Amit shah Latest News: गृहमंत्री अमित शाह देर रात एम्स में भर्ती

Published on

spot_img

Amit shah Latest News Health Update: भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को थकान और शरीर दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती होना पड़ा है। पाठकों को बताते हैं पूरा समाचार विस्तार से

Amit shah Latest News Health Update के मुख्य बिन्दु

  • गृह मंत्री अमित शाह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती
  • गृह मंत्री 3-4 दिन से थकान और शरीर दर्द महसूस कर रहे थे
  • उनका कोविड-19 टेस्ट नकारात्मक आया है
  • फिलहाल अच्छा महसूस कर रहे हैं अस्पताल से कार्य भी कर रहे हैं
  • 2 अगस्त से मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराये गए थे
  • 12 दिनों के बाद कोविड-19 नकारात्मक होने पर छुट्टी दे दी गई थी

Amit Shah Admitted in AIIMS (अमित शाह मंगलवार को एम्स में भर्ती)

भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को थकान और शरीर दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती होना पड़ा है। पाठकों को स्मरण होगा कि शाह अभी चार दिन पहले ही गुरुग्राम स्थित मेंदांता अस्पताल से कोविड-19 से ठीक होकर अपने घर आए थे।

Amit shah Latest News Updates: आयुर्विज्ञान संस्थान ने जारी की समाचार विज्ञप्ति

आयुर्विज्ञान संस्थान ने मीडिया और प्रोटोकॉल डिविजन के चैयरपर्सन द्वारा जारी एक समाचार विज्ञप्ति से बताया कि श्री अमित शाह, माननीय गृह मंत्री 3-4 दिन से थकान और शरीर दर्द महसूस कर रहे थे। उनका कोविड-19 नकारात्मक आया है। कोविड -19 के बाद की देखभाल के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है। वे फिलहाल अस्पताल में अच्छा महसूस कर रहे हैं और यही से अपने कार्य भी कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के एम्स में भर्ती होने के बाद एम्स की सुरक्षा व्यवस्था बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई है।

एम्स निदेशक की देखरेख में इलाज

सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देर रात 2 बजे थकान, बदन दर्द के चलते एम्स में भर्ती कराया गया। यह भी बताया जा रहा है कि सोमवार को उनका सीटी स्कैन कराया गया था और उनके सीने में संक्रमण के लक्षण दिखे थे। उनको एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। बताया जा रहा है कि एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया की देखरेख में अन्य चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है।

Amit Shah Health Update: पहले हुए थे कोरोना से पीड़ित

कोविड-19 सकारात्मक आने के बाद अमित शाह 2 अगस्त को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराये गए थे। वहाँ 12 दिनों तक रहने के बाद कोविड-19 नकारात्मक आने के बाद उन्हे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। डाक्टरों की सलाह के अनुरूप वे अपने घर पर अलग रह रहे थे।

Amit Shah News Updates : 14 अगस्त को थे कोरोना निगेटिव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट इसी शुक्रवार को नकारात्मक आई थी। उन्होंने स्वयं ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। अपने ट्वीट में उऩ्होंने कहा था कि:

‘आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।.. डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।‘

Amit Shah Health Update: कोरोना रिपोर्ट दो अगस्त को आई थी पॉजिटिव

पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि दो अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोविड-19 पॉजिटिव बताया गया था। यह रिपोर्ट आने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराया गया था। गृहमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।

सतभक्ति से मिल सकती है बार-बार के कष्टों से मुक्ति

Satlok Ashram

जी हाँ, पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब द्वारा बताए गए सतज्ञान और सतभक्ति द्वारा सभी प्रकार के सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

कबीर, संत शरण में आने से, आई टले बला।
जै भाग्य में सूली हो, कांटे में टल जाए॥

इसके लिए साधक को तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज से नाम मंत्र दीक्षा लेकर सतगुरु मर्यादा में रहकर सतभक्ति करके अपने पाप कर्मों को कटवाना चाहिए। ऐसे करने से सभी सांसारिक रोगों से तो राहत मिलेगी साथ-साथ पूर्ण मोक्ष भी प्राप्त होगा। ‘सतलोक आश्रम यू-ट्यूब चैनल’ पर सत्संग सुने और ‘जीने की राह’ पुस्तक पढ़ें ।

आज की ताज़ा ख़बर

Latest articles

National Education Day 2026: Know About the History and Importance of National Education Day

Last Updated on 6 November 2026 | National Education Day is observed every year...

Bhai Dooj 2026 [Hindi]: भाई दूज पर जानिए भाई की रक्षा कौन कर सकता है?

भाई दूज (Bhai Dooj) एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को हर वर्ग के लोग बहुत आस्था से मनाते हैं और यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है।

World Science Day For Peace And Development 2026:In a World Created by God, Is Science Truly Manmade?

This World Science Day for Peace and Development, learn about the scientist who knows about all the mysteries of the observable and unobservable multiverse we're living in.

बेजुबानों की पुकार और इंसानियत का संत रामपाल जी महाराज का सच्चा दरबार

आज के इस दौर में, जहाँ इंसान अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना उलझ...
spot_img

More like this

National Education Day 2026: Know About the History and Importance of National Education Day

Last Updated on 6 November 2026 | National Education Day is observed every year...

Bhai Dooj 2026 [Hindi]: भाई दूज पर जानिए भाई की रक्षा कौन कर सकता है?

भाई दूज (Bhai Dooj) एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को हर वर्ग के लोग बहुत आस्था से मनाते हैं और यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है।

World Science Day For Peace And Development 2026:In a World Created by God, Is Science Truly Manmade?

This World Science Day for Peace and Development, learn about the scientist who knows about all the mysteries of the observable and unobservable multiverse we're living in.