अकाल व जल संकट से राहत: गाँव मांगावास (झज्जर) में संत रामपाल जी महाराज की कृपा से हुआ स्थाई समाधान

Published on

spot_img

हरियाणा के जिला झज्जर, तहसील बेरी स्थित ग्राम पंचायत मांगावास में बारिश के मौसम में जमा होने वाले बरसाती पानी की निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी। पानी गांव के बीच भर जाने से ग्रामीणों तथा पशुधन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस पानी को आठ नंबर ड्रेन तक पहुंचाकर गांव को जलभराव से मुक्त करने के लिए स्थायी पाइपलाइन और हैवी मोटर की सख्त आवश्यकता थी। इसके साथ ही, गांव में पीने के शुद्ध पानी का भी गंभीर अभाव था। इन दोनों विकट समस्याओं के समाधान हेतु ग्राम पंचायत मांगावास ने संत रामपाल जी महाराज के दरबार में दो अरदास (प्रार्थनाएँ) लगाईं।

मौके पर सर्वे एवं त्वरित स्वीकृति

महाराज जी के आदेश पर उसी दिन सर्वे टीम ने गांव पहुंचकर मौके का पूरी निष्पक्षता से निरीक्षण किया और पानी की निकासी मार्ग एवं आवश्यक संसाधनों का आकलन किया। सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत होते ही संत रामपाल जी महाराज ने दोनों प्रार्थनाओं को तुरंत स्वीकृति प्रदान कर दी।

प्रदान की गई सामग्री एवं उपकरण

महाराज जी द्वारा दिए गए दो दिनों के समयानुसार, दूसरे ही दिन आश्रम के सेवादार ट्रक भरकर सारा सामान लेकर गांव मांगावास पहुंचे। सामान पहुंचते ही गांव में ढोल-नगाड़ों और संत रामपाल जी महाराज के जयकारों के साथ सेवादारों का भव्य स्वागत किया गया और ग्रामीणों ने फूलों की मालाएं पहनाकर आभार व्यक्त किया।

सामग्री / उपकरणमात्रा / विवरणउपयोग एवं लाभ
8 इंची पाइपलाइन400 फीट (15 पाइप)गांव में जलभराव की निकासी को ड्रेन नंबर 8 तक पहुंचाने हेतु
इलेक्ट्रिक मोटर10 HP हैवी-ड्यूटीजलभराव के पानी की तेज गति से निकासी हेतु
सक्शन पाइप व पीवीसी पाइप20 फुट सुंडिया एवं पीवीसी पाइपपानी खिंचाव एवं पाइपलाइन कनेक्शन हेतु
फिटिंग एक्सेसरीजपीवीसी व लोहे के बैंड, सॉकेट, प्लेट, हांडीपाइपलाइन और मोटर की मजबूती से असेंबली के लिए
इलेक्ट्रिकल व अन्य सामानस्टार्टर, इलेक्ट्रिकल वायर, फेविकोल, चैन, स्टील नट-बोल्टसुरक्षित संचालन व स्थापना हेतु पूर्ण किट
RO प्लांट12,000 लीटर क्षमतागांव, स्कूल, अस्पताल, पुलिस चौकी, मजदूरों व राहगीरों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति

RO प्लांट की सुविधा एवं जनलाभ

जलभराव की स्थायी निकासी के साथ-साथ गांव के मुख्य मार्ग पर 12,000 लीटर क्षमता वाले विशाल RO प्लांट का निर्माण कार्य भी संपन्न कराया गया। इस RO प्लांट से न केवल गांव मांगावास के निवासियों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है, बल्कि पास स्थित स्कूल, पुलिस चौकी, अस्पताल, राहगीरों, स्थानीय मजदूरों तथा आसपास के 5-6 गांवों से आने-जाने वाले लोगों को भी स्वच्छ शीतल जल मिल रहा है। ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रार्थना के उसी दिन सर्वे होना और दो दिनों में पूरा सामान गांव पहुंच जाना एक अभूतपूर्व घटना है, जो सरकारी तंत्र में भी संभव नहीं हो पाती। ग्रामीणों ने आश्रम के शांत एवं अनुशासित वातावरण तथा संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाए जा रहे निस्वार्थ जनसेवा अभियानों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

समाज सेवा और जल कल्याण की मिसाल

ग्राम पंचायत मांगावास का यह वाकया दर्शाता है कि संत रामपाल जी महाराज का दरबार जन-साधारण और ग्रामीण अंचल के कष्टों को दूर करने के लिए सदैव तत्पर है। जलभराव की स्थाई निकासी और 12,000 लीटर के RO प्लांट जैसी सुविधाओं से न केवल पर्यावरण और पशुधन की रक्षा हुई है, बल्कि हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है।

Latest articles

देशभर से पहुंचे लोगों ने संत रामपाल जी महाराज के सामने रखीं जनसेवा से जुड़ी बातें

अलग-अलग राज्यों और गांवों से किसान, गौशाला प्रधान, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण...

संकट में उम्मीद की किरण: संत रामपाल जी महाराज समाज सुधार और जनहित के कार्यों से बदल रहे है अंचलों की तकदीर

आज के दौर में जब आम आदमी बुनियादी समस्याओं और प्राकृतिक आपदाओं के सामने...

डीघल, झज्जर के जिला पार्षद ने की संत रामपाल जी महाराज से भेंट, जल निकासी सहायता के लिए जताया आभार

हरियाणा के झज्जर जिले के डीघल क्षेत्र से आए जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के...
spot_img

More like this

देशभर से पहुंचे लोगों ने संत रामपाल जी महाराज के सामने रखीं जनसेवा से जुड़ी बातें

अलग-अलग राज्यों और गांवों से किसान, गौशाला प्रधान, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण...

संकट में उम्मीद की किरण: संत रामपाल जी महाराज समाज सुधार और जनहित के कार्यों से बदल रहे है अंचलों की तकदीर

आज के दौर में जब आम आदमी बुनियादी समस्याओं और प्राकृतिक आपदाओं के सामने...