संत रामपाल जी महाराज से मिले अंतरराष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष एवं ग्राम प्रतिनिधि

Published on

spot_img

संत रामपाल जी महाराज से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, खेल जगत की हस्तियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम शिष्टमंडलों ने मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान सामाजिक कल्याण, ग्रामीण समस्याओं के समाधान, खेल संवर्धन, जल संकट तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रसार जैसे बहुआयामी विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस मुलाकात में अंतरराष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा सामाजिक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रमुख आगंतुकों एवं शिष्टमंडलों का परिचय

संत रामपाल जी महाराज से मिलने पहुंचे प्रमुख व्यक्तियों में अंतरराष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं राजस्थान भाजपा प्रवक्ता सुरेश मिश्रा शामिल थे। उनके साथ राजस्थान के जोधपुर से फिल्म उद्योग में कार्यरत बाउंसर एवं सामाजिक प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए।

इसके अतिरिक्त, विभिन्न क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों एवं सामाजिक समितियों के प्रतिनिधिमंडल दर्शन हेतु पहुंचे:

उमरी गांव (कुरुक्षेत्र)अखाड़ा इंचार्ज राजपाल पहलवान के नेतृत्व में युवा खिलाड़ी एवं प्रतिनिधिमंडल
ग्राम पंचायत कसरेटीगांव के सरपंच एवं ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल
सरूरपुर पंचायत (फरीदाबाद)ग्राम पंचायत प्रतिनिधिमंडल
काणोंदा (झज्जर)ग्राम पंचायत एवं युवा खेल समिति के सदस्य
बिठमड़ा (हिसार)गौशाला समिति के प्रधान एवं सदस्य
ग्राम पंचायत सैंयसरपंच, बीडीसी सदस्य तथा 15-20 गणमान्य ग्रामीण
प्रेमनगर (भिवानी)अंबेडकर जिला सेवा समिति के प्रधान एवं सदस्य
पिनाना (सोनीपत)स्थानीय किसान प्रतिनिधि

विभिन्न बैठकों एवं विचार-विमर्श का विवरण

मुलाकात के दौरान अंतरराष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष व बीजेपी प्रवक्ता सुरेश मिश्रा ने संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की। सुरेश मिश्रा ने कहा कि सत्य को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती और आज कबीर साहेब के विचारों का प्रसार पूरे विश्व में हो रहा है। उन्होंने आध्यात्मिक प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के संदर्भ में चर्चा की।

कुरुक्षेत्र के उमरी गांव से समाजसेवी ने संत रामपाल जी महाराज को अवगत कराया कि वे स्वयं 67 बार रक्तदान कर चुके हैं और उनके मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर नाम दीक्षा ग्रहण करने आए हैं।

अखाड़ा इंचार्ज राजपाल पहलवान ने पूरे भारतवर्ष में संत जी द्वारा किसानों की भरपूर मदद के लिए आभार जताया।

पिनाना (सोनीपत) के किसानों ने संत रामपाल जी महाराज से दर्शन व नाम दीक्षा ली। किसानों ने बताया कि दो फसलें खराब होने और पानी की कमी से वे संकट में हैं। इस पर संत रामपाल जी महाराज ने बताया कि ढाई एकड़ तक भूमि वाले किसानों को खाद और कीटनाशक दवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में बीड़ी, शराब, मांस, तंबाकू और हुक्का पूरी तरह त्यागा जाएगा, उनके लिए पांच एकड़ तक की कृषि सहायता निशुल्क देने की योजना पर कार्य किया जाएगा।

प्रेमनगर, भिवानी हरियाणा से अंबेडकर सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने संत रामपाल जी महाराज से मुलाकात की और सेवा कार्यों की सराहना की। समिति ने बताया कि जलभराव के दौरान आश्रम की ओर से पाइपलाइन, मोटर और अन्य उपकरण उपलब्ध कराकर पानी की निकासी कराई गई, जिससे फसलें और कच्चे मकान बच सके। समिति ने आभार व्यक्त करते हुए नाम दीक्षा लेने और समाज सेवा में सहयोग देने की इच्छा जताई।

राजस्थान के जोधपुर से बाउंसर ने बताया कि उनकी माताजी पांच वर्षों से लकवे से पीड़ित थीं और उपचार के बावजूद लाभ नहीं हुआ, लेकिन नाम दीक्षा लेने के बाद वे चलने-फिरने में समर्थ हुईं। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि आठ वर्ष पहले गंभीर स्वास्थ्य संकट में डॉक्टरों के जवाब देने के बाद नाम दीक्षा और भक्ति से उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिला। संत रामपाल जी महाराज ने सभी को भक्ति मार्ग पर दृढ़ रहने और सात्विक जीवन जीने का आशीर्वाद दिया।

