Dhanteras Puja 2026: इस धनतेरस पर करें आत्मविश्लेषण, परंपरा क्यों और कैसे?

Published on

spot_img

Last Updated on 31 October 2026 IST | Dhanteras Puja in Hindi [2026]: धनतेरस की पूजा दिवाली की शुरुआत से जुड़ा एक प्रमुख त्योहार है। यह कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार सामान्यतः अक्टूबर या नवंबर में आता है। इस वर्ष धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी, 8 नवंबर को दिवाली और लक्ष्मी पूजा, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा तथा 10 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी।

क्या आपने कभी विचार किया है कि धनतेरस पर धन और समृद्धि की कामना करते समय हमें अपने पवित्र शास्त्रों में वर्णित भक्ति विधि को भी समझना चाहिए? हिंदू धार्मिक परंपराओं में देवी लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। हालांकि, किसी भी धार्मिक परंपरा की प्रामाणिकता समझने के लिए उसके आधार को पवित्र शास्त्रों के अनुसार परखना आवश्यक है। इस लेख में धनतेरस की मान्यताओं, पूजा पद्धतियों और शास्त्रों में वर्णित भक्ति के विषय में चर्चा की गई है।

Table of Contents

धनतेरस की पूजा भारत में बहुत आस्था के साथ की जाती है। आज के डिजिटल युग में धनतेरस मनाने की रूपरेखा बदल गई है। अब लोग ऑनलाइन ऐप्स से सोना, चांदी, इलेक्ट्रोनिक बर्तन आदि खरीदते हैं। धनतेसर के अवसर पर कई कंपनियां ऑफर भी देती हैं। इस डिजिटल दौर में लोग डिजिटल गोल्ड भी खरीदना पसंद करते हैं। इस विशेष अवसर पर लोग अपने परिवार को ई – गिफ्ट कार्ड्स, Paytm Cash भी भेजते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लोग धनतेरस से संबंधित फोटो, वीडियो आदि पोस्ट करते हैं। एक्स(ट्विटर), इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि प्लेटफॉर्म्स पर भी लोग #Dhanteras नामक टैग चलाते हैं। 

हालांकि, आधुनिक खरीदारी और डिजिटल लेनदेन के बीच यह विचार करना भी आवश्यक है कि क्या धन का संचय ही मानव जीवन का अंतिम उद्देश्य है? भौतिक संपत्ति जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक है, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से जीवन के उद्देश्य, कर्मों और मुक्ति के विषय में विचार करना भी महत्वपूर्ण है।

Dhanteras Puja in Hindi: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, ऐसी पौराणिक मान्यता है। इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु धन्वंतरि रूप में प्रकट हुए थे। धन्वंतरि जी को आयुर्वेद का देवता माना जाता है। धनतेरस को उनके प्राकट्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारत सरकार ने 2016 में धनतेरस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाने की परंपरा शुरू की।

धनतेरस की उत्पत्ति से संबंधित प्रचलित मान्यताओं में समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने की कथा प्रमुख है। एक अन्य मान्यता में यमराज की पूजा का उल्लेख मिलता है। देवी लक्ष्मी की पूजा भी इस अवसर पर कई क्षेत्रों में की जाती है। हालांकि, इन परंपराओं के धार्मिक आधार को समझने के लिए पौराणिक कथाओं और मूल धार्मिक शास्त्रों में अंतर करना आवश्यक है।

धनतेरस (Dhanteras Puja) को लेकर लोगों की आम धारणा

आयुर्वेद में धन शब्द का अभिप्राय: स्वास्थ्य से है; किंतु लोगों ने इस धन शब्द का मतलब रुपए पैसों से मान लिया है। जबकि मनुष्य के लिए असली धन उसका स्वास्थ्य होता है। पहले के समय में लोग सोने, चांदी, तांबे, पीतल के गृह उपयोगी सामान खरीदते थे लेकिन बदलते दौर के साथ लोग धनतेरस पर सोने, चांदी, हीरे के आभूषण के अलावा वाहन, मोबाइल और अन्य मंहगे सामान खरीदने लगे हैं। धनतेरस के दिन से दीपावली के दिन तक लोग अपने आसपास और घरों में दीप प्रज्वलित करते हैं। लोगों की धारणा है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं, घर में धन की वृद्धि होती है।

