Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम, जानें किसकी हार और किसकी सरकार

Published on

spot_img

Election Results 2024: आज 4 जून को सुबह चुनाव के अंतिम चरण के रूप में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की जानी थी। सुबह 8 बजे से मतों की गणना आरंभ हो गई थी। मतगणना अब भी जारी है और कुछ नतीजे आपके समक्ष हैं।

  • किसकी हार और किसकी सरकार
  • एक नज़र एग्ज़िट पोल पर
  • कांग्रेस ने की थी निष्पक्ष मतगणना की अपील
  • मुस्लिम उम्मीदवारों की भागीदारी कम 
  • महिला वोटर्स ने संभाली कमान
  • सत्तारूढ़ दल ने कसे तंज

लोकसभा चुनाव 2024: अब तक के रुझानों से इतना समझ आ रहा है कि सरकार एनडीए की बन सकती है। भाजपा बहुमत से काफी दूर है। लोकसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक पुनः मोदी सरकार आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन सकते हैं। 

  • कर्नाटक के मैसूर से भाजपा, यदुवीर कृष्णदत्त
  • कर्नाटक के गुलबर्ग से कांग्रेस, राधाकृष्ण
  • कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ से भाजपा, कैप्टन बृजेश चौटा
  • असम के लखमीपुर से भाजपा, प्रधान बरुआ 
  • असम के डिब्रूगढ़ से भाजपा, सर्वानंद सोनोवाल
  • मध्यप्रदेश होशंगाबाद से भाजपा, दर्शन चौधरी
  • मध्यप्रदेश मंडला से भाजपा, फागन सिंह कुलास्ते
  • मध्यप्रदेश देवास से भाजपा, महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मध्यप्रदेश गुना से भाजपा, ज्योतिरादित्य सिंधिया 
  • राजस्थान गंगानगर से कांग्रेस, कुलदीप इंदौरा
  • राजस्थान सीकर से सीपीएम, अमराराम
  • राजस्थान बीकानेर से भाजपा, अर्जुनराम मेघवाल
  • राजस्थान पाली से भाजपा, पीपी चौधरी
  • राजस्थान नागौर से आरएलपी, हनुमान बेनीवाल
  • राजस्थान जयपुर से भाजपा, मंजू शर्मा 
  • राजस्थान दौसा से कांग्रेस, मुरारी लाल मीणा 
  • राजस्थान के झालावाड़ बारां से भाजपा, दुष्यंत सिंह
  • गुजरात अहमदाबाद ईस्ट से, भाजपा, हशमुखी भाई पटेल
  • हिमाचल कांगड़ा से, भाजपा, राजीव भारद्वाज
  • हिमाचल प्रदेश मंडी से भाजपा, कंगना रनौत
  • हिमाचल प्रदेश गुना से भाजपा, अनुराग ठाकुर 
  • पंजाब जालंधर से कांग्रेस, चरणजीत चन्नी
  • उत्तराखंड अल्मोड़ा से भाजपा, अजय तामता
  • हरियाणा सिरसा से कांग्रेस, सेलजा 
  • उत्तर प्रदेश बुलंदशहर से भाजपा, भोला सिंह 
  • उत्तरप्रदेश रायबरेली से कांग्रेस, राहुल गाँधी 
  • राजस्थान भीलवाड़ा से भाजपा, दामोदर अग्रवाल 
  • कर्नाटक बैंगलोर साउथ से तेजस्वी सूर्या की जीत
  • लद्दाख से भाजपा, वीरेंद्र कुमार
  • मध्य प्रदेश रतलाम से, अनिता नागरसिंह चौहान 
  • मध्यप्रदेश विदिशा से, शिवराज सिंह चौहान 
  • अरुणाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश ईस्ट से भाजपा,  तपिर गाओ की जीत
  • पंजाब फतेहगड़ साहिब से कांग्रेस, अमर सिंह शिमला 
  • बिहार बेगूसराय से भाजपा, गिरिराज सिंह
  • उत्तरप्रदेश बनारस से भाजपा, नरेंद्र मोदी
  • केरल तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस, शशि थरूर
  • राजस्थान बाड़मेर से कांग्रेस, उम्मेदराम बेनीवाल
  • नई दिल्ली से भाजपा, बांसुरी स्वराज
  • महाराष्ट्र भिवंडी से एनसीपी, सुरेश महात्रे
  • हिमाचल प्रदेश शिमला से भाजपा, सुरेश कुमार कश्यप
  • उत्तरप्रदेश मैनपुरी से सपा, डिंपल यादव 
  • राजस्थान कोटा बूंदी से भाजपा, ओम बिरला
  • कर्नाटक धारवाड़ से भाजपा, प्रहलाद जोशी
  • पालघर से भाजपा, हेमंत सावरा
  • उत्तरप्रदेश फिरोजाबाद से सपा, अजय यादव
  • महाराष्ट्र दक्षिण मध्य मुंबई, शिवसेना, अनिल देसाई
  • महाराष्ट्र उत्तर पश्चिम मुंबई, अमोल कीर्तिकर
  • महाराष्ट्र उत्तर मुंबई, भाजपा, पीयूष गोयल
  • महाराष्ट्र उत्तर मध्य मुंबई, कांग्रेस, वर्षा गायकवाड़
  • महाराष्ट्र नॉर्थ ईस्ट मुंबई, शिवसेना संजय दीना पाटिल
  • उत्तरप्रदेश झाँसी से भाजपा, अनुराग शर्मा 

