Mobile Tariff Hike 2024: Jio, Airtel और Vi ने किया टैरिफ में इजाफा

Published on

spot_img

Mobile Tariff Hike 2024: भारत, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है, अब तक विश्व के सबसे सस्ते टैरिफ का केंद्र रहा है। जियो ने अपने अत्यंत किफायती टैरिफ प्लान से दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति ला दी थी। उसकी न्यूनतम मूल्य रणनीति ने प्रतिद्वंद्वियों को भी कीमतें घटाने पर मजबूर किया। 2021 तक इन कंपनियों ने टैरिफ नहीं बढ़ाए थे, लेकिन टेलीकॉम सेक्टर में भारी निवेश किया और 2022 में 5G तकनीक को अपनाया। जियो ने पांच वर्षों में तीसरी बार दामों में वृद्धि की है।

  •  जुलाई से सभी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान होंगे महंगे।
  • Jio ने 27% तक की बढ़ोतरी की।
  • Airtel के प्लान भी हुए अधिक महंगे।
  • Jio और Airtel के बाद Vi (वोडाफोन-आइडिया) ने भी टैरिफ बढ़ाए।
  • मोबाइल रिचार्ज के महंगा होने से टेलीकॉम उद्योग को ₹20,000 करोड़ के मुनाफे का अनुमान।
  • उद्योग का राजस्व 14% तक बढ़ने की संभावना।
  • सोशल मीडिया के कारण दैनिक डेटा खपत सीमा में वृद्धि।
  • संत रामपाल जी महाराज दें रहे हैं मोबाइल डेटा के सदुपयोग की शिक्षा ।

Mobile Tariff Hike 2024: जुलाई से दूरसंचार सेवाओं का इस्तेमाल महंगा होने वाला है। Jio और Airtel के बाद अब Vi (वोडाफोन-आइडिया) ने भी अपने सभी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में इजाफा कर दिया है। इन सभी टेलीकॉम कंपनियों के नए रिचार्ज प्लान की कीमतें जुलाई से लागू होंगी। कंपनियों ने अपने प्लान को 27 प्रतिशत तक महंगा किया है। आइए जानते हैं इन प्लान की पूरी जानकारी।

दोनों कंपनियों ने 5G सेवा लॉन्च के बाद अपने प्लान में यह बड़ी बढ़ोतरी की है। इससे पहले भी टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ प्लान को रीवाइज किया था, लेकिन इस बार पूरे पोर्टफोलियो को बदल दिया गया है।

जियो ने अपने प्लान की कीमतों में 27 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इस मौके पर Reliance Jio Infocomm के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, “नए प्लान की शुरुआत इंडस्ट्री इनोवेशन को आगे बढ़ाने और 5G एवं AI टेक्नोलॉजी में निवेश के जरिए विकास को गति देने की दिशा में एक कदम है।”

कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, ‘अनलिमिटेड 5G सेवा 2GB और उससे ज्यादा के सभी प्लान में मिलेगी। नए प्लान की कीमत 3 जुलाई 2024 से लागू होगी। इन्हें सभी टचपॉइंट और चैनल से एक्सेस किया जा सकेगा।’

Jio के साथ ही Airtel ने भी अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी का कहना है कि भारत में एक बेहतर टेलीकॉम बिजनेस चलाने के लिए कंपनी का ARPU 300 रुपये से ऊपर होना चाहिए। ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर, ग्राहकों से होने वाली औसत कमाई है।

■ Also Read: 5G Launch in India [Hindi] | देश में हुआ 5G सर्विसेज का आगाज, इंटरनेट की पांचवी जनरेशन है 5G

कंपनी का कहना है कि उन्होंने प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी को कम से कम रखने की कोशिश की है। एंट्री लेवल प्लान की कीमतों में 70 पैसे प्रतिदिन से भी कम दर पर इजाफा किया गया है।

Mobile Tariff Hike 2024: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने सभी प्लान की कीमतों में 10% से 23% तक की बढ़ोतरी की है, जो 4 जुलाई से लागू होगी। इस बढ़ोतरी के पीछे वोडाफोन आइडिया ने 5G प्रौद्योगिकी में दो साल में जो अरबों रुपये निवेश किए थे, उन्हें पूरा करने की योजना है। इससे पहले जियो और एयरटेल ने भी अपने प्लान की कीमतों में इजाफा किया था। जियो ने 10% से 21% तक और एयरटेल ने 13% से 27% तक की बढ़ोतरी की थी।