लेकिन क्या केवल वस्तुओं की खरीदारी, घर की सजावट और पारंपरिक अनुष्ठान करने से स्थायी सुख और समृद्धि सुनिश्चित हो जाती है? यह एक ऐसा प्रश्न है जिस पर प्रत्येक व्यक्ति को विचार करना चाहिए। धन का सदुपयोग, स्वास्थ्य, परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति और सही आध्यात्मिक ज्ञान भी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

लोकमान्यताओं पर आधारित है धनतेरस (Dhanteras Puja)

Dhanteras Puja in Hindi: लोकमान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर लोग धन की देवी लक्ष्मी जी एवं धन के कोषाध्यक्ष देव श्री कुबेर एवं धनवंतरी और यम की पूजा अर्चना करते हैैं। लोगों का ऐसा विश्वास है कि धनतेरस के दिन बर्तन, सामान, सोने-चांदी के आभूषण अवश्य खरीदना चाहिए जिसे वे शुभ मानते हैं तथा इसी अंधविश्वास के चलते लोग धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने को भी ज़रूरी समझते हैं और कहते हैं कि मां लक्ष्मी साफ़-सुथरे घर में ही प्रवेश करती हैं।

हालांकि, किसी परंपरा का लंबे समय से प्रचलित होना अपने आप में उसके शास्त्रीय प्रमाण का विकल्प नहीं है। श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 16 के श्लोक 23 में शास्त्रविधि को त्यागकर मनमाने ढंग से आचरण करने के विषय में बताया गया है। इसलिए धार्मिक कर्मकांडों के संबंध में यह विचार करना उचित है कि वे संबंधित शास्त्रों की शिक्षाओं के अनुरूप हैं या नहीं।

लक्ष्मी की पूजा करने के बावजूद भारतीय गरीब क्यों?

सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) में स्वतंत्र विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा राष्ट्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। वैश्विक सतत् विकास रिपोर्ट 2024 के अनुसार 163 देशों में भारत 109वें स्थान पर है। यह वर्ष 2021 में 120वें और वर्ष 2020 में 117वें स्थान पर था। भारत देश की बहुत सी आबादी संयुक्त राष्ट्र के मानकों के अनुसार गरीब है। ऐसे देश में जहां धनतेरस और दीपावली पर यह सोच कर खरीदारी, पूजा, साफ-सफाई, सजावट और उपहारों का लेन-देन किया जाता हो कि उनकी इस मनमानी क्रिया से एक देवी लक्ष्मी जी को और एक देवता कुबेर को प्रसन्न किया जाएगा। जो कि मूर्खता और अंधविश्वास को ही दर्शाता है। 

■ Read in English | Dhanteras Puja: Know on Dhanteras the Method of Accumulating True Wealth

किसी देश की गरीबी का कारण केवल धार्मिक आस्थाएं या पूजा-पद्धतियां नहीं होतीं। इसके पीछे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आय का वितरण और आर्थिक अवसरों जैसे अनेक कारक होते हैं। फिर भी, धार्मिक मान्यताओं और अनुष्ठानों के प्रभाव को समझते समय यह विचार करना उचित है कि भौतिक समृद्धि के लिए व्यावहारिक प्रयास और आध्यात्मिक उन्नति के लिए शास्त्रसम्मत साधना, दोनों का अपना अलग महत्व है।

जबकि देवी देवताओं की पूजा करने का तरीका मनमाना नहीं शास्त्र आधारित होना चाहिए। शास्त्र आधारित भक्ति करने के लिए सभी मनुष्यों को आध्यात्मिक ज्ञान ग्रहण करना होगा। आध्यात्मिक ज्ञान ग्रहण करने के लिए तत्त्वदर्शी संत की शरण में जाना होगा।

हम सभी देवी देवताओं की इतनी भक्ति करते हैं फिर भी हम दुखी क्यों हैं?

