Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान और अनन्या पांडे से पूछताछ के बीच वानखेड़े भी सवालों के घेरे में

Published on

spot_img

फिल्म एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान ड्रग्स (Aryan Khan Drugs Case) मामले में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अफसर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर कई गम्भीर आरोप लगे हैं। अब एनसीबी (NCB) की पांच सदस्यीय विजलेंस टीम अपने अफसर समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच करेगी। 

जांच-पड़ताल के लिए एनसीबी के विजलेंस डिपार्टमेंस की एक टीम बुधवार को मुंबई पहुंचेगी। टीम की अगुवाई डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह करेंगे। पाठकों का यह भी जानना अत्यंत आवश्यक है कि आज की युवा पीढ़ी की नसों में जो नशा दौड़ रहा है वह एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है। इस नशे के चंगुल से कैसे युवा पीढ़ी आजाद होगी साथ ही विस्तार पूर्वक जानेंगे कि क्या नशा मुक्त मानव समाज की कल्पना सम्भव है?

Table of Contents

समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर लगे आरोप: मुख्य बिंदु

  • मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रहे एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े पर आरोपों की लटकी तलवार
  • मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान अभी गिरफ्त में है और अनन्या पांडे से भी हो रही है पूछताछ
  • समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर दी सफाई बोले-मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है
  • समीर वानखेड़े की पत्नी क्रान्ति दीनानाथ रेडकर व पिता ज्ञानदेव भी आये बचाव में
  • लगातार नए मोड़ आने से मुंबई क्रूज पोत ड्रग्स केस (Mumbai Cruise Ship Drugs Case) होता जा रहा पेचीदा

क्या है ड्रग्स वाला मामला (Aryan Khan Drugs Case)

एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेडे के नेतृत्व में इस महीने की शुरुआत में एजेंसी ने मुंबई क्रूज पोत पर ‘नशे’ का भंडाफोड़ किया था और उसके बाद मामले में तीन अक्टूबर को फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। इस समय आर्यन मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उस पर NDPS कानून के तहत ड्रग्स रखने और इस्तेमाल करने का आरोप है। 

Aryan Khan Drugs Case: समीर वानखेड़े पर कौन-कौन से आरोप लगे हैं?

फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले (Aryan Khan Drugs Case) में दिन ब दिन हो रहे नए खुलासों से यह केस एक नए मोड़ पर आ खड़ा हुआ है। उन्हीं खुलासों में एक खुलासा है मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Mumbai Cruise Ship Drugs Case) की जांच रहे एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े पर लगे आरोप। तो आइए जानते हैं समीर वानखेड़े को भी किन आरोपों के कारण कठघरे में खड़ा होना पड़ रहा है।

फर्जी दस्तावेज से नौकरी हासिल करने का आरोप

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने कल प्रेस कांफ्रेंस कर समीर वानखेड़े पर आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े ने फर्जी जाति सर्टिफिकेट (Caste Certificate) बनवा कर नौकरी हासिल की है। नवाब मलिक ने समीर के पिता को मुखातिब कर कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो असली सर्टिफिकेट दिखाएं। नवाब मलिक (Nawab Malik) ने ट्विटर पर एक लेटर शेयर किया और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्योरो (NCB) के अफसर समीर वानखेड़े पर कुल 26 आरोप आरोपित किये हैं। उनका दावा है कि समीर ने लोगों के घर में ड्रग्स रख कर झूठे केस बनाए।

 8 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

कथित प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर और NCB के गवाह केपी गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने एक हलफनामे में समीर वानखेड़े पर 8 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। प्रभाकर ने दावा किया कि गोसावी और किसी सैम डिसूजा को 18 करोड़ रुपए की बात करते सुना था और 18 करोड़ रुपए में डील तय हुई थी। गोसावी और सैम ने कथित तौर पर 18 में से 8 करोड़ रुपए NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को देने की बात कही थी। प्रभाकर ने यह भी कहा है कि उन्होंने केपी गोसावी से यह कैश लेकर सैम डिसूजा को दिया था। प्रभाकर ने बताया कि उनसे पंचनामा का पेपर बताकर जबरन 10 खाली कागजों पर साइन करवाया गया था। उनका आधार कार्ड मांगा गया। उन्हें इस गिरफ्तारी के बारे में कुछ नहीं पता था।

फोन टैप का भी लगा है आरोप

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर गैरकानूनी तरीके फोन टैप करने का आरोप लगाया है। नवाब मलिक ने दावा किया है कि समीर वानखेड़े ने उनकी बेटी नीलोफर की कॉल डिटेल भी मांगी थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने इसे देने से मना कर दिया था। नवाब मलिक ने दावा करते हुए कहा कि वानखेड़े मुंबई और ठाणे में दो लोगों के जरिए कुछ लोगों का फोन टैप कर रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि वानखेड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटी समेत कई बड़े लोगों के फोन टैप कर रहे हैं।

