Bernard Arnault [Hindi]: बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जानिए कौन है वास्तव में धनवान?

Published on

spot_img

Bernard Arnault [Hindi]: अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क ने अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी का खिताब खो दिया है। उनकी जगह एक ऐसे शख़्स ने ले ली है जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक़, फ्रांसीसी व्यापारी बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर शख़्स बन गए हैं। अरनॉल्ट को लग्ज़री इंडस्ट्री का गॉड फादर भी कहा जाता है। आइये जानते हैं बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) कौन हैं और कैसे बने वे दुनिया के सबसे अमीर आदमी तथा वास्तव में धनवान किसे कहा जाता है।

Bernard Arnault : मुख्य बिंदु

  • लुई वितॉ मोएट हेनेसी के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी।
  • बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को लग्ज़री इंडस्ट्री का गॉड फादर भी कहा जाता है।
  • टेस्ला और स्पेसएक्स के दम पर दुनिया के सबसे अमीर शख़्स रहे अमेरिकी व्यवसायी एलन मस्क अमीर आदमियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे।
  • सतभक्ति करने वाला व्यक्ति होता है सबसे बड़ा धनवान।

बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) कौन हैं?

बर्नार्ड अरनॉल्ट का जन्म 5 मार्च 1949 को फ्रांस के रूबैक्स शहर में हुआ था। उन्होंने पेरिस में पॉलीटेक्निक से इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया और 1971 में पिता के कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़ गए थे। फिर बाद में वर्ष 1984 में बर्नार्ड लग्जरी गुड्स मार्केट में एंट्री ली और धीरे-धीरे LVMH (Louis Vuitton Moet Hennessy) ग्रुप खड़ा किया। आज फ्रांसीसी व्यवसायी बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault), दुनिया के सबसे बड़े फैशन ग्रुप लुई वितॉ मोएट हेनेसी (LVMH) के फाउंडर, चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। 

Bernard Arnault: लग्ज़री इंडस्ट्री के गॉड फादर

अमेरिकी मैग़ज़ीन फोर्ब्स के अनुसार, बर्नार्ड अरनॉल्ट को दुनिया भर में मॉडर्न लग्जरी फैशन इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। आज भारत से लेकर चीन, अमेरिका समेत दुनियाभर में फ्रेंच कंपनी लुइ विटन समेत अन्य ब्रांड्स पहनने वाले मौजूद हैं। अरनॉल्ट की कंपनी शैम्पैन, स्प्रिट, फैशन व लेदर गुड्स, घड़ियों, ज्वेलरी, होटल, परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स के कारोबार से जुड़ी है। विश्व भर में उनके 5500 स्टोर्स हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, लग्जरी इंडस्ट्री को शुरू करने का विचार भी बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) का ही है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने बर्नार्ड अरनॉल्ट

टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर होने का खिताब गंवा दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) ने उनकी जगह ले ली है। वे अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अरनॉल्ट फैशन की दिग्गज कंपनी एलवीएमएच के अध्यक्ष हैं। 

ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। जिससे मस्क की कुल संपत्ति करीब 161 अरब डॉलर रह गई है, जबकि अरनॉल्ट की कुल संपत्ति का लगभग 172 अरब डॉलर हो चुकी है। जिससे बर्नार्ड दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

फैशन में अग्रणी है बर्नार्ड की एलवीएमएच 

बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) का एलवीएमएच (Moet Hennessy Louis Vuitton) समूह फैशन, वाइन और रिटेल क्षेत्र में पूरी दुनिया में अग्रणी है। इस समूह के पास 70 से ज़्यादा कंपनियां हैं जो दुनिया भर में लग़्जरी उत्पाद बेचती हैं। इनमें लग्ज़री कपड़े बेचने वाली कंपनियां लुइ विटन, मेकअप प्रोडक्ट बेचने वाली फेंटी ब्यूटी आदि शामिल हैं। कंपनी के फेंडी, जौहरी बुल्गारी, क्रिश्चियन डायर और टिफनी एंड कंपनी के अलावा शैंपेन हाउस जैसे ब्रांड उनकी दौलत में लगातार इजाफा कर रहे हैं।

■ Also Read: Twitter-Elon Musk Deal: एलन मस्क का हुआ ट्विटर, 44 बिलियन डॉलर खर्च करके खरीदा

