JEE Main Result 2022 Declared [Hindi] | जेईई मेंस के परिणाम हुए घोषित, यहां से करे अपना परिणाम चेक

Published on

spot_img

सोमवार दिनाँक 11 जुलाई को जेईई मेंस 2022 (JEE Mains Result 2022) के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

JEE Main Result 2022 [Hindi] | मुख्य बिंदु

  • जेईई मेंस (NTA JEE Mains) के परीक्षा परिणाम घोषित
  • कुल 14 अभ्यर्थियों ने किया 100 परसेंटाइल हासिल
  • देश भर के 501 केंद्रों पर आयोजित की गई थी परीक्षा
  • युवाओं के लिए बेहतरीन संदेश

JEE Main Result 2022: देश के 501 केंद्रों पर आयोजित की गई थी परीक्षा

JEE Main 2022 की परीक्षा भारत में 501 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए पेपर 1 बीई/ बीटेक एवं पेपर 2 के लिए बीआर्च/ बिप्लानिंग जून में आयोजित हुआ था। एनटीए ने अभी पेपर एक का रिजल्ट जारी किया है। इस पेपर के लिए कुल 8,72,432 उम्मीदवार रजिस्टर्ड हुए थे। यह पेपर एनआईटी (NIT), आईआईटी (IIT) तथा केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में इंजीनियरिंग स्नातक हेतु बीई एवं बीटेक में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।

JEE Main Result 2022:14 छात्रों ने किया सौ प्रतिशत परसेंटाइल हासिल

सोमवार को आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की घोषणा कर दी गई जिसमें 14 छात्रों ने शत प्रतिशत परसेंटाइल स्कोर किया। इन छात्रों में 10 जनरल कैटेगरी, 2 ओबीसी, 2 EWS कैटेगरी से हैं। इनके नाम एवं राज्य निम्न प्रकार से हैं-

  1. जस्ति यशवंत वी वी एस, तेलंगाना
  2. सार्थक माहेश्वरी, हरियाणा
  3. अनिकेत चट्टोपाध्याय, तेलंगाना
  4. धीरज कुरुकुंडा, तेलंगाना
  5. कोय्याना सुहास, आंध्र प्रदेश
  6. कुशाग्र श्रीवास्तव, झारखण्ड
  7. मृणाल गर्ग, पंजाब
  8. स्नेहा पारीक, असम
  9. नव्या, राजस्थान
  10. पेनिकलापति रवि किशोर, आंध्र प्रदेश
  11. पोलिशेट्टी कार्तिकेय आंध्र प्रदेश
  12. बोया हरेन सात्विक, कर्नाटक
  13. सुमित्रा गर्ग उत्तर प्रदेश
  14. रूपेश बियानी, तेलंगाना

JEE Main Result 2022 [Hindi]: इस वर्ष 2 सत्रों में ही होगी परीक्षा

कोविड-19 के कारण पिछले वर्ष जेईई मेंस का आयोजन चार सत्रों में किया गया था। किन्तु इस वर्ष जेईई मेन की परीक्षा 4 बार न होकर मात्र दो बार आयोजित होगी। अगले सत्र का आयोजन 21 जुलाई से 30 जुलाई के बीच होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो चुकी है।

■ Also Read | Jee Main 2022 की दिनांक की हुई घोषणा | दो चरणों में होगी परीक्षा; यहाँ करे Registration

हुए चार सवाल ड्राप

जेईई मेन 2022 (JEE Main 2022) की परीक्षा में चार सवाल ड्राप हुए हैं। इन सवालों को विभिन्न छात्रों द्वारा चैलेंज भी किया गया था। अधिकांश स्टूडेंट्स द्वारा चैलेंज किये जाने के बाद एनटीए ने इन चार सवालों को ड्राप करने का निर्णय लिया। इन चार सवालों को ड्राप करने के कारण इसके बोनस अंक अभ्यर्थियों को मिलेंगे।

