Gangster Vikas Dubey Arrested Hindi News: MP के उज्जैन में पकड़ा गया बदमाश विकास दुबे

Published on

spot_img

Vikas Dubey Arrested Latest News Hindi: हिस्ट्रीशीटर व कानपुर एनकाउंटर के आरोपी विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तारी के दौरान विकास दुबे बोला “मैँ विकास दुबे हूँ कानपुर वाला“। वहीं उत्तरप्रदेश से पुलिस का दस्ता मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो चुका है।

Vikas Dubey Arrested Latest News Hindi-मुख्य बिंदु

  • उत्तरप्रदेश पुलिस एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत का जिम्मेदार है विकास दुबे
  • कुल्हाड़ी और फायरिंग दोनों के माध्यम से नृशंस हत्या को अंजाम दिया था
  • घटना के बाद से फरार विकास की आखिरी लोकेशन बनारस के पास चंदौली पाई गई थी
  • वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार विकास उत्तरप्रदेश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था
  • पहले बनारस फिर फरीदाबाद पहुँचा और अब मध्यप्रदेश में किया आत्मसमर्पण

उत्तरप्रदेश पुलिस एनकाउंटर का आरोपी है विकास दुबे

उत्तरप्रदेश में विकास दुबे को पकड़ने गई थी पुलिस लेकिन उसे पूर्व सूचना मिल गई और उसने सारी तैयारियां कर लीं। पुलिस के आने पर फायरिंग करने और 8 पुलिसकर्मियों की शहादत के लिए जिम्मेदार है विकास दुबे। हमले में 7 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद से ही विकास फरार था। इतिहास में पुलिस पर इस प्रकार फायरिंग करने वाला पहला अपराधी है विकास।

फरीदाबाद में ली थी विकास ने शरण

Vikas Dubey Arrested Latest News Hindi: घटना को अंजाम देकर विकास खेतों से भागा और फिर किसी साइकिल से 25 किलोमीटर का सफर तय किया और शिवली पहुँचा, जानकारी के लिए बता दें कि विकास ने शिवली के थाने में ही सन 2001 में राज्यमंत्री को गोलियों से भून दिया था। वहाँ पहुँच कर उसने बाइक का इंतज़ाम करवाया और लगभग 400 किलोमीटर बाइक से सफर करके चंदौली जो कि बनारस के पास है, पहुँचा जहाँ उसने कार का इतंजाम करवाया। चंदौली में विकास के मोबाइल की आखिरी लोकेशन पाई गई।

कार से वह सीधा फरीदाबाद पहुँचा वहां गांव के ही किसी व्यक्ति के घर पर रह रहा था। पुलिस के आगमन की सूचना विकास को पहले ही लग गई थी और वह आधे घण्टे पहले फरीदाबाद से भी निकल पड़ा। पुलिस द्वारा घर में छापा मारने पर शहीद पुलिसकर्मियों के हथियार उस घर से बरामद हुए। घरवालों ने पुष्टि की कि आधे घण्टे पहले ही विकास नीली शर्ट में भागा है।

फरीदाबाद सीसीटीवी में आया था नज़र विकास

विकास फरीदाबाद में पुलिस के आने की सूचना पाकर अपने शरणदाता के घर से भागा और वहां एक होटल में रहने के लिए पूछा। आईडी न होने पर होटल ने कमरा देने से मना कर दिया बाद में जब पुलिस ने तहकीकात की तो एक दुकान की सीसीटीवी में विकास को ऑटो पकड़कर भागते हुए पाया और होटल के सीसीटीवी में भी उसकी रिकार्डिंग सामने आई। इसके बाद गुरुग्राम में भी हाई अलर्ट कर दिया गया।

उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान की पुलिस ढूंढ रही थी विकास को

जानकारी के मुताबिक विकास चाहता था कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों के अलावा किसी अन्य राज्य में आत्मसमर्पण कर देगा क्योंकि वह सीधे एनकाउंटर में नहीं मारा जाना चाहता था। उसे अपने सभी बयान दर्ज करवाने थे एवं उत्तर प्रदेश के दिग्गज पुलिस अधिकारियों व नेताओं की पोल खोलनी थी। विकास एक प्लान के तहत ही आत्मसमर्पण करना चाहता था।

MP के उज्जैन में पकड़ा गया विकास दुबे

Vikash Dubey Arrested Hindi News

Vikas Dubey Arrested Latest News Hindi: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विकास दुबे ने अपने नाम की पर्ची कटवाई। वह स्पष्ट रूप से चिल्ला रहा था कि “मैं विकास दुबे हूँ।” विकास की पुलिस ने 2 घण्टे तक निगरानी की और उसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। एनकाउंटर के सातवें दिन विकास की गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढें: साठ गम्भीर मुकदमे चल रहे हैं विकास के नाम पर

गिरफ्तारी के बाद भी वह चिल्लाता रहा “मैं विकास दुबे हूँ कानपुर वाला।”

शिवराजसिंह चौहान ने कहा अपराधी को नहीं बख्शेंगे

विकास को पकड़ने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। शिवराज सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मंदिर में जाने से पाप नहीं धुलते। हमारी सरकार किसी अपराधी को नहीं बख्शेगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा विकास

विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा। यह जानकारी मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त है। उत्तर प्रदेश से पुलिस की टीम हो चुकी है रवाना।

मध्य प्रदेश गृहमंत्री ने पुलिस की कामयाबी को सराहा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। उसे महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। ऐसे दरिंदे को पकड़ना पुलिस की बड़ी कामयाबी है तथा उत्तरप्रदेश पुलिस को सूचित किया गया है।

सोशल मीडिया पर उठाए गए प्रश्न

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि राज्य मंत्री को थाने में भूनकर रख देने वाले आरोपी विकास को पहले से क्यों नहीं पकड़ा गया? क्या भविष्य में भी ऐसे दरिंदे को पकड़ने के लिए पुलिस अपने ऊपर हमले का इंतज़ार करेगी?