समीर वानखेड़े का एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर पलटवार

इससे पहले एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने नवाब मलिक के आरोपों पर जवाब दिया था और सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि यह मेरे संज्ञान में आया है कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर मुझसे संबंधित कुछ डॉक्यूमेंट शेयर किए और लिखा, ‘समीर दाऊद वानखेड़े का फ्रॉड यहां से शुरू हुआ।’

उन्होंने आगे कहा, ‘में यह कहना चाहता हूं कि मेरे पिता दयानदेव कचरूजी वानखेड़े (Dnyandev Kachruji Wankhede) 30.06.2007 को राज्य आबकारी विभाग, पुणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद से रिटायर हुए थे।  मेरे पिता एक हिंदू हैं और मेरी मां स्वर्गीय जहीदा एक मुस्लिम थीं। मैं धर्मनिरपेक्ष परिवार से ताल्लुक रखता हूं और मुझे अपनी विरासत पर गर्व है। मैंने डॉ शबाना कुरैशी से 2006 में स्पेशल मैरेज एक्ट 1954 के तहत शादी की। हम दोनों ने साल 2016 में सिविल कोर्ट के माध्यम से तलाक ले लिया और साल 2017 के अंत में मैंने क्रांति दीनानाथ रेडकर से शादी की।’

समीर वानखेड़े ने कहा, ‘ट्विटर पर मेरे निजी दस्तावेजों का प्रकाशन मानहानि है और मेरी पारिवारिक गोपनीयता पर अनावश्यक आक्रमण है। इसका उद्देश्य मुझे, मेरे परिवार, मेरे पिता और मेरी दिवंगत मां को बदनाम करना है। पिछले कुछ दिनों में माननीय मंत्री जी के कृत्यों ने मुझे और मेरे परिवार को मानसिक और भावनात्मक दबाव डाला है। मैं माननीय मंत्री द्वारा बिना किसी औचित्य के व्यक्तिगत, मानहानि कारक और निंदनीय हमलों की प्रकृति से आहत हूं।’

Aryan Khan Drugs Case में समीर वानखेड़े ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी सफाई

सोमवार को मुंबई की एक अदालत में समीर वानखेड़े ने भी एक हलफनामा दायर किया और बताया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। वानखेड़े ने कहा था कि क्योंकि वो ईमानदार और निष्पक्ष जांच कर रहे हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि उन्हें एक राजनीतिक व्यक्ति (नवाब मलिक) की ओर से टारगेट किया जा रहा है और इसका कारण हो सकता है कि एनसीबी ने उनके दामाद समीर खान को गिरफ्तार किया था।

Aryan Khan Drugs Case: पति के बचाव में उतरी क्रांति रेडकर

अपने पति समीर वानखेड़े पर लगाए गए आरोपों पर समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडेकर ने कहा है कि ऐसे खत बेबुनियाद हैं। जिनका जिक्र नवाब मलिक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी केस झूठे हैं। अगर नवाब मलिक के पास में कोई भी प्रूफ होगा तो वह अदालत जा सकते हैं। सिर्फ ट्वीट करने से कुछ भी साबित नहीं होता। 

■ यह भी पढ़ें: Ashram Web Series: आश्रम वेब सीरीज के निर्देशक प्रकाश झा पर हमला, हिन्दू संस्कृति को आहत करने का आरोप

उन्होंने कहा कि नवाब मलिक की रिसर्च टीम को और फॉरेंसिक टीम को समीर वानखेडे के जाति प्रमाण पत्र टेस्ट करवा लेने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम कोर्ट में क्यों जाएं आरोप वह हम पर लगा रहे हैं तो कोर्ट उन्हें जाना चाहिए। जब पानी गले के ऊपर पहुंच जाएगा तो हम जरूर कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि समीर वानखेडे के काम करने के तरीके से कुछ लोगों को तकलीफ होती होगी इसीलिए वे इस तरह का आरोप कर रहे हैं।

आर्यन खान की जमानत याचिका पर बुधवार को फिर होगी सुनवाई

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Mumbai Cruise Ship Drugs Case) में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आरोपी अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan Drug Case) की जमानत याचिका पर बॉम्‍बे हाई कोर्ट (Bombay High court) में मंगलवार को सुनवाई हुई। मुंबई के NDPS कोर्ट द्वारा शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान की जमानत नामंजूर (Aryan Khan bail rejected) किए जाने के बाद उनके वकीलों ने हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में बुधवार को ढाई बजे फिर से सुनवाई शुरू होगी। 

