February 19, 2026

UGC NET Result 2023 (Hindi): राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने घोषित किया परिणाम; ऐसे करें चेक

Published on

spot_img

UGC NET Result 2023 (Hindi): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) 7वीं बार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई थी। यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 चक्र का परिणाम 13 अप्रैल 2023 से वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध हैं। UGC NET दिसंबर 2022 चक्र कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 83 विषयों के लिए 05 चरणों में 32 पारियों में 17 दिनों में आयोजित किया गया था। जानिए पूरी खबर विस्तार में।  

UGC NET Result 2023 (Hindi): मुख्य बिंदु 

  • राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जारी किया UGC NET परीक्षा दिसंबर चक्र 2022 का परिणाम ।
  • अपना परिणाम देखनें के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • NTA की  ऑफिशियल वेबसाइट ntaresults.nic.in पर भी स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
  • NTA ने 13 अप्रैल 2023 को जारी किया यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सेशन परीक्षा परिणाम
  • UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 16 मार्च के बीच 5 चरणों में आयोजित की गई थी। 
  • परीक्षा में कुल 8,34,537 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। 

UGC NET RESULT 2023 (Hindi): NTA ने किया जारी 

डॉ. साधना पराशर, वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2022 चक्र के लिए स्कोर कार्ड प्रदर्शित करने के संबंध में 13 अप्रैल 2023 को सार्वजनिक सूचना जारी की। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) 7वीं बार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई थी। UGC NET दिसंबर 2022 चक्र कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 83 विषयों के लिए 05 चरणों में 32 पारियों में 17 दिनों में आयोजित किया गया था। UGC-NET दिसंबर 2022 का रिजल्ट 13 अप्रैल 2023 को घोषित कर दिया गया है। 

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 का स्कोर कार्ड अब 13 अप्रैल 2023 से https://ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। यदि किसी उम्मीदवार को स्कोर कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह ugcnet@nta.ac.in पर मेल कर सकता है। योग्य उम्मीदवारों को शीघ्र ही एनटीए द्वारा ई-प्रमाण पत्र और जेआरएफ पुरस्कार पत्र जारी किए जाएंगे। कुल 8,34,537 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। मार्क्स देखने हेतु आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता पड़ेगी। NTA ने परिणाम के साथ UGC NET कट ऑफ मार्क्स और पर्सेंटाइल की भी घोषणा की है।

UGC NET RESULT 2023 (Hindi): परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

यूजीसी नेट परिणाम 2023 को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित सरल चरणों का पालन करना चाहिए –

  • ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट सक्रिय लिंक खोजें।
  • दिए गए स्थान में अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर टैप करें।
  • लिंक पर क्लिक करने पर UGC NET 2023 का परिणाम आपको दिखेगा।
  • अपना स्कोर चेक करने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।

UGC NET परिणाम 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

  • UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा औपचारिक रूप से 21 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित की गई थी।  
  • NTA ने 6 अप्रैल को UGC NET दिसंबर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की। 
  • अंतिम कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों के पास 23 मार्च से 25 मार्च तक का समय था। 
  • इसके लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवारों के लिए सभी पांच चरणों में परीक्षा आयोजित की गई थी। 
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 13 अप्रैल 2023 को यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सेशन की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 

UGC NET RESULT 2023 (Hindi): यूजीसी नेट की अगली परीक्षा!

UGC NET RESULT के बाद ,अगली UGC NET परीक्षा जून 2023 चक्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख और आवेदन शेड्यूल की घोषणा परीक्षा अधिसूचना में की जाएगी। अब दिसंबर 2022 के नतीजे आने के बाद किसी समय UGC NET जून 2023 का शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

UGC NET RESULT 2023 (Hindi) यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन क्यों ?

देश भर में विश्व विद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थाओं में जूनियर प्रोफेसर फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। न्यूनतम उत्तीर्ण अंक अनारक्षित श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के लिए 35 प्रतिशत है। उम्मीदवारों को हर प्रश्नपत्र अलग अलग पास होना होता है।

■ Also Read: CSIR NET 2023: ऐसे पास होगी जीवन की परीक्षा

क्या है मनुष्य जीवन की परीक्षा का मूल उद्देश्य?