एक नहीं कई विकास दुबे

आज हमारे समाज में एक नहीं कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग छिपकर और खुले आम दोनों प्रकार से बैठे हैं। इस काल लोक में ऐसी प्रवृत्ति के लोग आकर जनता को दुखी करते हैं एवं अपने पाप बढ़ाते रहते हैं। देश भर में बलात्कार से लेकर नृशंस हत्याओं के मामले सामने आते रहते हैं। प्रतिदिन नई दिल दहलाने वाली घटनाओं से आमना सामना होता रहता है। ये अपराधी अलौकिक नहीं हैं इसी समाज और इसी काल लोक की देन हैं।

आपराधिक प्रवृत्ति पर कसेंगे लगाम सन्त रामपाल जी

लालच, लोभ, सत्ता, धन आदि के वशीभूत होकर समाज में अपराधी पनपते हैं। काल ब्रह्म द्वारा ऐसे अपराधियों की बुद्धि हर ली जाती है और ये घृणित और जघन्य अपराध करने से भी नहीं चूकते। मात्र सत भक्ति और सच्ची शिक्षा ही इस काल लोक में ऐसे अपराधियों को खत्म कर सकती है। ज्ञान देने वाले ढेरों गुरु बैठे हैं फिर क्यों ऐसी आपराधिक प्रवृत्तियां जन्म लेती हैं? केवल गुरु से काम नहीं बनेगा सच्चा गुरु होना आवश्यक है जिसके लक्षण महान सन्तों की वाणियों, वेदों और गीता में हैं।

वर्तमान में केवल सन्त रामपाल जी महाराज सच्चे गुरु हैं और उनका ज्ञान सबसे उच्च, तार्किक और पूर्णतः वैज्ञानिक और शास्त्रों पर आधारित सतज्ञान है। वेदों और शास्त्रों की सच्चे गुरु की सभी परिभाषाएं उन पर सटीक बैठती हैं। उन्होंने दहेज मुक्त विवाह, नशा मुक्ति जैसे अनेकों समाज सुधार के कार्यक्रमों की शुरुआत कराकर सच्चे सन्त होने का परिचय दिया है। उनके ज्ञान को सुनकर लाखों लोगों ने नशाखोरी छोड़ी है। मात्र ऐसा सन्त ही समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है।

सन्त रामपाल जी महाराज आज सच्चा ज्ञान दे रहे हैं जो न केवल समाज में सुधार लाएगा बल्कि सही आध्यात्मिक साधना से मोक्ष की ओर अग्रसर करेगा। देर न करते हुए उनके ज्ञान को समझें और नाम दीक्षा लेकर अपना कल्याण करवाएं।

Latest articles

संत रामपाल जी महाराज ने गांव पेटवाड़ में किसान मजदूर बचाओ अभियान चरण 2 के तहत राहत सामग्री पहुंचाई

हरियाणा राज्य के हिसार/हाँसी जिले के नारनौंद तहसील के ग्राम पंचायत पेटवाड़ में पिछले...

Gaj Laxmi Vrat 2026: क्या गजलक्ष्मी व्रत करने से लाभ तथा पूर्ण मोक्ष संभव है?

Gaj Laxmi Vrat 2026 (गजलक्ष्मी व्रत): Gaj Laxmi Vrat 2026 (गजलक्ष्मी व्रत) को लेकर...

International Day of Sign Languages 2026: Worship of Supreme God Kabir – The True Sign for Humanity’s Salvation

International Day of Sign Languages is observed annually so as to raise awareness about the hardships a physically challenged individual has to go through. Thus making everyone aware about the need for the education about sign languages to the needy as early as possible into their lives. While Supreme God Kabir is the most capable; giving us anything through His method of worship whether it is aiding a deaf, dumb or blind.

गिरावड़ में पेयजल संकट दूर करने की दिशा में कदम, संत रामपाल जी महाराज द्वारा दो 10 एचपी ट्यूबवेल सेट सौंपे गए

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव गिरावड़ में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान...
spot_img

More like this

संत रामपाल जी महाराज ने गांव पेटवाड़ में किसान मजदूर बचाओ अभियान चरण 2 के तहत राहत सामग्री पहुंचाई

हरियाणा राज्य के हिसार/हाँसी जिले के नारनौंद तहसील के ग्राम पंचायत पेटवाड़ में पिछले...

Gaj Laxmi Vrat 2026: क्या गजलक्ष्मी व्रत करने से लाभ तथा पूर्ण मोक्ष संभव है?

Gaj Laxmi Vrat 2026 (गजलक्ष्मी व्रत): Gaj Laxmi Vrat 2026 (गजलक्ष्मी व्रत) को लेकर...

International Day of Sign Languages 2026: Worship of Supreme God Kabir – The True Sign for Humanity’s Salvation

International Day of Sign Languages is observed annually so as to raise awareness about the hardships a physically challenged individual has to go through. Thus making everyone aware about the need for the education about sign languages to the needy as early as possible into their lives. While Supreme God Kabir is the most capable; giving us anything through His method of worship whether it is aiding a deaf, dumb or blind.