इससे मोबाइल यूजर्स की जेब पर बोझ बढ़ गया है। दूसरी तरफ टेलीकॉम कंपनियों के मुनाफे में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में 15-20 फीसदी मोबाइल टैरिफ हाइक से उद्योग को करीब 20,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त परिचालन लाभ हो सकता है।

Mobile Tariff Hike 2024: आईसीआरए को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में टेलीकॉम उद्योग का राजस्व 12-14 प्रतिशत बढ़ेगा। परिचालन लाभ में 14-16 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। टेलीकॉम उद्योग को वित्त वर्ष 2025 में 1.6-1.7 लाख करोड़ रुपये के परिचालन लाभ के साथ 3.2-3.3 लाख करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज करने की संभावना है। मॉर्गन स्टेनली के एक नोट के अनुसार, दूसरे टेलीकॉम प्लेयर्स भी मोबाइल टैरिफ हाइक करेंगे। नोट में कहा गया है, “हमारा अनुमान है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के लिए मिश्रित ARPU को 16-18 प्रतिशत की सीमा में लाभ होगा।”

Mobile Tariff Hike 2024: आजकल सोशल मीडिया के प्रचलन के कारण मोबाइल डेटा उपयोग करने की डेली लिमिट भी पहले से कई गुना बढ़ गई है। पहले 500 एमबी से 1 जीबी तक औसत दैनिक डेटा का उपयोग होता था, लेकिन अब ज्यादातर उपभोक्ता 2-3 जीबी डेटा प्रतिदिन उपयोग कर लेते हैं।

आज ज्यादातर लोग अपने मोबाइल डेटा का उपयोग फिल्म देखने, गाने सुनने, रील्स देखने आदि व्यर्थ की बातों में ही करते हैं, परंतु संत रामपाल जी महाराज जी ने बताया कि किस प्रकार हम सोशल मीडिया का उपयोग सत्संग सुनने, परमात्मा के ज्ञान का प्रचार करने एवं समाज में व्याप्त अनेक बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए कर सकते हैं। 

संत जी के आध्यात्मिक तत्वज्ञान से प्रभावित होकर उनके लाखों शिष्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर परमात्मा के सच्चे ज्ञान को पूरे देश और दुनिया में प्रसारित कर रहे हैं। पूर्ण परमात्मा की प्राप्ति और मोक्ष मार्ग के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए विजिट करें www.jagatgururampalji.org या यूट्यूब चैनल Sant Rampalji Mahraj अवश्य देखें।

निम्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हमारे साथ जुड़िए

WhatsApp ChannelFollow
Telegram Follow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow

Latest articles

National Education Day 2026: Know About the History and Importance of National Education Day

Last Updated on 6 November 2026 | National Education Day is observed every year...

Bhai Dooj 2026 [Hindi]: भाई दूज पर जानिए भाई की रक्षा कौन कर सकता है?

भाई दूज (Bhai Dooj) एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को हर वर्ग के लोग बहुत आस्था से मनाते हैं और यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है।

World Science Day For Peace And Development 2026:In a World Created by God, Is Science Truly Manmade?

This World Science Day for Peace and Development, learn about the scientist who knows about all the mysteries of the observable and unobservable multiverse we're living in.

बेजुबानों की पुकार और इंसानियत का संत रामपाल जी महाराज का सच्चा दरबार

आज के इस दौर में, जहाँ इंसान अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना उलझ...
spot_img

More like this

National Education Day 2026: Know About the History and Importance of National Education Day

Last Updated on 6 November 2026 | National Education Day is observed every year...

Bhai Dooj 2026 [Hindi]: भाई दूज पर जानिए भाई की रक्षा कौन कर सकता है?

भाई दूज (Bhai Dooj) एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को हर वर्ग के लोग बहुत आस्था से मनाते हैं और यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है।

World Science Day For Peace And Development 2026:In a World Created by God, Is Science Truly Manmade?

This World Science Day for Peace and Development, learn about the scientist who knows about all the mysteries of the observable and unobservable multiverse we're living in.