लोकसभा चुनाव 2024: सत्तारूढ़ दल भाजपा के इन बड़े मंत्रियों ने हार देखी है। इनमें सबसे बड़ा झटका अमेठी से स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को लगा है।

  1. स्मृति ईरानी
  2. राजीव चंद्रशेखर
  3. केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल
  4. कैलाश चौधरी
  5. आरके सिंह

लोकसभा चुनाव 2024: उत्तरप्रदेश में सपा के कारण भाजपा को नुकसान हुआ है। उत्तरप्रदेश के परिणाम भाजपा के नारे चार सौ पार के लिए कड़ा झटका हैं। एग्जिट पोल के नतीजों को गलत साबित करते हुए कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया। उत्तराखंड और हिमाचल में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। राजस्थान और हरियाणा में भाजपा को नुकसान हुआ है। उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और बंगाल में टीएमसी ने भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाया। मध्यप्रदेश में भी भाजपा आगे चली। मतगणना ने एग्ज़िट पोल के नतीजों को चुनौती दी है।

  • मध्यप्रदेश विदिशा लोकसभा में शिवराज सिंह चौहान ने हाथ जोड़कर जनता के निर्णय का धन्यवाद किया है और क्षेत्र को एक आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाने की बात कही है। 
  • हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की ईमानदारी पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि वे कमियों को देखेंगे और सुधार भी करेंगे। 
  • जयराम रमेश ने दावा किया है कि यूपी की सीटों पर ज़बरदस्ती जिताने के लिए भाजपा द्वारा अधिकारियों पर दबाव बनाया गया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को यह चेतावनी दी कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Election Result 2024 : लोकसभा चुनावों के परिणाम के आकलन के लिए कांग्रेस द्वारा विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आज बुलाई गई थी। मतगणना पूरी होने के बाद शाम तक इंडिया ब्लॉक के शीर्ष नेताओं को दिल्ली में ही रहने के लिया कहा गया था। आगे की रणनीति और विकल्पों पर चर्चा हो सकती है। एक दिन पहले भी यह बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई थी जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल, राघव चढ्ढा, संजय सिंह, भगवंत सिंह मान, आरजेडी से तेजस्वी यादव, संजय यादव, जेएमएम से चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, फारूक अब्दुल्ला, सीताराम येचुरी, अनिल देसाई, दीपांकर भट्टाचार्य आदि मौजूद थे। विपक्ष का दावा था कि 295 से भी अधिक सीटें उनके हिस्से में हैं। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही थी।

■ Also Read: President Election Result 2022: पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू  

लोकसभा चुनाव 2024:  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण पर एग्ज़िट पोल के नतीजों में भाजपा के उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में मामूली वोटों की हार के साथ जीत की संभावना जताई गई थी। सर्वे के अनुसार दक्षिण भारत में भी भाजपा की सीटों की गिनती बढ़ती बताई गई थी। उड़ीसा, कर्नाटक, तेलंगाना में भी भाजपा के आने की संभावना एग्ज़िट पोल में बताई गई। विभिन्न संगठन और एजेंसियों के विश्लेषण के साथ टीएम वीरा राघव ने विपक्ष की रणनीतियों की कमी बताई थी। उन्होंने बताया था कि इंडिया गठबंधन के पास पीएम मोदी के साथ मुकाबला करने के लिए कोई चेहरा नहीं था। राज्यों में जिस किसान अंसतोष की बात की गई वह राष्ट्रव्यापी नहीं था और यह भी कहा गया था कि कांग्रेस के घोषणापत्र के वादों को पूरा करने के लिए उनके पास कोई चेहरा नहीं था। मायावती की पार्टी को बहुत अच्छे संकेत नहीं मिले थे। हालांकि विपक्ष के नेताओं ने एग्ज़िट पोल को सिरे से नकार दिया था।

Election Result 2024: काउंटिंग डे यानी मतगणना दिवस की पूर्वसंध्या पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने ब्यूरोक्रेट्स को ओपन लेटर लिखकर बिना डरे और संवैधानिक रूप से मतगणना पूरी करने की अपील की थी। उन्होंने यह भी लिखा कि बिना किसी डर, पक्षपात के राष्ट्र सेवा में योग्यता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस पत्र में उन्होंने याद दिलाया था कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सिविल सेवकों को भारत का स्टील फ्रेम कहा था इसके माध्यम से वे सिविल सेवकों को निष्पक्ष रहने और संवैधानिक रूप से राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दे रहे थे।

