February 23, 2026

UPSC CSE Result 2023 Declared: यूपीएससी ने जारी किया फाइनल रिजल्ट, जानें किसने बनाई टॉप 10 सूची में जगह?

Published on

spot_img

संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2023 के अंतिम परिणाम (UPSC CSE Result 2023) कल अर्थात मंगलवार को जारी कर दिए हैं। 16 अप्रैल को घोषित किए गये परिणाम में 1016 युवाओं ने सफलता प्राप्त की। इस परीक्षा में चयनित इन उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (I.A.S), भारतीय पुलिस सेवा (I.P.S), भारतीय विदेश सेवा (I.F.S), सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए तथा सेंट्रल सर्विस ग्रुप बी जैसे प्रतिष्ठित पदों पर सेवा का मौका मिलेगा।

  • यूपीएससी सीएसई एग्जाम 2023 का फाइनल रिज़ल्ट हुआ घोषित।
  • लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप करके ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः अनिमेष प्रधान व डोनुरू अन्यया रेड्डी ने प्राप्त किया।
  • इस बार कुल 1016 उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पास हुए।
  • 355 अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रोविजनल रखा गया है, इनका परिणाम बाद में किया जा सकता है घोषित।
  • उच्च पद प्राप्ति ही मात्र लक्ष्य नही है मनुष्य देह का, अपितु पूर्ण मोक्ष प्राप्त करना मूल उद्देश्य है मानव जीवन का।

सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार, देश के प्रतिष्ठित सरकारी पदों के लिए आयोजित होने वाली यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 2023 के फाइनल रिज़ल्ट कल अर्थात 16 अप्रैल को जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में 1016 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। लखनऊ के निवासी आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की। आदित्य श्रीवास्तव ने कानपुर आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक तथा एमटेक किया हुआ है आदित्य श्रीवास्तव ने वर्ष 2021 में अपना रुख सिविल सर्विसेज की ओर किया और साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी। 

वर्तमान में वो हैदराबाद सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पर हैं। 2022 में भी उनका चयन 136वीं रैंक के साथ आईपीएस में हुआ था। वहीं ओडिशा के अंगुल के निवासी अनिमेष प्रधान ने दूसरी रैंक प्राप्त की। अपनी शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी करने के बाद उन्होनें एन.आई.टी राउरकेला से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। वर्तमान में वे इंडियन ऑयल कंपनी में इन्फॉर्मेशन सिस्टम ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं।

तेलंगाना के महबूब नगर जिले की रहने वाली दोनुरू अनन्या रेड्डी ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया। अनन्या रेड्डी ने हैदराबाद में एंथ्रोपोलोजी वैकल्पिक विषय के साथ 12 से 15 घण्टे सेल्फ स्टडी करके यूपीएससी जैसी कठिन माने जाने वाली परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

■ यह भी पढ़ें: UP Board Result 2024 | उत्तरप्रदेश बोर्ड के दसवीं बारहवीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा जल्द, ऐसे देखे परिणाम

S.No.Roll NumberName
12629523Aditya Shrivastava
26312512Animesh Pradhan
31013595Donuru Ananya Reddy
41903299P K Siddhartha RamKumar
56312407Ruhani
60501579Srishti Dabas
73406060Anmol Rathore
81121316Ashish Kumar
96016094Nausheen
102637654Aishwaryam Prajapati

श्रेणीवार जानें कि कितने उम्मीदवार आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, सेंट्रल ग्रुप ए तथा सेंट्रल ग्रुप बी अधिकारी जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए चुने जाने हैं।

नोट– PWD के 37 पद भी उपरोक्त सूची में शामिल हैं

यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2023 का फाइनल रिज़ल्ट 16 अप्रैल को जारी कर दिया है। परिणाम देखने के लिए निम्न बिंदुओं को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  2. बेबसाइट के होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा  
  3. रिज़ल्ट लिंक पर क्लिक करें
  4. अब एक पीडीएफ ओपन हो जाएगी  
  5. पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें  
  6. पीडीएफ डाउनलोड करके रख लें तथा भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट भी करवा लें

तत्वज्ञान आध्यात्मिक स्तर का सर्वोच्च ज्ञान है। यह आध्यात्मिक ज्ञान की अंतिम अवस्था है। इस ज्ञान में संसार की समस्त प्रकार की समस्याओं का पूर्ण समाधान है। आध्यात्मिक ज्ञान को लेकर विचारकों के अपने-अपने मत-मतांतर हैं, किन्तु तत्वज्ञान उन सभी के मतों को शुद्ध करने का मंत्र है। जहाँ विज्ञान अपनी अंतिम अवस्था के बाद हाथ खड़े कर देता है, अध्यात्म की वहां से शुरूआत होने लगती है। 

आज विश्व में सम्पूर्ण आध्यात्मिक ज्ञान संत रामपाल जी महाराज जी के पास है। अध्यात्म और जगत के हर पहलू को तत्वज्ञान रुपी शस्त्र से पुनः उकेरने का कार्य निरंतर संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा किया जा रहा है। संत रामपाल जी महाराज द्वारा दिए जा रहे तत्वज्ञान को समझने के लिए आज ही डाउनलोड करें SANT RAMPAL JI MAHARAJ APP

Q1. यूपीएससी सीएसई 2023 परिणाम कब घोषित किए गए? 

Ans:- मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 को।

Q2. यूपीएससी सीएसई 2023 में प्रथम स्थान किसने प्राप्त किया? 

Ans:- लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने।

Q3. यूपीएससी सीएसई 2023 के फाइनल रिजल्ट मे कितने उम्मीदवारों का चयन हुआ है? 

Ans:- कुल 1016 उम्मीदवारों का।

Q4. यूपीएससी सीएसई 2023 की महिला टॉपर कौन है? 

Ans. तेलंगाना के जिला महबूब नगर की डोनुरू अनन्या रेड्डी यूपीएससी सीएसई 2023 की महिला टॉपर हैं।

Latest articles

पानी में डूबता गांव और टूटती उम्मीदें: बीड़ बबरान की पृष्ठभूमि

हरियाणा के हिसार ज़िले का छोटा-सा गांव बीड़ बबरान जहां ज़िंदगी खेतों, पशुओं और...

बाढ़, बेबसी और उम्मीद की किरण: हिसार के भगाणा गांव की ज़मीनी कहानी

हरियाणा के हिसार ज़िले का गांव भगाणा पिछले कुछ महीनों से सिर्फ़ एक गांव...

Eric Dane Biography: Career, ALS Diagnosis, and Death at 53

​The entertainment world is in mourning following the news that Eric Dane, the charismatic...

Saint Garibdas Ji Bodh Diwas 2026: Know the Saint Who Has Become the Cause of Salvation for Many

Last Updated on 19 Feb 2026 IST: Saint Garibdas Ji Bodh Diwas 2026: Amongst...
spot_img

More like this

पानी में डूबता गांव और टूटती उम्मीदें: बीड़ बबरान की पृष्ठभूमि

हरियाणा के हिसार ज़िले का छोटा-सा गांव बीड़ बबरान जहां ज़िंदगी खेतों, पशुओं और...

बाढ़, बेबसी और उम्मीद की किरण: हिसार के भगाणा गांव की ज़मीनी कहानी

हरियाणा के हिसार ज़िले का गांव भगाणा पिछले कुछ महीनों से सिर्फ़ एक गांव...

Eric Dane Biography: Career, ALS Diagnosis, and Death at 53

​The entertainment world is in mourning following the news that Eric Dane, the charismatic...