संत रामपाल जी महाराज द्वारा प्रस्तुत आध्यात्मिक शिक्षाओं के अनुसार, परमपिता परमेश्वर कबीर साहेब जी की शास्त्रविधि अनुसार भक्ति से ही जीव को वास्तविक आध्यात्मिक लाभ और मोक्ष प्राप्त हो सकता है। इस मान्यता के अनुसार, अन्य देवी-देवताओं की पूजा से पूर्ण मोक्ष प्राप्त नहीं होता।

इस दृष्टिकोण में दुखों और आध्यात्मिक बाधाओं का एक कारण शास्त्रविरुद्ध भक्ति को माना जाता है। इसलिए साधकों को अपनी पूजा-पद्धति के विषय में विचार करना चाहिए और यह समझना चाहिए कि उनकी साधना पवित्र शास्त्रों में दिए गए निर्देशों के अनुरूप है या नहीं।

Dhanteras Puja in Hindi | धनतेरस पर ईश्वर से यह मांगे

परमात्मा से हमें किसी विशेष दिन (धनतेरस/दीपावली आदि पर ) नहीं बल्कि सभी दिन यह प्रार्थना करनी चाहिए कि हे परमात्मा! मेरे परिवार की जो आवश्यकताएं हैं उन्हें आप ही पूरा करने में समर्थ हैं। आप के अलावा संसार में दूसरा कोई नहीं जो हमारा पेट भर सके।

साईं इतना दीजिए जामें कुटुंब समाय।

मैं भी भूखा न रहूं अतिथि न भूखो जाय।।

इस दोहे में आवश्यकताओं की पूर्ति और संतोष का संदेश मिलता है। इसका आशय यह है कि मनुष्य को जीवन में केवल असीमित धन-संचय के पीछे नहीं भागना चाहिए, बल्कि अपनी और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए दूसरों की सहायता करने की भावना भी रखनी चाहिए।

तीन देवताओं की भक्ति करने वालों को गीता जी में क्या कहा गया है?

Dhanteras Puja in Hindi: गीता अध्याय 7 श्लोक 15 में कहा है कि तीनों गुणों (रजगुण ब्रह्मा जी, सतगुण विष्णु जी तथा तमगुण शिव जी) रूपी मायाजाल द्वारा जिनका ज्ञान हरा जा चुका है अर्थात् जो साधक इन तीनों देवताओं से भिन्न प्रभु को नहीं जानते। इन्हीं से मिलने वाले नाममात्र लाभ से ही मोक्ष मानकर इन्हीं से चिपके रहते हैं, इन्हीं की पूजा करते रहते हैं। ऐसे व्यक्ति असुर स्वभाव को धारण किए हुए, मनुष्यों में नीच, दूषित कर्म करने वाले मूर्ख जन मुझ काल ब्रह्म को नहीं भजते। (गीता अध्याय 7 श्लोक 15)

तीनों देवताओं (ब्रह्मा जी रजगुण, विष्णु जी सतगुण तथा शिव जी तमगुण) की पूजा करने वाले राक्षस स्वभाव को धारण किए हुए मनुष्यों में नीच, दूषित कर्म करने वाले मूर्ख बताए है। भावार्थ है कि इनकी पूजा नहीं करनी चाहिए। गीता अध्याय 16 के श्लोक 23 और 24 में शास्त्र विरूद्ध पूजा के बारे में वस्तृत जानकारी है.