JEE Main Result 2022: ऐसे करें परिणाम चेक

वेबसाइट nta.ac.in, jeemain.nta.nic.in , ntaresults.nic.in में से किसी पर भी पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है। निम्न चरणों के माध्यम से आप अपना स्कोर कार्ड निकाल सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद जेईई मुख्य  सत्र 1 पेपर 1 स्कोर कार्ड डाउनलोड (JEE Main result 2022 Session 1 paper 1 Score Card Download) पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी – आवेदन संख्या (Application number), जन्म तिथि ( Date of Birth) तथा सिक्योरिटी पिन भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन रिजल्ट 2022 सत्र 1 पेपर 1 (JEE Main result 2022 Session 1 paper 1) स्क्रीन पर दर्शित होगा। 
  • यहां अभ्यर्थी के परसेंटाइल अंक आदि प्रदर्शित होंगे।
  • स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें एवं भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंट भी रख लें।

असफलता का अर्थ मार्ग से भटकना नहीं

किसी परीक्षा में सफल या असफल होने का अर्थ यह नहीं है कि मंज़िल तक नहीं पहुंचा जा सकता। सभी का जीवन अलग अलग समय अंतराल के साथ कार्य करता है। असफलता से निराश न होकर पुनः प्रयास करना चाहिए। आज युवा वर्ग अध्यात्म से टूटा है और अवसाद से जुड़ा है। मजबूत नींव के मकान जल्दी धराशायी नहीं होते ठीक उसी प्रकार वे लोग जिनकी नींव अध्यात्म से जुड़ी हो वे सम्बल नहीं खोते। 

स्वयं को अध्यात्म से जोड़ना बुद्धिमानी का परिचय है। आज का युवा अध्यात्म का अर्थ मंदिर जाने, गिरजाघरों में जाने, तीर्थ पर जाने से समझता है। उन्हें यह ऑफ बीट लगता है और वे इसे रूढ़िवादिता कहकर दरकिनार कर देते हैं। यदि आधुनिक अर्थों के साथ अध्यात्म को समझना है तो डाउनलोड करें सन्त रामपाल जी महाराज एप्प। यहाँ आप पाएंगे ऑडियो, वीडियो, डिबेट और भी बहुत कुछ जो सभी धर्मों को आधार बनाकर वास्तविक आध्यात्मिक ज्ञान बताएगा।

Latest articles

National Education Day 2026: Know About the History and Importance of National Education Day

Last Updated on 6 November 2026 | National Education Day is observed every year...

Bhai Dooj 2026 [Hindi]: भाई दूज पर जानिए भाई की रक्षा कौन कर सकता है?

भाई दूज (Bhai Dooj) एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को हर वर्ग के लोग बहुत आस्था से मनाते हैं और यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है।

World Science Day For Peace And Development 2026:In a World Created by God, Is Science Truly Manmade?

This World Science Day for Peace and Development, learn about the scientist who knows about all the mysteries of the observable and unobservable multiverse we're living in.

बेजुबानों की पुकार और इंसानियत का संत रामपाल जी महाराज का सच्चा दरबार

आज के इस दौर में, जहाँ इंसान अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में इतना उलझ...
spot_img

More like this

National Education Day 2026: Know About the History and Importance of National Education Day

Last Updated on 6 November 2026 | National Education Day is observed every year...

Bhai Dooj 2026 [Hindi]: भाई दूज पर जानिए भाई की रक्षा कौन कर सकता है?

भाई दूज (Bhai Dooj) एक ऐसा त्योहार है जिसे भारत में उत्साह से मनाया जाता है। इस त्योहार को हर वर्ग के लोग बहुत आस्था से मनाते हैं और यह त्योहार बहन और भाई के पवित्र प्यार को दर्शाता है।

World Science Day For Peace And Development 2026:In a World Created by God, Is Science Truly Manmade?

This World Science Day for Peace and Development, learn about the scientist who knows about all the mysteries of the observable and unobservable multiverse we're living in.