परमात्मा ने हमें अक्षर ज्ञान इसलिए कराया कि हम सत्य ज्ञान को पहचान सकें। आज आध्यात्मिक शिक्षा के अभाव में लोगों को सत्य और असत्य का ज्ञान नहीं हो पा रहा है। समाज में अनेकों कर्मकांड, पाखंडवाद, अंधविश्वास, दहेज  प्रथा, चोरी करना, नशा करना, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, भ्रूण हत्या, जातिगत भेदभाव, धर्म मजहब के भेदभाव जैसी अनेक बुराइयां घर कर गई है।

आध्यात्मिक शिक्षा के अभाव में हम इतने गिर गए हैं कि सिर्फ माया के चक्कर और कार – कोठी बनाना उद्देश्य बन गया है। हमारी नैतिकता का पतन हो गया है। वहीं दूसरी ओर लोग संत रामपाल जी से उपदेश प्राप्त कर जीवन के मूल उद्देश्य को प्राप्त कर रहे हैं। अपना मानव जीवन सफल बना रहे हैं।

मनुष्य जीवन ध्येय पूर्ण परमात्मा को प्राप्त करना है!

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल पैसे कमाना और सांसारिक सुख प्राप्त करना नहीं है। परम संत रामपाल जी अपने सत्संगों  के माध्यम से शिक्षा के मूल उद्देश्य के बारे में बताते हैं। सतगुरुदेव सभी धर्म शास्त्रों से प्रमाणित ज्ञान के आधार पर पूर्ण परमात्मा को पाने के लिए सत भक्ति बताते हैं। आप जी भी परमात्मा को पहचान कर पूर्ण संत रामपाल जी महाराज से नाम उपदेश प्राप्त कर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षित व्यक्ति ही धार्मिक शास्त्रों को पढ़ सकता है और समझ सकता है। उनके बताए तत्व ज्ञान की विस्तार से जानकारी के लिए Sant Rampal Ji Maharaj app डाउनलोड करें ।

FAQs About UGC NET RESULT 2023 (Hindi)

UGC NET रिजल्ट कैसे देख सकते हैं ?

NTA के अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसम्बर 2022 रिजल्ट कब घोषित किया जाएगा?

NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर चक्र 2022 का परिणाम 13 अप्रैल 2023 को घोषित कर दिया है।

यूजीसी नेट परीक्षा क्या है?

नेशनल परीक्षण एजेंसी द्वारा परीक्षा भर्ती जिसमे देश भर में विश्व विद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थाओं में जूनियर प्रोफेसर फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

यूजीसी नेट की अगली परीक्षा कब होगी?

UGC NET RESULT के बाद ,अगली UGC NET परीक्षा जून 2023 चक्र में आयोजित की जाएगी। 

मनुष्य जीवन की असली परीक्षा क्या है?

मनुष्य जीवन की असली परीक्षा पूर्ण परमात्मा की प्राप्ति कर पूर्ण मोक्ष अर्जित करना है। जो पूर्ण संत रामपाल जी महाराज से नाम दीक्षा लेकर संभव है।  

Latest articles

संत रामपाल जी महाराज के 39वें बोध दिवस का हुआ सफल आयोजन

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों के लिए अपने गुरुदेव का ‘बोध दिवस’ सबसे...

Ramadan Festival 2026: Who is Allah and How to Please Him?

Last Updated on 17 Feb 2026 IST: Ramadan Festival 2026: Ramadan, also spelled Ramazan,...

रमज़ान 2026 पर जानिए कौन है अल्लाहु कबीर जो हजरत मोहम्मद को मिले?

Last Updated on 17 Feb 2026 IST: रमज़ान 2026 (Ramadan in Hindi) | रमज़ान...

International Mother Language Day 2026: What Is the Ultimate Language of Unity? 

Last Updated on 17 February 2026 IST: International Mother Language Day: Every year on...
spot_img

More like this

संत रामपाल जी महाराज के 39वें बोध दिवस का हुआ सफल आयोजन

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों के लिए अपने गुरुदेव का ‘बोध दिवस’ सबसे...

Ramadan Festival 2026: Who is Allah and How to Please Him?

Last Updated on 17 Feb 2026 IST: Ramadan Festival 2026: Ramadan, also spelled Ramazan,...

रमज़ान 2026 पर जानिए कौन है अल्लाहु कबीर जो हजरत मोहम्मद को मिले?

Last Updated on 17 Feb 2026 IST: रमज़ान 2026 (Ramadan in Hindi) | रमज़ान...