लोकसभा चुनाव 2024: महिला वोटर्स पर इस बार सबका ध्यान रहा है। चाहे वह भाजपा हो, कांग्रेस हो या तृणमूल कांग्रेस हो, सभी ने महिला मतदाताओं को ध्यान में रखकर विशेष रूप से घोषणाएं की हैं। चुनाव में वोट देने के लिए महिला मतदाता बड़ी संख्या में आगे आईं। यह गौरतलब है कि महिलाएं जागरूक हो गई हैं और मात्र पुरुष प्रभाव में आकर वोट देने की बजाय अपने चुनाव पर विश्वास कर रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: प्रोफेसर हिलाल अहमद ने अपने एक लेख में मुस्लिम उम्मीदवारों की घटती संख्या पर प्रकाश डाला है। इसका कारण बताते हुए उन्होंने लिखा है कि सही उम्मीदवार के लिए टिकट वितरण के समय निर्वाचन क्षेत्र में जाति, धर्म आदि का ध्यान रखा जाता है। मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिलना मुश्किल हुआ है। केवल चतुराई से मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्र में ही मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा जाता है।

लोकसभा चुनाव 2024: मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव ने आज ही यह कहा है कि दस साल में ही कांग्रेस ऐसे फड़फड़ा रही है मानों आसमान फट गया हो। भाजपा ने 50 सालों तक जनता के हृदय में जगह बनाई और फिर सत्ता में आए। प्रज्ञा ठाकुर ने भी अपना मत प्रकट किया कि हम ही सरकार बनायेंगे।

कितनी भी हार जीत हो, कितनी भी सत्ता और विपक्ष की बातें हों एक बात तय है वह है मृत्यु। यही अटल सत्य है और इसके पश्चात मनुष्य जीवन के सही उपयोग न करने का मात्र पछतावा होता है। मानव जीवन का प्रमुख उद्देश्य भक्ति करना है। भक्ति करने के बाद अपने स्वदेश यानी सतलोक जाया जा सकता है। वही हमारा वास्तविक स्थान है। यहां कितनी भी जीत हार हो जाए यदि हम सत्यभक्ति करके वहां नहीं पहुंचे तो यहां चौरासी लाख योनियों में ही चक्कर काटने होंगे और यह भी ध्यान रखने योग्य बात है कि इस लोक में किसी भी पद की प्राप्ति अपने पूर्वजन्म के तप की कमाई से होती है। 

आदरणीय संत गरीबदास जी महाराज ने कहा है ‘तप से राज राज मद मानम जन्म तीसरे शूकर स्वानम’।  पुरानी शास्त्रविरुद्ध भक्ति के फलस्वरूप राज प्राप्ति हो सकती है किंतु उस राजपद पर बैठने के बाद जितने भी पाप व्यक्ति के राज्य में होते हैं उसे उतना ही पाप फलित होगा और इसके फलस्वरूप वह अगले जन्म में कुत्ते और सुअर के जन्म भोगने के लिए विवश होता है। समझदारी इसी में है कि हम अपने निजस्थान सतलोक जाने के लिए शास्त्रों में बताए अनुसार ही भक्ति करें, मंत्रजाप करें और सदा सुखी हों। अधिक जानकारी के लिए देखें पूर्ण तत्वदर्शी संत रामपाल की महाराज जी के अमृत वचन प्रतिदिन शाम 7.30 बजे साधना टीवी पर।

निम्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हमारे साथ जुड़िए

WhatsApp ChannelFollow
Telegram Follow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow

Latest articles

बड़ी संख्या में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में पहुंच रहे हैं लोग

देशभर में इन दिनों मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सुधार और जरूरतमंदों की सहायता को लेकर...

संत रामपाल जी महाराज के गौ सुरक्षा अभियान के तीसरे चरण में कीकराल की गौशाला को 300 क्विंटल सूखे चारे की राहत

हरियाणा के भिवानी जिले के कीकराल गांव में स्थित शिव नंदी गौ सेवा समिति...

गौ सुरक्षा अभियान: मुंसरी की गौशाला में संत रामपाल जी महाराज ने 750 क्विंटल सूखा चारा पहुंचाया

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील का गांव मुंसरी इन दिनों एक ऐसी...
spot_img

More like this

बड़ी संख्या में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में पहुंच रहे हैं लोग

देशभर में इन दिनों मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सुधार और जरूरतमंदों की सहायता को लेकर...

संत रामपाल जी महाराज के गौ सुरक्षा अभियान के तीसरे चरण में कीकराल की गौशाला को 300 क्विंटल सूखे चारे की राहत

हरियाणा के भिवानी जिले के कीकराल गांव में स्थित शिव नंदी गौ सेवा समिति...