युवा पीढ़ी की नसों में दौड़ता नशा एक बहुत बड़ी चिंता का विषय

आज की युवा पीढ़ी ने नशे को फैशन समझकर अपने पैर पर आप कुल्हाड़ी मारी हुई है। जिस नशे ने हमारी जिंदगी तबाह कर दी हम उसे अपनी शान समझने लगे हैं। नशे से ना केवल शारीरिक अपितु आर्थिक, मानसिक तनाव से भी व्यक्ति ग्रस्त रहता है, मानसिक तनाव के कारण अनेकों प्रकार के एल्कोहलिक और सेडेटिव पदार्थो जैसे अफीम, शराब, तंबाखू तथा ड्रग्स का सेवन करते हैं। ये पदार्थ व्यक्ति को अपना शिकार बना लेते हैं और सभी तरह से पराजित कर देते हैं ना वो समाज में सुखी रहता है और ना ही परिवार में। इससे घर में कलह प्रतिदिन बढ़ती है और व्यक्ति आशा से निराशा की तरफ जीवन व्यतीत करता है।

क्या नशा मुक्त मानव समाज की कल्पना सम्भव है?

हाँ, जी जो कार्य देश-विदेश की सरकारें व बड़ी-बड़ी समितियां न कर सकीं वह कार्य सिर्फ एक संत जी ने अपने अनमोल ज्ञान से करके दिखाया। एक ऐसा उदाहरण सुने जिस पर आप शायद यकीन नहीं कर पाएंगे। एक संत जिसके 90 लाख अनुयाई हैं, परन्तु कोई भी शिष्य किसी भी प्रकार का नशा छूता तक नहीं है और ना ही किसी अन्य को सेवन करने हेतु देता है।

यह  तत्वदर्शी संत हैं जगतगुरू संत रामपाल जी महाराज। इनके ज्ञान में इतनी शक्ति है जिससे कितना भी बड़ा नशेड़ी हो, नशा मुक्त हो जाता है क्योंकि इनका प्रथम नियम ही यही है कि यदि आपको सतभक्ति करनी है तो नशा त्यागना अत्यंत आवश्यक है। संत रामपाल जी महाराज जी का कहना है कि नशा भक्तिमार्ग में विष के समान है। अगर आप किसी भी तरीके के नशे से पूर्ण मुक्ति चाहते हों चाहे वह चरस, गांजा, अफीम, शराब या तंबाखू इत्यादि हो और इनसे निजात पाना चाहते हों तो एक बार जरूर सुने सतगुरु रामपाल जी महाराज  का अमृत सत्संग सतलोक आश्रम यूट्यूब चैनल पर जो सभी धर्मों के सद्ग्रन्थों से प्रमाण के आधार पर। संत रामपाल जी महाराज  की नशा मुक्त मानव समाज की विचारधारा को विस्तार से जानने के लिये संत रामपाल जी महाराज द्वारा मानव कल्याणार्थ लिखित अनमोल पुस्तक “जीने की राह” का अवश्य अध्ययन करें।

संत रामपाल जी महाराज की शरण में आकर नशे से मुक्ति पाएं

संत रामपाल जी महाराज के अनमोल ज्ञान को सुनकर लाखों लोगों ने नशे से पूर्ण मुक्ति पाई है और आज खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं अतः आप भी संत रामपाल जी महाराज से निःशुल्क नाम दीक्षा प्राप्त कर अपने वर्तमान के साथ-साथ अपने भविष्य को भी सुरक्षित करें और संत रामपाल जी महाराज के नशा मुक्त अभियान में सहयोगी बनकर एक सच्चे मानव होने के दायित्वों का निर्वहन करें। 

Latest articles

International Nurses Day 2026: Discovering Wellness Beyond Medicine & Machines

Last Updated on 4 May 2026 IST | Have you ever imagined the condition...

International Day of Family 2026: Nurture Your Family with Supreme God’s Blessings 

Last Updated on 5 May 2026 IST | International Day of Families is an...

मतलोड़ा की ज़मीन पर तबाही का मंजर: जब पानी ने गांव को घेर लिया 

हरियाणा के हिसार जिले का मतलोड़ा गांव कुछ महीने पहले तक एक सामान्य ग्रामीण...

हरियाणा: हिसार के गढ़ी गांव में संत रामपाल जी महाराज की रहमत से 3300 एकड़ जमीन पर फिर लहलहाई गेहूं की फसल

​हिसार, हरियाणा: यह दास्तान हरियाणा के हिसार जिले की हांसी तहसील के अंतर्गत आने...
spot_img

More like this

International Nurses Day 2026: Discovering Wellness Beyond Medicine & Machines

Last Updated on 4 May 2026 IST | Have you ever imagined the condition...

International Day of Family 2026: Nurture Your Family with Supreme God’s Blessings 

Last Updated on 5 May 2026 IST | International Day of Families is an...

मतलोड़ा की ज़मीन पर तबाही का मंजर: जब पानी ने गांव को घेर लिया 

हरियाणा के हिसार जिले का मतलोड़ा गांव कुछ महीने पहले तक एक सामान्य ग्रामीण...