कारण

  1. श्री ब्रह्मा जी रजगुण की पूजा हिरण्यकश्यप ने की थी, अपने पुत्र प्रहलाद का शत्रु बन गया, राक्षस कहलाया, कुत्ते वाली मौत मरा। 
  2. श्री शिव जी तमगुण की पूजा रावण ने की थी, जगतजननी सीता को उठाया, पत्नी बनाने की कुचेष्टा की, राक्षस कहलाया, कुत्ते की मौत मरा। भस्मासुर ने भी तमगुण शिव जी की पूजा की थी, राक्षस कहलाया, बेमौत मारा गया।
  3. श्री विष्णु जी की पूजा करने वाले वैष्णव कहलाते हैं। एक समय हरिद्वार में एक कुम्भ का पर्व लगा। उस पर्व में स्नान करने के लिए सर्व संत (गिरी, पुरी, नाथ, नागा) पहुँच गए। नागा श्री शिव जी तमगुण के पुजारी होते हैं तथा वैष्णव श्री विष्णु सतगुण के पुजारी होते हैं। सभी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर स्नान करने की तैयारी करने लगे जो संख्या में लगभग 20 हजार थे। कुछ देर बाद इतनी ही संख्या में वैष्णव साधु हर की पैड़ी पर पहुँच गए। वैष्णव साधुओं ने नागाओं से कहा कि हम श्रेष्ठ हैं, हम पहले स्नान करेंगे। इसी बात पर झगड़ा हो गया। तलवार, कटारी, छुरों से लड़ने लगे, लगभग 25 हजार दोनों पक्षों के साधु तीनों गुणों के उपासक कटकर मर गए।

इसलिए गीता अध्याय 7 श्लोक 12 से 15 में तीनों गुणों (रजगुण ब्रह्मा जी, सतगुण विष्णु जी तथा तमगुण शिव जी) के उपासकों को राक्षस स्वभाव को धारण किया हुआ, मनुष्यों में नीच दूषित कर्म करने वाला मूर्ख कहा है। इससे सिद्ध हुआ कि श्री ब्रह्मा रजगुण, श्री विष्णु सतगुण तथा श्री शिव तमगुण की भक्ति करने वाले मूर्ख, राक्षस, मनुष्यों में नीच तथा घटिया कर्म करने वाले मूर्ख व्यक्ति हैं अर्थात् इनकी पूजा करना श्रीमद् भगवत गीता में मना किया है, इनकी ईष्ट रूप में पूजा करना व्यर्थ है।

गीता अनुसार किस एक ईश्वर की भक्ति करना श्रेयस्कर है?

Dhanteras Puja in Hindi [Special]: गीता अध्याय 4 श्लोक 34 में गीता ज्ञानदाता अर्जुन को तत्त्वदर्शी संत के पास जाकर ज्ञान प्राप्त करने की सलाह देते हैं। इस श्लोक में विनम्रतापूर्वक प्रश्न करने, प्रणाम करने और सेवा के माध्यम से तत्त्वज्ञान प्राप्त करने की बात कही गई है। इसका आशय है कि आध्यात्मिक विषयों को समझने के लिए योग्य ज्ञानी से मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिए।

संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं के अनुसार, तत्त्वदर्शी संत की पहचान श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 15 के श्लोक 1 से 4 में वर्णित ज्ञान के आधार पर की जानी चाहिए। उनके मत में, तत्त्वदर्शी संत ही परमात्मा के वास्तविक स्वरूप और शास्त्रसम्मत भक्ति विधि का ज्ञान प्रदान कर सकते हैं।

