सतलोक आश्रम नेपाल में आयोजित आध्यात्मिक सत्संग में पहुँचे राज्यपाल और डीआईजी ने की संत रामपाल जी की सराहना

Published on

spot_img

देश क्या विदेश क्या जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सत्य आध्यात्मिक सत्संग की गूंज आज पूरी दुनिया में है। तो वहीं संत रामपाल जी महाराज के सत्संगों को सुनने के लिए आम लोगों के अलावा नेता, अभिनेता, विधायक, मंत्री, राज्यपाल, पुलिस ऑफिसर्स समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी पहुँच रहे हैं। जिसका नजारा बीते मंगलवार को सतलोक आश्रम नेपाल (Satlok Ashram Dhanusha Nepal) में देखने को मिला।

सतलोक आश्रम नेपाल में सत्संग में उमड़ा जनसैलाब

बीते मंगलवार 10 अक्टुबर को भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के मधेस प्रदेश के धनुषा जिले के मिथिला नगरपालिका-2 में स्थित सतलोक आश्रम धनुषा (Satlok Ashram Dhanusha, Nepal) में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सत्य आध्यात्मिक सत्संग प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों के अलावा आम नागरिक समेत राज्यपाल, विधायक और डीआईजी भी पहुंचे। वहीं सतलोक आश्रम में इस दौरान जनसैलाब देखने को मिला।

Satlok Ashram Dhanusha, Nepal | आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

सतलोक आश्रम धनुषा, नेपाल में संत रामपाल जी महाराज के आयोजित सत्संग के अवसर पर आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब की लीलाओं के अलावा जगत के तारणहार संत रामपाल जी महाराज के विषय में सैकड़ो वर्ष पूर्व विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं जैसे नास्त्रेदमस, फ्लोरेंस, एंडरसन, जीन डिक्सन आदि द्वारा की गई भविष्यवाणियों का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही, संत रामपाल जी महाराज के द्वारा दिये जा रहे गीता, वेद, पुराण, कुरान, बाइबल, गुरुग्रंथ साहिब के सत्यज्ञान और उनके उद्देश्य को फ्लैक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जिसमें प्रमाणिकता के लिए सभी धर्मग्रंथों को भी रखा गया था। जिससे सत्संग सुनने आये श्रद्धालुओं को धर्मग्रंथों का यथार्थ ज्ञान सत्संग व आध्यात्मिक प्रदर्शनी के माध्यम से हुआ।

■ यह भी पढ़ें: ७३ औँ अवतरण (अवतार) दिवस २०८० – तत्त्वदर्शी सन्त रामपालजी महाराज | [Nepal]

सतलोक आश्रम नेपाल पहुंचे प्रदेश प्रमुख राज्यपाल

सतलोक आश्रम नेपाल में हुए सतगुरु रामपाल जी महाराज जी के आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम में नेपाल के मधेस प्रदेश के प्रमुख (राज्यपाल) माननीय हरिशंकर मिश्र जी, मधेस प्रदेश के विधायक माननीय रामसरोज यादव जी तथा सशस्त्र पुलिस बल मधेस प्रदेश के डीआईजी (DIG) दिपेन्द्र शाह जी भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने सतलोक आश्रम धनुषा (Satlok Ashram Dhanusha, Nepal) कि सर्व व्यवस्थाएँ तथा संत रामपाल जी के अनुयाईयों का आचरण इत्यादि का अवलोकन करने के बाद बहुत प्रभावित हुए। साथ ही, संत रामपाल जी महाराज के सत्य आध्यात्मिक सत्संग से भी बहुत प्रभावित दिखे।

Nepal LG with DIG at Satlok Ashram Nepal for attaining Satsang

राज्यपाल ने की संत रामपाल जी महाराज की सराहना

मधेस प्रदेश के प्रमुख (राज्यपाल) ने कहा कि समाज से नशा सेवन, दहेज प्रथा, हिंसा, भेदभाव, छुआछूत, भ्रष्टाचार, अन्धविश्वास, पाखन्ड आदि सभी सामाजिक विकृतियों का अन्त करने के महत्वपूर्ण कार्य को अपना मुख्य उद्देश्य बनाकर सन्त रामपाल जी महाराज जी अपने तत्वज्ञान के माध्यम से पूरा कर रहे हैं, ये बहुत सराहनीय है। जिससे सरकार द्वारा किए जाने वाले इन सामाजिक कार्यों में बहुत बड़ा बल मिल रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि सतलोक आश्रम (Satlok Ashram Dhanusha, Nepal) में मुझे आत्मिक सुख एवं शान्ति का अनुभव प्राप्त हुआ। साथ ही, राज्यपाल ने अभी तक सतलोक आश्रम से अनजान सभी लोगों को एक बार अवश्य आश्रम में अवलोकन करने के लिए आने का आग्रह भी किया। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सत्य आध्यात्मिक ज्ञान को जानने के लिए Sant Rampal Ji Maharaj App गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

Latest articles

संत रामपाल जी महाराज ने गांव पेटवाड़ में किसान मजदूर बचाओ अभियान चरण 2 के तहत राहत सामग्री पहुंचाई

हरियाणा राज्य के हिसार/हाँसी जिले के नारनौंद तहसील के ग्राम पंचायत पेटवाड़ में पिछले...

Gaj Laxmi Vrat 2026: क्या गजलक्ष्मी व्रत करने से लाभ तथा पूर्ण मोक्ष संभव है?

Gaj Laxmi Vrat 2026 (गजलक्ष्मी व्रत): Gaj Laxmi Vrat 2026 (गजलक्ष्मी व्रत) को लेकर...

International Day of Sign Languages 2026: Worship of Supreme God Kabir – The True Sign for Humanity’s Salvation

International Day of Sign Languages is observed annually so as to raise awareness about the hardships a physically challenged individual has to go through. Thus making everyone aware about the need for the education about sign languages to the needy as early as possible into their lives. While Supreme God Kabir is the most capable; giving us anything through His method of worship whether it is aiding a deaf, dumb or blind.

गिरावड़ में पेयजल संकट दूर करने की दिशा में कदम, संत रामपाल जी महाराज द्वारा दो 10 एचपी ट्यूबवेल सेट सौंपे गए

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव गिरावड़ में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान...
spot_img

More like this