Mukhtar Ansari Death: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी गाजीपुर जिले में सुपुर्द-ए-खाक

Published on

spot_img

Mukhtar Ansari Death: पूर्व बाहुबली नेता और उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक रहे मुख्तार अंसारी का 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक (अंतिम विदाई) कर दिया गया।

Mukhtar Ansari Death: मुख्य बिन्दु 

  • मुख्तार अंसारी का निधन बांदा जेल में हुआ।
  • उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था।
  • उनकी मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
  • गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 
  • सतभक्ति करने के लिए मिला है यह अनमोल मानव जन्म।

Mukhtar Ansari Death: पूर्व विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी का निधन

उत्तर प्रदेश के मऊ से पूर्व विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी का गुरुवार को बांदा जेल में निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

Mukhtar Ansari Death: कई जिलों में धारा 144  

अंसारी की मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में खासकर मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इन जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

अंसारी पर हत्या, रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। वह कई सालों से जेल में बंद था। उनके बेटे अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मांगी है।

अंतिम संस्कार की जानकारी

लंबे समय से अपराधों के आरोपी रहे और गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां जोरों पर की गई। उनके शव को देर रात करीब डेढ़ बजे गाजीपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचाया गया। मुख्तार अंसारी को आज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक (अंतिम विदाई) कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए। भारी भीड़ को नियंत्रित करने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा बार-बार की गई घोषणाओं के बावजूद, वहां जमा हुए लोग तितर-बितर नहीं हुए और कब्रिस्तान की तरफ चलते रहे।

अंसारी की मौत 21 मामलों को अधूरा छोड़ गई

गैंगस्टर नेता मुख्तार अंसारी को हत्या, जबरन वसूली और धमकाने जैसे 65 से ज्यादा आपराधिक मामलों का सामना करने के बावजूद 2022 में ही पहली सजा सुनाई गई थी। इसके बाद के महीनों में उन्हें कई मामलों में सजा मिली, जिसमें इसी साल फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में उम्रकैद की सजा भी शामिल है। हालांकि, अंसारी की मौत उनके खिलाफ चल रहे 21 मामलों को अधूरा छोड़ गई है, जो उनके इर्द-गिर्द कानूनी पेचिदगियों का जाल बयां करती है।

अनमोल मानव जन्म किया बर्बाद 

मुख्तार अंसारी पर हत्या (Mukhtar Ansari Death), रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। वह कई सालों से जेल में बंद था। अनमोल मानव जन्म बेकार के कार्यों में गँवा दिया और काल के पाप पुण्य के कर्म जाल को नहीं पहचान पाये। परमेश्वर कबीर जी के सतज्ञान को बाख़बर संत रामपाल जी से समझा होता तो सुखमय जीवन व्यतीत करके पूर्ण मोक्ष को प्राप्त होते। 

कबीर, मानुष जन्म दुर्लभ है मिले न बारम्बार। 

तरुवर से पत्ता टूट गिरे बहुर न लगता डार।।

अधिक जानकारी के लिए विजिट करे Supremegod.org

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: मुख्तार अंसारी कौन थे?

उत्तर: मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश के एक बाहुबली नेता थे। शुरुआत में वह एक गैंगस्टर थे बाद में राजनीति में आ गए। 

प्रश्न 2: मुख्तार अंसारी का निधन कैसे हुआ?

उत्तर: मुख्तार अंसारी बहुत समय से बांदा जेल में बंद थे। वही उनका गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

प्रश्न 3: मुख्तार अंसारी पर क्या आरोप थे?

उत्तर: मुख्तार अंसारी पर हत्या, जबरन वसूली और धमकाने सहित 65 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। 

प्रश्न 4: क्या मुख्तार अंसारी को कभी सजा हुई थी?

उत्तर: जी हां, उन्हें 2022 में पहली सजा सुनाई गई थी. इसके बाद उन्हें कई और सजाएं मिलीं, जिनमें एक इसी साल फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा भी शामिल है। 

प्रश्न 5: मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार कहाँ हुआ?

उत्तर: मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 

प्रश्न 6: मुख्तार अंसारी के निधन के बाद क्या हुआ?

उत्तर: हजारों लोग गाजीपुर में उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद वहां जमा हुए लोग कब्रिस्तान की तरफ चलते रहे। 

प्रश्न 7: मुख्तार अंसारी के खिलाफ कितने मामले अभी भी चल रहे हैं?

उत्तर: मुख्तार अंसारी की मौत उनके खिलाफ चल रहे 21 मामलों को अधूरा छोड़ गई है। 

Latest articles

​भरतपुर के पीरनगर गांव में ‘मानव सेवा’ का चमत्कार, संत रामपाल जी महाराज ने उजड़ते गांव को दिया नया जीवन

​भरतपुर, राजस्थान: जहां सरकारी तंत्र की मशीनरी, जिला प्रशासन के वादे और मुख्यमंत्री पोर्टल...

जब हार गया सरकारी तंत्र, तब संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ ने बदला खैरपुर का भाग्य

राजस्थान के डीग जिले के अंतर्गत आने वाली कासोट ग्राम पंचायत (जिसमें खैरपुर, नहार...

Lucknow Coaching Centre Fire: At Least 15 Dead, Several Injured as Blaze Engulfs Aliganj Building

Lucknow Coaching Centre Fire: A massive fire at a building housing a coaching centre...

​डीग के अजान गांव में ‘मानव सेवा’ की अनूठी मिसाल, संत रामपाल जी महाराज ने उजड़ते गांव को पलायन से बचाया

​डीग (भरतपुर), राजस्थान: यह कहानी राजस्थान के नवगठित डीग जिले की कुम्हेर (रार) तहसील...
spot_img

More like this

​भरतपुर के पीरनगर गांव में ‘मानव सेवा’ का चमत्कार, संत रामपाल जी महाराज ने उजड़ते गांव को दिया नया जीवन

​भरतपुर, राजस्थान: जहां सरकारी तंत्र की मशीनरी, जिला प्रशासन के वादे और मुख्यमंत्री पोर्टल...

जब हार गया सरकारी तंत्र, तब संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ ने बदला खैरपुर का भाग्य

राजस्थान के डीग जिले के अंतर्गत आने वाली कासोट ग्राम पंचायत (जिसमें खैरपुर, नहार...

Lucknow Coaching Centre Fire: At Least 15 Dead, Several Injured as Blaze Engulfs Aliganj Building

Lucknow Coaching Centre Fire: A massive fire at a building housing a coaching centre...