देवतागण मनुष्य को बिना परमात्मा की आज्ञा के कुछ नहीं दे सकते

गीता अध्याय 2 के श्लोक 17 में लिखा है जिसका भावार्थ है कि गीता ज्ञान दाता काल भगवान ने अर्जुन से कहा! हम सब (मैं और तू तथा सर्व प्राणी) जन्म-मरण में हैं। श्लोक 17 में कहा है कि वास्तव में अविनाशी तो उसी परमेश्वर (पूर्ण ब्रह्म) को ही जान जिससे यह सर्व ब्रह्मण्ड व्याप्त (व्यवस्थित) हैं। उस अविनाशी (सतपुरुष) का कोई नाश नहीं कर सकता। उसी की शक्ति प्रत्येक जीव में और कण-कण में विद्यमान है ठीक वैसे ही जैसे सूर्य दूर स्थान पर होते हुए भी उसका प्रकाश व उष्णता पृथ्वी में सब जगह पर प्रभाव बनाए हुए है। जैसे सौर ऊर्जा के संयन्त्र को शक्ति दूरस्थ सूर्य से प्राप्त होती है। उस संयन्त्र से जुड़े सर्व, पंखें व प्रकाश करने वाले बल्ब आदि कार्य करते रहते हैं। 

इसी प्रकार पूर्ण परमात्मा सत्यलोक (सटलोक) में दूर विराजमान होकर सर्व प्राणियों के आत्मा रूपी संयन्त्र को शक्ति प्रदान कर रहा है। उसी की शक्ति से सर्व प्राणी व भूगोल गति कर रहे हैं। जिन शास्त्रविरूद्ध साधकों को परमात्मा का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा उनके अन्त:करण पर पाप कर्मों के बादल छाए होते हैं। सतगुरू शरण में आने के पश्चात् सत्य साधना (शास्त्र विधि अनुसार) करने से वे पाप कर्मों के बादल समाप्त हो जाते हैं। जिस कारण से पूर्ण संत की शरण में रह कर मर्यादावत् साधना करने से परमात्मा से मिलने वाली शक्ति प्रारम्भ हो जाती है। कबीर परमेश्वर के प्रिय शिष्य गरीबदास जी ने कहा है:-

जैसे सूरज के आगे बदरा ऐसे कर्म छया रे।

प्रेम की पवन करे चित मन्जन झल्के तेज नया रे।।

सरलार्थ: जैसे सूर्य के सामने बादल होते हैं ऐसे पाप कर्मों की छाया जीव व परमात्मा के मध्य हो जाती है। पूर्ण संत की शरण में शास्त्रविधि अनुसार साधना करने से, प्रभु की भक्ति रूपी मन्जन से प्रभु प्रेम रूपी हवा चलने से पाप कर्म रूपी बादल हट कर भक्त के अंतःकरण में नई चमक आती है और परमात्मा से मिलने वाला लाभ प्रारम्भ हो जाता है। यही प्रमाण गीता अध्याय 18 श्लोक 61 में है कि पूर्ण परमात्मा प्रत्येक प्राणी को उसके कर्मों के अनुसार यन्त्र (मशीन) की तरह भ्रमण करवाता है तथा जैसे पानी के भरे मटकों में सूर्य प्रत्येक में दिखाई देता है, ऐसे परमात्मा प्रत्येक जीव के हृदय में दिखाई देता है। गीता अध्याय 18 श्लोक 46 में भी यही प्रमाण है। लिखा है कि जिस परमेश्वर से सम्पूर्ण प्राणियों की उत्पत्ति हुई है और जिससे यह समस्त जगत व्याप्त है, उस परमेश्वर की अपने वास्तविक कर्मों द्वारा पूजा करके मानव (स्त्री-पुरूष) परम सिद्धि को प्राप्त हो जाता है।

संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं में पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब को सच्चिदानंद और अविनाशी परमात्मा बताया गया है। उनके अनुसार, मनुष्य को केवल भौतिक सुखों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि परमात्मा के वास्तविक स्वरूप को जानने और मोक्ष प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

जैसे कोई व्यक्ति किसी वस्तु के वास्तविक गुणों को जाने बिना उसके बारे में अधूरी धारणा बना सकता है, वैसे ही आध्यात्मिक ज्ञान के अभाव में व्यक्ति परमात्मा के स्वरूप के विषय में भ्रमित रह सकता है। इस दृष्टिकोण के अनुसार, तत्त्वदर्शी संत से ज्ञान प्राप्त करके साधक शास्त्रसम्मत भक्ति के मार्ग को समझ सकता है।

