Manabasa Gurubar 2023 Video | शास्त्रविरुद्ध मनमाने त्योहारों से नहीं होता कोई लाभ | SA News

Published on

spot_img

Manabasa Gurubar Video | हर साल मार्गशीर्ष महीने की अंतिम गुरुवार को ओडिशा यानि उत्कल प्रांत में मानबसा गुरुवार कृषि पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार ओडिशा का एक प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे उड़ीसा (ओडिशा) में लोगों द्वारा सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है और इस दौरान माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं इस साल यह पर्व ओडिशा में 21 दिसंबर को मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी त्योहार को मनाने से कोई लाभ नहीं होता है और हमारे पवित्र धर्मग्रंथ एक पूर्ण परमात्मा कविर्देव की भक्ति करने के लिए कहते हैं जो परम सुखदायक है।

लेकिन क्या मानबसा गुरुवार (Manabasa Gurubar) जैसे किसी भी पर्व को मनाने का प्रमाण हमारे धर्मशास्त्रों में दिया गया है, कहीं ऐसा तो नहीं कि हम शास्त्रविरुद्ध मनमाना आचरण करके परमात्मा के दोषी हो रहे हों। क्योंकि पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 16 श्लोक 23 में गीता ज्ञान दाता काल ब्रह्म ने कहा है कि “जो साधक शास्त्रविधि को त्यागकर मनमाना आचरण करता है उसे न तो सुख प्राप्त होता है, न सिद्धि प्राप्त होती है और न परम गति यानि पूर्ण मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती है।” इसलिए पवित्र गीता अध्याय 16 श्लोक 24 में कहा गया है कि “कौन सी भक्ति साधना करनी चाहिए और कौन सी भक्ति साधना नहीं करनी चाहिए उसके लिए शास्त्र ही प्रमाण है।

Manabasa Gurubar Video | जैसे शास्त्रों में लिखा है, वैसे साधना कर।” इससे स्पष्ट है कि सूक्ष्मवेद, ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद व अथर्ववेद) तथा चारों वेदों के संक्षिप्त रूप पवित्र श्रीमद्भगवद्गीता में वर्णित ही साधना मानव को करना चाहिए। इन सद्ग्रन्थों से हटकर जो साधना भी मानव करता है वह शास्त्रविरुद्ध मनमाना आचरण होने के लिए व्यर्थ प्रयत्न होता है। जिससे मानव जीवन व्यर्थ चला जाता है और इन पवित्र सद्ग्रन्थों में मानबसा गुरुवार (Manabasa Gurubar) जैसे किसी भी त्योहार को मनाने या फिर देवी लक्ष्मी जी समेत किसी भी देवी देवता की पूजा करने का प्रमाण नहीं मिलता है। बल्कि हमारे पवित्र सद्ग्रन्थ केवल और केवल एक पूर्ण परमात्मा परम अक्षर ब्रह्म कविर्देव (कबीर साहेब) जी की भक्ति करने के लिए निर्देश करते हैं। जिनकी भक्ति से साधक को सर्व सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। देखिये पूरा वीडियो……

SantRampalJiMaharaj #SaintRampalJi #ManabasaGurubar #Odisha #Orissa #HindiNewsVideo #SANews #HindiNews #LatestNews

Latest articles

World Food Day 2026: Right to Food for a Brighter Future

World Food Day was first established in November 1979. The idea was suggested by former Hungarian Minister of Agriculture and Food Dr Pal Romany. Since then, the day has been celebrated by more than 150 countries around the world. It is an initiative by the Food and Agricultural Organisation (FAO) of the United Nations. 

International Day of Rural Women 2026: Understand the Role of Rural Women to Attain Gender Equality

International Day of Rural Women recognizes the significant role and involvement of rural women. Know its theme and history.

​लालासर, चूरू, राजस्थान की भगत हंसाराम जी गौशाला में संत रामपाल जी महाराज द्वारा ऐतिहासिक गौ सेवा का श्रीगणेश

​राजस्थान के चूरू जिले के अंतर्गत आने वाले लालासर गाँव में स्थित भगत हंसाराम...
spot_img

More like this