Latest Hindi News Updates Today-Daily Bulletin | SA News

Published on

spot_img

नमस्कार दर्शको, SA News की Daily Hindi Bulletin में आप का स्वागत है. आज हम आपको देश व विदेश की Today Latest News Updates Hindi के बारे में जानकरी देंगे.

महाराष्ट्र सरकार का गणेश उत्सव को लेकर बड़ा फैसला

uddharv thakre

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल होने वाले गणेश उत्सव को सादगी से मनाने की की अपील, साथ ही सभी मंडलों के भीड़, चमक-धमक और नाच-गाने आदि करने पर लगाई पाबंदी, वहीं गणेश उत्सव में चार चांद लगाने वाले ढोल ताश ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला, इस साल क्राउड फंडिंग से करेंगे जरूरतमंदों की मदद।

Latest Hindi News Updates Today-Daily Hindi Bulletin

  • भारतीय रेलवे ने 12 अगस्त तक सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का लिया निर्णय, वहीं IRCTC ने अपनी अधिसूचना में स्पष्ट करते हुए कहा, 12 मई और 01 जून से शुरू हुई विशेष एक्सप्रेस और राजधानी ट्रेनें रहेंगी संचालित।
  • CBSE और ICSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं को किया कैंसिल, सुप्रीम कोर्ट में दोनों बोर्ड्स ने जारी की अपनी मार्किंग स्कीम व परिणामों को 15 जुलाई तक जारी करनेकी की घोषणा।
  • कोरोना के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू के समय को बढ़ाया गया, अब नगर वासियों को नियमों को तोड़ना पड़ सकता है भारी, इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 21 हजार के पार।
  • विश्व के सबसे बड़े ई कॉमर्स जायंट अमेज़न ने भारत में बंध किया अपना आईओएस एप, ग्राहक अब इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे कम्पनी का पुराना आईफोन एप अब यूजर्स को डाउनलोड करना होगा अमेज़न का नया मोबाइल ऐप।
  • पिछले एक साल से डीजीपी के खाली पद को भरने में गोवा सरकार को मिली कामियाबी , मुकेश कुमार मीणा को बनाया गया गोवा का नया डीजीपी, दिल्ली पुलिस की 1989 की बेच में रह चुके है आईपीएस अफसर।
  • उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के बीएसपी सांसद हाजी फजलुर्रहमान पाए गए कोरोना पॉजिटिव, साथ ही मंत्री के बेटे और भतीजे में भी मिला कोरोना संक्रमण।
  • FICCI के वेबिनार में शामिल हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कॉन्फ्रेंस में योगी बोले कोरोना ने हमें सफाई और सतर्कता का दिया संदेश, साथ ही सोशल distancing का भी समझाया महत्व, जिसके बाद एक स्पेशल सेशन में सीएम ने उद्योपतियों का जताया धन्यवाद।
  • कोरोना की चपेट में आए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी, हालाकि उनके बाकी स्टाफ की टेस्ट रिपोर्ट आईं निगेटिव।
  • सीनियर आईएएस अधिकारी विनी महाजन बनीं पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव, करण अवतार सिंह के स्थान पर विनी महाजन को किया गया नियुक्त।
  • कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पोस्टल बैलेट के लिए मतदाताओं की आयु सीमा को लेकर मिली राहत, अब 65 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग कर सकेंगे डाक मतपत्र का इस्तेमाल।
  • ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब हल्के तथा माध्यम कलर ब्लाइंड लोगो को दिया जा सकेगा ड्राइविंग लाइसेंस, मंत्रालय ने कहा दुनिया के अन्य हिस्सों में भी है इसकी अनुमति।
  • महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस के एक दिन में आए रिकॉर्ड तोड़ 5024 नए केस वहीं 175 लोगों की हुई मौत, इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई डेढ़ लाख के करीब।
  • दिल्ली में सभी स्कूल 31 जुलाई तक रहेंगे बंद, वहीं सिलेबस में 50 प्रतिशत तक हो सकती है कटौती, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कि घोषणा।
  • दिल्ली में सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर का जिम्मा लेगी आईटीबीपी, छतरपुर में 10,000 से भी ज्यादा बिस्तरों वाले प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर में तैयारियों के साथ हुआ प्रारंभ।
  • असम के गुवाहाटी के खलीपारा इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से गिरा घर, हादसे में एक बूढी औरत ने गवाई अपनी जान वहीं 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल।
  • WHO ने दी चेतावनी, कहा दुनिया में कोरोना से हालात अभी और होंगे खराब साथ ही कोरोना से निपटने के चीन के तरीके की तारीफ करते हुए सबको यह तरीका अपनाने की लगाई गुहार।
  • दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या हुई 96 लाख के पार, वहीं मैक्सिको में 2 लाख केस के साथ 25 हजार लोगों की कोरोना से हुई मौत।
  • हरियाणा के रोहतक और मेघालय के बाद लद्दाख में फिर से मापे गए भूकंप के झटके, इस बार झटको की तीव्रता रही 4.5 रिक्टर स्केल।
  • सीबीआई ने किया शीना बिरा मर्डर केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की जमानत का विरोध, महामारी को देखते हुए अस्थाई तौर पर की थी जमानत की मांग जिसपर सीबीआई ने कहा, जेल में कोरोना वायरस का कोई खतरा नहीं।
  • 1993 मुंबई बम धमाके के मामले में उम्रकैद काट रहे यूसुफ मेमन की जेल में हार्ट अटैक से हुई मौत।

Latest articles

World Kindness Day 2026: How To Be Kind Every Day?

World Kindness Day 2026: Every year World Kindness Day is observed on November 13th,...

गांव बिल्यूबास रामपुरा बेरी, जिला चूरू: चारे के संकट से जूझ रही गौशाला को संत रामपाल जी महाराज ने दूसरी बार भेजा चारा

चूरू, राजस्थान (विशेष संवाददाता)। राजस्थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के अंतर्गत आने...

संत रामपाल जी महाराज द्वारा परलीका, नोहर, हनुमानगढ़ में 1200 क्विंटल चारा वितरित

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के अंतर्गत आने वाले परलीका गांव में...

संत रामपाल जी महाराज से मिले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि: गौशालाओं को मिला मदद का आश्वासन

सामाजिक, सांस्कृतिक और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने हाल ही में संत...
spot_img

More like this

World Kindness Day 2026: How To Be Kind Every Day?

World Kindness Day 2026: Every year World Kindness Day is observed on November 13th,...

गांव बिल्यूबास रामपुरा बेरी, जिला चूरू: चारे के संकट से जूझ रही गौशाला को संत रामपाल जी महाराज ने दूसरी बार भेजा चारा

चूरू, राजस्थान (विशेष संवाददाता)। राजस्थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के अंतर्गत आने...

संत रामपाल जी महाराज द्वारा परलीका, नोहर, हनुमानगढ़ में 1200 क्विंटल चारा वितरित

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील के अंतर्गत आने वाले परलीका गांव में...