपास की दुनिया में क्या हो रहा है? उन्हें इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए।”

सुप्रीम कोर्ट जज दीपक गुप्ता

संत रामपाल जी के शिष्यों ने विशाखापट्टनम में बांटी खाद्य सामग्री

Lockdown के चलते विशाखापट्टनम में भी जरूरतमंदों को संत रामपाल जी के शिष्य कर रहे है खाद्य सामग्री का वितरण, SA News Channel से बात करते हुए संत रामपाल जी के शिष्यों ने कहा की हमारे गुरु जी ने कहा है कि देश में जरुरत मंदों व गरीबो की साहयता करो, आप सभी एक ही परमात्मा के बच्चे हैं.

Hindi News Headlines Today: Daily Bulletin

  • विदेश में फसें भारतीयों को लाने का मिशन हुआ शुरू, 12 देशों से लाये जाएंगे 15 हजार भारतीय
  • CBSE बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों की परीक्षा 1 से 15 जुलाई के बीच होगी। विकास मंत्री डॉ रमेश पोख‍रियाल निशंक ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • RDA ने की केंद्र सरकार से अपील, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मिले ID दिखाकर बॉर्डर पार करने की दें अनुमति
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का ब्यान: कोरोना वायरस ने बढ़ा दी है दुनिया के देशो में नफरत
  • भारत की बड़ी कामयाबी- 17हजार फीट की ऊंचाई पर चीन की सीमा तक बनाई सड़क
  • महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई 16 मजदूरों की मौत
  • प्रवासी मजदूरों से योगी सरकार ने एक बार फिर की अपील- पैदल ना आये,सरकार कर रही है आपकी व्यवस्था
  • दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, कैट्स एम्बुलेंस के 45 कर्मचारी पाये गए कोरोना पॉजिटिव
  • महाराष्ट्र में 19 हजार के पार हुई कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या, 6 और पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
  • पंजाब में वायुसेना के विमान मिग-29 हुआ क्रैश, तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा पायलट की हालत गंभीर
  • गुवाहाटी के मेडिकल कॉलेज में 1 डॉक्टर पाया गया कोरोना पॉजिटिव,कॉलेज को किया गया बंद
  • देश के अर्धसैनिक बलों पर कोरोना का कहर,संक्रमित जवानों की संख्या हुई 480 के पार
  • Jio ने शुरू किए WFH प्लान्स,151 रुपये में देगा 40GB डेटा
  • कोरोना virus से अमेरिका में मौत का आंकड़ा पहुंचा 75 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 2400 से ज्यादा की गई जान
  • भारतीय विमान कंपनी इंडिगो का फैसला- मई से जुलाई तक कुछ कर्मचारियों को बिना वेतन दिए छुट्टी पर घर भेजेगी
  • Facebook और Google ने अपने कर्मचारियों को 1 साल के लिए घर से काम करने की दी छूट। कर्मचारी 1 साल तक कर सकेंगे “वर्क फ्रॉम होम
  • केंद्र से उड़ीसा में जगन्नाथ यात्रा की मिली मंजूरी: रथ बनाने की तैयारी हुई शुरू
  • डोनॉल्ट ट्रम्प का भी हुआ कोरोना टेस्ट, ट्रम्प के करीबी निकले थे कोरोना पॉजिटिव। ट्रम्प ने कहा अब हर दिन होगी व्हाइट हाउस में टेस्टिंग
  • देश में कम नहीं हो रहा कोरोना का कहर, संक्रमितों की संख्या पहुँची 57 हजार के पार
  • क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स का अनुमान : कोरोना वायरस की वजह से वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की GDP दर रह सकती है शून्य
  • हिसार जेल 1 के जेलर शमशेर सिंह दहिया का हेड Quarter पंचकूला ट्रांसफर हो गया है ,जेलर शमशेर सिंह दहिया पर लग चुके है भ्र्ष्टाचार, कैदियों से अवैध बसूली , महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोप

Latest articles

All Saints’ Day 2026 (Halloween): Who Is the Present Real Saint?

Last Updated on 26 October 2026 IST |  All Saints' Day is one of...
spot_img

More like this

All Saints’ Day 2026 (Halloween): Who Is the Present Real Saint?

Last Updated on 26 October 2026 IST |  All Saints' Day is one of...