ग्राम पंचायत सैंय के प्रतिनिधियों ने पूर्व में प्राकृतिक आपदा एवं जल संकट के समय प्रदान की गई 12,000 फुट पाइपलाइन, चार मोटर, सूखा चारा तथा किसान सहायता सामग्री के लिए आभार व्यक्त किया। 

बिठमड़ा हिसार, गौशाला समिति के सदस्यों ने गौसेवा एवं सामाजिक पुस्तकालयों की स्थापना हेतु सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आगंतुकों की याचिकाएं एवं संत रामपाल जी महाराज का आश्वासन

मुलाकात के दौरान विभिन्न ग्रामीण प्रतिनिधियों द्वारा जनकल्याण से जुड़ी मांगें रखी गईं:

विभिन्न ग्राम पंचायतों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिक समस्याओं को संत रामपाल जी महाराज के समक्ष रखा। ग्राम पंचायत कसरेटी एवं फरीदाबाद की सरूरपुर पंचायत ने अपने गांवों में पेयजल संकट तथा जलभराव की गंभीर समस्या से अवगत कराया। 

सरूरपुर (फरीदाबाद) पंचायत ने 40 वर्षों से अवरुद्ध जोहड़ की सफाई और जल निकासी हेतु पाइप एवं मोटर की मांग रखी, जिस पर संत रामपाल जी महाराज ने तत्काल सर्वेक्षण कराकर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

ग्राम पंचायत कसरेटी को गांव में मीठे पानी की निर्बाध आपूर्ति हेतु ट्यूबवेल एवं पाइपलाइन की व्यवस्था का भरोसा संत रामपाल जी महाराज ने दिया।

काणोंदा (झज्जर) के युवाओं ने गांव में खेल मैदान के विकास हेतु सहायता की अर्जी लगाई, जिस पर संत रामपाल जी महाराज जी ने यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

संत रामपाल जी महाराज का सभी आगंतुकों के लिए संदेश

संत रामपाल जी महाराज ने सभी आगंतुकों, धर्मगुरुओं और जनसाधारण को संबोधित करते हुए भक्ति मार्ग और सदग्रंथों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता, वेद और पुराण ही सनातन अध्यात्म के मूल आधार हैं। उन्होंने सभी धार्मिक विचारकों और संतों से आह्वान किया कि वे सदग्रंथों को साक्षी मानकर समाज को सही आध्यात्मिक दिशा प्रदान करें।

संत रामपाल जी महाराज ने आदि सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों को स्पष्ट करते हुए कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य पूर्ण परमात्मा की भक्ति का अनुसरण करना है। उन्होंने समाज से पाखंड, नशा, मांस, मदिरा एवं सामाजिक कुरीतियों को पूर्णतः त्यागकर सात्विक जीवन अपनाने तथा निष्काम जनसेवा में संलग्न रहने का संदेश दिया।

संत रामपाल जी महाराज के कार्यों पर प्रसन्नता जताई

विभिन्न शिष्टमंडलों एवं संत रामपाल जी महाराज के बीच संपन्न हुई यह मुलाक़ात अत्यंत सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। आगंतुकों ने संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाए जा रहे मानवीय, सामाजिक एवं आध्यात्मिक अभियानों के प्रति गहरी निष्ठा व्यक्त की। सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जल व्यवस्था, गौसेवा, कृषि सहयोग एवं खेल संवर्धन हेतु मिले आश्वासनों पर प्रसन्नता जताई और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

Latest articles

Ganesh Chaturthi 2026: Discover the True Adi Ganesha Beyond Idols!

Last Updated on 9 September 2026 IST | Ganesh Chaturthi 2026: Ganesh Chaturthi is...

आदि सनातन धर्म, शास्त्र प्रमाण और समाज सुधार: जगदीप शर्मा का संत रामपाल जी महाराज से विशेष साक्षात्कार

वर्तमान समय में धर्म, अध्यात्म और सामाजिक परंपराओं को लेकर समाज में अनेक धारणाएं,...
spot_img

More like this

Ganesh Chaturthi 2026: Discover the True Adi Ganesha Beyond Idols!

Last Updated on 9 September 2026 IST | Ganesh Chaturthi 2026: Ganesh Chaturthi is...