अरनॉल्ट, द टर्मिनेटर नाम से हुए मशहूर

साल 1985 में बर्नार्ड अरनॉल्ट ने फ्रांस सरकार से एक दिवालिया टेक्सटाइल कंपनी बौसेक को खरीदा। जिसके दो साल के अंदर ही बर्नार्ड ने 9000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, फिर उन्होंने डियोर ब्रांड या डीआ को छोड़कर बौसेक की ज्यादातर संपत्ति को बेच दिया। तभी से बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को ‘द टर्मिनेटर’ कहा जाने लगा। 

दुनिया के 5 सबसे अमीर आदमी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार 5 सबसे अमीर व्यक्तियों में तीसरे स्थान पर 125 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी हैं। इंडेक्स के अनुसार विश्व के 5 सबसे अमीर आदमी – 

  1. बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) –  $172B
  2. एलोन मस्क (Elon Musk) – $161B
  3. गौतम अडानी (Gautam Adani) – $125B
  4. बिल गेट्स (Bill Gates) – $116B
  5. जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) –  $115B

वास्तव में धनवान किसे कहते हैं?

कबीर परमेश्वर जी कहते हैं – 

कबीर, सब जग निर्धना, धनवंता नही कोय।

धनवंता सोई जानिये, राम नाम धन होय।।

अर्थात जो व्यक्ति पूर्ण परमात्मा की सतभक्ति करता है वह वास्तव में धनवान होता है बाकी तो सभी निर्धन ही हैं। क्योंकि हमारे धर्म शास्त्र बताते हैं कि मृत्यु के उपरांत मनुष्य के साथ, मनुष्य द्वारा किये गए पाप-पुण्य और भक्ति धन ही साथ में जाता है और पापों का नाश भी परमेश्वर की सतभक्ति करने से ही होता है। धर्मग्रंथों के अनुसार, इस संसार में चाहे कितना भी भौतिक धन कमा लो। वह साथ नहीं जाता। परमेश्वर कबीर जी ने बताया कि आप लंका के राजा रावण के समान संपत्ति इकट्ठा नहीं कर सकते। उसने तो सोने की ईंट, गारा से अपना महल बना रखा था लेकिन मरते वक्त वह एक रति सोना भी अपने साथ नहीं ले जा सका तो आप क्या ले जा सकोगे।

भक्ति बिना क्या होत है, भरम रहा संसार l

रति कंचन पाया नहीं रावण चलती बार ll

सतभक्ति की सम्पूर्ण जानकारी जानने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड करें Sant Rampal Ji Maharaj App या Satlok Ashram Youtube Channel देखें।

Latest articles

हरियाणा के सबसे बड़े दानवीर: संत रामपाल जी महाराज की ऐतिहासिक अन्नपूर्णा मुहिम और जनकल्याणकारी सेवाएं

हरियाणा के सबसे बड़े दानवीर के रूप में संत रामपाल जी महाराज का नाम...

संत रामपाल जी महाराज ने श्रीगंगानगर के गांव 57 जीबी की गौशाला को भेजा चारा

राजस्थान राज्य के श्रीगंगानगर जिले के पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित गांव 57 जीबी...

संत रामपाल जी महाराज ने चूरू के गांव झांझनी की गौशाला को भेजा चारा

राजस्थान राज्य के चूरू जिले के अंतर्गत स्थित गांव झांझनी की गौशाला में गोवंश...

International Day of Girl Child 2026: Girls’ Vision for the Future Empowered By Equality & Spiritual Enlightenment

The International Day of the Girl Child celebrated on October 11, is an attempt to raise awareness about the issues that girls face. This year's events range from seminars to the launch of a campaign to end child marriage. To commemorate the occasion, the United Nations stated that this year they will advocate for equal access to the Internet and digital devices for girls, as well as targeted investments to provide them with meaningful opportunities to use, access, and lead technology.
spot_img

More like this

हरियाणा के सबसे बड़े दानवीर: संत रामपाल जी महाराज की ऐतिहासिक अन्नपूर्णा मुहिम और जनकल्याणकारी सेवाएं

हरियाणा के सबसे बड़े दानवीर के रूप में संत रामपाल जी महाराज का नाम...

संत रामपाल जी महाराज ने श्रीगंगानगर के गांव 57 जीबी की गौशाला को भेजा चारा

राजस्थान राज्य के श्रीगंगानगर जिले के पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित गांव 57 जीबी...

संत रामपाल जी महाराज ने चूरू के गांव झांझनी की गौशाला को भेजा चारा

राजस्थान राज्य के चूरू जिले के अंतर्गत स्थित गांव झांझनी की गौशाला में गोवंश...