सच्चिदानंद केवल पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब हैं, यह संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं का केंद्रीय सिद्धांत है।

लोकमान्यताओं और पौराणिक कथाओं को समझने के साथ-साथ मूल धार्मिक शास्त्रों का अध्ययन करना भी महत्वपूर्ण है। आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखने वाले व्यक्ति संत रामपाल जी महाराज के सत्संग प्रवचन सुनकर उनकी शिक्षाओं को समझ सकते हैं और संबंधित शास्त्रीय प्रमाणों का स्वयं अध्ययन कर सकते हैं।

FAQs About Dhanteras Puja 2026 [Hindi]

प्रश्न : धनतेरस का पर्व क्यों मनाया जाता है  ?

उत्तर : पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु धनवंतरी रूप में प्रकट हुए थे। यही कारण है कि धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है ।

प्रश्न : हर वर्ष धनतेरस कब मनाई जाती है ?

उत्तर : हर वर्ष धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन (त्रयोदसी) को मनाई जाती है ।

प्रश्न : धनतेरस के दिन लोग क्या करते है ?

 उत्तर : धनतेरस के दिन लोग आमतौर पर सोने, चांदी, हीरे के आभूषण के अलावा वाहन, मोबाइल और अन्य मंहगे सामान खरीदते है जो कि मनमाना आचरण है। हमे यह सब करने की बजाय, हर दिन की भांति इस दिन भी शास्त्रविधि अनुसार सतभक्ति करनी चाहिए। 

प्रश्न : डिजिटल युग में धनतेरस का बदलती रूपरेखा क्या है?

उत्तर : आज के डिजिटल युग में धनतेरस मनाने की रूपरेखा बदल गई है। अब लोग ऑनलाइन ऐप्स से सोना, चांदी, इलेक्ट्रोनिक बर्तन आदि खरीदते हैं। धनतेसर के अवसर पर कई कंपनियां ऑफर भी देती हैं। इस डिजिटल दौर में लोग डिजिटल गोल्ड भी खरीदना पसंद करते हैं। इस विशेष अवसर पर लोग अपने परिवार को ई – गिफ्ट कार्ड्स, Paytm Cash भी भेजते हैं।

निम्नलिखित सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हमारे साथ जुड़िए

WhatsApp ChannelFollow
Telegram Follow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow

Latest articles

अकाल, गरीबी और बेबसी के बीच मसीहा बने संत रामपाल जी महाराज: इंसानियत और जनकल्याण की 8 अद्भुत मुलाकातें

​किसी भी समाज का असली विकास केवल ऊंची इमारतों से नहीं, बल्कि इस बात...

जींद (हरियाणा) के गांव कमाचखेड़ा को संत रामपाल जी महाराज ने दी दूसरी बड़ी राहत, 4000 फीट पाइप व 10 एचपी मोटर सौंपी

हरियाणा राज्य के जिला जींद अंतर्गत तहसील जुलाना का गांव कमाचखेड़ा पिछले तीन वर्षों...

हरियाणा के जींद के गांव देवरड़ में संत रामपाल जी महाराज ने भेजी 21,500 फीट पाइपलाइन और दो मोटरें, मिला जीवनदान

हरियाणा राज्य के जिला जींद अंतर्गत तहसील जुलाना का गांव देवरड़ (देवरण) विगत चार...
spot_img

More like this

अकाल, गरीबी और बेबसी के बीच मसीहा बने संत रामपाल जी महाराज: इंसानियत और जनकल्याण की 8 अद्भुत मुलाकातें

​किसी भी समाज का असली विकास केवल ऊंची इमारतों से नहीं, बल्कि इस बात...

जींद (हरियाणा) के गांव कमाचखेड़ा को संत रामपाल जी महाराज ने दी दूसरी बड़ी राहत, 4000 फीट पाइप व 10 एचपी मोटर सौंपी

हरियाणा राज्य के जिला जींद अंतर्गत तहसील जुलाना का गांव कमाचखेड़ा पिछले तीन वर्षों...